Skip to content
Facebook-f Instagram Youtube
  • Join AAP
  • Donate
  • About Us

    Our History

    Our Leadership

    Constitution

    Election Symbol

  • Media Gallery

    Press Release

    Official Spokespersons

  • Election Corner

    Delhi Elections 2025

  • Get Involved

    Join AAP

    Become a Member

    Careers

    Internship

    Fellowship

  • आप का रामराज्य

दिल्लीवाले 9 महीने में ही भाजपा सरकार से त्रस्त, एमसीडी उपचुनाव में लेंगे बदला- संजय सिंह

  • November 28, 2025

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद संजय सिंह ने शुक्रवार को पूर्व विधायक दुर्गेश पाठक के साथ नारायणा वार्ड 139 में रोड शो कर पार्टी के उम्मीदवार राजन अरोड़ा को जिताने के लिए जनता से समर्थन मांगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि 9 महीने में ही भाजपा सरकार से त्रस्त हो चुकी दिल्ली की जनता एमसीडी उपचुनाव में आम आदमी पार्टी को सभी 12 वार्डों में जीत दिलाकर बदला लेगी। रेखा गुप्ता की सरकार ने दिल्ली को दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर बना दिया है और लोग गैस चैंबर में सांस लेने को मजबूर हैं। अरविंद केजरीवाल ने शानदार स्कूल, मोहल्ला क्लीनिक बनवाए, मुफ्त बिजली-पानी और बस यात्रा देकर दिन-रात सेवा की। लोगों से अपील है कि वे अरविंद केजरीवाल के काम और सेवा को याद कर वोट करने जाएं।

संजय सिंह ने कहा कि 9 महीने पहले दिल्ली की जनता से एक गलती हो गई और आज पूरी दिल्ली पछता रही है। जब से भाजपा सरकार आई है, प्राइवेट स्कूलों ने मनमाने ढंग से 80 फीसदी तक फीस बढ़ा दी है। अभिभावकों को स्कूलों से धक्के मारकर भगाया जा रहा है। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के 10 साल के शासन में किसी स्कूल की हिम्मत नहीं हुई थी कि वह फीस बढ़ाकर दिखाए। उन्होंने कहा कि “आप” सरकार में दिल्ली में बिजली कटौती पूरी तरह खत्म हो गई थी, 24 घंटे बिजली मिलती थी और 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली दी जाती थी, लेकिन आज चार-चार घंटे की कटौती हो रही है।

संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मात्र 9 महीने में दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर बना दिया है। लोग गैस चैंबर में सांस लेने को मजबूर हैं। जब आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता प्रदूषण के खिलाफ विरोध करते हैं तो भाजपा की पुलिस उनका गला दबाकर भगाती है। इसलिए नौ महीने पहले जो गलती से भाजपा सत्ता में आ गई, उस गलती को सुधारें। इस उपचुनाव में झाड़ू वाले निशान पर बटन दबाकर “आप” उम्मीदवार राजन अरोड़ा को भारी मतों से जिताएं।

संजय सिंह ने बताया कि अब दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को लोग “चाची 420” कहने लगे हैं। जैसे, एक वीडियो में रेखा गुप्ता कह रही थीं कि हमारा एक मंत्री कूड़े के पहाड़ पर जाकर खड़ा हो गया और कहा कि तेरे को जाना ही होगा भाई। संजय सिंह ने सीएम रेखा गुप्ता से कहा कि कूड़ा साफ करने के लिए झाड़ू चलानी पड़ती है, पहाड़ पर खड़े होकर नौटंकी करने से काम नहीं बनता।

संजय सिंह ने याद दिलाया कि दिल्ली की जनता ने लगातार तीन विधानसभा चुनावों में अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी को जिताया, नगर निगम चुनाव में भी समर्थन दिया, लेकिन आज नौ महीने बाद पूरा शहर त्रस्त है। अब भाजपा से बदला लेने का समय है। झाड़ू के बटन को दबाकर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार राजन अरोड़ा को जिताना है। उन्होंने कहा कि वे दिन-रात लोगों की सेवा करते थे, हर फोन उठाते थे, हर काम कराते थे। उनके जाते ही क्षेत्र में बुलडोजर चल रहे हैं, वसूली हो रही है, पुलिस वालों से धमकियां मिल रही हैं। आम आदमी पार्टी जिताते हैं तो राजन अरोड़ा और दुर्गेश पाठक मिलकर क्षेत्र की जनता की लड़ाई लड़ेंगे।

