आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, दिल्ली के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज और नेता प्रतिपक्ष आतिशी से पार्टी के सभी विधायकों से बुधवार को मुलाकात की। इस दौरान दिल्ली के मौजूदा हालात पर चर्चा हुई। विधायकों ने बताया कि दिल्ली के तमाम इलाकों में साफ पानी की भारी कमी है। सभी विधानसभाओं में जल संकट बढ़ता जा रहा है। इस साल दिल्ली में कही भी पानी की नई पाइप लाइन बिछाने का काम नहीं हुआ है। साथ ही, दिल्ली में जगह-जगह घंटों पावर कट भी लग रहे हैं और लोग बिजली कटौती से परेशान हैं। इस दौरान तय किया गया कि ‘‘आप’’ विधायकों का एक प्रतिनिधि मंडल बिजली-पानी के मुद्दे पर जल्द ही दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मिलने जाएगा। सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली के कई इलाकों में पानी की समस्या चल रही है। इसलिए ‘‘आप’’ विधायकों के प्रतिनिधि मंडल का सीएम रेखा गुप्ता से मिलना जरूरी हो गया है।
दरअसल, बुधवार को आम आदमी पार्टी के विधायकों ने वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज और नेता प्रतिपक्ष आतिशी से मुलाकात की। इस मुलाकात का उद्देश्य बीते तीन महीने के दौरान भाजपा की चार इंजन वाली दिल्ली सरकार द्वारा ठप किए गए जनहित के कार्यों और भाजपा द्वारा किए गए वादों पर खरा ना उतरने पर चर्चा हुई। सबसे पहले एक-एक विधायक से अपने क्षेत्र में ठप हुए विकास कार्यों और जनता की समस्याओं के बारे में जानकारी दी। इस दौरान मनीष सिसोदिया ने कहा कि आप सभी से मिले काफी दिन हो गए थे। आज सबसे मिलकर बहुत अच्छा लगा। आगे भी इसी तरह से नियमित रूप से मुलाकात होती रहेगी।
मनीष सिसोदिया ने कहा कि भाजपा की आपदा सरकार के शिकार बनें दिल्लीवालों की आवाज आप विधायक बनें। दिल्ली में तीन महीनें में ही शिक्षा माफिया हावी, पानी-बिजली व्यवस्था ठप हो गई है। भाजपा झूठे वादे कर दिल्ली की सत्ता में आईं, इसलिए एक भी वादे पर खरा नहीं उतर पाई। जनता के हर सुख-दुख में खड़े रहें, उनकी समस्याओं का समाधान कराएं।
विधायकों ने बताया कि बीते तीन महीने में भाजपा की सरकार गर्वनेंस के मामले में पूरी तरह फिसड्डी साबित हुई है। दिल्ली की जनता ने बड़ी उम्मीदों और सपनों के साथ 27 साल बाद भाजपा को सत्ता में वापसी का मौका दिया था, लेकिन भाजपा के सत्ता में आते ही जनता की सारी उम्मीदों और सपनों पर पानी फिर गया है। विधायकों ने बताया कि पिछले तीन महीने पूरी दिल्ली में असमय पॉवर कट लग रहे हैं। भीषण गर्मी में बिजली कटौती के चलते लोग परेशान हैं और इनवर्टर लगाने के लिए मजबूर है।
विधायकों ने बताया कि भाजपा ने दिल्लीवालों को पीने का साफ पानी उपलब्ध कराने का वादा करके सत्ता में आईं थीं, लेकिन आलम यह है कि दिल्ली के कई इलाकों में गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है। लोग जल बोर्ड से शिकायत कर रहे हैं लेकिन वहां कोई सुनने वाला नहीं है। साथ ही, कई इलाकों में पर्याप्त स्वच्छ पानी की सप्लाई नहीं हो रही है और लोग लंबी-लम्बी लाइनों में लगकर टैंकर से पानी लेने के लिए मजबूर है। इसी तरह, नाले और सीवर जाम की समस्या से भी लोग परेशान हैं। कई नाले चोंक हुए पड़े है और ओवरफ्लो होकर पानी सड़कों पर भर रहा है। कूड़े का उठान भी नहीं होने से लोग परेशान हैं।
विधायकों से जन समस्याएं सुनने के उपरांत मनीष सिसोदिया ने कहा कि भाजपा ने झूठे वादे कर दिल्ली की जनता को ठगा है। भाजपा ने तीन महीने में अपने किसी भी वादे पर खरा नहीं उतरी है। इसलिए जनता की परेशानियां और दुश्वारियां बढ़ रही है। ऐसे में, भाजपा के कुशासन की वजह से आम आदमी पार्टी की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है कि हम दिल्ली की जनता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहें और बिजली, पानी, सीवर समेत बुनियादी समस्याओं को मजबूती से उठाएं। उन्होंने विधायकों से कहा कि सभी लोग अपने क्षेत्र की जनता के हमेशा संपर्क में रहें। उनकी समस्याएं सुने और उनका समाधान कराएं। जनता को भरोसा दिलाएं कि आम आदमी पार्टी सत्ता से बाहर होकर भी उनके हक की लड़ाई के लिए उनके साथ खड़ी है। उनकी हर समस्या का समाधान कराएगी और सदन से लेकर सड़क पर दिल्ली की जनता की आवाज बनेगी।
आम आदमी पार्टी के दिल्ली अध्यक्ष ने कहा कि दिल्ली में पानी की समस्या को लेकर ‘आप’’ विधायकों का प्रतिनिधि मंडल जल्द सीएम रेखा गुप्ता से मिलेगा।
विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने कहा कि चार इंजन वाली भाजपा सरकार से जनता परेशान, केजरीवाल सरकार को याद कर रही है।