Skip to content
Facebook-f Instagram Youtube
  • Join AAP
  • Donate
  • About Us

    Our History

    Our Leadership

    Constitution

    Election Symbol

  • Media Gallery

    Press Release

    Official Spokespersons

  • Election Corner

    Delhi Elections 2025

  • Get Involved

    Join AAP

    Become a Member

    Careers

    Internship

    Fellowship

  • आप का रामराज्य

भाजपा की चार इंजन की सरकार दिल्लीवालों को दूषित पानी दे रही और लोग बीमार हो रहे हैं- सौरभ भारद्वाज

  • June 18, 2025

भाजपा की चार इंजन की सरकार के बावजूद दिल्ली बूंद बूंद पानी के लिए तरस रही है। दिल्ली में भाजपा के आने के बाद से ही पानी को लेकर हाहाकार मचा हुआ है, लेकिन सरकार कोई असर नहीं है। पूरी दिल्ली में कम पानी की आपूर्ति और घर की नलों में आ रहे दूषित पानी से बीमार हो रहे दिल्लीवालों के सब्र का बांध टूट रहा है। लोग सरकार से अपनी गुहार लगा रहे हैं, लेकिन उनको फौरी राहत नहीं मिल रही है। मंगलवार को एनजीटी द्वारा दिल्ली जल बोर्ड को दूषित पानी की आपूर्ति को लेकर लगाई गई कड़ी फटकार ने तो चार इंजन वाली भाजपा सरकार की सारी पोल खोल दी है। उस पर बुधवार को पानी की किल्लत से आक्रोशित लोगों ने डीजेबी का घेराव कर भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, जो यह बताता है कि भाजपा दिल्लीवालों की प्यार बुझाने में फेल हो चुकी है। यह बातें आम आदमी पार्टी के दिल्ली अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहीं।

आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली में जगह-जगह पानी की किल्लत और दूषित पानी को लेकर मचे हाहाकार पर बुधवार को यह बातें कहीं। उन्होंने कहा कि दिल्ली में भाजपा की सरकार बने लगभग चार महीने हो गए हैं। इन चार महीने में भी भाजपा सरकार दिल्ली की जनता की बुनियादी जरूरत पानी की समस्या को दूर नहीं कर पाई है। पूरी दिल्ली में पानी की भयंकर किल्लत है। अंबेडकर नगर, देवली, बदरपुर, तुगलकाबाद, छतरपुर, मेहरौली, बिजवासन, पालम, हरिनगर, रजौरी गार्डन, ग्रेटर कैलाश, जनकपुरी समेत पूरी दिल्ली में पानी को लेकर त्राहि-त्राहि मची हुई है। ग्रेटर कैलाश के कई इलाके ऐसे हैं, जहां पहले लोगों को पानी की बिल्कुल दिक्कत नहीं थी, लेकिन अब वहां भी पानी नहीं आ रहा है।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि पानी की किल्लत को लेकर दिल्ली में जगह-जगह लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन भाजपा सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। दिल्ली में भाजपा की सरकार आते ही नलों से पानी गायब हो गया है। अब तो पानी को लेकर लोग दिल्ली जल बोर्ड के कार्यालय का भी घेराव कर रहे हैं और नारेबाजी कर सीएम रेखा गुप्ता व भाजपा सरकार से पूरा और साफ पानी देने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि साउथ दिल्ली में लोग कई दिनों से पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं। बुधवार को उनका गुस्सा भाजपा सरकार पर फूट पड़ा। लोगों ने दिल्ली जल बोर्ड का घेराव कर भाजपा हाय-हाय के जमकर नारे लगाए और पानी देने की मांग की। इसके अलावा, महिलाएं लगातार मटके फोड़ कर अपना गुस्सा जाहिर कर रही हैं।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि भाजपा रोज झूठ बोल रही है कि दिल्ली में पानी की कोई किल्लत नहीं है और लोगों के घरों में साफ पानी आ रहा है। अगर लोगों के घरों में साफ पानी आ रहा होता तो एनजीटी को दिल्ली जल बोर्ड को दूषित पानी की आपूर्ति के लिए फटकार नहीं लगानी पड़ती। कई दिनों से जनकपुरी इलाके में डीजेपी दूषित पानी की आपूर्ति कर रहा है, जिसके खिलाफ स्थानीय निवासियों को एनजीटी में शिकायत करनी पड़ी। अब एनजीटी ने डीजेबी को कड़ी फटकार लगाते हुए व्यवस्था दुरूस्त करने का निर्देश दिया है। सीपीसीबी की रिपोर्ट में भी इस बात का खुलासा हुआ है कि जनकपुरी इलाके में कई घरों के नलों में दूषित पानी आ रहा है। दूषित पानी पीने से लोगों को हेपेटाइटिस, टाइफ़ाइड, पीलिया, हैजा जैसी गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। एनजीटी की फटाकर और सीपीसीबी की रिपोर्ट भाजपा के चार इंजन वाली सरकार के नाकारपन की पोल खोल रही है।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि आज दिल्ली में हालात यह है कि लोग बूंद-बूंद पानी के लिए त्राहि-त्राहि कर रहे हैं। पानी भरने के लिए लोगों को रात-रात भर जागना पड़ रहा है। बदरपुर समेत दिल्ली के कई इलाकों में महज कुछ समय के लिए पानी आता है और लोगों को पानी भरने के लिए रात भर जागना पड़ता है। एक तरफ, हल्की सी बारिश में दिल्ली पानी-पानी हो जा रही है और दूसरी तरफ लोगों को पीने का साफ पानी नहीं मिल पा रहा है। कई इलाक़ों में टैंकर से पानी सप्लाई हो रहा है, लेकिन वह ऊंट के मुंह में जीरा साबित हो रहा है। इसके बाद भी भाजपा सरकार स्वीकार नहीं कर रही है कि दिल्ली में पानी की क़िल्लत है। लेकिन सच यही है कि भाजपा के चारों इंजन फेल हो चुके हैं और वह दिल्ली में पानी का प्रबंधन करने में असमर्थ है।

