Skip to content
Facebook-f Instagram Youtube
  • Join AAP
  • Donate
  • About Us

    Our History

    Our Leadership

    Constitution

    Election Symbol

  • Media Gallery

    Press Release

    Official Spokespersons

  • Election Corner

    Delhi Elections 2025

  • Get Involved

    Join AAP

    Become a Member

    Careers

    Internship

    Fellowship

  • आप का रामराज्य

बिहार चुनाव में वोट लेने के लिए भाजपा दिल्ली में छठ पूजा को भव्य बनाने का ड्रामा कर रही- सौरभ भारद्वाज

  • October 22, 2025

आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में छठ पूजा को भव्य बनाने और यमुना को साफ करने को लेकर दावे कर रही भाजपा की पोल खोल कर रख दी। “आप” के दिल्ली प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज ने कहा कि भाजपा सरकार छठ पूजा को लेकर  इतनी सारी कोशिशें सिर्फ बिहार चुनाव में वोट लेने के लिए कर रही है। चूंकि अरविंद केजरीवाल ने छठ आयोजन को लेकर इतनी लंबी लकीर खींच दी है कि अगर भाजपा नहीं करेगी तो बिहार चुनाव में उसे करारा जवाब मिलेगा। भाजपा ने यमुना की सफाई को लेकर भी पूर्वांचल के लोगों को धोखा दिया है। केमिकल के छिड़काव के बाद भी यमुना में जहरीला झाग बना हुआ है। उन्होंने कहा कि एक बार फिर भाजपा ने माना लिया है कि केजरीवाल को ही सरकार चलाने आती है, उसे नहीं। कांवड़ के दौरान भाजपा ने “आप” सरकार पर आरोप लगाया था कि टेंट लगाने में कमीशन लिया गया, लेकिन अब वो खुद छठ पूजा मे  टेंट लगवाएगी। ऐसे भाजपा को बताना चाहिए कि क्या उसे टेंट वालों से कमीशन मिल गया है?

बुधवार को पार्टी मुख्यालय पर विधायक संजीव झा और विनय मिश्रा के साथ प्रेस वार्ता कर अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा कि भाजपा 30 साल से गुजरात में सरकार है। महाराष्ट्र में भी भाजपा की सरकार रही, जहां दिल्ली के बराबर ही पूर्वांचली भाई-बहन रहते हैं। लेकिन वहां भाजपा ने छठ के लिए उतनी कोशिशें नहीं की, जितनी दिल्ली में कर रही है। दिल्ली में बड़े स्तर पर छठ की तैयारी करने के पीछे भाजपा के दो बड़े कारण हैं। पहला, अरविंद केजरीवाल ने इतनी लंबी लकीर खींच दी है कि अगर भाजपा मोहल्ला क्लीनिक की तरह ये छठ पूजा के आयोजन को भी बंद करेगी तो दो हफ्ते बाद बिहार के चुनाव में इसका असर दिखेगा और भाजपा को वोट नहीं मिलेगा। दूसरा, भाजपा दिल्ली के लोगों से झूठ बोल रही है कि उसने यमुना को साफ कर दिया है, जबकि आज भी यमुना में प्रदूषण और झाग पहले की तरह ही है।

