Skip to content
Facebook-f Instagram Youtube
  • Join AAP
  • Donate
  • About Us

    Our History

    Our Leadership

    Constitution

    Election Symbol

  • Media Gallery

    Press Release

    Official Spokespersons

  • Election Corner

    Delhi Elections 2025

  • Get Involved

    Join AAP

    Become a Member

    Careers

    Internship

    Fellowship

  • आप का रामराज्य

पूर्वांचलियों से भाजपा की नफरत जगजाहिर, छठ पूजा में उमड़ा झूठा प्यार बिहार चुनाव की मजबूरी – विनय मिश्रा

  • October 23, 2025

आम आदमी पार्टी ने पूर्वांचल समाज के लोगों के प्रति भाजपा के उमड़े प्यार को दिखावा और फर्जी बताया है। “आप” वरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक विनय मिश्रा ने कहा कि पूर्वांचलियों से भाजपा की नफरत जगजाहिर है। भाजपा का छठ पूजा में उमड़ा झूठा प्यार सिर्फ बिहार चुनाव की मजबूरी है। भाजपा का इतिहास ही पूर्वांचल समाज के लोगों के प्रति नफरती रहा है। इन्होंने बार-बार दिल्ली में छठ पूजा में विघ्न डाला है। भाजपा ने अपनी इसी नफरत के चलते पूर्वांचल समाज से आने वाले दिल्ली के परिवहन मंत्री की फोटो डीटीसी बसों पर नहीं लगने दी। इससे पहले भी भाजपा नेता पूर्वांचल के छात्रों को डीयू में दाखिला से रोकने के साथ दिल्ली की छवि बिगाड़ने, विकास रोकने जैसे आरोप लगाते रहे हैं। सिर्फ बिहार चुनाव के चलते भाजपा को पूर्वांचलियों की याद आ रही है, वरना ये तो हमेशा पूर्वांचलियों को दिल्ली से बाहर निकालना चाहते हैं।

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक विनय मिश्रा ने गुरुवार को पार्टी मुख्यालय पर प्रेस वार्ता कर कहा कि अभी भाजपा का दिल्ली में रहने वाले पूर्वांचलियों के लिए नया-नया प्रेम जागा है, लेकिन भाजपा का यह प्रेम उसकी मजबूरी है क्योंकि बिहार चुनाव सिर पर है और दिल्ली में रहने वाले पूर्वांचल के लोगों को खुश रखना उसकी मजबूरी हैं। उन्होंने कहा कि पिछले कई वर्षों से भाजपा के सांसद, पार्षद समेत बड़े-बड़े नेता समय-समय पर दिल्ली में पूर्वांचलियों की छठ पूजा में बाधा डालने की कोशिश करते रहे हैं। भाजपा के लोग पुलिस, डीडीए और स्थानीय नेताओं के माध्यम से छठ में व्यवधान डालने की कोशिश की, घाटों को तोड़ा और पूर्वांचली भाई-बहनों को छठ मनाने से रोका। कई बार आम आदमी पार्टी के विधायकों को छठ कराने के लिए प्रदर्शन तक करने पड़े।

विनय मिश्रा ने कहा कि पूर्वांचलियों से भाजपा की नफरत इस कदर है कि दिल्ली सरकार के परिवहन मंत्री पूर्वांचल से हैं। इसलिए भाजपा सरकार ने डीटीसी बसों पर उनकी फोटो तक नहीं लगाई है। जब दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार थी, तब डीटीसी बसों के पीछे मुख्यमंत्री और परिवहन मंत्री की फोटो लगी रहती थी, लेकिन भाजपा वालों ने अपने परिवहन मंत्री की फोटो तक नहीं लगाई। यह भाजपा की पूर्वांचलियों से नफरत दिखाई है। भाजपा वाले इतिहास की बहुत बातें करते हैं, 10 साल पुराने इतिहास का शोर मचाते हैं, लेकिन अपना इतिहास भूल जाते हैं। अगर भाजपा नेताओं के इतिहास में झांक कर देखा जाए तो पूर्वांचलियों के प्रति इनकी नफरत समय-समय पर कई बार सामने आ चुकी है।

