Skip to content
Facebook-f Instagram Youtube
  • Join AAP
  • Donate
  • About Us

    Our History

    Our Leadership

    Constitution

    Election Symbol

  • Media Gallery

    Press Release

    Official Spokespersons

  • Election Corner

    Delhi Elections 2025

  • Get Involved

    Join AAP

    Become a Member

    Careers

    Internship

    Fellowship

  • आप का रामराज्य

पंजाब को नशा मुक्त, समृद्ध-खुशहाल और रंगला पंजाब बनाएंगे- केजरीवाल

  • May 25, 2025

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार को पंजाब के नाभा में अग्रसेन भवन का उद्घाटन किया और पटियाला में काली माता मंदिर के दर्शन कर पंजाब की समृद्धि व खुशहाली के लिए आशीर्वाद मांगा। इस दौरान पंजाब के सीएम भगवंत मान भी मौजूद रहे। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ‘‘आप’’ सरकार हर समाज, हर वर्ग के लोगों को साथ लेकर चल रही है। आने वाले समय में तीन करोड़ पंजाबियों के साथ मिलकर हम फिर से रंगला पंजाब बनाएंगे। एक समृद्ध, नशा मुक्त और खुशहाल पंजाब बनाएंगे। उन्होंने कहा, ‘आप’’ सरकार ने युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान चलाकर पंजाब के लोगों का भरोसा जीता और अब लोग खुद अपने गांव-वार्ड को नशा मुक्त बनाने का मुहिम चला रहे हैं। पंजाब को इंडस्ट्री हब का बनाने के लिए जल्द कई बड़े एलान करेंगे। व्यापारियों-उद्योगों की सुरक्षा-समस्याओं के समाधान के लिए राज्य व जिला स्तरीय व्यापार बोर्ड भी बनाएंगे।

अग्रसेन स्मारक भव्य-शानदार बनेगा, जिसे देखने देश भर से लोग आएंगे-केजरीवाल

अग्रवाल सभा द्वारा आयोजित समारोह में अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अग्रसेन स्मारक बहुत जल्द बनकर तैयार हो जाएगा। इसे बहुत भव्य और शानदार बनाया जाएगा। यहां पर सिर्फ उत्तर भारत ही नहीं, बल्कि पूरे भारत वर्ष से लोग महाराजा अग्रसेन को अपनी श्रद्धांजलि देने आएंगे और उनके जीवन से प्रेरणा लेकर जाएंगे। मैं भी अग्रवाल समाज का व्यक्ति हूं। हम सभी महाराजा अग्रसेन के वंशज हैं और उनके बारे में जितना कहा जाए, उतना कम है। उनका सबसे बड़ा संदेश अहिंसा और भाई-चारे का था। आज पूरे देश व दुनिया के अंदर सबसे शांतिप्रिय लोग अग्रवाल (बनिया) समाज के लोग मिलेंगे। ये किसी से लड़ाई-झगड़ा नहीं करते हैं। अपने काम से मतलब रखते हैं। अग्रवाल समाज के 90 फीसद लोग व्यापार में लगे रहते हैं। रात-दिन 24 घंटे मेहनत करना अग्रवाल समाज की पहचान है। 24 घंटे खून पसीना बहाते हैं।

अग्रवाल समाज बहुत मेहनती है, रोजगार देने के साथ टैक्स भी देता है- केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैंने अग्रवाल समाज के किसी व्यक्ति को भी भीख मांगते नहीं देखा है। अग्रवाल समाज का हर आदमी मेहनत करके खाना चाहता है। अग्रवाल समाज के हर आदमी का हाथ कुछ देने के लिए हमेशा तैयार रहता है। कभी भी वह किसी से मांगता नहीं है। महाराज अग्रसेन ने हमें यही शिक्षा दी थी। हम 24 घंटे मेहनत करते हैं, खून-पसीना बहाते हैं, ईमानदारी से पैसा कमाने में कोई हर्ज नहीं है। इस कमाए हुए पैसे के एक हिस्से से हम अपना परिवार पालते हैं। एक हिस्सा सरकार को टैक्स के रूप में देते हैं। आज देश में इतनी सड़कें, बिजली समेत सारी चीजे सरकार कर रही है, वह इसीलिए कर पा रही है, क्योंकि जतना टैक्स देती हैं और इस टैक्स में अग्रवाल समाज का बहुत बड़ा हिस्सा है। अग्रवाल समाज लोगों के लिए रोजगार पैदा करता है। अगर समाज फलेेगा- फूलेगा तो पंजाब औद देश तरक्की करेगा, रोजगार मिलेगा।