सौरभ भारद्वाज ने बुधवार सुबह 5:45 बजे यमुना की ली गई एक वीडियो दिखाते हुए कहा कि तीन दिन पहले मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता यमुना पर गईं और उन्होंने डिफोमिंग एजेंट का छिड़काव करवाया और कहा कि हमने यमुना को साफ कर दिया। आम आदमी पार्टी ने तब भी कहा था कि इन्होंने यमुना को साफ नहीं किया है, सिर्फ झाग को साफ किया है। ये वही केमिकल है, जिसे पहले “आप” सरकार इस्तेमाल करती थी तो भाजपा वाले कहते थे कि यमुना में जहर मिलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केमिकल के छिड़काव के बाद भी अभी यमुना में झाग साफ दिख रहा है।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि भाजपा वाले दो तरह से दिल्लीवालों के साथ छल कर रहे हैं। पहला, जिस केमिकल को ये जहर बताया करते थे, आज उसी का स्प्रे कर रहे हैं। दूसरा छल एक महापाप है। इन्होंने पिछले 10-11 साल से पूर्वांचलियों के साथ बेईमानी की। भाजपा इतनी निम्न स्तर की राजनीति करती है कि कोई सोच भी नहीं सकता। पिछले कई वर्षों तक भाजपा ने एक षड्यंत्र के तहत पूर्वांचलियों को यमुना के किनारे छठ मनाने के लिए तरसाया। हर साल छठ से पहले हरियाणा के हथिनीकुंड बांध से यमुना में अतिरिक्त पानी छोड़ा जाता था। इससे नजफगढ़ नाले का प्रदूषित पानी डाइल्यूट हो जाता था, प्रदूषण कम हो जाता था और झाग कम होने से पानी छठ मनाने लायक हो जाता।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि अरविंद केजरीवाल की सरकार में भी कुछ सालों तक ऐसा ही चलता रहा लेकिन भाजपा के नए एलजी विनय सक्सेना ने आते ही हरियाणा की भाजपा सरकार के साथ षड्यंत्र करके हर साल यमुना का पानी रोका। सिर्फ इसलिए कि यमुना का पानी कम हो जाए, नजफगढ़ नाले का प्रदूषण ज्यादा फैले और झाग बढ़ें, ताकि पूर्वांचली भाई-बहन यमुना के किनारे छठ न मना सकें। भाजपा इस तरह की गंदी मानसिकता वाली पार्टी है। उन्होंने एक पीडीएफ दिखाते हुए कहा कि हथिनीकुंड बांध पर तय होता है कि कितना पानी उत्तर प्रदेश जाने वाले कैनाल में जाएगा और कितना यमुना में जाएगा। मंगलवार से भाजपा कैनाल फ्लो जीरो कर दिया है। उत्तर प्रदेश के किसानों को पानी न मिले, लेकिन प्रोपगैंडा के लिए सारा पानी यमुना में डाइवर्ट कर दिया। यमुना में पानी का बहाव पूरा हो, जबकि ईस्टर्न कैनाल सुख गई है। वहां से दिल्ली पानी पहुंचने में तीन दिन लगते हैं, यानी गुरुवार सुबह तक यमुना साफ दिखेगी। फिर ये लोग यमुना पर डिफोमिंग एजेंट स्प्रे करेंगे और झाग खत्म हो जाएगा। यही भाजपा का षड्यंत्र है।

सौरभ भारद्वाज ने आगे कहा कि इस साल कावड़ शिविर लगाने से पहले भाजपा ने कई प्रेस वार्ता कर केजरीवाल सरकार को गालियां दीं और कहा कि पिछली सरकार कावड़ शिविर के टेंट लगाने में कमीशन खा जाती थी। इसलिए टेंट लगवाए जाते थे और टेंट वाले को पैसे देकर कमिशन लिया जाता था और यह बहुत बड़ा भ्रष्टाचार था। लिहाजा भाजपा सरकार यह काम नहीं करेगी। वह इसके बजाय डीबीटी (डायरेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर) करेगी और कांवड़ शिविर वालों को पैसा दे देगी। इसके तहत सरकार उन्हें यह छूट देगी कि वे लाइट, टेंट आदि खुद से लगाएं और सरकार उन्हें पैसा दे देगी। लेकिन तीन महीने में भाजपा को पता चल गया कि अरविंद केजरीवाल को ही सरकार चलानी आती है, इन्हें नहीं आती। इन्हें तीन महीने में पता चल गया कि अरविंद केजरीवाल सही थे। अब ये लोग अरविंद केजरीवाल की तरह ही छठ पूजा में टेंट, लाइट, साउंड सीधा टेंट वालों से लगवा रहे हैं। डीबीटी स्कीम एक बार करके इन्होंने वापस ले ली। तो क्या अब भाजपा वाले भ्रष्टाचारी हो गए? या कमीशन मिल रहा है? क्या उन्होंने अब पैसा तय कर लिया? तीन महीने पहले तो यही भ्रष्टाचार बताकर गालियां दे रहे थे। तो अब ये लोग खुद ये काम क्यों कर रहे हैं? इन्हें तो यह काम नहीं करना चाहिए था क्योंकि इसी काम के लिए इन्होंने केजरीवाल सरकार को गालियां दी हैं। ये कथनी-करनी का फर्क दिखाता है।

