Skip to content
Facebook-f Instagram Youtube
  • Join AAP
  • Donate
  • About Us

    Our History

    Our Leadership

    Constitution

    Election Symbol

  • Media Gallery

    Press Release

    Official Spokespersons

  • Election Corner

    Delhi Elections 2025

  • Get Involved

    Join AAP

    Become a Member

    Careers

    Internship

    Fellowship

  • आप का रामराज्य

दस महीने में ही भाजपा सरकार से दिल्लीवाले त्रस्त, एमसीडी उपचुनाव में देंगे जवाब- आतिशी

  • November 26, 2025

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने बुधवार को विनोद नगर वार्ड नंबर 198, दक्षिणपुरी वार्ड नंबर 164 और संगम विहार वार्ड नंबर 163 से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों के समर्थन ताबड़तोड़ पदयात्रा और जनसभा कर एमसीडी उपचुनाव में जनता का समर्थन मांगा। आतिशी ने कहा कि दस महीने में ही भाजपा सरकार से दिल्लीवाले त्रस्त हो चुके हैं और एमसीडी उपचुनाव में कड़ा जवाब देंगे। भाजपा सरकार ने 10 महीने में ही दिल्ली का बंटाधार कर दिया है। बिजली, पानी, सड़क और प्रदूषण समेत हर मुद्दे पर फेल है। टूटी सड़कें, गंदा पानी, ओवरफ्लो होता सीवर और दमघोटू हवा ही भाजपा सरकार का 10 महीने का रिपोर्ट कार्ड है। जबकि केजरीवाल सरकार ने 10 साल में दिल्लीवालों को फ्री बिजली, पानी, इलाज व महिलाओं को बस यात्रा की सुविधाएं दी।

आतिशी ने कहा कि भाजपा ने दिल्ली के लोगों से वादा किया था कि दिल्ली में डबल इंजन की सरकार होगी तो ज्यादा काम होंगे। लेकिन आज दिल्ली का हाल बहुत बुरा है। विनोद नगर समेत पूरी दिल्ली की सड़के टूटी हुई है। वायु प्रदूषण से लोग परेशान हैं, तो सीवर लाइन से पानी बह रहा है। दिल्ली में मोहल्ला क्लिनिक बंद कर दिया गया है। आज दिल्ली के लोग परेशान हो गए हैं, भाजपा को वोट देने के बाद वो पछता रहे हैं। भाजपा सरकार पानी, बिजली, सड़के, वायु प्रदूषण समेत हर मुद्दे पर फेल है। उन्होंने कहा कि 30 नवंबर को एमसीडी का चुनाव है। पिछले दस महीने में भाजपा ने दिल्ली का जो बंटाधार किया है, उसका जवाब जनता देगी। भाजपा की चार इंजन की सरकार ने दस महीने में दिल्ली को टूटी हुई सड़क दी है। दिल्ली में कहीं भी चले जाएं, सारी जगह की सड़क टूटी हुई है। विनोद नगर की घरों में आने वाला गंदे पानी का वीडियो पूरे देश ने देखा है। यहां के भाजपा विधायक के कारण विनोद नगर पूरे देश में बदनाम हो गया है।

आतिशी ने कहा कि हल्की सी बरसात के बाद घुटनों तक पानी भर जाता है। जब बरसात नहीं होती तो सीवर का पानी सड़क पर भर जाता है। दिल्ली में सड़क खराब, पानी खराब यहां तक कि हवा भी खराब हो गई है। आज पूरे देश में भाजपा की वजह से लोगों का दम घुट रहा है। दिल्ली में बच्चे सांस नहीं ले पा रहे हैं। दिल्ली के अस्पतालों में छोटे-छोटे बच्चे भर्ती हो रहे हैं। यह भाजपा सरकार का पिछले दस महीने की रिपोर्ट कार्ड है। दस महीने में भाजपा ने दिल्ली का बंटाधार कर दिया है। आतिशी ने कहा कि इस बार भाजपा को उनके धोखे का मुंहतोड़ जवाब देना है।

आतिशी ने कहा कि दस साल तक दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की सरकार थी। दिल्ली के आम आदमी को बेहतर जिंदगी देने के लिए अरविंद केजरीवाल ने इन दस सालों में 24 घंटे मेहनत की। दिल्ली की जनता को फ्री बिजली, पानी, फ्री इलाज, महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा दी। लेकिन दिल्ली चुनाव में भाजपा ने साजिश रची और दिल्ली वालों से झूठे वादे किए। दिल्ली वालों को बहलाया, फुसलाया और धमकाया। अब दस महीने से दिल्ली में भाजपा की सरकार है। दिल्ली की जनता आम आदमी पार्टी की सरकार और भाजपा सरकार के कामों की तुलना कर सकती है कि इन दस महीने भाजपा सरकार ने क्या काम किया है।

आतिशी ने कहा कि आज दिल्ली में सड़के टूटी है, पानी के बढ़े हुए बिल आने लगे हैं। बिजली कटौती होने लगी हैं। यहां तक कि दिल्ली हवा भी जहरीली हो गई है। ये चार इंजन की सरकार क्या कर रही है? इतने पावर कट क्यों लग रहे हैं? सड़के क्यों टूटी है? क्यों मोहल्ला क्लिनिक बंद किए जा रहे हैं? सरकारी स्कूलों में शिक्षक नहीं मिल रहे हैं। भाजपा के मंत्री, सरकार सिर्फ अपनी जेब भरने में व्यस्त है। आम जनता से उनको कोई मतलब नहीं है। अरविंद केजरीवाल दिन-रात मेहनत करके केंद्र के भाजपा सरकार से लड़कर काम करवाते थे। लेकिन भाजपा सिर्फ अपनी जेब भर रही है, दिल्ली को बर्बाद कर दिया है।