पंजाब की तरक्की में अग्रवाल समाज का बहुत योगदान है- केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि महाराजा अग्रसेन ने हमें संदेश दिया था कि कमाई का एक हिस्सा धर्म के काम में लगाते हैं। अग्रवाल समाज का हर परिवार अपनी आमदनी में जरूर कुछ न कुछ धर्म के नाम पर खर्च करता है। हर जगह अग्रवाल धर्मशालाएं मिलेंगी। अग्रवाल प्याउ जरूर मिलेगी। पानी पिलाने, स्कूल बनाने, डिस्पेंसरी, अस्पताल, धर्मशाला समेत धर्म के सभी कामों में अग्रवाल समाज की हिस्सेदारी जरूरी मिलती है। आज पंजाब की तरक्की में अग्रवाल समाज का बहुत योगदान है। पंजाब में टॉप के उद्योगपतियों-व्यापारियों में कई लोग अग्रवाल समाज के हैं। पंजाब में सिर्फ उद्योगपतियों- व्यापारियों में ही नहीं, बल्कि हर क्षेत्र में अग्रवाल समाज अपनी भूमिका यदा कर रहा है।

पंजाब की जवानी को नशा में ढकेलने वाले लोगों को सजा जरूर मिलेगी- केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में पंजाब की जनता के प्यार, आशीर्वाद और विश्वास की वजह से आम आदमी पार्टी की प्रचंड बहुमत की सरकार बनाई। जनता ने आजतक 117 में से 92 सीट किसी को भी नहीं दी थी। लेकिन सरकार संभालने के बाद पता चला कि चुनाव जीतना तो आसान था, सरकार चलानी कितनी मुश्किल है। पिछली सरकारों ने इतने गंध छोड़कर गए हैं। ये लोग पंजाब का बुरा हाल करके गए हैं। कभी प्रति व्यक्ति आय में पंजाब पूरे देश में नंबर वन पर होता था और सबसे अमीर प्रदेश माना जाता था, वह आज 17वें नंबर पर आ गया है। पंजाब के छोटे-छोटे बच्चे नशा कर रहे हैं। इन लोगों ने पूरे पंजाब को नशे में धकेल दिया। यह नशा कहां से आया? यह नशा घर-घर के अंदर किसने फैलाया? यह बताने जरूरत नहीं है। आम आदमी पार्टी से पहले जो सरकारें थीं, उनके मंत्री अपनी सरकारी गाड़ियों के अंदर नशे सा घर-घर बांटते थे। नशे के अंतर्राष्ट्रीय तस्कर उन मंत्रियों के घरों में रूका करते थे। यह रिकॉर्ड में हैं। ये लोग पंजाब को बर्बाद करके चले गए। इन लोगों सजा जरूर मिलेगी। एक दिन इन लोगों को कानून और भगवान दोनों सजा देंगे।

पंजाब को नशा मुक्त बनाने में जनता भी सरकार, पुलिस और प्रशासन मदद कर रही- केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जब आम आदमी पार्टी ने पंजाब में सरकार संभाली, तब हमारे सामने सबसे बड़ी चुनौती नशा को खत्म करने की थी और पंजाब की जवानी, पंजाब के बच्चों को कैसे नशे से बाहर लेकर आएं। अब पिछले कुछ महीनों से पंजाब में नशे के विरुद्ध युद्ध शुरू हुआ है। कुछ महीने पहले अगर मैं लोगों के बीच जाकर उनसे कहता कि कोई नशा बेच रहा है तो बताना, तो मुझे नहीं लगता है कि वह नशा बेचने वालों की सूचना देता। क्योंकि लोगों को डर लगता था और लोगों को सरकार और पुलिस पर भरोसा नहीं था। लोग कहते थे कि नशा तस्करों के साथ सरकार, पुलिस और प्रशासन मिला हुआ है। नशे के विरुद्ध युद्ध अभियान से मात्र तीन-चार महीने में ही पंजाब का माहौल बदल चुका है। अब गांव के लोग खुद नशा तस्करों को पकड़वा रहे हैं। अब पंजाब के लोगों का भरोसा बढ़ गया है कि सरकार, पुलिस और प्रशासन मिल कर नशा खत्म करने पर लग गए हैं।

