Skip to content
Facebook-f Instagram Youtube
  • Join AAP
  • Donate
  • About Us

    Our History

    Our Leadership

    Constitution

    Election Symbol

  • Media Gallery

    Press Release

    Official Spokespersons

  • Election Corner

    Delhi Elections 2025

  • Get Involved

    Join AAP

    Become a Member

    Careers

    Internship

    Fellowship

  • आप का रामराज्य

दिल्ली में फिर चलती बस में गैंगरेप, हमने निर्भया से कुछ नहीं सीखा- केजरीवाल

  • May 14, 2026

देश की राजधानी दिल्ली ने एक बार फिर निर्भया कांड की यादें ताजा कर दी है। महिला सुरक्षा का राग अलापने वाली भाजपा की चार इंजन की सरकार में दिल्ली की सड़कों पर चलती बस के अंदर एक महिला के साथ सामूहिक बलात्कार हुआ। हैरत की बात तो यह है कि बस दो घंटे तक सात किलोमीटर के दायरे में दौड़ती रही, लेकिन दिल्ली पुलिस ने कहीं भी बस रोक कर जांच करने की जहमत नहीं उठाई। देश की राजधानी में निर्भया जैसी दोबारा हुई दरिंदगी पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर कहा कि दिल्ली में एक बार फिर चलती बस में गैंगरेप हुआ। हमने निर्भया से कुछ नहीं सीखा। यह हादसा पूरे समाज के लिए कलंक है।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि यह बेहद शर्मनाक है कि दिल्ली में निर्भया कांड दोहराया गया है। 30 साल की एक महिला को रात में बस में समय पूछने के बहाने अगवा कर लिया गया और इसके बाद चलती बस में करीब दो घंटे तक कई लोगों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। यह बस दिल्ली के रानी बाग इलाके में 7 किमी तक घूमती रही। उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस से और क्या उम्मीद की जा सकती है, जिसके मुखिया एलजी साहब चाहते हैं कि दिल्लीवासी उनकी रील देखें, जिनमें वे छोले- भटूरे और जलेबी खा रहे हैं। एलजी साहब के पास 3 साल की स्कूली बच्ची के साथ हुए बलात्कार के मामले में हमसे मिलने तक का समय नहीं है।

सौरभ भारद्वाज ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि चलती बस में ड्राइवर और कंडक्टर ने महिला का सामूहिक बलात्कार किया। यह जानकारी दिल्ली पुलिस ने मीडिया को देर से क्यों दी। इसके पीछे क्या कारण था? क्या पुलिस रेप की घटना को दबाना चाहती थी? क्या पुलिस पीड़िता पर दबाव बनाना चाहती थी, मामले को दबाने की कोशिश कर रही थी या फिर आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद मीडिया को बताना चाहती थी कि ऐसा हुआ था, मगर पुलिस ने उसे पकड़ लिया है।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि पूरी सरकार रील्स पर चलती है। हमारी आपत्ति रील्स बनाने पर नहीं है, बल्कि उन्हें अपने हिसाब से एडिट और पेश करने पर है। दिल्लीवाले सरकार के ऑडियंस नहीं हैं। लेकिन आज भाजपा ने दिल्ली के नागरिकों और मतदाताओं को महज़ एक ऑडियंस बना दिया है। जो उम्मीद करती है कि जनता उसकी रील्स को पसंद करती रही।

सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली पुलिस से पूछा कि यह किस तरह की कानून व्यवस्था है, जहां रानीबाग जैसे सेंट्रल दिल्ली के इलाके में एक बस दो घंटे तक घूमती रही। इस दौरान बस के अंदर एक लड़की का गैंगरेप किया गया और फिर उसे सड़क पर फेंक दिया गया? उसके बाद, कथित तौर पर दो दिनों तक घटना को छिपाया गया। आम आदमी पार्टी जानना चाहती है कि ऐसा क्यों किया गया? क्यों इस घटना को छिपाया गया और ऐसी घटना दोबारा न हो, यह सुनिश्चित करने के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि इसका मतलब अब दिल्ली पुलिस भी मीडिया मैनेजमेंट करने लग गई है। जिस राज्य में एलजी, पुलिस व मुख्यमंत्री मीडिया मैनेजमेंट करें और सारी की सारी सरकार रील बनाने में लगी रहे, तो वहां क्या होगा? आपत्ति इस बात पर है कि ये लोग अपने हिसाब से रील बनाकर और एडिट करके उसे जनता को भेज देते हैं। हम उनके दर्शक नहीं हैं। भाजपा ने आज दिल्ली के नागरिकों व वोटर को केवल दर्शक बना दिया है कि वे बस इनकी रील देखकर लाइक करते रहें। जनता इनकी मालिक है और इनकी जवाबदेही जनता के प्रति है। ये लोग तय नहीं करेंगे कि वे किस चीज की रील बनाकर जनता को भेजें। हमारे सवाल हैं और इन्हें हमारे सवालों का जवाब देना पड़ेगा।