इस दौरान संजीव झा ने कहा कि भाजपा की सरकार हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और गुजरात जैसे राज्यों में है, जहां बड़ी संख्या में पूर्वांचली रहते हैं, लेकिन वहां छठ पूजा के लिए कोई अनुदान नहीं दिया जाता। दिल्ली में भी 1993 में भाजपा की सरकार थी, तब एक भी जगह छठ पूजा आयोजन के लिए अनुदान नहीं मिलता था। कांग्रेस सरकार ने केवल 60 जगहों पर अनुदान दिया, लेकिन आम आदमी पार्टी की सरकार आने पर पूरे दिल्ली में लगभग 1,000 जगहों पर छठ पूजा का आयोजन कर अनुदान दिया गया। न केवल अनुदान दिया, बल्कि टेंट, लाइट, एंबुलेंस, डॉक्टर, कैमरा, सिक्योरिटी, साफ-सफाई सहित सभी व्यवस्थाएं केजरीवाल सरकार ने की।

संजीव झा ने कहा कि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि हम हर जिले में एक मॉडल घाट बनाएंगे। लेकिन आम आदमी पार्टी की सरकार में दिल्ली की सभी विधानसभाओं में मॉडल छठ घाट थे। अगर भाजपा भव्य आयोजन कर रही है, तो सभी 70 विधानसभाओं के मॉडल घाटों को घटाकर मात्र 12 क्यों बना रहे हैं? 2019 तक दिल्ली सरकार यमुना के घाटों पर लाखों लोगों के साथ छठ पूजा कराती थी। कोरोना के दौरान 2021 में पूरे देश में गंगा-यमुना के किनारे छठ पूजा हुई, लेकिन दिल्ली में डीडीएमए ने रोका।

संजीव झा ने 2021 की एक चिट्ठी दिखाते हुए कहा कि दिल्ली के तत्कालीन मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एलजी को लिखकर कहा कि था कि दिल्ली के लोग बड़ी आस्था से छठ पूजा मनाते हैं। यह त्योहार हमारी वैदिक संस्कृति का हिस्सा है। छठ पूजा से स्वास्थ्य, समृद्धि और सुख मिलता है। पिछले तीन महीनों से कोविड नियंत्रण में है। मेरा विचार है कि कोविड प्रोटोकॉल के साथ छठ पूजा की अनुमति दे देनी चाहिए क्योंकि उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान जैसे राज्यों ने भी अनुमति दी है। तब एलजी डीडीएमए के अध्यक्ष थे और उन्होंने पूजा रोक दी। तब से हर साल डीडीएमए ने यमुना किनारे छठ पूजा रोकी। अब भाजपा सरकार ने अनुमति दी, लेकिन आम आदमी पार्टी से बदला लेते-लेते पूर्वांचलियों की आस्था के सबसे महापर्व छठ पूजा से भी बदला ले लिया।

संजीव झा ने बताया कि हमारे धर्मशास्त्र में कहा गया है कि पूजा में बाधा डालने वाला राक्षस होता है और भाजपा खुद को सनातन रक्षक कहती है। इसलिए मैं रेखा गुप्ता जी और भाजपा नेताओं से पूछता हूं कि जो पांच-छह साल तक पूर्वांचलियों को यमुना किनारे पूजा से वंचित रखा गया, इन सबके जिम्मेदार वह क्यों नहीं हैं? इनकी राजनीतिक पद्धति ऐसी है कि ये धर्म-सनातन की बात तो करते हैं, लेकिन इनके लिए धर्म-सनातन सिर्फ सत्ता में आने का हथकंडा है इनके लिए यह कुछ भी नहीं है। कोई सनातनी छठ पूजा में विघ्न कैसे डाल सकता है? यह काम तो कोई राक्षस ही कर सकता है और इन्होंने पूर्वांचलवासियों को लगातार पांच साल तक पूजा से वंचित रखा। इसलिए आम आदमी पार्टी रेखा गुप्ता सरकार से यह मांग करती है कि अरविंद केजरीवाल सरकार की तरह सभी 1,000 घाटों पर  टेंट, लाइट, एंबुलेंस, सिक्योरिटी, साफ-सफाई सहित पूर्ण व्यवस्थाएं व सुविधाएं दी जाएं ताकि कोई छठ व्रती दिक्कत न झेले। छठ पूजा भाजपा की गंदी राजनीति की भेंट न चढ़े।