नशे के आदती लोगों को नशामुक्ति केंद्रों पर इलाज करा रहे- केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि लोगों ने हमें बताया कि उन्होंने खुद नशा तस्करों को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया है। अब लोग खुद आगे बढ़कर नशे के आदती लोगों का इलाज करा रहे हैं। आज पंजाब के हर गांव-वार्ड को शत प्रतिशत नशा मुक्त करने की मुहिम चल रही है। कई गांव शत प्रतिशत नशा मुक्त हो भी चुके हैं। सत्ता तो आनी-जानी है, चुनाव आते-जाते रहेंगे, जीत-हार भी लगी रहती है, लेकिन जब हम मरेंगे तो उपर वाले को बड़े सकून से कह सकेंगे कि हमने पूरी ईमानदारी से कोशिश करके बच्चों को नशे से बाहर निकाला।

पहले की सरकारें खजाना खाली होने का रोना रोती थीं, इन्होंने पंजाब को लूट लिया- केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जब हमने सरकार संभाली तो सारा खजाना खाली था। सरकार घाटे में चल रही थी। पुरानी सरकारें भी कहती थी कि खजाना खाली है। ये लोग सारा खजाना लूट कर ले गए। लेकिन हम इनकी तरह खजाना खाली होने का रोना नहीं रोए। हमने कभी नहीं कहा कि पंजाब सरकार का खजाना खाली है। चुनाव प्रचार के दौरान मैं पंजाब के लोगों से बिजली मुफ्त करने, महिलाओं को एक हजार देने, स्कूल-अस्पताल बनाने की बात करता था तो लोग कहते थे कि पैसा कहां से आएगा। मैं उनको जवाब देता था कि बनिए का बेटा हूं, हिसाब-किताब आता है। पैसे की चिंता न करो। हमने तीन साल में साबित करके दिखाया। हम जनता के सारे काम कर रहे हैं। आज 70 फीसद से ज्यादा घरों की बिजली मुफ्त है। शानदार स्कूल-अस्पताल बन रहे हैं। सैकड़ों मोहल्ला क्लीनिक बना दिए, 54 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी दे दी। हर खेत तक पानी पहुंच रहा है। यह सारे काम पिछली सरकारों में नहीं हुए। पंजाब की जनता के साथ मिलकर पंजाब को रंगला पंजाब बनाएंगे।

पिछली सरकारों के नेताओं का हर जगह कब्जा था, उसे छुड़वा कर जनता को देंगे- केजरीवाल

अरविंद केजीरीवाल ने कहा कि पंजाब की जनता को पहले की सरकारों के कर्म बखूबी याद है। बसें, खदानें, रेत, होटल और ढाबों सब पर इन लोगों ने कब्जा कर लिया। इन्होंने कुछ छोड़ा ही नहीं। हमारी सरकार ये सारे कब्जे छुड़वाएगी और पंजाब के आम लोगों के बच्चों को देगी। हम लोग इस लूट को बंद कर रहे हैं। जनतंत्र जनता के हाथ में हैं। भगवान न करे कि पंजाब में फिर कभी ऐसी पार्टियां आएं और लोगों को ऐसा दिन देखने को मिले। इन्होंने पंजाब को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया था। बड़ी मुश्किल से पंजाब के लोगों ने एक ईमानदार सरकार बनाई है और हम सब लोगों ने पंजाब को गर्त से बाहर निकाला है।

इंडस्ट्री के लिए पंजाब को देश का सबसे अच्छा स्थान बनाएंगे- केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में व्यापारियों के लिए अगले एक महीने के अंदर बहुत बड़े-बड़े ऐलान किए जाने वाले हैं। हम इंडस्ट्री के लिए इतने बड़े-बड़े एलान करने जा रहे हैं, जिसके बाद पंजाब देश का सबसे अच्छा स्थान बनेगा। अगर कोई व्यक्ति इंडस्ट्री लगाने के बारे में सोचेगा तो सबसे पहले पंजाब का नाम आएगा। छोटे व्यापारियों की कोई सरकार नहीं सोचती है। छोटे व्यापारियों की सबसे पहली समस्या सुरक्षा की है। अगर उनके साथ कोई आपराधिक घटना हो जाए तो उनको सुरक्षा कौन देगा? दूसरा, उनके बाजार का इंफ्रास्ट्रक्चर की कमी है। बाजार में टॉयलेट, सड़क नहीं होती है। तीसरा, सरकार की नीतियां ऐसी होती हैं कि व्यापारी को काम ही नहीं करने देती है। सरकार हर चीज में अड़ंगा लगाती है।

