Skip to content
Facebook-f Instagram Youtube
  • Join AAP
  • Donate
  • About Us

    Our History

    Our Leadership

    Constitution

    Election Symbol

  • Media Gallery

    Press Release

    Official Spokespersons

  • Election Corner

    Delhi Elections 2025

  • Get Involved

    Join AAP

    Become a Member

    Careers

    Internship

    Fellowship

  • आप का रामराज्य

पीएम मोदी ने हर फैसला देश हित के बजाय दोस्त हित में लिया- संजय सिंह

  • August 12, 2025

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने रूस से सस्ता तेल मिलने के बावजूद भारत में महंगा बिकने पर पीएम मोदी को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने देश का हित नहीं, बल्कि अपने दोस्तों का हित आगे रखकर हर फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि जब रूस से सस्ता कच्चा तेल खरीदा जा रहा है तो भारतीयों को भी सस्ता मिलना चाहिए, लेकिन भारत में 95 से 104 रुपए लीटर पेट्रोल-डीजल बिक रहा है। अंबानी ने रूस से छह महीने में अकेले 77 मिलियन बैरल कच्चा तेल खरीदा और विदेशों में बेच कर 50 हजार करोड़ रुपए कमाया। मोदी जी पूरा देश अपने दोस्त अडानी और अंबानी को नीलाम कर देना चाहते हैं। हमारी मांग है कि प्रधानमंत्री सामने आकर देश को बताएं कि रूस से मिले सस्ता कच्चा तेल से कितने हज़ार करोड़ रुपए की बचत हुई और भारतीयों को कितना फायदा हुआ?

सोमवार को ‘‘आप’’ मुख्यालय पर प्रेसवार्ता कर संजय सिंह ने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रम्प ने भारत पर 50 फीसद टैरिफ लगाया है। हम लोग लगातार मांग कर रहे हैं कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सामने आना चाहिए और देश के व्यापारिक हितों को ध्यान में रखते हुए कोई ठोस कदम उठाना चाहिए। साथ ही, प्रधानमंत्री को अमेरिका को स्पष्ट रूप से संदेश देना चाहिए। लेकिन प्रधानमंत्री ने घुमा-फिरा कर बात की और यह बताने की कोशिश की कि वह भारत के किसानों और लोगों का हित देख रहे हैं। इसके कारण वह अमेरिका के दबाव में नहीं आ रहे हैं। पीएम ने यह बताने की कोशिश की कि वह देश का हित देख रहे हैं, इसलिए अमेरिका के दबाव में नहीं आएंगे।

संजय सिंह ने कुछ अहम तथ्य रखते हुए कहा कि पीएम मोदी ने देश का हित नहीं, बल्कि दोस्त का हित आगे रखकर हर फैसला लिया है। रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद पूरी दुनिया ने रूस से तेल समेत कई चीजें खरीदना बंद कर दिया। लेकिन भारत ने कहा कि रूस में सस्ता तेल मिलता है। इसलिए भारत रूस से ही तेल खरीदेगा। रूस में कच्चे तेल का दाम काफी सस्सा हो गया और भारत में अंबानी की रिलायंस कंपनी ने रूस से बड़ी मात्रा में कच्चा तेल खरीदा और जनवरी 2025 में रूस के साथ समझौता किया कि रिलायंस ग्रुप प्रतिदिन 5 लाख बैरल कच्चा तेल रूस से खरीदेगा। जामनगर स्थित रिफायनरी में कच्चे तेल की प्रोसेसिंग की जाएगी। जब रूस से सस्ता तेल खरीदा जा रहा है तो हिन्दुस्तान के लोगों को भी सस्ता तेल मिलना चाहिए। तभी उसका फायदा होगा। अगर डीजल सस्ता होता तब किसानों को फायदा होता, पेट्रोल सस्ता होता तो आम आदमी को फायदा होता। लेकिन डीजल और पेट्रोल 95 से 104 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

संजय सिंह ने प्रश्न किया कि क्या कच्चे तेल खरीदने का देश के किसानों और आम लोगों को फायदा हुआ? प्रधानमंत्री को सामने आकर आंकड़ों के साथ जवाब देना चाहिए कि रूस से कितना सस्ता तेल खरीदा और देश की जनता को कितना फायदा हुआ? लेकिन पीएम मोदी के पास इसका कोई जवाब नहीं है। लेकिन इससे पीएम के करीबी दोस्त अंबानी को जबरदस्त फायदा हुआ। पीएम पूरा देश अडानी और अंबानी के नाम पर नीलाम कर देना चाहते हैं। अडानी के खिलाफ अमेरिका में मुकदमा चलता है तो अमेरिका से समझौता कर लेते हैं और कोई कार्रवाई नहीं करते हैं, बल्कि उसके पक्ष में खड़े हो जाते हैं। फिर देश के करोड़ों लोगों का क्या होगा?

