Skip to content
Facebook-f Instagram Youtube
  • Join AAP
  • Donate
  • About Us

    Our History

    Our Leadership

    Constitution

    Election Symbol

  • Media Gallery

    Press Release

    Official Spokespersons

  • Election Corner

    Delhi Elections 2025

  • Get Involved

    Join AAP

    Become a Member

    Careers

    Internship

    Fellowship

  • आप का रामराज्य

दिल्ली में दम घोंटू हवा और चरमराई सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद भाजपा अच्छा शासन देने के बजाय राजनीतिक नौटंकी कर रही- आप

  • November 13, 2025

आम आदमी पार्टी ने आठवीं दिल्ली विधानसभा की विशेषाधिकार समिति द्वारा तथाकथित फांसी घर विवाद पर मीटिंग बुलाने और पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल, पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया, पूर्व स्पीकर राम निवास गोयल व पूर्व डिप्टी स्पीकर राखी बिड़ला को एक और नोटिस जारी करने पर भाजपा सरकार को आड़े हाथ लिया है।

आम आदमी पार्टी ने भाजपा सरकार के इस कदम को कानूनी रूप से असंवैधानिक और राजनीति से प्रेरित बताते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट पहले ही कहा चुका है कि आठवीं विधानसभा की विशेषाधिकार समिति पिछले कार्यकाल के मामलों पर कार्रवाई नहीं कर सकती। इसके बावजूद भाजपा इस तरह के नाटक करने पर अड़ी हुई है, जबकि आज दिल्ली खतरनाक प्रदूषण, सार्वजनिक सेवाओं के पतन और चरमराती सुरक्षा व्यवस्था से जूझ रही है।

‘‘आप’’ ने ज़ोर देकर कहा कि दिल्ली की आठवीं विधानसभा की विशेषाधिकार समिति द्वारा शुरू किया गया फाँसी घर विवाद पूरी तरह से अवैध है। पार्टी ने कहा कि विशेषाधिकार समिति संचार (पीसीसी) में जिस घटना का ज़िक्र किया गया है, वह अगस्त 2022 में दिल्ली की सातवीं विधानसभा के कार्यकाल के दौरान घटी थी। वह विधानसभा फरवरी 2025 में भंग हो गई थी। इसके बावजूद, 09 सितंबर 2025 को आठवीं विधानसभा की विशेषाधिकार समिति ने पूर्ववर्ती विधानसभा के कार्यकाल के दौरान घटी एक घटना पर पीसीसी जारी की।

‘‘आप’’ ने कहा कि सातवीं विधानसभा भंग होने के बाद, उसके विशेषाधिकार और कार्यवाही अगली विधानसभा द्वारा आगे नहीं बढ़ाई जा सकती। पार्टी ने कहा कि दिल्ली की आठवीं विधानसभा, सातवीं विधानसभा के सदस्यों के कार्यों के लिए विशेषाधिकार हनन की कार्रवाई शुरू नहीं कर सकती। पार्टी ने अमरिंदर सिंह बनाम पंजाब विधानसभा (2010) मामले में सर्वाेच्च न्यायालय के फैसले का हवाला दिया और कहा कि इससे विशेषाधिकार समिति की कार्रवाई राजनीति से प्रेरित और कानूनी रूप से अस्थिर हो जाती है।

‘‘आप’’ ने कहा कि आज दिल्ली कई गंभीर चुनौतियों का सामना कर रही है। इसके बाद भी भाजपा शासन व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने को प्राथमिकता देने के बजाय बदले की राजनीतिक के लिए विधायी तंत्र का दुरुपयोग कर रही है। दिल्लीवालों को आज साफ हवा के लिए सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। दिल्ली में प्रदूषण का स्तर इतना अधिक है कि लोगों का सांस लेना मुश्किल हो रहा है। इस संकट से निपटने के लिए विधानसभा की बैठकें बुलाकर इस जन स्वास्थ्य आपातकाल का समाधान करने के बजाय भाजपा सरकार विशेषाधिकार समिति का राजनीतिकरण करने में व्यस्त है। भाजपा की चार इंजन की सरकार ऐसे समय में मोहल्ला क्लीनिक बंद कर रही है, जब प्रदूषण संबंधी बीमारियां और मौसमी फ्लू के मामले बढ़ रहे हैं। बढ़ते प्रदूषण के समय प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाओं को बंद करना प्रशासनिक लापरवाही को दर्शाता है।

‘‘आप’’ ने कहा कि दिल्ली के कई इलाकों में पानी की भारी किल्लत है, जो पहले से तनाव झेल रहे लोगों की मुश्किलें और बढ़ा रही है। “आप” ने लाल किले के पास हुए विस्फोट को खुफिया तंत्र की विफलता और कानून-व्यवस्था की बदहाली का उदाहरण बताया। जब इन गंभीर मुद्दों का तुरंत समाधान निकाला जाना चाहिए, तब भाजपा विशेषाधिकार समिति को राजनीतिक हथियार बना रही है।

“आप” ने कहा कि दिल्ली विधानसभा जनता की आकांक्षाओं का प्रतिनिधित्व करती है और विशेषाधिकार समिति का काम संस्था की गरिमा को बनाए रखना है। दिल्लीवासियों को बेहतर जीवन, बेहतर सुविधाएं और जनकल्याण वाली सरकार चाहिए, न कि राजनीति के लिए जनता का ध्यान वास्तविक मुद्दों से हटाकर किसी और चीज पर केंद्रित करने वाली सरकार चाहिए।

