Skip to content
Facebook-f Instagram Youtube
  • Join AAP
  • Donate
  • About Us

    Our History

    Our Leadership

    Constitution

    Election Symbol

  • Media Gallery

    Press Release

    Official Spokespersons

  • Election Corner

    Delhi Elections 2025

  • Get Involved

    Join AAP

    Become a Member

    Careers

    Internship

    Fellowship

  • आप का रामराज्य

पुराने वाहनों को पेट्रोल पंपों पर जब्त करने से कर्मचारियों और वाहन मालिकों के बीच लड़ाई-झगड़ा होगा- सौरभ भारद्वाज

  • July 1, 2025

आम आदमी पार्टी ने बीजेपी सरकार द्वारा पुराने वाहनों को पेट्रोल पंपों पर जब्त करने और बारिश के मौसम में कृत्रिम बारिश कराने के फैसले गलत बताते हुए कड़ी आपत्ति जताई है। “आप” के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा कि बीजेपी को सरकार चलानी नहीं आती है। ये लोग सरकार नहीं, फुलेरा की पंचायत चला रहे हैं। पुराने वाहनों को पेट्रोल पंपों पर जब्त करने से कर्मचारियों और वाहन मालिकों के बीच लड़ाई- झगड़ा होगा। वहीं, बीजेपी सरकार ने सड़कों के गड्ढे भरने का सिर्फ दिखावा किया। छोटे गड्ढे तो भर दिए, लेकिन बड़े गड्ढों को छोड़ दिया। इनको काम नहीं, सिर्फ बहाने बनाने हैं। ये पांच साल सिर्फ बहाने बनाएंगे और केजरीवाल को गालियां देंगे।वहीं,अरविंद केजरीवाल ने हमेशा जनादेश का सम्मान करते हुए काम किया, उन्होंने कभी शीला दीक्षित सरकार का बहाना नहीं बनाया।

आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने 1 जुलाई से दिल्ली से पुरानी गाड़ियों को हटाए जाने को लेकर मंगलवार को कहा कि भाजपा दिल्ली में सरकार नहीं चला रही, बल्कि वह फुलेरा की पंचायत जैसा प्रशासन चला रही है। यदि पुराने वाहनों को सड़कों से हटाना है, तो क्या इसके लिए कोई और तरीका नहीं मिला? पेट्रोल पंपों पर लड़ाई-झगड़ा और हंगामा मचाओगे? क्या सरकार इस तरह से काम करती है?पेट्रोल पंपों पर कर्मचारी और ग्राहक के बीच लड़ाई-झगड़ा होगा। पेट्रोल पंप मालिकों की एसोसिएशन कह रही है कि यह नीति अव्यवहारिक है। सरकार फुलेरा की पंचायत की तरह चल रही है और इन लोगों को न तो सरकार चलानी आती है और न ही ये चला सकते हैं।

सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली में हो रही रोज की बारिश के बावजूद दिल्ली सरकार के कृत्रिम वर्षा (आर्टिफिशियल रेन) कराने के फैसले पर सवाल उठाया। उन्होंने पूछा कि यह किस तरह के अफसर है, जिसने तय किया कि मानसून के दौरान दिल्ली में कृत्रिम वर्षा का पायलट प्रोजेक्ट किया जाएगा, जबकि दिल्ली में पहले से ही बारिश हो रही है। फुलेरा की पंचायत के लोग भी इस तरह का अव्यवहारिक फैसला नहीं लेंगे। ईश्वर भाजपा के लोगों को सद्बुद्धि दे। जो अफसर रोजाना काम में अड़ंगा डालते थे, वे ऐसी फाइलों को कैसे मंजूरी दे रहे हैं। आम आदमी पार्टी जब सरकार में आएगी, तब इन सभी मामलों की जांच कराई जाएगी।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि अगले पांच साल तक मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सिर्फ “आप” को गाली देती रहेंगी। पांच साल बाद वह यही कहेंगी कि पिछली सरकार में अरविंद केजरीवाल ने ऐसा किया, इसलिए कुछ नहीं हो पाया। जब “आप” ने शीला दीक्षित के खिलाफ चुनाव लड़ा और सरकार बनाई, तब कभी यह बहाना नहीं बनाया कि शीला दीक्षित ने ऐसा किया, इसलिए काम नहीं हो रहा। “आप” ने हमेशा कहा कि हमें जिस स्थिति में जनादेश मिला, उसका सम्मान करते हुए हम जनता के लिए काम करेंगे। दिल्ली की मौजूदा बीजेपी सरकार को काम करने की इच्छा नहीं है, वह सिर्फ बहानेबाजी करती है। अगर इनकी सरकार पांच साल चली, तो यह सिर्फ बहाने बनाएंगे।

