दिल्ली की विपदा सरकार से अभी तक 2500 रुपए नहीं मिलने पर महिलाओं के सब्र का बांध टूट रहा है। शनिवार को ‘‘आप’’ महिला विंग की अध्यक्ष सारिका चौधरी के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं पंडित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम के बाहर अपने हक के 2500 रुपए मांगने पहुंची तो भाजपा सरकार के इशारे पर पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। इस दौरान महिलाओं ने सीएम रेखा गुप्ता और भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ‘‘आप’’ कहना है कि क्या दिल्ली में अब महिलाएं अपना हक भी नहीं मांग सकती? अगर भाजपा को अपना वादा पूरा करना ही नहीं था तो उसने वादा किया ही क्यों? भाजपा दिल्ली की महिलाओं की आवाज़ को अपनी पुलिस के दम पर दबा नहीं पाएंगी।
उधर, आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने 2500 रुपए मांगने पहुंची महिलाओं के साथ दिल्ली पुलिस द्वारा किए जा रहे बल प्रयोग की वीडियो को एक्स पर साझा करते हुए कहा कि भाजपा की सरकार सौ दिन पूरे होने पर झूठा ढोल पीट रही है और नेहरू स्टेडियम के बाहर महिलाएं 2500 रुपए मांगने पहुंची, तो पुलिस ने बर्बरता की।
‘‘आप’’ महिला विंग की अध्यक्ष सारिका चौधरी ने कहा कि भाजपा ने दिल्ली सरकार की पहली की कैबिनेट बैठक में महिलाओं को 2500 रुपए देने का वादा किया था। पीएम नरेंद्र मोदी ने भी चुनाव के दौरान द्वारका में रैली के दौरान कहा था कि दिल्ली की महिलाओं को 2500 रुपए देंगे। अब भाजपा अपने वादे से मुकर रही है। दिल्ली की एक भी महिला को अभी तक 2500 रुपए नहीं मिले हैं। भाजपा ने दिल्ली की महिलाओं को बेवकूफ बनाया। भाजपा ने महिलाओं को गुमराह करके उनका वोट लिया है। महिलाएं त्रस्त हैं और पूछ रही हैं कि उनके हक के 2500 रुपए कहां हैं?

सारिका चौधरी ने कहा कि हम 2500 रुपए लेने के लिए जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम आए थे। सीएम रेखा गुप्ता अपने 100 दिन के कार्यकाल को अच्छी बता रही हैं, जबकि यह पूरी तरह से झूठ है। आखिर कैसे भाजपा के 100 दिन के कार्यकाल को अच्छा कहें। भाजपा ने अभी तक 2500 रुपए देने का अपना वादा पूरा नहीं किया है। दिल्ली में पानी को लेकर त्राहि-त्राहि मची हुई है। सारी महिलाएं पानी को लेकर बहुत परेशान हैं। घरों में एक बूंद पीने के पानी नहीं है।
सारिका चौधरी ने कहा कि चुनाव के दौरान भाजपा ने होली-दिवाली पर मुफ्त सिलेंडर देने का वादा किया था। लेकिन अभी तक एक भी महिला को मुफ्त सिलेंडर नहीं मिला है। इसके उलट भाजपा की केंद्र सरकार ने हर सिलेंडर के 50 रुपए दाम और बढ़ा दिए हैं। दिल्ली के कई इलाकों में पूरे दिन बिजली नहीं रहती है। वीवीआईपी एरिया में भी तीन से चार घंटे के पावर कट लग रहे हैं।
सारिका चौधरी ने भाजपा की सरकार आने के बाद दिल्ली की शिक्षा महंगी हो गई है। प्राइवेट स्कूलों ने फीस बढ़ा दी है। 100 दिनों में भाजपा की सरकार जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने में पूरी तरह विफल रही है। रेखा गुप्ता सरकार दिल्ली की जनता के लिए बिल्कुल सही सरकार नहीं है।