सौरभ भारद्वाज ने आगे दिल्ली के पुलिस कमिश्नर से पूछा कि यह कैसी कानून व्यवस्था है कि शहर में 2 घंटे तक एक बस चलती रही और रानी बाग कोई दूर-दराज का इलाका नहीं है, यह बिल्कुल सेंट्रल दिल्ली है। उसमें बस घूमती रही, एक लड़की के साथ दो घंटे तक गैंगरेप होता रहा और फिर उस लड़की को सड़क पर फेंक दिया गया। इसके बाद भी इस खबर को दो दिन तक छिपाया गया। हम कमिश्नर साहब से जानना चाहते हैं कि इस खबर को क्यों छिपाया गया और आगे ऐसी घटना न हो, इसके लिए वे क्या कर रहे हैं?

उधर, दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री और ‘‘आप’’ पंजाब के प्रभारी मनीष सिसोदिया ने भी चलती बस में हुई घटना को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने एक्स पर कहा कि दिल्ली में एक और निर्भया कांड! चलती बस में फिर से गैंगरेप। दिल्ली में भाजपा के सारे इंजन ठप हो चुके हैं। स्कूल में बच्चियाँ सुरक्षित नहीं, बसों में में भी सुरक्षित नहीं हैं।

आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता और दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने दिल्ली की कानून व्यवस्था पर गहरा दुख और रोष व्यक्त करते हुए कहा कि दिल्ली में निर्भया जैसा खौफनाक मंजर दोबारा दिखना बेहद दुखद और शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि रानी बाग में चलती बस में 2 घंटे तक दरिंदगी होती रही, लेकिन भाजपा सरकार की प्राथमिकता जवाबदेही के बजाय सिर्फ रील्स और ब्रांडिंग तक सीमित रह गई है। अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्हें कानून का डर ही नहीं बचा। दिल्ली की बहन-बेटियां कब तक भाजपा के इस कुशासन के खौफ में जिएंगी?

Social Stream

Tweets by AamAadmiParty
Aam Aadmi Party | AAP

aamaadmiparty

The Fastest Growing Political Startup 🚀 Leading Alternative Politics for a Better India 🇮🇳

जो बच्चे महज़ पेपर लीक बंद करने की मांग कर रहे हैं, उन्हें मोदी जी ‘Anti-national’ और ‘आतंकवादी’ कहते हैं। असलियत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस देश के सबसे बड़े ‘Anti-national’ और ‘आतंकवादी’ हैं।

-अरविंद केजरीवाल, राष्ट्रीय संयोजक, AAP
#AAPHelplineForStudents
जंतर-मंतर पर हुई बर्बरता के खिलाफ आम आदमी पार्टी देश के बच्चों के साथ खड़ी है।

अगर आपको किसी भी तरह की Legal या Medical Help की ज़रूरत है, तो नीचे दिए गए Helpline No. पर तुरंत Message करें।

Helpline No. – 85-888-33548
#AAPHelplineForStudents
मोदी सरकार ने छात्रों की बात सुनने की बजाय जिस तरह निहत्थे युवाओं पर आँसू गैस के गोले छोड़े, वह साफ़ बताता है कि मोदी सरकार की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है।
Covered, Mr. Prime Minister. Is this your law and Covered, Mr. Prime Minister.

Is this your law and order? Is this how you are protecting your Education Minister, the shameless Dharmendra Pradhan?