अग्रवाल समाज को सिर्फ चुनाव में पार्टियां याद करती हैं, नोट बैंक नहीं, वोट बैंक बनें- केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि छोटे व्यापारियों के लिए राज्य और जिला स्तर पर व्यापारी बोर्ड बनाया जाएगा, जो व्यापारियों को हर वक्त सुरक्षा देने का काम करेगा। इस बोर्ड के जरिए सरकार की पॉलिसी भी बदलवा सकेंगे। अगर कोई अफसर या हमारा विधायक भी परेशान कर रहा है तो उसे नहीं छोड़ेंगे। व्यापारी खुलकर, निडर होकर और ईमानदारी से व्यापार कर सकेंगे। महाराजा अग्रसेन ने कहा था कि अपने ग्राहक को सबसे ज्यादा पूजना है। ग्राहक के साथ कभी बेइमानी नहीं करना है। बनिए संख्या बल में कम हैं। इसलिए पार्टियों को बनिये चुनाव में पैसे के लिए याद आते हैं। इनको अग्रवाल समाज से सिर्फ डोनेशन चाहिए। पूरा अग्रवाल समाज इन पार्टियों के लिए नोटबैंक बन गया है। इसलिए अग्रवाल समाज कभी नोट बैंक न बने, बल्कि वोट बैंक बने। जिस दिन वोट बैंक बन गए, सारी पार्टियों आपके नीचे होंगी। आम आदमी पार्टी को अग्रवाल समाज को वोट-नोट बैंक नहीं बनाना है, बल्कि पंजाब की तरक्की में भागीदार बनाना है। व्यापारी बनाएं कि पंजाब सरकार को क्या करना चाहिए, सरकार नही काम करेगी। तीन करोड़ पंजाबियों के साथ मिलकर पंजाब को रंगला पंजाब बनाएंगे।

दशकों से उपेक्षित काली माता मंदिर का होगा नवीनीकरण- केजरीवाल

पटियाला में काली माता मंदिर का दर्शन करने के उपरांत अरविंद केजरीवाल ने कहा कि काली माता मंदिर पूरे उत्तर भारत में अपनी विशेष मान्यता रखता है। पंजाब समेत पूरे उत्तर भारत से श्रद्धालु यहां मन्नत मांगने आते हैं और उनकी मन्नतें पूरी होती हैं। हम भी माता के दरबार में पंजाब व देश की प्रगति और जनता की खुशहाली के लिए आशीर्वाद मांगने आए थे। हमने लोगों की खुशहाली, स्वास्थ्य और परिवार के सुखी रहने की प्रार्थना की।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मंदिर के सामने मौजूद सरोवर पिछले 30 सालों से सूखा पड़ा है। आज हम माता से आशीर्वाद लेकर जा रहे हैं कि उनकी सेवा करने का हमें भी मौका मिले। उन्होंने बताया कि सरोवर में पानी भरने के लिए पाइपलाइन का इंतजाम कर लिया गया है। ये जल्द ही शुद्ध पानी से भरा जाएगा और श्रद्धालु इस सरोवर को पानी से भरा हुआ देखेंगे। मंदिर का मुख्य प्रवेश द्वार किसी कारणवश 30 साल पहले बंद कर दिया गया था। अब इसे फिर से भव्य और शानदार तरीके से खोला जाएगा। मंदिर के सामने की जमीन पर रोजाना लंगर का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा, पूरे मंदिर का रिनोवेशन किया जाएगा, ताकि कुछ महीनों बाद यह मंदिर और भी भव्य रूप में नजर आए।

