Skip to content
Facebook-f Instagram Youtube
  • Join AAP
  • Donate
  • About Us

    Our History

    Our Leadership

    Constitution

    Election Symbol

  • Media Gallery

    Press Release

    Official Spokespersons

  • Election Corner

    Delhi Elections 2025

  • Get Involved

    Join AAP

    Become a Member

    Careers

    Internship

    Fellowship

  • आप का रामराज्य

पंजाबियों ने कभी तानाशाही के सामने ना सिर झुकाया है, ना झुकाएंगे, चंडीगढ़ पंजाब का है और रहेगा – केजरीवाल

  • November 23, 2025

आम आदमी पार्टी ने संविधान संशोधन के जरिए चंडीगढ़ पर पंजाब के अधिकार खत्म करने की कोशिश कर रही भाजपा की केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। “आप” के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के प्रभारी मनीष सिसोदिया समेत अन्य नेताओं ने इसे संविधान की मूल आत्मा संघवाद की हत्या बताया है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि केंद्र सरकार पंजाब से चंडीगढ़ को अलग कर पंजाब की आत्मा पर चोट पहुंचा रही है। देश की सुरक्षा, अनाज, पानी व इंसानियत के लिए हमेशा बलिदान देने वाले पंजाब को उसी के हिस्से से वंचित किया जा रहा है। पंजाबियों ने कभी किसी तानाशाही के आगे सिर नहीं झुकाया। चंडीगढ़ पंजाब का है और पंजाब का ही रहेगा।

अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार द्वारा संविधान संशोधन के माध्यम से चंडीगढ़ पर पंजाब के अधिकार को खत्म करने की कोशिश किसी साधारण कदम का हिस्सा नहीं, बल्कि पंजाब की पहचान और संवैधानिक अधिकारों पर सीधा हमला है। फेडरल स्ट्रक्चर की धज्जियाँ उड़ाकर पंजाबियों के हक़ छीनने की यह मानसिकता बेहद खतरनाक है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जिस पंजाब ने देश की सुरक्षा, अनाज, पानी और इंसानियत के लिए हमेशा बलिदान दिया, आज उसी पंजाब को उसके अपने हिस्से से वंचित किया जा रहा है। ये केवल एक प्रशासनिक फैसला नहीं बल्कि ये पंजाब की आत्मा को चोट पहुंचाने जैसा है। इतिहास गवाह है कि पंजाबियों ने कभी किसी तानाशाही के सामने सिर नहीं झुकाया। पंजाब आज भी नहीं झुकेगा। चंडीगढ़ पंजाब का है और पंजाब का रहेगा।

आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया ने एक्स पर कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार द्वारा हर पंजाबी के हक़ पर यह सबसे बड़ा डाका है। चंडीगढ़ पर पंजाब का हक़ खत्म करने वाला यह कानून संविधान की मूल आत्मा, यानी फेडरलिज़्म की सीधी हत्या है। आज बाबा साहब डॉ. अंबेडकर की आत्मा कितनी दुखी होगी। उन्होंने कभी सोचा भी नहीं होगा कि एक दिन केंद्र में ऐसी सरकार आएगी, जिसकी मानसिकता ही राज्यों को कमजोर करके उन्हें खत्म करने की होगी।

मनीष सिसोदिया ने कहा कि भाजपा की बेशर्मी की हद देखिए, यह पंजाबियों के अधिकारों पर हमला उस समय कर रही है, जब पूरी दुनिया श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी की 350वीं शहादत बरसी पर उन्हें नमन कर रही है। वही गुरु साहिब जिन्होंने हिंदू धर्म और मानवता की रक्षा के लिए पंजाब से दिल्ली जाकर औरंगज़ेब की तानाशाही से सीधा लोहा लिया था। इतिहास गवाह है कि दिल्ली की तानाशाही के सामने पंजाब न झुका है और न झुकेगा।

Social Stream

Tweets by AamAadmiParty
Aam Aadmi Party | AAP

aamaadmiparty

The Fastest Growing Political Startup 🚀 Leading Alternative Politics for a Better India 🇮🇳