“आप” ने कहा कि आठवीं दिल्ली विधानसभा और उसकी विशेषाधिकार समिति की जनता के प्रति ज्यादा जरूरी और भी जिम्मेदारियां हैं। दिल्ली के हित में भाजपा सरकार को यह बदले वाली भटकाव की राजनीति तुरंत बंद करनी चाहिए क्योंकि यह कोशिश न कानून की अदालत पर टिकेगी और न जनता की अदालत में

Social Stream

Tweets by AamAadmiParty
Aam Aadmi Party | AAP

aamaadmiparty

The Fastest Growing Political Startup 🚀 Leading Alternative Politics for a Better India 🇮🇳

पंजाब में महिला सशक्तिकरण का नया अध्याय- 14 April से अपना रजिस्ट्रेशन कराएं।
Delhi की CM Rekha Gupta का दोमुं Delhi की CM Rekha Gupta का दोमुंहापन- 
Bengal के भाषण में “महिला सम्मान”,
Delhi में महिलाओं के घर उजाड़ने का अभियान।
Kya bolti public… real hai ya nahi??? 💀 #art Kya bolti public… real hai ya nahi??? 💀

#artemis
देश की प्रख्यात गायिका आशा भोसले जी का निधन अत्यंत दुखदाई है। उनका निधन संगीत जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। 

प्रभु उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें व परिवार को इस दुख की घड़ी में शक्ति दें 🙏
🔥🔥🔥🔥 🔥🔥🔥🔥
जिस ‘गुजरात मॉडल’ को बेचकर मोदी जी ने पूरे देश को चुना लगाया, भ्रष्टाचार की उसी नींव तले दबकर एक व्यक्ति की जान चली गई।
CM रेखा के झूठे वादे औऱ उनकी ही विधानसभा के लोगों की दर्द भरी हक़ीक़त।
वृंदावन नाव हादसे की दर्दनाक घटना ने पूरे पंजाब को शोक में डुबो दिया।

वृंदावन नाव हादसे से आहत परिवारों का दुख साझा करने मुख्यमंत्री @bhagwantmann1 जगराओं पहुँचे। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए अरदास की और दुख साझा किया।

पंजाब सरकार उत्तर प्रदेश सरकार के संपर्क में है और परिवारों की आवश्यकता के अनुसार आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
गुजरात में चलेगी झाड़ू, होगी भाजपा साफ़ और आएगी AAP🔥
They came with faith. They never returned. In Vrin They came with faith. They never returned.
In Vrindavan, devotion turned into disaster because safety was ignored.

Who allowed boats to run without basic life-saving measures on the Yamuna River?
चुनाव से पहले ‘महिला सम्मान’,
चुनाव के बाद ‘नारी शक्ति का अपमान’!⁩⁩
उत्तर प्रदेश के शामली जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने गर्भवती महिला को भर्ती करने से मना कर दिया। इसके साथ ही अस्पताल में मौजूद स्टाफ ने परिवार से हजारों रुपये की मांग रख दी।

जब परिवार ने पैसे देने से मना कर दिया, तो गर्भवती महिला को अस्पताल से बाहर निकाल दिया गया।
इसी पीड़ा के बीच अस्पताल के गेट के बाहर ही सड़क पर महिला ने बच्चे को जन्म दिया।
🎉 खुशखबरी! खुशखबरी! 🎉 खुशखबरी! खुशखबरी! खुशखबरी! 🎉

पंजाब की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! 
13 अप्रैल से रजिस्ट्रेशन शुरू।
- हर महीने मिलेंगे ₹1000
- SC समाज की महिलाओं को ₹1500/माह

AAP की सरकार, आपके साथ। 🤝
देखिए, ये है मोदी जी देखिए, ये है मोदी जी की असली गारंटी!
रेखा गुप्ता जी, क्य रेखा गुप्ता जी,

क्या यही प्रधानमंत्री जी का विज़न है, जहाँ असहाय बुजुर्ग महिलाओं को अपना आशियाना बचाने के लिए मौत की भीख तक मांगनी पड़ रही है?
One closed school = a whole future lost 💯 One closed school = a whole future lost 💯
AAP की सरकार मतलब
100% वादे पूरे होने की गारंटी 💯
Vishwaguru much?? Vishwaguru much??
देश की जनता भूखे मरने को मजबूर है, उनके घरों को तोड़ा जा रहा है, लेकिन अनपढ़ राजा ढोल बजा रहा है, ReelBaazi कर रहा है। 🪘
BJP राज में हरियाणा बना अपराधियों का गढ़।
Load More Follow on Instagram

“First, they ignore you, then they laugh at you, then they fight you and then you win.” - Mahatma Gandhi

AAM AADMI PARTY

1, Pandit Ravi Shankar Shukla Lane, (1 – Canning Lane)
New Delhi – 110001

  • Helpline No : 97185 00606
  • Timing : 9:00 am - 6:00 pm
  • Email ID: [email protected]

About

  • Our History
  • AAP Leadership
  • Constitution
  • Election Symbol
  • C2/C7 Documents
  • Archive Website

Media Resources

  • Press Release
  • Official Spokespersons

Follow us on

Facebook-f Instagram Youtube X-twitter
©2026 Aam Aadmi Party. All rights reserved.
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Contact Us
About Us

Our History

Our Leadership

Constitution

Election Symbol

Media Gallery

Press Release

Official Spokespersons

Election Corner

Delhi Elections 2025

Get Involved

Join AAP

Become a Member

Careers

Internship

Fellowship

आप का रामराज्य
Facebook-f Instagram Youtube