Skip to content
Facebook-f Instagram Youtube
  • Join AAP
  • Donate
  • About Us

    Our History

    Our Leadership

    Constitution

    Election Symbol

  • Media Gallery

    Press Release

    Official Spokespersons

  • Election Corner

    Delhi Elections 2025

  • Get Involved

    Join AAP

    Become a Member

    Careers

    Internship

    Fellowship

  • आप का रामराज्य

बीजेपी सरकार कोर्ट के आदेश का सिर्फ बहाना बना रही थी, जब जनता ने एक होकर आवाज़ उठाई गई तो उसे झुकना पड़ा- सौरभ भारद्वाज

  • July 3, 2025

आम आदमी पार्टी ने बीजेपी सरकार द्वारा पुरानी गाड़ियों को सड़कों से हटाने का तुगलकी फरमान वापस लेने पर दिल्ली की जनता को बधाई दी है। ‘‘आप’’ के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा कि पुरानी गाड़ियां ज़ब्त करने का तुग़लकी फरमान दिल्ली की भाजपा सरकार को वापस लेना पड़ा। भाजपा सरकार कोर्ट के आदेश का सिर्फ़ बहाना बना रही थी। जब जनता एक हो गई और आवाज़ उठाई गई तो भाजपा सरकार को झुकना पड़ा। इस देश में जनता सर्वाेपरि है, किसी की ज़बरदस्ती ज्यादा दिन तक नहीं चलती।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि कुछ ही महीनों में साफ हो गया है कि बीजेपी सरकार “फुलेरा की पंचायत” की तरह काम कर रही है। उन्होंने भाजपा सरकार से सवाल किया कि पहले तो भाजपा के एक उत्साही मंत्री ने 31 मार्च से वाहन प्रतिबंध लागू करने की घोषणा जोर-शोर से की थी। फिर, उन्होंने इसे इतनी सख्ती से लागू करने की ठानी कि हर किसी को अपने वाहन स्क्रैप करने पड़ेंगे। इससे 61 लाख परिवार प्रभावित होते। जाहिर है, इससे नए वाहनों की बिक्री रिकॉर्ड स्तर पर बढ़ती और भारी मुनाफा होता। आखिर दिल्ली सरकार इस प्रतिबंध को लागू करने के लिए इतनी उत्सुक क्यों थी?

उन्होंने कहा कि अगर यह प्रतिबंध सुप्रीम कोर्ट के आदेश के कारण था, तो अब सरकार उस आदेश को कैसे नजरअंदाज कर सकती है? अगर उनके पास इस तथाकथित आदेश को नजरअंदाज करने का विकल्प था, तो शुरू में ऐसा क्यों नहीं किया? वैसे, सीएक्यूएम कोई कोर्ट नहीं है, बल्कि केंद्र सरकार द्वारा नियुक्त एक नौकरशाह के नेतृत्व वाला निकाय है। जब सीएक्यूएम ने इतना बेतुका आदेश दिया, तो दिल्ली सरकार इसे लागू करने के लिए इतनी उत्सुक क्यों थी और यह आदेश हरियाणा, उत्तर प्रदेश जैसे अन्य राज्यों के लिए भी था, फिर केवल दिल्ली सरकार ही इसे लागू करने में इतनी उत्साहित क्यों थी?