संजय सिंह ने कहा कि भाजपा का चारों इंजन खटारा हो चुका है। प्रधानमंत्री मोदी, रेखा गुप्ता, एमसीडी और एलजी का इंजन खटारा हो चुका है। भाजपा के लोगों ने छठ पूजा के लिए नकली घाट बना दिया। नकली घाट वही लोग बनाते हैं जो खुद घटिया और फर्जी होते हैं। उन्होंने जनता से हाथ जोड़कर अपील की कि 30 नवंबर को अरविंद केजरीवाल के काम और सेवा को याद करके वोट करने जाएं। अरविंद केजरीवाल ने आपके बच्चों के लिए बेहतरीन स्कूल बनवाए, बिजली-पानी मुफ्त की, महिलाओं के लिए बस यात्रा मुफ्त की, मोहल्ला क्लीनिक बनवाए। झाड़ू बहुत काम की चीज है। घर, मोहल्ले या दिल्ली की सफाई हो, झाड़ू चाहिए। जब किसी को भूत सवार हो जाए तो झाड़ू ही मार-मारकर भूत भी उतारता है। इसलिए भाजपा वालों के दिमाग में जो भूत सवार हो गया है, उसे झाड़ू मारकर उतारने का काम दिल्ली की जनता को करना है।

Social Stream

Tweets by AamAadmiParty
Aam Aadmi Party | AAP

aamaadmiparty

The Fastest Growing Political Startup 🚀 Leading Alternative Politics for a Better India 🇮🇳

4 fires. 1 city. Endless negligence. Delhi keeps b 4 fires. 1 city. Endless negligence. Delhi keeps burning while those in power keep failing.
And still… sab changa si guys 💀 And still… sab changa si guys 💀
बीजेपी सरकार 9 लोगों की जान बचाना चाहती तो बचा सकती थी , लेकिन सरकार लोगों की नहीं, अपनी जान बचाना चाहती थी‼️
यह मौत नहीं बल्कि चार इंजन की सरकार द्वारा प्रायोजित हत्या है‼️
भगवंत मान सरकार का कमाल, 4 साल में कर दिखाया 5 साल का काम🙌

#Shandar4SaalMaanDeNaal
पालम अग्निकांड कोई पालम अग्निकांड कोई हादसा नहीं बल्कि भाजपा सरकार द्वारा प्रायोजित हत्याकांड है‼️
भाजपा ने पालम में पहले लोगों की जान ली और अब गुंडई कर रही है‼️

👉 दिल्ली के पालम में भाजपा सरकार और Fire Brigade के नकारेपन की वजह से 9 लोगों की मौत हो गई 

👉 AAP नेता जब वहां शोक प्रकट करने और परिवार का दुख बांटने पहुंचे तो भाजपा के नेता और कार्यकर्ता गुंडई करने लगे।
पालम में ख़ुद को बचाने के लिए लोग गुहार लगाते रहे लेकिन BJP सरकार और Fire brigade की लापरवाही से उनकी जान चली गई और अब BJP बेशर्मी से गुंडागर्दी पर उतर आई है😢

यह मौत नहीं बल्कि चार इंजन की सरकार द्वारा प्रायोजित हत्या है‼️
भाजपा और उसके गुंडों की हरकतें इंसानियत पर धब्बा हैं।

बीजेपी के गुंडों ने शोक सभा में @arvindkejriwal जी पर लोहे की कुर्सियाँ फेंककर जानलेवा हमला किया।
पालम की जनता, वीडियो और मीडिया रिपोर्ट—सब एक ही सच की गवाही दे रहे हैं: फायर ब्रिगेड की खराब सीढ़ी और भारी लापरवाही ने एक ही परिवार के 9 लोगों की जान ले ली।