संजीव झा ने बताया कि भाजपा कह रही है कि पिछली सरकारों में यमुना किनारे पूजा करने वालों पर एफआईआर हुई, अब भाजपा सरकार उसे वापस लेगी। लेकिन एफआईआर करने वाली दिल्ली पुलिस केंद्र सरकार के पास है। ये बहुत गंदे और नीच लोग हैं। 2021-22-23 में भाजपा सांसद ने लोग ले जाकर पूजा कराई, फिर अपनी ही पुलिस से एफआईआर कराई। अब कहते हैं कि वापस लेंगे। ये गंदी सोच दिखाता है। उम्मीद है कि इस बार छठ मैया की पूजा इनकी गंदी राजनीति और मानसिकता का शिकार न हो।

वहीं, आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक विनय मिश्रा ने कहा कि भाजपा की पूर्वांचलियों के प्रति नफरत आज से नहीं, बल्कि इनके इतिहास में गहरी जड़ें हैं। इनके पूर्व मेयर योगेश गुप्ता ने बाकायदा चिट्ठी लिखकर कहा था कि यूपी-बिहार के लोगों को दिल्ली आने से रोकना चाहिए, क्योंकि इनके तौर-तरीके भद्दे होते हैं और ये दिल्ली में गंदगी पैदा करते हैं। महाराष्ट्र में जब पूर्वांचल के लोग परीक्षा देने जाते थे, तो उन्हें पीटकर भेजा जाता था। इनके नेता विजय जॉली ने प्रस्ताव निकाला कि दिल्ली यूनिवर्सिटी में बिहार-यूपी के छात्रों को एडमिशन न दिया जाए, क्योंकि लोकल लोगों को सीटें कम मिल रही हैं। यह इनके डीएनए में पूर्वांचलियों से नफरत है। यह कोई नई बात नहीं है। दिल्ली में भाजपा की नई सरकार बनी है, इसलिए ये लोग नाटक कर रहे हैं।

विनय मिश्रा ने कहा कि मुझे अच्छे से याद है, हर छठ से पहले मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में बैठक होती थी। सभी छठ समितियों को सचिवालय बुलाया जाता, डिविजनल कमिश्नर मौजूद रहते। मुख्यमंत्री समितियों से राय-मशवरा लेते और भव्य छठ आयोजन की तैयारी करते। एक ऐसी बैठक याद है, जिसमें संजीव झा और मैं भी थे। संजीव झा ने पुरजोर तरीके से यह बात उठाई थी कि यमुना किनारे छठ पूजा की अनुमति दी जाए। हमने भी समर्थन किया। लेकिन तत्कालीन डिविजनल कमिश्नर ने साफ मना कर दिया और कहा कि मुझे एलजी का आदेश है, नहीं करने देंगे। एलजी भाजपा के थे और गृह मंत्रालय भी इन्हीं का था। आज ये झूठे घड़ियाली आंसू बहाकर नाटक कर रहे हैं। पूर्वांचली भाइयों से इनका कोई प्यार नहीं है।

विनय मिश्रा ने कहा कि ऐसे उदाहरण सिर्फ यमुना तक सीमित नहीं हैं। मेरी विधानसभा में फॉरेस्ट लाइन पर 2020 से पहले छठ पूजा होती थी। इन्होंने एनजीटी का हवाला देकर बंद करा दिया। अब वही भाजपा छठ दोबारा शुरू कराने जा रही है। पूर्वांचलियों को सालों परेशान किया, अब नाटक कर रहे हैं कि आंसू बहाकर प्यार जता रहे हैं। मैं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से कहना चाहता हूं कि हमें बेवकूफ न समझें। अरविंद केजरीवाल की तरह भव्य तैयारी करें। हर विधानसभा में मॉडल घाट बनाएं। छठ समितियों और छठ व्रतियों की सारी मांगें पूरी करें। सरकार इनको सभी सुविधाएं मुहैया कराए।

Social Stream

Tweets by AamAadmiParty
Aam Aadmi Party | AAP

aamaadmiparty

The Fastest Growing Political Startup 🚀 Leading Alternative Politics for a Better India 🇮🇳

हादसा नहीं, हत्या थी‼️

बीजेपी सरकार के नकारेपन की वजह से एक युवा कमल की गड्ढे में गिरकर मौत हो गई और बीजेपी सरकार ख़ुद को बचाने के लिए लीपापोती में लगी है।
मान सरकार का Gangsteraan Te Va मान सरकार का Gangsteraan Te Vaar ज़ारी है।

AAP सरकार ऑपरेशन प्रहार 2.0 के तहत Wanted अपराधियों की धर पकड़ करेगी।
मोदी जी, 

आपकी देश की बेटियों-बहनों की सुरक्षा की बात भी जुमला ही निकली, हक़ीक़त में तो आपकी पार्टी बीजेपी के नेता ही महिलाओं पर अत्याचार करने में सबसे आगे हैं।
Trump doesn’t want to destroy PM Modi’s politi Trump doesn’t want to destroy PM Modi’s political career. 

