Skip to content
Facebook-f Instagram Youtube
  • Join AAP
  • Donate
  • About Us

    Our History

    Our Leadership

    Constitution

    Election Symbol

  • Media Gallery

    Press Release

    Official Spokespersons

  • Election Corner

    Delhi Elections 2025

  • Get Involved

    Join AAP

    Become a Member

    Careers

    Internship

    Fellowship

  • आप का रामराज्य

दिल्ली में अपराधी इतने बेखौफ हो गए हैं कि नाबालिग बेटे को बचाने गए पिता की हत्या कर दी- कुलदीप कुमार

  • February 19, 2026

आम आदमी पार्टी ने देश की राजधानी दिल्ली में रोजाना हो रही हत्याओं को लेकर भाजपा की सरकार और उसकी पुलिस पर तीखा हमला बोला है। ‘‘आप’’ विधायक कुलदीप कुमार ने कहा कि दिल्ली की कानून-व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त होने की वजह से रोज हत्याएं हो रही हैं। अपराधी इतने बेखौफ हो गए हैं कि नंदनगरी में अपने नाबालिग बेटे को बचाने गए पिता की बदमाशों ने गोली मार कर हत्या कर दी। हालात ये हो गए हैं कि अब बीच बचाव करने वाले लोगों की हत्याएं हो रही हैं और सरकार व पुलिस सो रही है। जबकि देश की राजधानी में अपराधी थर-थर कांपने चाहिए, लेकिन उल्टा हो रहा हैं। यहां लोग ही बदमाशों के डर के साए में जीने को मजबूर हैं।

बुधवार को “आप” मुख्यालय पर प्रेस वार्ता कर वरिष्ठ नेता कुलदीप कुमार ने कहा कि दिल्ली की कानून-व्यवस्था भाजपा सरकार के हाथ से लगातार निकलती जा रही है। नए साल से लेकर अब तक दिल्ली में सैकड़ों हत्याएं हो चुकी हैं। दिल्ली में एक ही दिन में छह मर्डर हुए। फिर भी भाजपा की चार इंजन वाली सरकार अपराध को रोकने के लिए ठोस कदम नहीं उठा रही है।

कुलदीप कुमार ने कहा कि पहले दिल्ली में जब कोई रोड रेज की घटना होती थी, कोई अपराधी किसी को मारने जाता था या कोई लड़ाई-झगड़ा होता था और कोई दूसरा आदमी बीच-बचाव करने आता था, तो मामला वहीं खत्म हो जाता था। लेकिन आज दिल्ली के अंदर अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि मंगलवार को नंदनगरी में एक नाबालिग बच्चे को जब कुछ बदमाश मार रहे थे, तो उसे बचाने आए उसके पिता की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

कुलदीप कुमार ने कहा कि भाजपा देश को विश्व गुरु बनने की बात कर रही है। भाजपा सरकार कह रही है कि हम एआई समिट करा रहे हैं और बाहर से विदेशी प्रतिनिधि आ रहे हैं। देश की राजधानी में ऐसी वारदातें होने से विदेशों में क्या संदेश जाएगा? आखिर दिल्ली में अपराधों पर लगाम क्यों नहीं लग रही है? लगातार फिरौतियां मांगी जा रही हैं और हत्याएं हो रही हैं। अपने बच्चे को बचाने के लिए बीच में आने वाले पिता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। कुछ दिन पहले त्रिलोकपुरी में एक व्यक्ति को बचाने आए एक वकील को गोली मार दी जाती है। गनीमत रही कि उनकी जान बच गई। अब दिल्ली में बीच-बचाव कराने वाले को गोली मारी जा रही है, उसकी हत्या कर दी जा रही है।

कुलदीप कुमार ने पूछा कि दिल्ली पुलिस कानून व्यवस्था को लेकर क्या काम कर रही है? एक साल में चार इंजन वाली भाजपा सरकार ने दिल्ली का बेड़ा गर्क कर दिया। कानून व्यवस्था पूरी तरह ठप हो चुकी है। माताएं और बहनें सुरक्षित नहीं हैं। द्वारका केस में पुलिस तब जागी, जब सोशल मीडिया के जरिए उस पर दबाव बना। इसके बाद पुलिस ने नाबालिग आरोपी के पिता पर एफआईआर दर्ज की जाती है। उससे पहले पुलिस सोती रही। भाजपा कानून व्यवस्था पर ध्यान दे। सीएम रेखा गुप्ता ने कॉपी-पेस्ट और नाम बदलने की राजनीति बंद कर कुछ काम करें और दिल्ली की कानून व्यवस्था को ठीक करें।