विनय मिश्रा ने कहा कि 1999 में भाजपा के एमसीडी में मेयर योगदान आहूजा थे। 1999 में योगदान आहूजा ने टाउन हॉल के अंदर कहा था कि पूर्वांचल के लोग दिल्ली की छवि और गौरव को खराब करते हैं। इनके रहने के गंदे और भद्दे तौर-तरीके राजधानी की शोभा को खराब करते हैं। इसलिए इन्हें दिल्ली आने से रोकना चाहिए और अगली ट्रेन से वापस भेज देना चाहिए। भाजपा का बिहार के लोगों के प्रति कुछ ऐसा प्रेम है। इसी तरह, 2003 से 2008 तक साकेत से भाजपा विधायक विजय जॉली थे। उन्होंने 2004 में दिल्ली हाईकोर्ट में एक याचिका दाखिल कर मांग की कि दिल्ली विश्वविद्यालय में यूपी-बिहार समेत बाहर के छात्र-छात्राओं का दाखिला रोका जाए। जबकि उसी दिल्ली यूनिवर्सिटी से डॉ. मनमोहन सिंह और अमर्त्य सेन जैसे महान लोग निकले। अगर बाहर या पूर्वांचल के छात्र न आते तो ये कैसे संभव होता? लेकिन इनकी सोच थी कि स्थानीय छात्रों को सीटें कम मिल रही हैं, इसलिए पाबंदी लगाई जाए। विधानसभा में भी इस पर चर्चा हुई थी।

विनय मिश्रा ने कहा कि भाजपा के बड़े नेता विजय गोयल ने देश की सबसे बड़ी पंचायत राज्यसभा में कहा था कि यूपी-बिहार से आने वाले मजदूरों को दिल्ली के अंदर नहीं आने देना चाहिए क्योंकि इनके कारण दिल्ली के विकास पर असर पड़ता है। हर साल यूपी बिहार के करीब 6 लाख लोग राजधानी में बसते हैं, इन्हें रोकना होगा। विजय गोयल के इस बयान के खिलाफ आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने जंतर- मंतर पर प्रदर्शन भी किया था। सच तो ये है कि भाजपा के लोग पूर्वांचल के लोगों के प्रति प्रेम का झूठे घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं। असल में इन्हें पूर्वांचलियों से कोई लेना-देना नहीं है।

विनय मिश्रा ने कहा कि 2022 में द्वारका विधानसभा में भाजपा ने छठ पूजा रोकने की कोशिश की। इससे पहले, आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज की विधानसभा ग्रेटर कैलाश में भी छठ घाट बनाने से रोका गया। समय-समय पर भाजपा छठ पूजा में विघ्न डालती रही है। यूपी-बिहार के लोगों के प्रति इनके दिल में नफरत बसी हुई है। बस बिहार चुनाव सिर पर है, इसलिए मजबूरी में पूर्वांचल के लोग याद आ रहे हैं। आम आदमी पार्टी भाजपा से कहना चाहती है कि वह नाटक न करें। पूर्वांचल के लोग अपनी अस्मिता से बहुत प्यार करते हैं, उसका खिलवाड़ न करें

Social Stream

Tweets by AamAadmiParty
Aam Aadmi Party | AAP

aamaadmiparty

The Fastest Growing Political Startup 🚀 Leading Alternative Politics for a Better India 🇮🇳

Melody Khao… Khud Jaan Jaao Melody Khao… Khud Jaan Jaao
Thank You, Arvind Kejriwal ♥️ #KejriwalWithNe Thank You, Arvind Kejriwal ♥️

#KejriwalWithNeetAspirants
Dear Aspirants, this is for you: Arvind Kejriwal m Dear Aspirants, this is for you: Arvind Kejriwal made a promise and made it happen the very next day✨

#KejriwalWithNeetAspirants
शिक्षा के रास्ते न आएगी कोई दीवार,
छात्रों के साथ खड़े हैं अरविंद केजरीवाल।

#KejriwalWithNeetAspirants
आगामी विधानसभा चुन आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर पार्टी की तैयारियों को और मज़बूत करने पंजाब पहुंचे AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल जी
बलात्कारियों का स् बलात्कारियों का स्वागत करने वाली व्यवस्था बेटियों की सुरक्षा पर केवल भाषण दे सकती है, भरोसा नहीं।
उत्तर प्रदेश के युवाओं को रोजगार और वंचितों को न्याय दिलाने तक AAP सांसद संजय सिंह जी के नेतृत्व में पदयात्रा जारी रहेगी 🙌