सौरभ भारद्वाज ने एक्स पर कहा कि पुरानी गाड़ियों को रोकने का और कोई तरीका नहीं था क्या? अब जब दिल्ली में मानसून आ गया है, तो ये कृत्रिम बारिश का पायलट प्रोजेक्ट चलाएंगे, छोटे गड्ढे भर दिए, लेकिन बड़े गड्ढों को वैसे ही छोड़ दिया। इनको सरकार चलाना नहीं आता और ना ही इनसे सरकार चलेगी।

बीजेपी शासित उड़ीसा में उसके पार्षदों ने आईएएस को पीटा, अब किसी का खूब नहीं खौल रहा – सौरभ भारद्वाज

सौरभ भारद्वाज ने उड़ीसा के भुवनेश्वर में एक आईएएस अधिकारी के साथ मारपीट करने की वायरल वीडियो पर कहा कि दिल्ली में कहा गया कि अंशु प्रकाश को तथाकथित किसी ने थप्पड़ मारा। उस समय उसके ऊपर पूरा जमीन आसमान एक कर दिया गया। अब वे सभी आईएएस अधिकारी कहां छिपे हैं, जो पहले टीवी पर आकर “आप” और अरविंद केजरीवाल को गालियां देते थे। वे भाजपाई कहां गए, जो अराजकता की बात करते थे। अब क्या होगा? क्या पूरे देश में आईएएस अधिकारी हड़ताल पर चले जाएंगे?

सौरभ भारद्वाज ने इस मामले को लेकर आईएएस एसोसिएशन पर सवाल उठाते हुए कहा कि क्या आईएएस एसोसिएशन यह मानता है कि वह भी एक राजनीतिक बॉडी है। उन्होंने मनोज तिवारी द्वारा एक आईपीएस अधिकारी का गिरेबान पकड़ने की घटना का जिक्र किया और कहा कि जब मनोज तिवारी ने एक आईपीएस का गिरेबान पकड़ लिया, उस समय आईपीएस एसोसिएशन चुप रही, कोई हड़ताल नहीं हुई, कोई आवाज नहीं उठी। क्या भाजपा ही आईएएस, आईपीएस और अन्य अधीनस्थ सेवा संगठनों को चलाती है? क्या ये सभी संगठन भाजपा के इशारों पर काम करते हैं?

सौरभ भारद्वाज ने एक्स पर कहा कि उड़ीसा में आईएएस की पिटाई। ओड़िशा की भाजपा सरकार में भाजपा के पार्षदों ने एडिशनल कमिश्नर की गिरा गिरा के मारा।भुवनेश्वर म्युनिसिपल कारपोरेशन का मामला है। क्या मीडिया में कोई बहस देखी ? क्या आईएसएस एसोसिएशन ने प्रेस वार्ता की? अब किसी का खून उबाल नहीं मार रहा?

Social Stream

Tweets by AamAadmiParty
Aam Aadmi Party | AAP

aamaadmiparty

The Fastest Growing Political Startup 🚀 Leading Alternative Politics for a Better India 🇮🇳

AAP ने गुजरात में रचा AAP ने गुजरात में रचा इतिहास। 
गुजरात में भी अब नफरत की नहीं, शिक्षा और स्वास्थ्य की राजनीति होगी।
BJP की washing machine के काम कर BJP की washing machine के काम करने की chronology समझिए:
छापे → दबाव → पार्टी में एंट्री → क्लीन चिट
जुल्मी जब-जब जुल्म करेगा सत्ता के गलियारों से,
चप्पा-चप्पा गूंज उठेगा इंकलाब के नारों से। 

आम आदमी पार्टी के बहादुर नेता Mehraj Malik के संघर्ष को सलाम।
सिक्किम से ज़्यादा सिक्किम से ज़्यादा दूर नहीं है मणिपुर, जो सालों से हिंसा की चपेट में झुलस रहा है।
लेकिन राजा को मणिपुर के लोगों की चिंता नहीं, वह तो मज़े से फुटबॉल खेल रहा है।
मोदी जी और CM रेखा गुप्ता बताएं, 
दिल्ली की महिलाओं से किए गए ₹2500 देने के वादे का क्या हुआ?
देश की न्याय प्रणाली ने ही मुझे आरोपों से मुक्त किया है, हम अपनी न्यायपालिका का बहुत सम्मान करते हैं।
कोई ऐसा हथकंडा बाकी नहीं है, जो Aam Aadmi Party को खत्म करने के लिए Modi जी, Amit Shah और BJP ने नहीं अपनाया हो।
A new chapter begins in Gujarat 🇮🇳 Under th A new chapter begins in Gujarat 🇮🇳

Under the leadership of Arvind Kejriwal, the Aam Aadmi Party secures a historic 500+ seats, marking a powerful mandate for change.