पंजाब में नशे के खिलाफ जंग को जन आंदोलन में बदलना होगा- भगवंत मान

इस दौरान पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि राज्य सरकार ने नशे और भ्रष्टाचार के खतरे के खिलाफ जंग छेड़ी हुई है और यह अभियान लोगों के सक्रिय सहयोग से ही सफल हो सकता है। यह आने वाली पीढ़ियों की लड़ाई है, जो आम आदमी के सहयोग के बिना जीती नहीं जा सकती। भगवंत सिंह मान ने लोगों से इस नेक कार्य के लिए दिल से समर्थन देने का आह्वान किया ताकि पंजाब को देश का प्रगतिशील और अग्रणी राज्य बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ जंग को जन आंदोलन में बदलना होगा, जिसके लिए लोगों को कड़ी मेहनत करनी चाहिए। पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाना बहुत जरूरी है। यह आने वाली पीढ़ियों की लड़ाई है और इसका समर्थन करना हर किसी का नैतिक कर्तव्य है। यह लड़ाई तब तक जारी रहेगी, जब तक नशे का अभिशाप पूरी तरह खत्म नहीं हो जाता।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नशा तस्करों की संपत्तियों को नष्ट करने के लिए बुलडोजर अभियान को अंतिम नतीजे तक पहुंचाने तक जारी रखा जाएगा। यह कार्रवाई कानून के अनुसार की जा रही है और इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि नशे के व्यापार को गहरी चोट पहुंचे। इस कार्रवाई को और तेज किया जाएगा ताकि राज्य से नशे का पूरी तरह सफाया किया जा सके। नशे की लानत राज्य के चेहरे पर एक कलंक है और इस लानत को मिटाने के लिए राज्य सरकार को रणनीति बनाने में दो साल से अधिक समय लगा। अब नशे की आपूर्ति लाइन काट दी गई है और इन घिनौने अपराधों में शामिल बड़े मगरमच्छों को सलाखों के पीछे डाल दिया गया है, नशा पीड़ितों का पुनर्वास सुनिश्चित किया गया है और यहां तक कि नशा तस्करों की संपत्ति को भी जब्त करके नष्ट कर दिया गया है। अब राज्य सरकार ने नशे के खिलाफ युद्ध के रूप में नशा विरोधी जंग शुरू की है, जिसका उद्देश्य राज्य से नशे को पूरी तरह साफ करना है।

भगवंत मान ने कहा कि राज्य के लोगों ने आम आदमी पार्टी को भारी बहुमत दिया है और अब समय आ गया है कि राज्य के लोगों को प्रगतिशील नीतियों का लाभ मिले। भले ही राजनेताओं ने हमेशा लोगों को सांप्रदायिक आधार पर बांटने की कोशिश की है, लेकिन राज्य के लोगों ने हमेशा ऐसी कोशिशों को नाकाम किया है। राज्य सरकार पहले ही समाज के हर वर्ग को अपने-अपने क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने के लिए भरपूर अवसर प्रदान कर रही है। वे अपने आखिरी सांस तक पंजाब और पंजाबियों के हितों की रक्षा के लिए लड़ते रहेंगे। उन्होंने शनिवार को नई दिल्ली में हुई नीति आयोग की बैठक में प्रधानमंत्री के समक्ष पानी, यमुना सतलुज लिंक (वाई.एस.एल.), भाखड़ा ब्यास प्रबंधकीय बोर्ड (बी.बी.एम.बी.) की अतिरिक्त लागत, चंडीगढ़ और अन्य मुद्दों को जोरदार ढंग से उठाया था। तीन करोड़ पंजाबियों के हितों के रक्षक होने के नाते यह उनका नैतिक कर्तव्य है और वे हमेशा ऐसा करते रहेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भले ही राज्य की विपक्षी ताकतें समाज में फूट डालने की पूरी कोशिश कर रही हैं, लेकिन वे अपने इस बुरे मंसूबे में कभी सफल नहीं होंगी। राज्य में सामाजिक सौहार्द इतना मजबूत है कि पंजाब की उपजाऊ धरती पर कोई भी बीज उग सकता है, लेकिन यहां नफरत का बीज किसी भी कीमत पर कभी नहीं अंकरित होगा। पंजाब महान गुरुओं, संतों और पैगंबरों की पवित्र धरती है, जिन्होंने हमें आपसी प्यार और सहनशीलता का रास्ता दिखाया है। समाज में दो तरह के लोग होते हैं, एक जमीनी स्तर पर काम करने वाले और दूसरे पैराशूटर। जमीनी स्तर पर काम करने वाले वे होते हैं, जो पूरी दुनिया को जीतने के लिए जमीन से उठते हैं और ये मेहनती लोग आसमान छूने की हिम्मत रखते हैं। दूसरी ओर पैराशूटर सीधे आसमान से आते हैं, लेकिन उनका जमीन पर गिरना तय होता है।