#रोजगार_दो_सामाजिक_न्याय_दो
शिक्षा हर बच्चे का मौलिक अधिकार है, लेकिन भाजपा सरकार देश के मासूम बच्चों से उनका मौलिक अधिकार भी छीन रही है। वहीं पंजाब में AAP सरकार हर बच्चे को वर्ल्ड क्लास शिक्षा देकर उनका भविष्य संवार रही है।
Modi Ji, dekhiye na… Modi Ji, dekhiye na…
The story we’re told vs the reality we live: A The story we’re told vs the reality we live:

A strong nation isn’t built on claims.
It’s built on outcomes.
PM Modi, why would you not take a question? PM Modi, why would you not take a question?
Hint: the king of teleprompters who can not take a Hint: the king of teleprompters who can not take a single question from the media.
‘रोजगार दो–सामाजिक न्याय दो’ पदयात्रा के हर पड़ाव पर जनता का जो विश्वास दिख रहा है, वह साफ संकेत है कि अब बदलाव केवल नारा नहीं, जनआवाज़ बन चुका है।
ऐसा कोई सगा नहीं, जि ऐसा कोई सगा नहीं, जिसे बीजेपी ने ठगा नहीं‼️
Acche Din aa gaye kya? #inflation #acchedin Acche Din aa gaye kya?

#inflation #acchedin
गोवा में आम आदमी पार्टी को मिल रहे समर्थन ने भाजपा की नींद उड़ा दी है।

इसी डर में अब भाजपा ने AAP के गोवा सह-प्रभारी सिंगला जी पर ED की रेड करवाई है।
पेपर लीक से युवाओं का भविष्य बर्बाद हो रहा है लेकिन इसकी जिम्मेदार मोदी सरकार बेशर्मी की हदें पार कर रही है।
जिस व्यक्ति ने पंजाब में उद्योग क्रांति लाई, जो तानाशाहों के सामने झुके नहीं।
दबाव के बावजूद भाजपा join नहीं की, इसीलिए BJP ने हथकंडे अपनाते हुए आम आदमी पार्टी के जांबाज़ सिपाही को जेल में डाल दिया।

आज अपने परिवार से मिलते वक्त संजीव अरोड़ा जी भावुक हो गए।
इन आँसुओं का जवाब पंजाब ज़रूर देगा।

भाजपा की दमनकारी राजनीति का अंत होगा।
सब कुछ याद रखा जाएगा।

संजीव अरोड़ा जी, पूरा पंजाब आपके साथ है।
लगातार बढ़ रहा है ‘रोजगार दो सामाजिक न्याय दो’ पदयात्रा का कारवां।
आइए मिलकर भाजपा की भ्रष्टाचारी व्यवस्था के खिलाफ बुलंद करें आवाज़।
 जाति धर्म के नाम पर नहीं बटेंगे, अपना हक लेकर रहेंगे।
बहुत छोटे हैं मुझ से मेरे दुश्मन
जो मेरा दोस्त है मुझ से बड़ा है
Load More Follow on Instagram

“First, they ignore you, then they laugh at you, then they fight you and then you win.” - Mahatma Gandhi

AAM AADMI PARTY

1, Pandit Ravi Shankar Shukla Lane, (1 – Canning Lane)
New Delhi – 110001

  • Helpline No : 97185 00606
  • Timing : 9:00 am - 6:00 pm
  • Email ID: [email protected]

About

  • Our History
  • AAP Leadership
  • Constitution
  • Election Symbol
  • C2/C7 Documents
  • Archive Website

Media Resources

  • Press Release
  • Official Spokespersons

Follow us on

Facebook-f Instagram Youtube X-twitter
©2026 Aam Aadmi Party. All rights reserved.
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Contact Us
About Us

Our History

Our Leadership

Constitution

Election Symbol

Media Gallery

Press Release

Official Spokespersons

Election Corner

Delhi Elections 2025

Get Involved

Join AAP

Become a Member

Careers

Internship

Fellowship

आप का रामराज्य
Facebook-f Instagram Youtube