कुलदीप कुमार ने आगे कहा कि आम आदमी पार्टी के विधायक जब दिल्ली पुलिस कमिश्नर से मिलने का समय मांगतें हैं, तो हमें समय नहीं दिया जाता। आम आदमी पार्टी दिल्ली में विपक्ष की भूमिका निभा रही है। क्या पुलिस कमिश्नर सतीश गोलचा को विपक्ष के विधायकों और नेताओं से मिलने में कोई आपत्ति है? यदि “आप” विधायक दिल्ली की कानून व्यवस्था के संबंध में उन्हें जानकारी देना चाहते हैं, तो क्या वे जानकारी नहीं लेंगे? पुलिस कमिश्नर राजनीति से ऊपर उठकर काम करें। “आप” नेता कानून व्यवस्था पर उनसे बात करना चाहते हैं। हम जानना चाहते हैं कि आखिर अपराधी इतने भयमुक्त क्यों घूम रहे हैं? अपराधियों को अपराध करने से डर क्यों नहीं लग रहा है? दिल्ली देश की राजधानी है, यहां अपराधियों को अपराध करने से पहले थर-थर कांपना चाहिए, लेकिन वे खुलेआम घूम रहे हैं और सड़कों पर गोलियां चला रहे हैं। दिल्ली के अंदर एक दिन में छह-छह हत्याएं हो रही हैं।

कुलदीप कुमार ने कहा कि पुलिस कमिश्नर राजनीति से ऊपर उठकर कानून व्यवस्था पर ध्यान दें। अन्यथा, देश की राजधानी में जिस तरह की घटनाएं हो रही हैं, उससे पूरे देश में क्या संदेश जा रहा है? एक जनप्रतिनिधि होने के नाते हमें पुलिस कमिश्नर से मिलने का पूरा अधिकार है। कमिश्नर को मिलने का समय देना ही पड़ेगा। “आप” विधायक उन्हें बताएंगे कि दिल्ली की कानून व्यवस्था क्यों ठप हो रही है और इसे कैसे ठीक किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में चार इंजन वाली भाजपा सरकार के चारों इंजन फेल हो चुके हैं। दिल्ली में कोई भी काम नहीं कर रहा है

Social Stream

Tweets by AamAadmiParty
Aam Aadmi Party | AAP

aamaadmiparty

The Fastest Growing Political Startup 🚀 Leading Alternative Politics for a Better India 🇮🇳

बीजेपी ने दिल्ली की सत्ता षड्यंत्र से हथियाई थी।

अगर आज दिल्ली में चुनाव हो जाए तो बीजेपी की 10 सीट भी नहीं आएगी।💯
यह कोई फिल्म या वेब यह कोई फिल्म या वेब सीरीज़ का सीन नहीं, गुजरात की हकीकत है।

यहाँ गुंडों का ऐसा आतंक है कि पुलिस को भी अपनी जान बचाकर भागना पड़ रहा है। जब अपराधियों को सत्ता का संरक्षण मिल जाता है, तो कानून-व्यवस्था सिर्फ कागज़ों तक सीमित रह जाती है—और पुलिस-प्रशासन भी इनके आगे बेबस दिखता है। 🚨
नशा तस्करों को संरक्षण देकर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पूरी दिल्ली में नशे का जाल फैला रही हैं।

#DelhiKiMajithiaRekhaGupta
जिस ‘मजीठिया मॉडल’ जिस ‘मजीठिया मॉडल’ के तहत पंजाब को नशे में धकेला गया, उसी तरह दिल्ली में रेखा गुप्ता के संरक्षण में नशा हर घर तक पहुंचाया जा रहा है।

#DelhiKiMajithiaRekhaGupta
Drug Mafia मजीठिया के नक़्शे क़दम कर चलकर दिल्ली में नशे का जाल फैला रही है मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता 

#DelhiKiMajithiaRekhaGupta
No Rekha Gupta Ji, you can’t be Pablo Escobar!! No Rekha Gupta Ji, you can’t be Pablo Escobar!!
रेखा गुप्ता सरकार ने दिल्ली पुलिस के हाथ काट कर नशा तस्करों को संरक्षण दे रखा है।

जिस वजह से आज दिल्ली की ये हालत है

#DelhiKiMajithiaRekhaGupta
CM रेखा गुप्ता और उनकी सरकार कैसे नशा तस्करों को दे रहीं संरक्षण…

दिल्ली पुलिस के SHO ने किया खुलासा:

#DelhiKiMajithiaRekhaGupta
रेखा गुप्ता ने दिल्ली को बना दिया Drug’s Capital😡

#DelhiKiMajithiaRekhaGupta
दिल्ली की CM रेखा गुप्ता दे रही हैं नशा तस्करों और अपराधियों को संरक्षण‼️

👉 दिल्ली पुलिस अगर नशा तस्करों को पकड़ती है तो CM साहिबा अपने आदेशों पर उन्हें छुड़वाती हैं

#DelhiKiMajithiaRekhaGupta
सच्चाई के रास्ते पर चलना आसान नहीं…
पहले बीजेपी ने अकाली दल के साथ मिलकर पंजाब को नशे की दलदल में धकेला, और अब दिल्ली को नशे की राजधानी बना रही है‼️

यही कारण है कि अब दिल्लीवाले खुलकर कह रहे हैं — “मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता दिल्ली की मजीठिया है”
मोदी के अच्छे दिन… मोदी के अच्छे दिन…
मोदी जी, अगर आज दिल् मोदी जी, अगर आज दिल्ली का चुनाव करवा लें तो बीजेपी की 10 से ज़्यादा सीट नहीं आएगी।
बीजेपी और कांग्रेस बीजेपी और कांग्रेस कुछ नहीं करती है। लेकिन जब आम आदमी पार्टी की सरकार बनी तो पहली बार देश में ‘काम की राजनीति’ की बात होने लगी है।

 मैं आज छाती ठोकर कहता हूँ कि आम आदमी पार्टी ईमानदार है।

— @arvindkejriwal जी, राष्ट्रीय संयोजक, आम आदमी पार्टी
AAP के राष्ट्रीय संयोजक श्री @arvindkejriwal जी Panjim,Goa में एक public meeting में जनता को संबोधित करने के लिए मंच पर पहुंचे।
Just inaugurated, already collapsed — is this de Just inaugurated, already collapsed — is this development or a PR stunt?

When projects don’t last beyond ribbon-cutting, it’s the public that pays the price.
दिल्ली में जबसे भाजपा की सरकार बनी है तबसे सरकार के निकम्मेपन की वजह से ऐसे हादसे हो रहे हैं। इन हादसों में लोगों की मौत होती है, सरकार कुछ दिन जांच कराने का ड्रामा करती है और फिर सब गायब हो जाता है। 

पिछले एक साल में सरकार की लापरवाही की वजह से 100 से ज़्यादा मौतें हो चुकी हैं लेकिन रेखा गुप्ता सरकार को कोई फ़र्क़ नहीं पड़ रहा है।
प्रदेश की राजधानी लखनऊ में तीन दिन पहले CM योगी आदित्यनाथ और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा ग्रीन कॉरिडोर का उद्घाटन किया गया। 

तीन दिन बाद ही उसी ग्रीन कॉरिडोर की एक सड़क धस गई है और अब दोबारा उस सड़क का निर्माण कराया जा रहा है।
पिछले कुछ दिनों से भाजपा और उनके चमचों और गोदी मीडिया द्वारा देश में अफवाह फैलाई जा रही है कि हार्मोज मार्ग खुल गया है। कल सदन में भी यही बात कही गई। 

मैं सरकार से जानना चाहता हूं कि क्या यह सही नहीं है कि 2 जहाज के बाद अभी भी वहाँ 22 जहाज फंसे हुए हैं। प्रधानमंत्री जी इस संकट के समय में झूठ बोलना बंद कीजिए। 

देश में यह संकट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लाया गया है। आख़िर युद्ध से दो दिन पहले आपको इजरायल जाने की क्या ज़रूरत थी?
Load More Follow on Instagram

“First, they ignore you, then they laugh at you, then they fight you and then you win.” - Mahatma Gandhi

AAM AADMI PARTY

1, Pandit Ravi Shankar Shukla Lane, (1 – Canning Lane)
New Delhi – 110001

  • Helpline No : 97185 00606
  • Timing : 9:00 am - 6:00 pm
  • Email ID: [email protected]

About

  • Our History
  • AAP Leadership
  • Constitution
  • Election Symbol
  • C2/C7 Documents
  • Archive Website

Media Resources

  • Press Release
  • Official Spokespersons

Follow us on

Facebook-f Instagram Youtube X-twitter
©2026 Aam Aadmi Party. All rights reserved.
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Contact Us
About Us

Our History

Our Leadership

Constitution

Election Symbol

Media Gallery

Press Release

Official Spokespersons

Election Corner

Delhi Elections 2025

Get Involved

Join AAP

Become a Member

Careers

Internship

Fellowship

आप का रामराज्य
Facebook-f Instagram Youtube