The brutality of the Delhi Police has been witnessed by the world. Doctors who were saving the lives of the very people whom your government sent to their deathbeds were beaten by the goons of Amit Shah.
This is the height of Modi’s cruelty. This is the height of Modi’s cruelty.
प्रधानमंत्री @narendramodi प्रधानमंत्री @narendramodi , 
इन बच्चों की हत्या आपने करवाई है।
तानाशाह की सल्तनत ढहने वाली है।
देश के युवा सिर्फ़ इतना कह रहे हैं कि देश में पेपर लीक नहीं होना चाहिए और इसके ज़िम्मेदार व्यक्ति को बर्खास्त किया जाना चाहिए। लेकिन मोदी सरकार ने उनकी बात सुनने की बजाय शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर लाठियाँ बरसाईं और आँसू गैस के गोले चलवाए। सरकार चाहती तो छात्रों से बात कर सकती थी, लेकिन उसने दमन का रास्ता चुना। इस अहंकार का अंत जल्द होगा।

-आतिशी, नेता प्रतिपक्ष, दिल्ली विधानसभा
मोदी सरकार से तीन मांगे हैं —

—अभिजीत दीपके को रिहा किया जाए 
— शिक्षा मंत्री को हटाया जाए 
— छात्रों पर आँसू गैस के गोले छोड़ने और लाठियां चलाने वालों पर Action हो
यह सिर्फ़ भीड़ नहीं, बल्कि अन्याय के ख़िलाफ़ उबलता जनआक्रोश है, जो मोदी सरकार के सड़े-गले सिस्टम को ललकार रहा है! 🔥
The coward must resign! The coward must resign!
इतिहास गवाह है कि हर तानाशाही का अंत होता है।
Parikshasur: The Devourer of Millions of Dreams. Parikshasur: The Devourer of Millions of Dreams.
How can someone laugh so shamelessly while their o How can someone laugh so shamelessly while their own citizens are being beaten with batons?
You may wield the baton, but you cannot silence th You may wield the baton, but you cannot silence the people. Even after suffering a head injury, he stood firm against the Delhi Police at Jantar Mantar.
मोदी सरकार ने देश के छात्रों के साथ दुश्मन देश की तरह व्यवहार किया है, उन्हें सड़कों पर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया है।

आज दिल्ली में जो दृश्य देखने को मिले हैं, वो प्रधानमंत्री मोदी के लिए संकेत है कि अगर उनकी मांगों को नहीं माना गया तो वो उनकी सत्ता को उखाड़ फेंकेंगे।
प्रधानमंत्री मोदी प्रधानमंत्री मोदी जी, अपने नाकारा शिक्षा मंत्री Dharmendra Pradhan को बर्खास्त कीजिए। Sonam Wangchuk और Abhijeet Dipke की आवाज़ दबाकर और युवाओं पर लाठियाँ चलवाकर आप अपने पाप नहीं छिपा सकते। जितना आप युवाओं की आवाज़ दबाएंगे, उतनी ही वह बुलंद होगी।
जब राजा अनपढ़ होता है, वह सबसे पहले शिक्षा व्यवस्था को तबाह करता है।
A movement that echoes millions of voices. A movement that echoes millions of voices.
Mr. Prime Minister Modi, do you have the courage t Mr. Prime Minister Modi, do you have the courage to answer a father who lost his son due to your system's negligence?
Load More Follow on Instagram

“First, they ignore you, then they laugh at you, then they fight you and then you win.” - Mahatma Gandhi

AAM AADMI PARTY

1, Pandit Ravi Shankar Shukla Lane, (1 – Canning Lane)
New Delhi – 110001

  • Helpline No : 97185 00606
  • Timing : 9:00 am - 6:00 pm
  • Email ID: [email protected]

About

  • Our History
  • AAP Leadership
  • Constitution
  • Election Symbol
  • C2/C7 Documents
  • Archive Website

Media Resources

  • Press Release
  • Official Spokespersons

Follow us on

Facebook-f Instagram Youtube X-twitter
©2026 Aam Aadmi Party. All rights reserved.
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Contact Us
About Us

Our History

Our Leadership

Constitution

Election Symbol

Media Gallery

Press Release

Official Spokespersons

Election Corner

Delhi Elections 2025

Get Involved

Join AAP

Become a Member

Careers

Internship

Fellowship

आप का रामराज्य
Facebook-f Instagram Youtube