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि पुरानी गाड़ियां जब्त करने का तुगलकी फरमान दिल्ली की भाजपा सरकार को वापस लेना पड़ा। भाजपा सरकार कोर्ट के आदेश का सिर्फ बहाना बना रही थी। जब जनता एक हो गई और आवाज उठाई गई तो भाजपा सरकार को झुकना पड़ा। इस देश में जनता सर्वाेपरि है, किसी की जबरदस्ती ज्यादा दिन तक नहीं चलती।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि भाजपा की दिल्ली सरकार के एक तुगलकी फरमान के खिलाफ लोगों ने सोशल मीडिया और गली-मोहल्लों में आवाज उठाई और उस आवाज के कारण भाजपा सरकार को अपना तुगलकी फरमान वापस लेना पड़ा। कुछ दिनों पहले भाजपा के मंत्री उछल-उछलकर लोगों को लगभग धमका रहे थे कि अगर कोई डीजल की गाड़ी 10 साल पुरानी हो या पेट्रोल की गाड़ी 15 साल पुरानी हो, तो उसे दिल्ली में रहने नहीं देंगे। पेट्रोल पंपों पर स्पेशल टीमें लगाई जाएंगी, कैमरे लगाए जाएंगे। यह मामला करीब 61 लाख गाड़ियों का है, जिसमें 18 लाख कारें और करीब 41 लाख बाइक है।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि करीब 61 लाख परिवार दो दिन से दहशत में थे कि अगर उनकी गाड़ी जब्त कर ली गई, तो नई गाड़ी कैसे खरीदेंगे? हर किसी की आर्थिक स्थित ऐसी नहीं होती है कि वह नई गाड़ी खरीद ले। कई रिटायर्ड दंपत्ति हैं, जिनके पास रिटायरमेंट के बाद एक गाड़ी है, जिसे वे आसपास की मार्केट तक जाने के लिए इस्तेमाल करते हैं। महीने में उनकी गाड़ी कभी-कभी 20-25 किलोमीटर ही चलती है। अगर उनकी गाड़ी जब्त कर ली जाए, तो वे नई गाड़ी कैसे खरीदेंगे?

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि यह साफ दिख रहा था कि इस तुगलकी फैसले का फायदा सिर्फ बड़े-बड़े धन्ना सेठों को होने वाला है, जो कार मैन्युफैक्चरर्स और ऑटोमोबाइल कंपनियों को चलाते हैं। उनकी कारें और बाइक खूब बिकने वाली थीं। 61 लाख वाहन बिकने थे और ओला-उबर की चांदी होनी थी। कुछ ही दिन पहले केंद्र सरकार ने कह दिया था कि ओला-उबर अब दोगुने दाम तक बढ़ाकर अपने ग्राहकों को चूस सकते हैं।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि हर तरह से मिडिल क्लास और लोअर मिडिल क्लास का गला घोंटने का प्लान तैयार था, जिसमें बड़े-बड़े उद्योगपतियों को फायदा होने वाला था और मिडिल क्लास व लोअर मिडिल क्लास की हालत खराब होने वाली थी। झूठ बोला जा रहा था कि सरकार के पास कोई चारा नहीं है, क्योंकि कोर्ट ने आदेश दे दिया है। लेकिन जनता की एकजुट आवाज की वजह से आज इस सरकार को अपना फैसला वापस लेना पड़ा।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली के सभी लोगों को बहुत बधाई देता हूं, जिनके दबाव की वजह से सरकार को झुकना पड़ा और अब उन्होंने इस फैसले को वापस ले लिया। अब कोर्ट का फैसला कहां गया? अब क्या कोई दिक्कत नहीं है? कोर्ट के फैसले को सिर्फ बहाना बनाया जाता है। सरकार जो करना चाहती है, वह करती है। सुप्रीम कोर्ट की पांच जजों की बेंच ने फैसला दिया था कि दिल्ली के अंदर अफसरशाही, ब्यूरोक्रेसी, सर्विसेज और विजिलेंस का अधिकार दिल्ली की चुनी हुई सरकार के पास होना चाहिए। लेकिन 10 दिन के अंदर केंद्र सरकार ऑर्डिनेंस लाई और सुप्रीम कोर्ट के फैसले को पलट दिया।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि पहले भी मुख्य चुनाव आयुक्त चुनने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने तय किया था कि कमेटी में प्रधानमंत्री, नेता विपक्ष और सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस तीन लोग होंगे, लेकिन भाजपा ने अध्यादेश लाकर मुख्य न्यायाधीश को कमेटी से हटाकर केंद्र के एक मंत्री को शामिल कर लिया, ताकि केंद्र सरकार जिसे चाहे, उसे मुख्य चुनाव आयुक्त बनाए। सुप्रीम कोर्ट के फैसले को भाजपा कब मानती हैं? जब उसे सुविधा होती है, तब वह ऑर्डिनेंस लाकर फैसले को पलट देते हैं और जहां सुविधा होती है, वहां कोर्ट के फैसले का बहाना बनाकर लोगों को गुमराह करते हैं। बीजेपी गुमराह करना छोड़ दे। बीजेपी खिलाफ आम आदमी पार्टी विपक्ष में बैठी है और वह पढ़े-लिखे लोग हैं। अगर बीजेपी कोई गलत काम करेगी, तो हम उसकी पोल खोलने का काम करेंगे और रोज करेंगे। बीजेपी के लोग सोचते होंगे कि हमें डरा देंगे, लेकिन हम डरने वाले नहीं हैं।

