Skip to content
Facebook-f Instagram Youtube
  • Join AAP
  • Donate
  • About Us

    Our History

    Our Leadership

    Constitution

    Election Symbol

  • Media Gallery

    Press Release

    Official Spokespersons

  • Election Corner

    Delhi Elections 2025

  • Get Involved

    Join AAP

    Become a Member

    Careers

    Internship

    Fellowship

  • आप का रामराज्य

फेसलेस आरटीओ सेवाओं की शुरूआत करने वाला पंजाब बना देश का पहला राज्य- केजरीवाल

  • October 29, 2025

पंजाब अब फेसलेस आरटीओ सेवाओं की शुरूआत करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। बुधवार को ‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और सीएम भगवंत मान ने लुधियाना स्थित आरटीओ ऑफिस पर ताला लगाकर फेसलेस सेवाओं की शुरूआत की। पंजाब में प्रभावी, पारदर्शी और जवाबदेह शासन के नए युग की शुरुआत के अवसर पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अब लोगों को भ्रष्टाचार व दलालों से आजादी मिल गई है। अब घर बैठे लोग 1076 पर कॉल कर ड्राइविंग लाइसेंस, फिटनेस सर्टिफिकेट, आरसी, परमिट बनवा सकते हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस स्कीम की शुरुआत कर भ्रष्टाचार के युग को खत्म करने के प्रतीक के रूप में आर.टी.ओ. दफ्तर पर ताला लगाया।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आजादी के बाद अब तक राज्य के लोग नौकरशाही और उसके भ्रष्ट कामों के गुलाम बन गए थे। आज पंजाब इस गुलामी से मुक्त हो गया है और अब लोग 1076 पर कॉल करके अपना ड्राइविंग लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट और अन्य दस्तावेज प्राप्त कर सकेंगे। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज लोगों को अपना काम करवाने के लिए भ्रष्टाचार, परेशानियों और बिचौलियों से आजादी मिल रही है। पंजाब में ऐसा अनोखा काम देश में ही नहीं, बल्कि दुनिया में पहली बार हो रहा है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज पंजाब के लोगों के लिए ऐतिहासिक दिन है, क्योंकि पहली बार राज्य में फेसलेस आर.टी.ओ. सेवाएं शुरू की जा रही हैं। इस पहलकदमी को वास्तव में परिवहन विभाग में डिजिटल क्रांति कहा जा सकता है, क्योंकि लोगों को अब उनके घर पर ही सरकारी सेवाएं मिलेंगी। ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट से संबंधित कुल 56 सेवाओं को अब पूरी तरह फेसलेस कर दिया गया है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ये सेवाएं हेल्पलाइन नंबर 1076 पर कॉल करके सेवा केंद्रों के माध्यम से प्राप्त की जा सकती हैं। नागरिकों को पहले ड्राइविंग लाइसेंस या वाहन रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट प्राप्त करने के लिए साइबर कैफे जाना पड़ता था या खुद ऑनलाइन आवेदन देना पड़ता था। आवेदन देने के बाद उन्हें दस्तावेज सत्यापन जैसे कामों के लिए कई बार आर.टी.ओ. दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ते थे, जिस कारण दूर-दराज के इलाकों में रहने वाले लोगों, बुजुर्गों और विकलांग व्यक्तियों को काफी मुश्किल होती थी।

अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि इससे न सिर्फ लोगों का समय और ऊर्जा लगती है, बल्कि वित्तीय बोझ भी बढ़ता है। लेकिन अब नागरिकों को आर.टी.ओ. दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे, क्योंकि ये सेवाएं पंजाब भर में स्थापित सेवा केंद्रों के माध्यम से प्रदान की जाएंगी। इसके लिए इन केंद्रों के स्टाफ को सही ढंग से प्रशिक्षण दिया गया है। ये सभी सेवाएं घर बैठे हेल्पलाइन नंबर 1076 पर कॉल करके प्राप्त की जा सकती हैं।