Social Stream

Tweets by AamAadmiParty
Aam Aadmi Party | AAP

aamaadmiparty

The Fastest Growing Political Startup 🚀 Leading Alternative Politics for a Better India 🇮🇳

Lucknow fire tragedy exposed more than a building Lucknow fire tragedy exposed more than a building collapse.
It exposed the hollow claims of the Yogi government.

When even fire officers are questioning safety systems, approvals and preparedness, who will take responsibility for the lives lost?

Big speeches. Zero accountability.
Disaster after disaster, and the administration wakes up only after people die.
क्या भाजपा सरकार देश की बेटियों को कभी सुरक्षा दे पाएगी?
Who is accountable for these deaths? Who is accountable for these deaths?
BJP’s book of shame 💔 BJP’s book of shame 💔
नीयत और नीति की बातें करने वाली भाजपा की असली नीयत और नीति क्या है? देखिए।
आदिवासियों के जल, जंगल, ज़मीन और उनके अधिकारों के लिए लड़ने वाले गुजरात से आम आदमी पार्टी के विधायक चैतर वसावा को ED पार्टी ने षड्यंत्र के तहत 7 साल के लिए जेल भिजवा दिया है। यह आदिवासी समाज की आवाज़ को दबाने की कोशिश है। गुजरात की जनता इसका जवाब ज़रूर देगी।
Ram Mandir me bhi chori… Ram Mandir me bhi chori…
पहले महमूद गजनवी ने भारत के मंदिरों को लूटा, अब भाजपा भारत के मंदिरों को जमकर लूट रही है।
Watch how the BJP looted the Ram Temple. #RamMand Watch how the BJP looted the Ram Temple.