उधर, ‘‘आप’’ की वरिष्ठ नेता और दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने गुरुवार को कहा कि भाजपा दिल्ली में सरकार नहीं, फुलेरा की पंचायत चला रही है। ये किसी दिन वाहनों को जब्त कर स्क्रैप करने का फैसला लेते है। फिर खुद ही कहते हैं कि यह फैसला गलत है। हम किसी को चिट्ठी लिख रहे हैं। लेकिन अभी तक दस और पंद्रह साल पुरानी पेट्रोल-डीजल की गाड़ियों को सड़क से हटाने का आदेश वापस नहीं लिया गया है। भाजपा यू-टर्न की सरकार है। अब जब जनता के दबाव में यू-टर्न लिया है तो कम से कम आदेश तो जारी कर दें।

आतिशी ने कहा कि भाजपा की सांठगांठ कार बेचने वाले, बनाने वाले, स्क्रैप करने वाले के साथ है। दिल्ली में 62 लाख दुपहिया और चार पहिया वाहनों को सड़क से हटाने का फैसला सिर्फ और सिर्फ इस सांठगांठ के कारण लिया गया है। आज भी हमारा यही सवाल है कि कार बनाने वाले, बेचने वाले और स्क्रैप करने वाले से भाजपा ने कितना चंदा लिया है? दिल्ली वालों को वो जवाब दे।

Social Stream

Tweets by AamAadmiParty
Aam Aadmi Party | AAP

aamaadmiparty

The Fastest Growing Political Startup 🚀 Leading Alternative Politics for a Better India 🇮🇳

BJP’s book of shame 💔 BJP’s book of shame 💔
नीयत और नीति की बातें करने वाली भाजपा की असली नीयत और नीति क्या है? देखिए।
आदिवासियों के जल, जंगल, ज़मीन और उनके अधिकारों के लिए लड़ने वाले गुजरात से आम आदमी पार्टी के विधायक चैतर वसावा को ED पार्टी ने षड्यंत्र के तहत 7 साल के लिए जेल भिजवा दिया है। यह आदिवासी समाज की आवाज़ को दबाने की कोशिश है। गुजरात की जनता इसका जवाब ज़रूर देगी।
Ram Mandir me bhi chori… Ram Mandir me bhi chori…
पहले महमूद गजनवी ने भारत के मंदिरों को लूटा, अब भाजपा भारत के मंदिरों को जमकर लूट रही है।
Watch how the BJP looted the Ram Temple. #RamMand Watch how the BJP looted the Ram Temple.

#RamMandirMeinChori
अयोध्या के प्रभु श्रीराम मंदिर से करीब 200 करोड़ रुपये नकद और हीरे-जवाहरात के बक्से चोरी हो गए।

मंदिर का प्रबंधन चंपत राय के हाथ में है और सबसे ज़्यादा आरोप भी चंपत राय पर ही लग रहे हैं। फिर इतनी बड़ी घटना के बाद भी चंपत राय को अब तक हटाया क्यों नहीं गया?

आखिर चंपत राय को कौन बचा रहा है?

