Skip to content
Facebook-f Instagram Youtube
  • Join AAP
  • Donate
  • About Us

    Our History

    Our Leadership

    Constitution

    Election Symbol

  • Media Gallery

    Press Release

    Official Spokespersons

  • Election Corner

    Delhi Elections 2025

  • Get Involved

    Join AAP

    Become a Member

    Careers

    Internship

    Fellowship

  • आप का रामराज्य

दैनिक जागरण अखबार ने वर्ष 2018-19 में मुझे दिल्ली का मंत्री बताया : सौरभ भारद्वाज

  • July 17, 2025

पार्टी मुख्यालय में हुई एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने बताया, कि उन्होंने दैनिक जागरण अखबार को एक मामले में मानहानि का नोटिस दिया है। उन्होंने बताया कि पिछले महीने 24 जून को उपराज्यपाल महोदय के कार्यालय से एक प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई थी, जिसमें यह कहा गया था, कि एक अस्पताल घोटाले के मामले में जांच की अनुमति दे दी गई है। इस प्रेस रिलीज के आधार पर दैनिक जागरण अखबार ने 25 जून को इस संबंध में एक खबर प्रथम पन्ने पर छापी, जिसमें दैनिक जागरण ने लिखा था, कि 1000 करोड़ के अस्पताल घोटाले मामले में पूर्व मंत्री भारद्वाज और जैन के खिलाफ होगी एसीबी जांच।अखबार ने आगे लिखा था कि वर्ष 2018-19 में दोनों तत्कालीन मंत्रियों ने 5590 करोड़ की लागत की 24 अस्पताल परियोजनाओ को मंजूरी दी थी। सौरभ भारद्वाज ने उपराज्यपाल कार्यालय द्वारा जारी की गई प्रेस विज्ञप्ति पर भी नाराजगी जताते हुए कहा, कि उपराज्यपाल महोदय को अपनी प्रेस विज्ञप्ति में घोटाला शब्द का प्रयोग न करके तथाकथित घोटाला या आरोप शब्द का प्रयोग करना चाहिए था।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली के सभी पत्रकारों को इस बात की भली भांति जानकारी है, कि 2015 से 2020 का जो दिल्ली सरकार का कार्यकाल रहा, मैं उसमें मंत्री पद पर नहीं था। बावजूद इसके दैनिक जागरण अखबार ने 2018-19 में मुझे मंत्री बताया। उन्होंने कहा कि दैनिक जागरण में छपी इस गलत खबर पर प्रतिक्रिया देते हुए 26 जून को एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से और एक वीडियो सोशल मीडिया के माध्यम से जारी करते हुए, दैनिक जागरण अखबार को और बाकी सभी मीडिया को यह जानकारी दी थी, कि अखबार में छपी खबर गलत है। वर्ष 2018-19 में मैं किसी मंत्री पद पर आसीन नहीं था। उन्होंने कहा कि मेरे द्वारा यह बात साफ कर देने के बावजूद की 2018-19 में मैं किसी मंत्री पद पर आसीन नहीं था, दैनिक जागरण अखबार ने 27 जून को दोबारा एक खबर छापी, और इस बार यह खबर संपादक महोदय के माध्यम से छापी गई, जिसमें अखबार ने फिर से मुझे तत्कालीन मंत्री बताया।