इस दौरान सीएम भगवंत मान ने कहा कि आर.टी.ओ. दफ्तरों में लोगों को बहुत सारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था और आज का दिन इन दिक्कतों के अंत का सूचक है, जिससे आम आदमी को बहुत फायदा हो रहा है। इस पहल से आम आदमी को होने वाली दिक्कत और भ्रष्टाचार पर पूर्ण विराम लगाया गया है और यह राज्य सरकार की भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के अनुरूप है। पहले लोगों को राजस्व विभाग में सुधारों के कारण बहुत लाभ हुआ है, जिसने लोगों को बड़े पैमाने पर अधिकार दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट रूप से कहा कि परिवहन विभाग के किसी भी कर्मचारी को नौकरी से नहीं निकाला जाएगा और राज्य सरकार द्वारा उनकी योग्यता के अनुसार अन्य विभागों में उनकी सेवाओं का उपयोग किया जाएगा। पहले लोगों को परेशान करने के लिए रिबन काटे जाते थे, अब राज्य सरकार लोगों की सुविधा के लिए दफ्तरों पर ताले लगा रही है। ‘‘आप’’ सरकार ने अब तक पंजाब में 19 टोल प्लाजा बंद कर दिए हैं, ताकि लोगों की अनावश्यक लूट को रोका जा सके।

भगवंत मान ने कहा कि पंजाब आज देश का पहला राज्य बन गया है, जिसने लोगों को सुचारू ढंग से सुविधाएं प्रदान करके आर.टी.ओ. दफ्तरों को बंद कर दिया है। उन्होंने जनता से राज्य सरकार के इस बड़े लोकहित के उपक्रम का लाभ उठाने की अपील की और कहा कि आने वाले दिनों में ऐसे और डिजिटल व लोकहित के फैसले लिए जाएंगे। वित्तीय वर्ष 2024-25 के दौरान परिवहन विभाग ने कुल 29,23,390 आवेदनों पर कार्रवाई की, जिनमें से 19,63,209 वाहन रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट से संबंधित थे और 9,60,181 ड्राइविंग लाइसेंस सेवाओं से संबंधित थे। इतनी बड़ी संख्या में आवेदनों को कुशलता से कार्रवाई के लिए नया नागरिक-पक्षीय मॉडल जरूरी है।

उन्होंने कहा कि नई प्रणाली को सुचारू ढंग से लागू करने को सुनिश्चित बनाने के लिए आर.टी.ओ. दफ्तरों में पहले 15 दिनों के लिए हेल्प डेस्क स्थापित किए गए हैं। ये डेस्क नागरिकों को नए मॉडल के तहत आवश्यक दस्तावेजों और प्रक्रियाओं के बारे में मार्गदर्शन देंगे। इस प्रणाली के शुरू होने से आर.टी.ओ. दफ्तर अब अपनी मुख्य जिम्मेदारियों और विभागीय कार्यों के समग्र सुधार पर अधिक प्रभावी ढंग से ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। राज्य सरकार सुचारू और पारदर्शी शासन प्रदान करके लोगों की सुविधा के लिए हर कदम उठाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर, पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया समेत अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

Social Stream

Tweets by AamAadmiParty
Aam Aadmi Party | AAP

aamaadmiparty

The Fastest Growing Political Startup 🚀 Leading Alternative Politics for a Better India 🇮🇳

आपको और आपके परिवार को होली की हार्दिक शुभकामनाएँ!
रंगों का यह पावन त्योहार आपके जीवन में खुशी, सकारात्मकता और सफलता लेकर आए। 🎨🌸✨
प्रेम, उत्साह और उमंग के प्रतीक होली के पर्व की समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। 

यह त्योहार आपके जीवन को रंगों से भर दे और तमाम ख़ुशियाँ लेकर आए। 

#HappyHoli
मोदी जी के ‘ना खाऊँगा और ना खाने दूँगा’ जुमले को अरविंद केजरीवाल ने किया Expose:

#KejriwalJhukegaNahi
मोदी जी...
थोड़ी तो हिम्मत दिखाइए।
BJP सरकार का एक और फ़र BJP सरकार का एक और फ़र्ज़ीवाडा हुआ बेनक़ाब‼️
रेखा गुप्ता सरकार❌ रेखा गुप्ता सरकार❌
फर्जीवाड़ा सरकार ✅
एक इजरायली TV चैनल के कार्यक्रम से बड़ा खुलासा हुआ है।

“इज़राइली जनरल - हम दुनिया को Air Defence System बेचेंगे

पत्रकार - लेकिन हमारे पास ऐसी कोई Production Line नहीं है

इज़राइली जनरल -  हमारे पास है, भारत में। हमने पूरा भारत ले लिया। हमारे पास 1.4 अरब भारतीय हैं।”

अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बतायें की आखिर किस कीमत पर 140 करोड़ भारतीयों का सौदा कर आए हैं?
Modi Ji is a coward PM. Period. Modi Ji is a coward PM. Period.
Learning from the best right!!!! Learning from the best right!!!!
जो 12 साल में देश को स जो 12 साल में देश को साफ़ नहीं कर पाये, वो देश को विकसित राष्ट्र क्या खाक बनायेंगे….

#KejriwalJhukegaNahi
Modi Ji needs some introspection now💀 Modi Ji needs some introspection now💀
मोदी जी, अगर हिम्मत मोदी जी, अगर हिम्मत है तो एक्शन लेकर दिखाओ…‼️

#KejriwalJhukegaNahi
BJP wale sare khisiyani billi mode me hai 💀 BJP wale sare khisiyani billi mode me hai 💀
Look at the insecurity. Just because the Prime Mi Look at the insecurity.

Just because the Prime Minister is visiting Gujarat, AAP banners are being covered up.

If your politics is strong, why fear a banner?
कल से बेचारे भाजपाई छाती पीट रहे हैं, उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि क्या कहें और क्या करें। 
’खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे’

@sanjaysinghaap जी, राज्यसभा सांसद, AAP 

#KejriwalJhukegaNahi
पूरे देश में Paper Leak की पूरे देश में Paper Leak की चर्चा है
लेकिन प्रधानमंत्री मोदी परीक्षा पर चर्चा वाली नौटंकी कर रहे हैं।

#KejriwalJhukegaNahi
सत्य को कोई पराजित नहीं कर सकता 🔥🔥
Khisiyani Billi Khamba Noche 💀 Khisiyani Billi Khamba Noche 💀
पढ़ा लिखा दमदार है, पढ़ा लिखा दमदार है, केजरीवाल ईमानदार है 🔥

#KejriwalJhukegaNahi
मोदी ने 12 साल में देश का बेड़ागर्क कर दिया है।

#KejriwalJhukegaNahi
Load More Follow on Instagram

“First, they ignore you, then they laugh at you, then they fight you and then you win.” - Mahatma Gandhi

AAM AADMI PARTY

1, Pandit Ravi Shankar Shukla Lane, (1 – Canning Lane)
New Delhi – 110001

  • Helpline No : 97185 00606
  • Timing : 9:00 am - 6:00 pm
  • Email ID: [email protected]

About

  • Our History
  • AAP Leadership
  • Constitution
  • Election Symbol
  • C2/C7 Documents
  • Archive Website

Media Resources

  • Press Release
  • Official Spokespersons

Follow us on

Facebook-f Instagram Youtube X-twitter
©2026 Aam Aadmi Party. All rights reserved.
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Contact Us
About Us

Our History

Our Leadership

Constitution

Election Symbol

Media Gallery

Press Release

Official Spokespersons

Election Corner

Delhi Elections 2025

Get Involved

Join AAP

Become a Member

Careers

Internship

Fellowship

आप का रामराज्य
Facebook-f Instagram Youtube