सर पर बाँध कफ़न जो न सर पर बाँध कफ़न जो निकले, बिन सोचे परिणाम।
वीरों की ये बात है भाई, कायर का नहीं काम।
We, the people of India, will not beg for mercy. W We, the people of India, will not beg for mercy. We demand justice. Dharmendra Pradhan must resign.
तानाशाह की हर दीवार टूटेगी,
युवाओं के आगे झुकना पड़ेगा।
अस्पताल में भर्ती होने के बावजूद Sonam Wangchuk जी अनशन पर हैं। हमें उनके स्वास्थ्य की गहरी चिंता है।

इसी चिंता को देखते हुए कई सांसदों ने उन्हें पत्र लिखकर अनशन समाप्त करने की विनती की है।

Jantar Mantar पर छात्रों के हक की इस लड़ाई में पूरा देश Sonam Wangchuk जी के साथ खड़ा है।
You can’t silence the voices with violence PM Mo You can’t silence the voices with violence PM Modi
Darna nahi hai !! Darna nahi hai !!
प्रधानमंत्री मोदी प्रधानमंत्री मोदी का फ़रमान- 
जो सवाल पूछे, उसे कुचल दो!
Arvind Kejriwal challenges PM Modi!! 🔥 Arvind Kejriwal challenges PM Modi!! 🔥
देश की संसद में भाजपा बेटियों का मज़ाक उड़ा रही है।
युवाओं, मोदी जी के क युवाओं, मोदी जी के केस की धमकी से मत डरना। बड़ा से बड़ा वकील खड़ा कर देंगे।

#studentprotest #jantarmantar
हारना नहीं।
डरना नहीं।
टूटना नहीं।
The whole world sees your real face now, Mr Modi. The whole world sees your real face now, Mr Modi.
बधाई हो, बच्चों! 
Punjab के 881 बच्चों ने NEET क्वालिफाई कर इतिहास रच दिया।
पाकिस्तान जाकर नवा पाकिस्तान जाकर नवाज़ शरीफ़ के घर दावत खाने वाले प्रधानमंत्री मोदी, Anti-National छात्र नहीं- आप हैं।
East India Company be like: “Let’s go back... East India Company be like:
 “Let’s go back... They’re doing our job better than we ever did.”
Arvind Kejriwal Shows up for the victims of BJP g Arvind Kejriwal Shows up for the victims of BJP  govt's brutality
प्रधानमंत्री जी, देश के बच्चे नहीं, आप Anti-Nati$nal हो।
आज का General Dyer आज का General Dyer
संसद मार्च के दौरान इस महिला को मुंह पर थप्पड़ मारने वाला ये दिल्ली पुलिस का अधिकारी है। अमित शाह ने पुलिस को इतनी खुली छूट दे दी थी कि पुलिस हैवानो की तरह छात्रों और महिलाओं पर टूट पड़ी।
हारना नहीं।
डरना नहीं।
टूटना नहीं।
Load More Follow on Instagram

“First, they ignore you, then they laugh at you, then they fight you and then you win.” - Mahatma Gandhi

AAM AADMI PARTY

1, Pandit Ravi Shankar Shukla Lane, (1 – Canning Lane)
New Delhi – 110001

  • Helpline No : 97185 00606
  • Timing : 9:00 am - 6:00 pm
  • Email ID: [email protected]

About

  • Our History
  • AAP Leadership
  • Constitution
  • Election Symbol
  • C2/C7 Documents
  • Archive Website

Media Resources

  • Press Release
  • Official Spokespersons

Follow us on

Facebook-f Instagram Youtube X-twitter
©2026 Aam Aadmi Party. All rights reserved.
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Contact Us
About Us

Our History

Our Leadership

Constitution

Election Symbol

Media Gallery

Press Release

Official Spokespersons

Election Corner

Delhi Elections 2025

Get Involved

Join AAP

Become a Member

Careers

Internship

Fellowship

आप का रामराज्य
Facebook-f Instagram Youtube