संजय सिंह ने पीएम से प्रश्न किया कि जब से रूस से भारत को कच्चा तेल सस्ता मिल रहा है, तब से भारत को कितने हजार करोड़ रुपए का सस्ता तेल मिला और कितने हजार करोड़ रुपए की बचत की? रूस से जो सस्ता तेल पीएम या उनके दोस्त अंबानी हिन्दुस्तान लेकर आए, उसमें से कितने हजार करोड़ रुपए का फायदा हिन्दुस्तानियों को हुआ? कच्चा तेल खरीदने से जो लाखों करोड़ रुपए की बचत हुई, उसमें से कितना हिस्सा फायदा हिन्दुस्तान के करोडों लोगों को हुआ? पीएम को इसका आंकड़ा देश के सामने रखना चाहिए।

संजय सिंह ने पिछले छह महीने के दौरान रूस से सस्ता खरीदे गए कच्चे तेल का आंकड़ा देते हुए कहा कि भारत ने पिछले छह महीने में 231 मिलियन बैरल कच्चा तेल रूस से खरीदा। इसमें से अंबानी की कंपनी रिलायंस ग्रुप ने अकेले 77 मिलियन बैरल कच्चा तेल खरीदा। जबकि भारत की अन्य सभी कंपनियों ने मिलकर बाकी तेल खरीदा। रिलायंस ग्रुप ने जाम नगर की रिफायनरी में पक्का तेल बनाया। ऐसा डीजल और पेट्रोल बनाया तो हिन्दुस्तान की जनता को मिल सकता है और यह सस्ते में दिया जा सकता था। लेकिन मोदी जी के दोस्त अंबानी यह सारा तेल उठाकर विदेशों में बेच दिया। रिलायंस ग्रुप ने रूस से सस्ते दाम पर कच्चा तेल आयात किया और महंगे दाम में दुनिया के कई देशों मे निर्यात कर दिया और छह महीने में 50 हजार करोड़ रुपए का मुनाफा कमाया। यह 50 हजार करोड़ का मुनाफा तो भारत की जनता को होना चाहिए था? फिर पीएम मोदी देश के साथ झूठ क्यों बोल रहे हैं। पीएम अपने दोस्तों को बचाने के लिए देश के व्यापारिक और आम लोगों के हितो ंको नाली के गटर में डालने का काम कर रहे हैं।

संजय सिंह ने कहा कि अब यह सच पूरे देश के सामने आ चुका है कि पीएम मोदी देश के लिए नहीं, अपने पूंजीपति दोस्तों के लिए काम करते हैं। यह लाखों करोड़ रुपए का भ्रष्टाचार है और इसकी गंभीरता से जांच होनी चाहिए। पीएम मोदी जब सीज फायर करते हैं, तो उससे पहले अडानी का मामला सामने आता है। अडानी का केस अमेरिका में चल रहा है। अमेरिका कभी भी अडानी को गिरफ्तार कर सकता है। अमेरिका ने धमकी देकर पीएम मोदी से सीज फायर करा लिया। अभी जब रूस से कच्चा तेल खरीदने का मामला सामने आया है तो मोदी जी बाहर निकल कर बड़ी-बड़ी बातें कर रहे हैं कि किसानों और आम आदमी के हित में काम किया है, अमेरिका के आगे दबाब में नहीं आएंगे। जबकि पीएम मोदी दबाव में आ चुके हैं। पीएम मोदी ने तो अपने दोस्तों के साथ मिलकर लाखों करोड़ों रुपए का खेल किया है। पीएम मोदी को हमारे सवालों के जवाब देने चाहिए।

Social Stream

Tweets by AamAadmiParty
Aam Aadmi Party | AAP

aamaadmiparty

The Fastest Growing Political Startup 🚀 Leading Alternative Politics for a Better India 🇮🇳