लेकिन पालम से बीजेपी विधायक Kuldeep Solanki सच स्वीकार करने के बजाय झूठ बोल रहे हैं।
पालम अग्निकांड के पीड़ित परिवार से मिलने पहुँचे दिल्ली प्रदेश संयोजक @mlasaurabhgk.official जी के साथ पुलिस और बीजेपी के गुंडों ने गुंडागर्दी की‼️
पालम का हादसा बेहद दर्दनाक है। फायर ब्रिगेड समय पर नहीं पहुंची, और उनकी हाइड्रोलिक लिफ्ट भी काम नहीं कर रही थी। अगर समय पर कार्रवाई की गई होती, तो कई लोगों की जान बचाई जा सकती थी।

मैं शोकाकुल परिवार से मिलने और अपनी संवेदनाएँ व्यक्त करने आया था, लेकिन यहाँ BJP के गुंडे सहानुभूति दिखाने के बजाय हंगामा और बदसलूकी कर रहे थे।

एक ऐसा परिवार, जिसने 9 लोगों को खो दिया है, उन्हें डराया और धमकाया जा रहा है। मेरी मांग है कि इस हादसे की निष्पक्ष जांच की जाए।
दिल्ली में आग लगने की घटनाओं के बाद लगातार फायर ब्रिगेड की लापरवाही से लोगों की जान जा रही हैं, लेकिन मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की कुंभकर्णी नींद खुलने का नाम नहीं ले रही है।

सिस्टम को संभालना तो दूर, पीड़ितों से मिलने तक का समय नहीं है CM साहिबा के पास।
Kyunki daag acche hai?? Kyunki daag acche hai??
पालम में भाजपा सरकार और दमकल विभाग की लापरवाही ने कैसे ले ली 9 लोगों की जान…

स्थानीय लोगों से सुनिए और समझिए घटना का आंखों देखा हाल
पालम अग्निकांड कोई पालम अग्निकांड कोई हादसा नहीं बल्कि हत्या है😡
बीजेपी ने दिल्ली की सत्ता षड्यंत्र से हथियाई थी।

अगर आज दिल्ली में चुनाव हो जाए तो बीजेपी की 10 सीट भी नहीं आएगी।💯
यह कोई फिल्म या वेब यह कोई फिल्म या वेब सीरीज़ का सीन नहीं, गुजरात की हकीकत है।

यहाँ गुंडों का ऐसा आतंक है कि पुलिस को भी अपनी जान बचाकर भागना पड़ रहा है। जब अपराधियों को सत्ता का संरक्षण मिल जाता है, तो कानून-व्यवस्था सिर्फ कागज़ों तक सीमित रह जाती है—और पुलिस-प्रशासन भी इनके आगे बेबस दिखता है। 🚨
नशा तस्करों को संरक्षण देकर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पूरी दिल्ली में नशे का जाल फैला रही हैं।

#DelhiKiMajithiaRekhaGupta
जिस ‘मजीठिया मॉडल’ जिस ‘मजीठिया मॉडल’ के तहत पंजाब को नशे में धकेला गया, उसी तरह दिल्ली में रेखा गुप्ता के संरक्षण में नशा हर घर तक पहुंचाया जा रहा है।

#DelhiKiMajithiaRekhaGupta
Load More Follow on Instagram

“First, they ignore you, then they laugh at you, then they fight you and then you win.” - Mahatma Gandhi

AAM AADMI PARTY

1, Pandit Ravi Shankar Shukla Lane, (1 – Canning Lane)
New Delhi – 110001

  • Helpline No : 97185 00606
  • Timing : 9:00 am - 6:00 pm
  • Email ID: [email protected]

About

  • Our History
  • AAP Leadership
  • Constitution
  • Election Symbol
  • C2/C7 Documents
  • Archive Website

Media Resources

  • Press Release
  • Official Spokespersons

Follow us on

Facebook-f Instagram Youtube X-twitter
©2026 Aam Aadmi Party. All rights reserved.
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Contact Us
About Us

Our History

Our Leadership

Constitution

Election Symbol

Media Gallery

Press Release

Official Spokespersons

Election Corner

Delhi Elections 2025

Get Involved

Join AAP

Become a Member

Careers

Internship

Fellowship

आप का रामराज्य
Facebook-f Instagram Youtube