प्रेस वार्ता के माध्यम से दैनिक जागरण को चेतावनी देते हुए सौरभ भारद्वाज ने कहा, कि मेरे द्वारा यह बता दिए जाने के बावजूद की वर्ष 2018-19 में मैं किसी मंत्री पद पर आसीन नहीं था, उसके बावजूद दैनिक जागरण अखबार ने दोबारा मेरे बारे में गलत खबर छापी। उन्होंने कहा कि मेरा दैनिक जागरण अखबार से यह अनुरोध है, कि वह अपनी इस त्रुटि को स्वीकार करें और उसमें सुधार करें, अन्यथा मैं दैनिक जागरण अखबार पर मानहानि का मुकदमा करूंगा। सौरभ भारद्वाज ने कहा कि मैं सभी पत्रकार बंधुओ को यह बताना चाहता हूं, कि किसी पत्रकार के खिलाफ या किसी संपादक के खिलाफ इस प्रकार का मुकदमा करना हमें बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगता। बड़े भारी मन के साथ मैने यह मानहानि का नोटिस जारी किया है। परंतु पत्रकारिता जगत से जुड़े लोगों को भी इस बात का ख्याल रखना पड़ेगा, कि जब कोई व्यक्ति राजनीति में पूरी ईमानदारी के साथ काम करता है, तो उसमें बड़ा त्याग होता है। न केवल उस व्यक्ति का त्याग होता है, बल्कि उसके पीछे उसके पूरे परिवार का त्याग होता है। उन्होंने कहा कि इतनी ईमानदारी और त्यागी के साथ काम करने वाले व्यक्ति पर लगे किसी तथा कथित आरोप को आप जांच शुरू होने से पहले ही यदि घोटाला कहकर संबोधित करेंगे तो यह बात ठीक नहीं है। सौरभ भारद्वाज ने कहा कि हमें उम्मीद है कि दैनिक जागरण अखबार अपनी इस गलती में सुधार करेगा।

Social Stream

Tweets by AamAadmiParty
Aam Aadmi Party | AAP

aamaadmiparty

The Fastest Growing Political Startup 🚀 Leading Alternative Politics for a Better India 🇮🇳

सत्याग्रह की राह दिखाने वाले राष्ट्रपिता Mahatma Gandhi जी को Arvind Kejriwal जी, Manish Sisodia जी सहित आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नमन करते हुए सत्याग्रह के मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराया।
मोदी जी और CM रेखा गुप्ता बताएं, 
दिल्ली की महिलाओं से किए गए ₹2500 देने के वादे का क्या हुआ?

@atishi.aap जी, नेता प्रतिपक्ष, विधानसभा दिल्ली
जस्टिस Swarnkanta Sharma जी, सॉलिसिटर जनरल Tushar Mehta, और केजरीवाल जी का सत्याग्रह—क्या है पूरी कहानी? जानिए पूरा मामला।

#KejriwalKaSatyagraha
झूठ के काले बादल सत्य के सूर्य को ज्यादा देर तक ढक नहीं सकते।

सत्यमेव जयते।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के दिखाए मार्ग पर चलकर ही सत्याग्रह कर रहे हैं Arvind Kejriwal.
BJP पहले ED से रेड कराकर नेताओं को डराती है, उन्हें करप्ट बताती है और फिर वही नेता जब BJP में शामिल हो जाते हैं, तो “वॉशिंग मशीन” में धोकर उन्हें साफ़ घोषित कर देती है।
माननीय न्यायपालिका पर पूरा भरोसा और उसका पूरा सम्मान है।

न्यायपालिका ने ही न्याय देते हुए मुझे झूठे आरोपों से दोषमुक्त किया।

जब-जब देश पर आंच आई तब-तब न्यायपालिका ने ही देश को बचाया ओर नागरिकों के हितों की रक्षा की।

लेकिन जब अन्याय की आशंका के चलते किए गए हमारे आग्रह को अस्वीकार किया गया तो विनम्रता पूर्वक सत्याग्रह का रास्ता चुना।

@arvindkejriwal जी, राष्ट्रीय संयोजक, AAP 
#KejriwalKaSatyagraha
आखिर क्यों है केजरीवाल जी को निष्पक्ष न्याय मिलने में शंका?
आप भी जानिए।

#KejriwalKaSatyagraha
ये लड़ाई जीत-हार की ये लड़ाई जीत-हार की नहीं, सही और गलत की है

#KejriwalKaSatyagraha
बापू के दिखाए रास्ते पर चलते हुए, सत्याग्रह की भावना से मैंने यह फैसला किया है कि मैं इस केस में जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा जी की अदालत में न तो स्वयं पेश होऊंगा और न ही मेरी ओर से कोई वकील पैरवी करेगा।

— Arvind Kejriwal, राष्ट्रीय संयोजक, AAP

#KejriwalKaSatyagraha
RSS की जिस विचारधारा वाली सरकार ने झूठे आरोपों में मुझे जेल में डाला, उसी विचारधारा से जुड़े संगठन अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद के मंचों पर जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा जी कई बार गई हैं—यह बात उन्होंने स्वयं स्वीकार की है। ऐसे में क्या निष्पक्ष न्याय मिल पाएगा?

जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा जी के बच्चे केंद्र सरकार के वकीलों के पैनल में हैं। उनका भविष्य और कमाई, दोनों सॉलिसिटर जनरल Tushar Mehta के हाथ में हैं और यही तुषार मेहता जी इस मामले में दूसरी ओर से वकील हैं। ऐसे में यह चिंता स्वाभाविक है कि क्या जज साहिबा उस वकील के खिलाफ निष्पक्ष फैसला दे पाएंगी।

— Arvind Kejriwal, राष्ट्रीय संयोजक, AAP
जस्टिस स्वर्णकान्ता शर्मा जी से न्याय मिलने की मेरी उम्मीद टूट चुकी है। 

अपनी अंतरात्मा की आवाज़ सुनते हुए, गांधी जी के सिद्धांतो को मानते हुए और सत्याग्रह की भावना के साथ, मैंने फ़ैसला किया है कि मैं इस केस में उनके सामने पेश नहीं हूंगा और कोई दलील भी नहीं रखूँगा।

- अरविंद केजरीवाल, राष्ट्रीय संयोजक, AAP 

#kejriwalkasatyagraha
डोनाल्ड ट्रम्प, मोदी जी को खुलेआम गाली देता है लेकिन इनकी ट्रंप के ख़िलाफ़ बोलने की हिम्मत नहीं है।

देश ने 75 साल में इतना कायर प्रधानमंत्री कभी नहीं देखा है।
पश्चिम बंगाल का चुनाव कोई आम चुनाव नहीं है, यह देश और लोकतंत्र बचाने का चुनाव है।

— @arvindkejriwal , राष्ट्रीय संयोजक, आम आदमी पार्टी
आप तय करें :

आपको अपने बच्चों के भविष्य के लिए AAP का शानदार शिक्षा मॉडल चाहिए या फिर BJP का बदहाल शिक्षा मॉडल?
सामाजिक विकास का धुरंधर...
Bihar is cooked fr… ngl💀 Bihar is cooked fr… ngl💀
भाजपा नेता प्रवेश वर्मा का झूठ हुआ बेनकाब!
दिमागी संतुलन खो बैठे बीजेपी के मंत्री प्रवेश वर्मा के फर्जीवाड़े की खुल गई पोल
भाजपा की झूठ मंडली के रत्न मूर्खानंद प्रवेश वर्मा जी एक बार फिर एक्सपोज़ हो गए।
Load More Follow on Instagram

“First, they ignore you, then they laugh at you, then they fight you and then you win.” - Mahatma Gandhi

AAM AADMI PARTY

1, Pandit Ravi Shankar Shukla Lane, (1 – Canning Lane)
New Delhi – 110001

  • Helpline No : 97185 00606
  • Timing : 9:00 am - 6:00 pm
  • Email ID: [email protected]

About

  • Our History
  • AAP Leadership
  • Constitution
  • Election Symbol
  • C2/C7 Documents
  • Archive Website

Media Resources

  • Press Release
  • Official Spokespersons

Follow us on

Facebook-f Instagram Youtube X-twitter
©2026 Aam Aadmi Party. All rights reserved.
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Contact Us
About Us

Our History

Our Leadership

Constitution

Election Symbol

Media Gallery

Press Release

Official Spokespersons

Election Corner

Delhi Elections 2025

Get Involved

Join AAP

Become a Member

Careers

Internship

Fellowship

आप का रामराज्य
Facebook-f Instagram Youtube