Skip to content
Facebook-f Instagram Youtube
  • Join AAP
  • Donate
  • About Us

    Our History

    Our Leadership

    Constitution

    Election Symbol

  • Media Gallery

    Press Release

    Official Spokespersons

  • Election Corner

    Delhi Elections 2025

  • Get Involved

    Join AAP

    Become a Member

    Careers

    Internship

    Fellowship

  • आप का रामराज्य

पूर्वांचली विरोधी भाजपा ने कोंडली घाट पर छठ पूजा पर लगाई रोक, “आप” ने किया विरोध-प्रदर्शन

  • October 25, 2025

आम आदमी पार्टी ने पूर्वांचली विरोधी भाजपा सरकार द्वारा कोंडली घाट पर छठ पूजा करने पर रोक लगाने के खिलाफ रविवार को जमकर विरोध, प्रदर्शन और नारेबाजी कर नहर में तत्काल पानी छोड़ने की मांग की। कोंडली से विधायक कुलदीप कुमार और स्थानीय लोगों के साथ घाट पर पहुंचे वरिष्ठ नेता व विधायक संजीव झा ने कहा कि कोंडली घाट पर वर्षों से छठ पूजा होती आई है। यह आस्था का नहीं, परंपरा और पहचान का स्थान है। अब दिल्ली सरकार के आदेश से यहां पूजा रोक दी गई है। जबकि डीएम ने घाट को स्वीकृत किया, पूजा का टेंडर पास हुआ और व्यवस्थाएं तय की जा चुकी थीं। फिर आख़िर किसके आदेश पर पूजा रोकी जा रही है? क्या पूर्वांचल के लोगों की आस्था अब राजनीति की बलि चढ़ेगी?

संजीव झा ने भाजपा से पूछा कि क्या पूर्वांचल के लोग दिल्ली में दूसरे दर्जे के नागरिक हैं? उन्होंने कहा कि छठ सिर्फ़ पूजा नहीं, मां छठी मइया के प्रति हमारी अटूट श्रद्धा है। अगर सरकार इसे रोकना चाहती है, तो हम शांति से लेकिन दृढ़ता के साथ अपने अधिकार और अपनी आस्था की रक्षा करेंगे। प्रशासन अपना वादा निभाए और पूजा की पूरी व्यवस्था सुनिश्चित करे।

संजीव झा ने कहा कि कोंडली से यमुना जी में जाने वाली नहर में वर्षों से छठ पूजा की जा रही है। 2013 से दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार में लगातार हम यहां आ रहे हैं। यहां पर पूजा के लिए टेंडर हुआ था। डिस्ट्रीक्ट मजिस्ट्रेट ने इस जगह को अधिकृत किया था। इसके बाद भी पूजा नहीं होने नहीं दिया जा रहा है। पूर्वांचल के लोग यहां खड़े हैं, आज खरना है यानी पूजा का दिन है।

संजीव झा ने कहा कि मंत्री कपिल मिश्रा यहां आए और कहा कि अगर यूपी कैनाल से पानी छोड़ा भी गया तो हम यहां पूजा नहीं होने देंगे। आखिर कपिल मिश्रा किसके आदेश पर यह कर रहे हैं? पूर्वांचल के लोगों से कौन सा बदला ले रहे हैं, उनको पूर्वांचल के लोगों से क्या दिक्कत है? कपिल मिश्रा पूर्वांचल सबसे बड़े आस्था के पर्व के साथ आप खिलवाड़ कर रहे हैं।

संजीव झा ने कहा कि भाजपा बिहार में जाकर कहती है कि उसने दिल्ली में पूर्वांचल के लोगों का सम्मान बढ़ाया है। भाजपा ने कौन सा सम्मान बढ़ाया है? बिहार की जनता इस बार बिहार चुनाव में भाजपा को सबक सिखाएगी। उन्होने कहा कि आगर भाजपा यह सोचती है कि यहां पूजा नहीं होने देगी तो वह समझ ले कि पूर्वांचल के लोग पूजा करके रहेंगे, भाजपा छठ पूजा को रोक नहीं सकती।