बिहार सरकार में भाजपा गठबंधन के मंत्री अशोक चौधरी ने श्री गुरु नानक देव जी के जन्मस्थान को लेकर विवादित बयान दिया है। गुरु साहिबान के बारे में इस तरह के गैर-जिम्मेदाराना और तथ्यहीन बयान देना उनकी मर्यादा का अपमान है।
तस्वीर साफ़ है तस्वीर साफ़ है
बिजली का बिल Zero चाहि बिजली का बिल Zero चाहिए, तो AAP की काम की राजनीति चुनिए।
हर दूसरे दिन हादसा। हर दूसरे दिन मौत।
ना सुरक्षा, ना जवाबदेही, ना शर्म।
प्रधानमंत्री जी, जब महिलाओं को सुरक्षा नहीं दे सकते, तो आपको कुर्सी पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है।
Kuch baat samajh me aayi Modi Ji? Kuch baat samajh me aayi Modi Ji?
Mr. Prime Minister, sack Dharmendra Pradhan now. Mr. Prime Minister, sack Dharmendra Pradhan now.
Your hard work will find its wings. Wishing every Your hard work will find its wings. Wishing every NEET aspirant all the very best for the NEET exam!
अकाली दल ने फिर से प अकाली दल ने फिर से पंथ और धर्म विरोधी हरकत की है और एक वीडियो बनवाकर बेअदबी की घटना को अंजाम दिया है।
12 students are gone. 12 families are grieving. Th 12 students are gone. 12 families are grieving. The government’s accountability is nowhere to be found.
पंजाबियों को “Emotional Bl पंजाबियों को “Emotional Bloody Fool” कहना भाजपा की पंजाब विरोधी सोच को दर्शाता है। भाजपा की इस नफ़रत का जवाब पंजाब के लोग चुनाव में देंगे।
पंथ के नाम पर वोट ले पंथ के नाम पर वोट लेने वालों ने पंथ विरोधी हरकतें ही की हैं।

एक अज्ञात व्यक्ति का वीडियो शूट कर उसे CM भगवंत मान बताने की साज़िश रची गई।

इस मामले में दो अलग-अलग लैबोरेटरी की जांच रिपोर्टें हैं और दोनों ही पंजाब से बाहर की तथा भारत सरकार से मान्यता प्राप्त हैं।

फ़र्ज़ी वीडियो की 1,191 पहलुओं से जांच हुई, लेकिन एक भी बात CM मान से मेल नहीं खाती!

इस फ़र्ज़ी वीडियो ने अकाली दल (बादल) की घटिया राजनीति और घटिया सोच को बेनकाब कर दिया है।
फ़र्ज़ी वीडियो का सच आया सामने, बादल परिवार का षड्यंत्र बेनकाब।
“क्या टेलीग्राम बै “क्या टेलीग्राम बैन करने से पेपर लीक रुक जाएगा? भाजपा पेपर लीक रोकना ही नहीं चाहती।”

— अरविंद केजरीवाल
राष्ट्रीय संयोजक, AAP
क्या आप जानते हैं, म क्या आप जानते हैं, मोदी जी 18-18 घंटे काम किसके लिए करते हैं?
दिल्ली के मालवीय नगर की भीषण आग के पीड़ित ने आखिर ऐसा क्यों कहा—
“अपने ही परिवारवालों के घर उजाड़ने वाली बहन, भगवान किसी को न दे।”
देश को जवाब देने वाला प्रधानमंत्री चाहिए, हत्यारों से यारी निभाने वाला नहीं।
प्रधानमंत्री मोदी प्रधानमंत्री मोदी जी, कब तक अपने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को संरक्षण देते रहेंगे? 

आपके मौन और संरक्षण पर धिक्कार है।
Punjab’s report card for four years. Proof that Punjab’s report card for four years. Proof that good governance can achieve anything if it wills to. 💪
करोड़ों भक्तों की आस्था के साथ गद्दारी करने वालों पर ED पार्टी कब कार्रवाई करेगी?
Load More Follow on Instagram

“First, they ignore you, then they laugh at you, then they fight you and then you win.” - Mahatma Gandhi

AAM AADMI PARTY

1, Pandit Ravi Shankar Shukla Lane, (1 – Canning Lane)
New Delhi – 110001

  • Helpline No : 97185 00606
  • Timing : 9:00 am - 6:00 pm
  • Email ID: [email protected]

About

  • Our History
  • AAP Leadership
  • Constitution
  • Election Symbol
  • C2/C7 Documents
  • Archive Website

Media Resources

  • Press Release
  • Official Spokespersons

Follow us on

Facebook-f Instagram Youtube X-twitter
©2026 Aam Aadmi Party. All rights reserved.
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Contact Us
About Us

Our History

Our Leadership

Constitution

Election Symbol

Media Gallery

Press Release

Official Spokespersons

Election Corner

Delhi Elections 2025

Get Involved

Join AAP

Become a Member

Careers

Internship

Fellowship

आप का रामराज्य
Facebook-f Instagram Youtube