PM Modi would put the country at sake to please Trump. 

What is PM Modi so scared of⁉️
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद व प्रदेश प्रभारी @sanjaysinghaap जी के नेतृत्व में चंदौली जनपद में ‘रोजगार दो–सामाजिक न्याय दो’ पदयात्रा और जनसभा में लोगों का अभूतपूर्व हुजूम उमड़ा 🙌

इस पदयात्रा और जनसभा में उमड़ा जनसमूह बताता है कि प्रदेश में युवा, किसान और आम आदमी अब अपने हक़ और अधिकार के लिए एकजुट होकर लड़ाई लड़ रहे हैं।

#रोजगार_दो_सामाजिक_न्याय_दो
अमेरिका के राष्ट्र अमेरिका के राष्ट्रपति Trump ने अपने आदेश में लिखा है- ”भारत रूस से तेल नहीं ख़रीदेगा, वह हमारे हथियार भी ख़रीदेगा।

अगर हमें लगता है कि भारत किसी भी तरह से रूस से तेल ख़रीदना शुरू कर देता है तो भारत पर फिर से 25% टैरिफ़ लगाया जाएगा।”

यह खुलेआम भारत की संप्रभुता और आजादी पर हमला है और मोदी सरकार चुप्पी साधे बैठी है‼️
भाजपा सरकार और उसकी दिल्ली पुलिस के नकारेपन ने निगल ली युवक की जान‼️

दिल्ली पुलिस ने समय रहते हुए युवक की तलाश क्यों नहीं शुरू की⁉️
दिल्ली पुलिस के ही आधिकारिक आँकड़ों के अनुसार, यहां हर रोज सैकड़ों लोग ग़ायब हो रहे हैं। आधे से ज़्यादा लोगों का कोई सुराग तक नहीं लग पा रहा है। 

लेकिन दिल्ली पुलिस के कमिश्नर बड़ी बेशर्मी से कह देते हैं कि ऐसा कुछ नहीं है। यह आंकड़े भी तब हैं, जब उन्होंने निर्देश दे रखे हैं कि गुमशुदगी की शिकायत दर्ज नहीं करनी है।
जनकपुरी में रेखा गुप्ता सरकार द्वारा खोदे गए गड्ढे में 25 वर्षीय युवक की मौत हुई।  अब इस मामले में गृह मंत्री अमित शाह की दिल्ली पुलिस ने लीपापोती शुरू कर दी है। 

पुलिस ने वहां काम करने वाले एक मजदूर को गिरफ्तार किया है। अब सारा मामला उसी के सिर पर डालने की तैयारी हो रही है। जिससे दिल्ली जल बोर्ड और भाजपा सरकार के अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को बचाया जा सके।
दिल्ली में आज फर्ज़ीवाड़ा दिवस है‼️
रेखा गुप्ता सरकार के निकम्मेपन की वजह से जनकपुरी में 25 वर्ष के कमल ध्यानी की मौत हो गई। मृतक के परिजन रात भर अपने बच्चे को ढूंढते रहे, वह दिल्ली पुलिस के 6 थानों में गए लेकिन पुलिस ने उनकी शिकायत तक दर्ज नहीं की। 

आज जब आम आदमी पार्टी के नेता, कार्यकर्ता तथा आम दिल्ली वाले हादसास्थल पर मृतक को श्रद्धांजलि देने पहुंचे तो वहाँ दिल्ली पुलिस पूरे दल-बल के साथ आ धमकी और अपनी तानाशाही दिखाते हुए लोगों को हिरासत में ले लिया।
वोट चोरी करके बनी भाजपा सरकार ने दिल्ली को एक साल में ही कर दिया बदहाल‼️

दिल्लीवाले अपने लाल अरविंद केजरीवाल को कर रहे याद 🙏
दिल्ली की भाजपा सरकार ने बेशर्मी की सारी हदें कीं पार‼️