भगवंत मान ने कहा कि यह बहुत गर्व और संतुष्टि की बात है कि राज्य के युवाओं को 54,000 से अधिक सरकारी नौकरियां प्रदान की गई हैं। उन्होंने कहा कि सभी नौकरियां बिना किसी भ्रष्टाचार या भाई-भतीजावाद के पूरी तरह योग्यता के आधार पर दी गई हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इससे युवा पंजाब के सामाजिक-आर्थिक विकास में सक्रिय भागीदार बन रहे हैं। उन्होंने लोगों से महाराजा अग्रसेन की विचारधारा से प्रेरणा लेने का आह्वान किया, जिन्होंने अपने शासनकाल में सद्भावना और एकता के माध्यम से भलाई का संदेश दिया था। उन्होंने कहा कि अग्रवाल समुदाय ने देश की सामाजिक- आर्थिक प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उम्मीद है कि यह समुदाय भविष्य में भी विकास प्रक्रिया में और सक्रियता से भाग लेगा।

30 साल बाद मंदिर के पवित्र सरोवर को मिलेगा नया रूप- भगवंत मान

काली माता मंदिर का दर्शन कर पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि पंजाब वह धरती है, जो सभी धर्मों की कद्र करती है। यहां की संगतें सांझी हैं, ईद सांझी है, जगराते सांझे हैं और हर धर्म की इस धरती पर पूजा होती है। सभी धर्मों को यहां सम्मान और इज्जत दी जाती है। मंदिर में लोग अपनी मन्नतें मांगने आते हैं, अपने परिवार की तंदुरुस्ती और व्यापार की तरक्की की कामना करते हैं। लेकिन कुछ ऐसे काम हैं, जो पहले की सरकारों ने नहीं किए या जिनमें उनकी अनदेखी रही। उन्होंने बताया कि मंदिर का सरोवर कई दशकों से सूखा पड़ा है और मुख्य द्वार, जो सड़क के पास है, बंद कर दिया गया था। मंदिर कमेटी ने इन दो मांगों को उनके सामने रखा है और वे इन्हें जल्द से जल्द पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि यह पुण्य का काम है और इसे प्राथमिकता दी जाएगी। मंदिर कमेटी द्वारा बताए गए सभी इंफ्रास्ट्रक्चर संबंधी कार्य और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जो भी प्रबंध जरूरी होंगे, उन्हें पूरा किया जाएगा। 30 साल बाद पवित्र सरोवर को नया रूप मिलेगा।

Social Stream

Tweets by AamAadmiParty
Aam Aadmi Party | AAP

aamaadmiparty

The Fastest Growing Political Startup 🚀 Leading Alternative Politics for a Better India 🇮🇳

🔥🔥 🔥🔥
अब जनता समझ गई है, चंदा चोर पार्टी की असली सच्चाई क्या है...इसलिए सिर्फ खाली कुर्सियां ही भाषण सुनने के लिए रुकी हैं...🤭
Two years of silence. The main accused is still mi Two years of silence. The main accused is still missing. Who is being protected?
Faith deserves transparency, and devotees deserve Faith deserves transparency, and devotees deserve answers.

#ayodhyameinkejriwal
मैं, योगी जी को कहना मैं, योगी जी को कहना चाहता हूँ कि ये चंदा चोरों आपको भी हटाने का षड्यंत्र रच रहे हैं, आप चंदा चोरी जैसा महापाप करने वालों का साथ क्यों दे रहे हैं?
एक तरफ़ प्रभु श्री राम के मंदिर में महा-डकैती हुई है और दूसरी तरफ़ इस डकैती में शामिल राक्षसों को बचाया जा रहा है।

देश के लोगों का कहना है कि उनकी आत्मा को तब तक शांति नहीं मिलेगी, जब तक इस डकैती में शामिल बड़े-बड़े लोगों को फाँसी की सज़ा नहीं होगी।
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल जी ने अयोध्या की हनुमानगढ़ी पहुंचकर हनुमान जी की पूजा-अर्चना की और संतों का आशीर्वाद प्राप्त किया।

#AyodhyaMeinKejriwal
Such Harsh Words from PM Modi #NEET #Paperleak Such Harsh Words from PM Modi

#NEET #Paperleak
अयोध्या श्री राम मंदिर चंदा घोटाले के मामले में दर्ज की गई FIR महज़ एक दिखावा है। इतने बड़े घोटाले को इतने लंबे समय तक केवल जूनियर कर्मचारी अकेले अंजाम नहीं दे सकते थे। साफ़ है कि इसकी कड़ियां इससे कहीं ऊपर तक जाती हैं।