संजीव झा ने कहा कि भाजपा के लोग पूर्वांचल के लोगों को दोयम दर्जे का नागरिक समझती है। इसी पूर्वांचल के लोगों को इन्ही भाजपा वालो ने घूसपैठिया बताया था। पूर्वांचल के लोग भाजपा की औकात बताकर रहेंगे। पूर्वांचल के लोगों ने ही वोट देकर भाजपा वालों को सदन मे भेजा है, सत्ता पर बैठने के बाद अब ये लोग अहंकार में आ गए हैं।

संजीव झा ने आगे कहा कि विधायक कुलदीप कुमार जिला मजिस्ट्रेट की बैठक में गए थे, जहां डीएम ने आश्वासन दिया था कि सारी व्यवस्थाएँ होंगी। साफ-सफाई, टेंट और अन्य तैयारियाँ पूरी की जाएंगी। फिर आखिर किसके आदेश पर कपिल मिश्रा ने कहा कि यहां पूजा नहीं की जा सकती? आम आदमी पार्टी इसकी कड़ी निंदा करती है। संजीव झा ने मांग की कि कोंडली से यमुना जी में जाने वाली नहर पर जल्द से जल्द पूजा की व्यवस्था की जाए, अन्यथा पूर्वांचल के लोग सरकार के आदेश का बहिष्कार करते हुए यहीं पूजा करेंगे।

इस दौरान विधायक कुलदीप कुमार ने कहा कि कोंडली से यमुना जी में जाने वाले नहर में हर साल पूर्वांचल के भाई बहन यहां छठ पूजा करते हैं। लेकिन पहली बार यहां पर सब तैयारी होने के बाद भी भाजपा के मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा है कि इस नहर में पानी नहीं आने दूंगा। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता की पूर्वांचल के भाई बहनों से क्या नफरत है? उन्होंने कपिल मिश्रा को चेतावनी देते हुए कहा कि पूर्वांचल के भाई बहन आपको इस हरकत का जवाब जरूर देगें। अगर इस नहर में पानी नहीं आया तो बड़ा आंदोलन होगा। पूर्वांचल के भाई बहन भाजपा को माफ नहीं करेंगे। कपिल मिश्रा ने उत्तर प्रदेश से आने वाले पानी को रोककर गंदी राजनीति की है। पूर्वांचल के लोग और छठी मईया कपिल मिश्रा को कभी माफ नहीं करेंगे, उनका श्राप लगेगा। उन्होंने कहा कि छठ पूजा को लेकर भाजपा को गंदी राजनीति नहीं करनी चाहिए, कोंडली नहर में जल्द पानी छोड़ना चाहिए।

Social Stream

Tweets by AamAadmiParty
Aam Aadmi Party | AAP

aamaadmiparty

The Fastest Growing Political Startup 🚀 Leading Alternative Politics for a Better India 🇮🇳

आज का दिन भारतीय लोकतंत्र के लिए ऐतिहासिक है।

ED–CBI के दम पर रची गई साज़िश अदालत की कसौटी पर टिक नहीं पाई। पहले ही सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि मामला ठोस नहीं है — और आज साफ हो गया कि यह मुकदमे लायक ही नहीं था।

सत्ता के लिए एजेंसियों का दुरुपयोग राजनीति नहीं, लोकतंत्र के खिलाफ षड्यंत्र है।

सच जीतता है।

#KattarImaandarKejriwal
अगर केजरीवाल से लड़ना है, तो साज़िश नहीं — सच का सामना करना होगा💯
Vendetta can make noise, but truth always makes hi Vendetta can make noise, but truth always makes history.

Satyamev Jayate.
कोर्ट ने कहा है,

केजरीवाल कट्टर ईमानदार...
आखिरकार....

साजिश हार गई,
और सच जीत गया...
भाजपा की भ्रष्ट और तानाशाही राजनीति का काल- अरविंद केजरीवाल 🔥

#KattarImaandarKejriwal
नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने देखा कि वो दिल्ली में केजरीवाल को नहीं हरा सकते, उन्होंने केजरीवाल की ईमानदारी पर चोट करने के लिए षड्यंत्र रचा।

आज कोर्ट के फ़ैसले से साबित हो गया कि केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, संजय सिंह और आम आदमी कट्टर ईमानदार है। 