जनकपुरी के गड्ढे में गिरकर जान गंवाने वाले युवा कमल की चिता अभी ठंडी तक नहीं हुई और भाजपा आज जश्न मना रही है। 

पूरे देश ने दिल्ली की बीजेपी सरकार और रेखा गुप्ता से बेशर्म मुख्यमंत्री नहीं देखा है। 

CM साहिबा के पास मृतक की माँ से मिलने का समय नहीं है लेकिन जश्न मनाने और गुलाब जामुन खाने का वक़्त है।
रेखा गुप्ता सरकार ले रही दिल्लीवालों की जान‼️

“माँ-बाप अपने 25 साल के बच्चे का इंतज़ार कर रहे थे लेकिन वह सरकार के निकम्मेपन का शिकार हो चुका था। 

क्या दिल्ली की जनता ने बीजेपी को अपनी जान लेने के लिए सत्ता में बैठाया था? सरकार दोषियों पर कार्रवाई की नौटंकी करती है और कुछ दिनों बाद दोषियों की किसी और विभाग में शिफ्ट कर देती है।”
Trade Deal पर मोदी जी के मंत्रियों का अब्बा डब्बा जब्बा…😀
पूरा देश अमेरिका के साथ हुई गलाघोंट Trade Deal पर बीजेपी सरकार से सवाल पूछ रहा…

लेकिन मोदी जी झोला उठाकर निकल लिए विदेश यात्रा पर 🛩️
हरियाणा के युवा, बच्चे, बुजुर्ग और महिलायें सब परेशान…

लेकिन हरियाणा के मुख्यमंत्री Chill होकर मसखरी कर रहे‼️
हरियाणा के फरीदाबा हरियाणा के फरीदाबाद के सूरजकुंड मेले में हुआ हादसा अत्यंत दुखद है। इस हादसे में पुलिसकर्मी समेत 2 लोगों के मौत होने की सूचना है। 

भगवान मृतकों की आत्मा को शांति प्रदान करे तथा घायलों की शीघ्र स्वास्थ्य लाभ दें। 

सूरजकुंड जैसे विश्वस्तरीय मेले में इस तरह की लापरवाही तमाम सवाल खड़े करती है।ख़ुद CM नायब सिंह ने इस मेले का उद्घाटन किया था। सीधे तौर पर ये नायब सरकार की लापरवाही को दर्शाता है।
साल बदले, शब्द बदले साल बदले, शब्द बदले लेकिन जुमले नहीं…
हरियाणा के युवाओं को खेलों से दूर करके नशे की तरफ़ धकेल रही भाजपा सरकार‼️

नायब सिंह सैनी ने झूठ बोलने में PHD कर ली है और उनकी सरकार ‘आगे दौड़-पीछे छोड़’ नीति अपना रही है। 

हरियाणा के खिलाड़ी सरकार की जर्जर व्यवस्था का शिकार होकर अपनी जान गंवा रहे हैं और अब बीजेपी सरकार ने 37,000 खिलाड़ियों की डाइट का पैसा रोक दिया है। 

प्रदेश की खेल नर्सरियों में पिछले दस महीने से डाइट का पैसा और कोच का वेतन नहीं दिया गया है और अब सरकार कह रही है कि दो महीने तक प्रदेश की सभी खेल नर्सरियां बंद रहेंगी।
Load More Follow on Instagram

“First, they ignore you, then they laugh at you, then they fight you and then you win.” - Mahatma Gandhi

AAM AADMI PARTY

1, Pandit Ravi Shankar Shukla Lane, (1 – Canning Lane)
New Delhi – 110001

  • Helpline No : 97185 00606
  • Timing : 9:00 am - 6:00 pm
  • Email ID: [email protected]

About

  • Our History
  • AAP Leadership
  • Constitution
  • Election Symbol
  • C2/C7 Documents
  • Archive Website

Media Resources

  • Press Release
  • Official Spokespersons

Follow us on

Facebook-f Instagram Youtube X-twitter
©2026 Aam Aadmi Party. All rights reserved.
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Contact Us
About Us

Our History

Our Leadership

Constitution

Election Symbol

Media Gallery

Press Release

Official Spokespersons

Election Corner

Delhi Elections 2025

Get Involved

Join AAP

Become a Member

Careers

Internship

Fellowship

आप का रामराज्य
Facebook-f Instagram Youtube