#RamMandirMeinChori
अयोध्या के प्रभु श्रीराम मंदिर से करीब 200 करोड़ रुपये नकद और हीरे-जवाहरात के बक्से चोरी हो गए।

मंदिर का प्रबंधन चंपत राय के हाथ में है और सबसे ज़्यादा आरोप भी चंपत राय पर ही लग रहे हैं। फिर इतनी बड़ी घटना के बाद भी चंपत राय को अब तक हटाया क्यों नहीं गया?

आखिर चंपत राय को कौन बचा रहा है?

#RamMandirMeinChori
जो 75 साल में नहीं हुआ, वह मान सरकार ने सिर्फ़ 4 साल में कर दिखाया।
Mr. Prime Minister Modi, How many more students wi Mr. Prime Minister Modi,
How many more students will have to pay the price for your minister’s failures?
Phir se CM Bhagwant Mann🔥🔥 Phir se CM Bhagwant Mann🔥🔥
जोधपुर में सिजेरिय जोधपुर में सिजेरियन ऑपरेशन के बाद 8 महिलाओं की तबीयत बिगड़ने के सवाल पर राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर का बयान बेहद आपत्तिजनक और अमर्यादित है। यह बयान भाजपा नेताओं की स्त्री-विरोधी मानसिकता को दर्शाता है।
कब तक बच्चों के सपने, उनकी मेहनत और उनका भविष्य धर्मेंद्र प्रधान की विफलता की कीमत चुकाते रहेंगे?
क्या यह सरकार एक पिता की पीड़ा समझ पाएगी? क्या यह सरकार बच्चों की मानसिक स्थिति कभी समझ पाएगी?

प्रधानमंत्री जी, आपकी सरकार में बार-बार पेपर लीक हुए। छात्रों के सामने बार-बार असमंजस, अनिश्चितता और मानसिक तनाव की स्थिति पैदा की गई।

गलती सरकार की है, निकम्मापन शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का है, लेकिन सज़ा देश के बच्चे और उनके परिवार भुगत रहे हैं।

परीक्षा व्यवस्था बार-बार सवालों के घेरे में रही। फिर भी छात्रों के लिए कुछ मिनट का बफर टाइम या किसी तरह की राहत का प्रावधान क्यों नहीं था?

मध्य प्रदेश के विदिशा में NEET re-exam के दौरान महज़ दो मिनट की देरी ने तीन छात्रों की सालों की मेहनत पर पानी फेर दिया।

धृतराष्ट्र की तरह सब कुछ जानते हुए भी आँखें मूंदे बैठे रहना महापाप है।
The BJP must provide the nation with an answer!! The BJP must provide the nation with an answer!!
पंजाब की महिलाओं के लिए खुशख़बरी! 
1 जुलाई को तीन महीने के पैसे एक साथ मिलेंगे।
What has Punjab witnessed under the 4 years of Man What has Punjab witnessed under the 4 years of Mann Govt?
महाराज जी, रामद्रोही आपके ही खेमे में बैठे हैं। आपकी नाक के नीचे भगवान की संपत्ति लूटी जा रही है।
Load More Follow on Instagram

“First, they ignore you, then they laugh at you, then they fight you and then you win.” - Mahatma Gandhi

AAM AADMI PARTY

1, Pandit Ravi Shankar Shukla Lane, (1 – Canning Lane)
New Delhi – 110001

  • Helpline No : 97185 00606
  • Timing : 9:00 am - 6:00 pm
  • Email ID: [email protected]

About

  • Our History
  • AAP Leadership
  • Constitution
  • Election Symbol
  • C2/C7 Documents
  • Archive Website

Media Resources

  • Press Release
  • Official Spokespersons

Follow us on

Facebook-f Instagram Youtube X-twitter
©2026 Aam Aadmi Party. All rights reserved.
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Contact Us
About Us

Our History

Our Leadership

Constitution

Election Symbol

Media Gallery

Press Release

Official Spokespersons

Election Corner

Delhi Elections 2025

Get Involved

Join AAP

Become a Member

Careers

Internship

Fellowship

आप का रामराज्य
Facebook-f Instagram Youtube