#RamMandirMeinChori
जो 75 साल में नहीं हुआ, वह मान सरकार ने सिर्फ़ 4 साल में कर दिखाया।
Mr. Prime Minister Modi, How many more students wi Mr. Prime Minister Modi,
How many more students will have to pay the price for your minister’s failures?
Phir se CM Bhagwant Mann🔥🔥 Phir se CM Bhagwant Mann🔥🔥
जोधपुर में सिजेरिय जोधपुर में सिजेरियन ऑपरेशन के बाद 8 महिलाओं की तबीयत बिगड़ने के सवाल पर राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर का बयान बेहद आपत्तिजनक और अमर्यादित है। यह बयान भाजपा नेताओं की स्त्री-विरोधी मानसिकता को दर्शाता है।
कब तक बच्चों के सपने, उनकी मेहनत और उनका भविष्य धर्मेंद्र प्रधान की विफलता की कीमत चुकाते रहेंगे?
क्या यह सरकार एक पिता की पीड़ा समझ पाएगी? क्या यह सरकार बच्चों की मानसिक स्थिति कभी समझ पाएगी?

प्रधानमंत्री जी, आपकी सरकार में बार-बार पेपर लीक हुए। छात्रों के सामने बार-बार असमंजस, अनिश्चितता और मानसिक तनाव की स्थिति पैदा की गई।

गलती सरकार की है, निकम्मापन शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का है, लेकिन सज़ा देश के बच्चे और उनके परिवार भुगत रहे हैं।

परीक्षा व्यवस्था बार-बार सवालों के घेरे में रही। फिर भी छात्रों के लिए कुछ मिनट का बफर टाइम या किसी तरह की राहत का प्रावधान क्यों नहीं था?

मध्य प्रदेश के विदिशा में NEET re-exam के दौरान महज़ दो मिनट की देरी ने तीन छात्रों की सालों की मेहनत पर पानी फेर दिया।

धृतराष्ट्र की तरह सब कुछ जानते हुए भी आँखें मूंदे बैठे रहना महापाप है।
The BJP must provide the nation with an answer!! The BJP must provide the nation with an answer!!
पंजाब की महिलाओं के लिए खुशख़बरी! 
1 जुलाई को तीन महीने के पैसे एक साथ मिलेंगे।
What has Punjab witnessed under the 4 years of Man What has Punjab witnessed under the 4 years of Mann Govt?
महाराज जी, रामद्रोही आपके ही खेमे में बैठे हैं। आपकी नाक के नीचे भगवान की संपत्ति लूटी जा रही है।
18 students lost their lives. 18 families lost hop 18 students lost their lives. 18 families lost hope. Countless dreams were shattered.

Prime Minister Modi, when will Dharmendra Pradhan be held accountable?
बेंगलुरु में NEET UG re-exam बेंगलुरु में NEET UG re-exam देने आई बच्चियाँ फूट-फूटकर रोने लगीं। थोड़ी देर से पहुँचने पर उन्हें परीक्षा नहीं देने दी गई।

सरकार बच्चों को और कितनी यातनाएँ देगी? पहले आपके भ्रष्टाचार के कारण उनकी परीक्षा रद्द हुई, फिर उन्हें दोबारा परीक्षा देने के लिए मजबूर किया गया। अब थोड़ी सी देरी होने पर उन्हें परीक्षा केंद्र में प्रवेश तक नहीं मिला।

क्या सरकार में बैठे लोगों में ज़रा सी भी मानवता बची है?
"No Water Shortage in India,” Says Nitin Gadkari "No Water Shortage in India,” Says Nitin Gadkari. So Why Are Millions Still Thirsty?
Load More Follow on Instagram

“First, they ignore you, then they laugh at you, then they fight you and then you win.” - Mahatma Gandhi

AAM AADMI PARTY

1, Pandit Ravi Shankar Shukla Lane, (1 – Canning Lane)
New Delhi – 110001

  • Helpline No : 97185 00606
  • Timing : 9:00 am - 6:00 pm
  • Email ID: [email protected]

About

  • Our History
  • AAP Leadership
  • Constitution
  • Election Symbol
  • C2/C7 Documents
  • Archive Website

Media Resources

  • Press Release
  • Official Spokespersons

Follow us on

Facebook-f Instagram Youtube X-twitter
©2026 Aam Aadmi Party. All rights reserved.
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Contact Us
About Us

Our History

Our Leadership

Constitution

Election Symbol

Media Gallery

Press Release

Official Spokespersons

Election Corner

Delhi Elections 2025

Get Involved

Join AAP

Become a Member

Careers

Internship

Fellowship

आप का रामराज्य
Facebook-f Instagram Youtube