प्रभावशाली लोगों को बचाने की कोशिश की जा रही है, जबकि पूरा दोष निचले स्तर के कर्मचारियों पर मढ़ा जा रहा है।
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल जी ने अयोध्या के हनुमानगढ़ी मंदिर में पवनसुत महाबली हनुमान जी के दर्शन किए और मंदिर के संतों से मुलाकात की।
Who is Champat Rai and what are his connections to Who is Champat Rai and what are his connections to the BJP and the ₹200 cr Ram Mandir Donation Scam? Know:
Dirty Game of Akali Dal + BJP + INC EXPOSED!!! Swi Dirty Game of Akali Dal + BJP + INC EXPOSED!!! Swipe
बीजेपी के राज में देश की राजधानी अब 'क्राइम कैपिटल' बन चुकी है! 

​दिल्ली में अपराध चरम पर है, लेकिन न तो देश के गृह मंत्री अमित शाह दिल्ली वालों को सुरक्षा दे पा रहे हैं और न ही रेखा गुप्ता की सरकार। दिल्ली को सुरक्षित बनाने के इनके सारे दावे पूरी तरह खोखले और नाकाम साबित हुए हैं।
फ़र्ज़ी वीडियो के पीछे कौन था? मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान जी को बदनाम करने के लिए पैसा किसने लगाया?

हर साज़िशकर्ता जल्द बेनकाब होगा।

#AkaliBJPCongressExposed
ED पार्टी, चिट्टा पार्टी और झगड़ा पार्टी द्वारा फ़र्ज़ी वीडियो बनवाकर पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान जी को बदनाम करने की साज़िश EXPOSED‼️

#AkaliBJPCongressExposed
CM भगवंत के खिलाफ रचा अकाली, BJP और कांग्रेस का पूरा खेल EXPOSED‼️

ये अकाली दल का वही आदमी है जिसने पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान जी का सिलिकॉन का मास्क पहनकर होटल में फ़र्ज़ी वीडियो शूट किया। वीडियो ध्यान से देखिए, कैसे सुखबीर बादल का आदमी सरदार भगवंत मान जी की एक्टिंग कर रहा है और सरदार भगवंत मान जी को बदनाम करने की साज़िश को अंजाम दे रहा है।

#AkaliBJPCongressExposed
पंजाब के मुख्यमंत् पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान जी का फर्जी वीडियो बनाने वाले का वीडियो आपके सामने है।

ED पार्टी और अकाली दल–बादल परिवार द्वारा पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान जी को बदनाम करने की साज़िश बेनकाब हो गई है।

वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति हाथ में सरदार भगवंत मान जी का मुखौटा पकड़े हुए है और उन्हें बदनाम करने की साज़िश कर रहा है।
SIT reports without any FIR… who is the BJP Govt SIT reports without any FIR… who is the BJP Govt protecting?
धर्मेंद्र प्रधान ज धर्मेंद्र प्रधान जी,
नैतिक ज़िम्मेदारी लीजिए, इस्तीफ़ा दीजिए।
एथनॉल के कारण कोई गाड़ी खराब नहीं हो रही, नितिन गडकरी के इस दावे की पोल देशभर के मैकेनिकों ने खोलकर रख दी है।
Load More Follow on Instagram

“First, they ignore you, then they laugh at you, then they fight you and then you win.” - Mahatma Gandhi

AAM AADMI PARTY

1, Pandit Ravi Shankar Shukla Lane, (1 – Canning Lane)
New Delhi – 110001

  • Helpline No : 97185 00606
  • Timing : 9:00 am - 6:00 pm
  • Email ID: [email protected]

About

  • Our History
  • AAP Leadership
  • Constitution
  • Election Symbol
  • C2/C7 Documents
  • Archive Website

Media Resources

  • Press Release
  • Official Spokespersons

Follow us on

Facebook-f Instagram Youtube X-twitter
©2026 Aam Aadmi Party. All rights reserved.
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Contact Us
About Us

Our History

Our Leadership

Constitution

Election Symbol

Media Gallery

Press Release

Official Spokespersons

Election Corner

Delhi Elections 2025

Get Involved

Join AAP

Become a Member

Careers

Internship

Fellowship

आप का रामराज्य
Facebook-f Instagram Youtube