Social Stream

Tweets by AamAadmiParty
Aam Aadmi Party | AAP

aamaadmiparty

The Fastest Growing Political Startup 🚀 Leading Alternative Politics for a Better India 🇮🇳

₹10 लाख का सेहत कार्ड, लाखों परिवारों की ताकत।

अब न इलाज के लिए कर्ज़ लेना पड़ रहा है, न ज़मीन या गहने बेचने पड़ रहे हैं।
Two more days to go… stay tuned🔥 Two more days to go… stay tuned🔥
फर्क साफ है: BJP आस्था फर्क साफ है: BJP आस्था से खिलवाड़ कर रही है, AAP सनातन विरासत को संवार रही है।

#GrandLuvKushTemple
मान सरकार की 500 ग्रामीण जिमों की सौगात, ‘Fit Punjab’ क्रांति की शुरुआत।
Arvind Kejriwal's 5 big announcements for Punjab Arvind Kejriwal's 5 big announcements for Punjab
भाजपा ने प्रभु श्री राम के नाम पर सत्ता पाई और अब उनके ही मंदिर को लूट रही है।
जिस ‘प्रधान सेवक’ को देश की नहीं, बस अख़बारों की सुर्खियों में अपने नाम की चिंता हो, ऐसे ‘प्रधान सेवक’ को क्या कहेंगे आप?
What do we call this? What do we call this?
जिन्होंने राम को नहीं छोड़ा, वो राष्ट्र को क्या छोड़ेंगे?
अयोध्या में प्रभु श्रीराम के नाम पर हुए घोटाले अभी चर्चा में हैं। लेकिन 2021 में ही AAP राज्यसभा सांसद संजय सिंह जी ने अयोध्या में हो रहे ज़मीन घोटालों की जानकारी सदन में रखी थी। पूरा मामला सुनिए-
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल जी की बड़ी घोषणा: पंजाब के अमृतसर में बनेगा भव्य लव-कुश मंदिर।

#GrandLuvKushTemple
समस्त सनातन धर्माव समस्त सनातन धर्मावलंबियों के लिए खुशखबरी!

पंजाब में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल जी की बड़ी घोषणा:

अमृतसर में भगवान वाल्मीकि जी के मंदिर के निकट लव-कुश एवं माता जानकी जी के भव्य एवं दिव्य मंदिर का निर्माण कराया जाएगा।
पंजाब के लोगों के लिए दूसरी बड़ी खुशखबरी-

पटियाला के प्राचीन काली माता मंदिर का पुनरुत्थान किया जा रहा है। इसके पूरा होने के बाद यह उत्तर भारत का सबसे बड़ा मंदिर होगा।
See for yourself—the BJP model of development See for yourself—the BJP model of development
अमृतसर में आयोजित ‘एक शाम भगवान शिव के नाम’ भक्ति संध्या कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल जी ने कीं 5 बड़ी घोषणाएं
जालंधर से शुरू हुआ ‘एक शाम भगवान शिव के नाम’ भक्ति संध्या कार्यक्रम अब पंजाब के 22 शहरों में आयोजित किया जाएगा।
Truth always wins. No matter how hard your opponen Truth always wins. No matter how hard your opponents try to defame you, the truth always finds its way to the light.🙌🙌
पंजाब के हर खेत तक न पंजाब के हर खेत तक नहरी पानी पहुंचना किसानों के लिए किसी अधूरे सपने के पूरे होने जैसा है।

एक समय ऐसा आ गया था जब किसानों ने अपने खेतों में नहरी पानी की उम्मीद ही छोड़ दी थी, लेकिन मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान जी की ईमानदार सोच और प्रयासों ने इस सपने को हकीकत में बदल दिया। अब पंजाब में खेती की तस्वीर बदल रही है।
नाम राम का, काम लूट का... अब यह ढोंग नहीं चलेगा! छलावे का पर्दाफाश हो रहा है, क्योंकि अंततः जीत सिर्फ सत्य और राम नाम के आदर्शों की ही होगी। जय श्री राम! 🙏
4 साल, बेमिसाल काम और बदलता पंजाब।
राम का नाम लेकर जो स राम का नाम लेकर जो सत्ता की सीढ़ियाँ चढ़े, अब स्वयं प्रभु ही उनके इस सियासी खेल का अंत करेंगे।
Load More Follow on Instagram

“First, they ignore you, then they laugh at you, then they fight you and then you win.” - Mahatma Gandhi

AAM AADMI PARTY

1, Pandit Ravi Shankar Shukla Lane, (1 – Canning Lane)
New Delhi – 110001

  • Helpline No : 97185 00606
  • Timing : 9:00 am - 6:00 pm
  • Email ID: [email protected]

About

  • Our History
  • AAP Leadership
  • Constitution
  • Election Symbol
  • C2/C7 Documents
  • Archive Website

Media Resources

  • Press Release
  • Official Spokespersons

Follow us on

Facebook-f Instagram Youtube X-twitter
©2026 Aam Aadmi Party. All rights reserved.
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Contact Us
About Us

Our History

Our Leadership

Constitution

Election Symbol

Media Gallery

Press Release

Official Spokespersons

Election Corner

Delhi Elections 2025

Get Involved

Join AAP

Become a Member

Careers

Internship

Fellowship

आप का रामराज्य
Facebook-f Instagram Youtube