अब नरेंद्र मोदी और अमित शाह को देश से माफ़ी माँगनी चाहिए।

#KattarImaandarKejriwal
एक ईमानदार आदमी का हौसला तोड़ने के लिए बेईमानों ने क्या कुछ नहीं किया, 
मगर जिसके सिर पर खुद भगवान श्रीकृष्ण का हाथ हो उसके ईमान पर कोई दाग नहीं रह सकता 🙏

#KattarImaandarKejriwal
आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल जी एक इंक़लाब हैं और BJP की तानाशाही के हर ज़ुल्म का जवाब हैं🔥

#KattarImaandarKejriwal
पूरी ईमानदारी और सच्चाई से बीजेपी की तानाशाही से लड़ रहा देश का लाल- अरविंद केजरीवाल 🔥

#KattarImaandarKejriwal
आज अदालत ने अपने फैसले में कह दिया कि अरविंद केजरीवाल जी और मनीष सिसोदिया जी समेत आम आदमी पार्टी के सभी नेता कट्टर ईमानदार हैं। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा ने देश के सबसे ईमानदार दल आम आदमी पार्टी को बदनाम करने के लिए षड्यंत्र रचा और आज यह षड्यंत्र नाकाम हो गया। 

अब अगर प्रधानमंत्री में जरा भी शर्म बची हो तो वह पूरे देश से माफ़ी मांगें और कहें कि उन्होंने AAP को बदनाम करने के लिए षड्यंत्र रचा था। 

अरविंद केजरीवाल जी, मनीष सिसोदिया जी और पूरी आम आदमी पार्टी, BJP की तानाशाही के सामने चट्टान की तरह डटकर लड़ते रहे और आगे भी लड़ते रहेंगे। 

@sanjaysinghaap जी, राज्यसभा सांसद, AAP

#KattarImaandarKejriwal
सत्य अमर है, सत्य अम सत्य अमर है, सत्य अमिट है🙏🇮🇳

आज कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल जी और मनीष सिसोदिया जी समेत तमाम AAP नेताओं को फ़र्ज़ी शराब घोटाले में पाक साफ़ करार देकर BJP के झूठ पर सदा के लिए ताला लगा दिया है।

इस लड़ाई में हमारा साथ देने वाले करोड़ों देशवासियों का दिल से धन्यवाद।

हम देश के लिए पूरी ईमानदारी से लड़ते आएं हैं, लड़ते रहेंगे....
आज सत्य की जीत हुई 🙏
सत्यमेव जयते 🙏 भाज सत्यमेव जयते 🙏

भाजपा की तानाशाही और झूठी राजनीति से ना डरे और ना ही झुके, सच्चाई व हिम्मत के साथ लड़े और अंत में जीतकर निकले🔥

#KattarImaandarKejriwal
ये आंसू BJP की झूठी और ये आंसू BJP की झूठी और फ़र्ज़ी राजनीति पर भारी पड़ेंगे….
प्रधानमंत्री मोदी प्रधानमंत्री मोदी ने अपने ‘परम मित्र’ को बचाने के लिए देश को दांव पर लगा दिया‼️
Laughing stock?? Laughing stock??
Ekdum se waqt badal diye, jazbat badal diye 💔 Ekdum se waqt badal diye, jazbat badal diye 💔
What has the BJP turned this country into? What has the BJP turned this country into?
In search of Gold, Delhi has lost a Diamond‼️ In search of Gold, Delhi has lost a Diamond‼️
Load More Follow on Instagram

“First, they ignore you, then they laugh at you, then they fight you and then you win.” - Mahatma Gandhi

AAM AADMI PARTY

1, Pandit Ravi Shankar Shukla Lane, (1 – Canning Lane)
New Delhi – 110001

  • Helpline No : 97185 00606
  • Timing : 9:00 am - 6:00 pm
  • Email ID: [email protected]

About

  • Our History
  • AAP Leadership
  • Constitution
  • Election Symbol
  • C2/C7 Documents
  • Archive Website

Media Resources

  • Press Release
  • Official Spokespersons

Follow us on

Facebook-f Instagram Youtube X-twitter
©2026 Aam Aadmi Party. All rights reserved.
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Contact Us
About Us

Our History

Our Leadership

Constitution

Election Symbol

Media Gallery

Press Release

Official Spokespersons

Election Corner

Delhi Elections 2025

Get Involved

Join AAP

Become a Member

Careers

Internship

Fellowship

आप का रामराज्य
Facebook-f Instagram Youtube