Thank you, Gujarat, for choosing hope, progress, and honest governance.
राजा की प्राथमिकता राजा की प्राथमिकता क्या थी,
देश याद रखेगा।
सत्याग्रह के मार्ग सत्याग्रह के मार्ग पर हमारा संकल्प अटल रहे 🙏🏻

#KejriwalAtRajghat
जब न्याय के लिए आग्रह करना हो,
तो रास्ता वही होता है जो बापू ने दिखाया था।

#KejriwalAtRajghat
इंसाफ की आखिरी ललकार है
सत्याग्रह! 

#KejriwalAtRajghat
सत्याग्रह की राह दिखाने वाले राष्ट्रपिता Mahatma Gandhi जी को Arvind Kejriwal जी, Manish Sisodia जी सहित आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नमन करते हुए सत्याग्रह के मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराया।
मोदी जी और CM रेखा गुप्ता बताएं, 
दिल्ली की महिलाओं से किए गए ₹2500 देने के वादे का क्या हुआ?

@atishi.aap जी, नेता प्रतिपक्ष, विधानसभा दिल्ली
जस्टिस Swarnkanta Sharma जी, सॉलिसिटर जनरल Tushar Mehta, और केजरीवाल जी का सत्याग्रह—क्या है पूरी कहानी? जानिए पूरा मामला।

#KejriwalKaSatyagraha
झूठ के काले बादल सत्य के सूर्य को ज्यादा देर तक ढक नहीं सकते।

सत्यमेव जयते।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के दिखाए मार्ग पर चलकर ही सत्याग्रह कर रहे हैं Arvind Kejriwal.
BJP पहले ED से रेड कराकर नेताओं को डराती है, उन्हें करप्ट बताती है और फिर वही नेता जब BJP में शामिल हो जाते हैं, तो “वॉशिंग मशीन” में धोकर उन्हें साफ़ घोषित कर देती है।
माननीय न्यायपालिका पर पूरा भरोसा और उसका पूरा सम्मान है।

न्यायपालिका ने ही न्याय देते हुए मुझे झूठे आरोपों से दोषमुक्त किया।

जब-जब देश पर आंच आई तब-तब न्यायपालिका ने ही देश को बचाया ओर नागरिकों के हितों की रक्षा की।

लेकिन जब अन्याय की आशंका के चलते किए गए हमारे आग्रह को अस्वीकार किया गया तो विनम्रता पूर्वक सत्याग्रह का रास्ता चुना।

@arvindkejriwal जी, राष्ट्रीय संयोजक, AAP 
#KejriwalKaSatyagraha
आखिर क्यों है केजरीवाल जी को निष्पक्ष न्याय मिलने में शंका?
आप भी जानिए।

#KejriwalKaSatyagraha
Load More Follow on Instagram

“First, they ignore you, then they laugh at you, then they fight you and then you win.” - Mahatma Gandhi

AAM AADMI PARTY

1, Pandit Ravi Shankar Shukla Lane, (1 – Canning Lane)
New Delhi – 110001

  • Helpline No : 97185 00606
  • Timing : 9:00 am - 6:00 pm
  • Email ID: [email protected]

About

  • Our History
  • AAP Leadership
  • Constitution
  • Election Symbol
  • C2/C7 Documents
  • Archive Website

Media Resources

  • Press Release
  • Official Spokespersons

Follow us on

Facebook-f Instagram Youtube X-twitter
©2026 Aam Aadmi Party. All rights reserved.
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Contact Us
About Us

Our History

Our Leadership

Constitution

Election Symbol

Media Gallery

Press Release

Official Spokespersons

Election Corner

Delhi Elections 2025

Get Involved

Join AAP

Become a Member

Careers

Internship

Fellowship

आप का रामराज्य
Facebook-f Instagram Youtube