Skip to content
Facebook-f Instagram Youtube
  • Join AAP
  • Donate
  • About Us

    Our History

    Our Leadership

    Constitution

    Election Symbol

  • Media Gallery

    Press Release

    Official Spokespersons

  • Election Corner

    Delhi Elections 2025

  • Get Involved

    Join AAP

    Become a Member

    Careers

    Internship

    Fellowship

  • आप का रामराज्य

थाने के मंदिर में प्रवेश के बाद दलित अफसर को प्रताड़ित किया गया, उनकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हुई- सौरभ भारद्वाज

  • October 10, 2025

दिल्ली में दलित समाज से आने वाले देश के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर जूता फेंकने की घटना के बाद हरियाणा में जातीय उत्पीड़न से तंग आकर दलित आईपीएस अफसर की आत्महत्या पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने देश के भविष्य को लेकर गहरी चिंता जताई है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि हरियाणा के दलित आईपीएस अफ़सर पूरण कुमार को अपनी जाति को लेकर इतना उत्पीड़न झेलना पड़ा कि उन्होंने आत्महत्या कर ली। दोषी लोगों को जल्द से जल्द सख़्त से सख़्त सज़ा मिलनी चाहिए। देश के मुख्य न्यायाधीश पर जूता फेंका गया तो इनके ट्रोल सोशल मीडिया पर दलितों को बेइज्जत कर रहे हैं और बाबा साहब अंबेडकर तक को गाली दे रहे हैं । आज भारत को ये लोग कहां ले आए हैं?

उधर, शुक्रवार को “आप” मुख्यालय पर प्रेस वार्ता कर दिल्ली प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज ने कहा कि आपिस अफसर की आत्महत्या मामले में हरियाणा के मुख्य सचिव आरोपी है और पुलिस का मुखिया आरोपी है। दलित आईपीएस अफसर की आत्महत्या की निष्पक्ष जांच कैसे हो सकती है, जब पुलिस और राज्य की अफसरशाही के मुखिया ही आरोपी हैं?

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि सवर्ण समाज के अधीन अधिकांश मीडिया इन मुद्दे को नजरअंदाज कर रहा है, जबकि फेसबुक, ट्विटर (एक्स) और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म्स, जो जाति-विहीन समाजों से संचालित होते हैं, इन मुद्दों को आवाज दे रहे हैं। पिछले तीन दिनों से दलित समाज, मुख्य न्यायाधीश और बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को खुलेआम घिनौनी गालियां दी जा रही हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर जातिवाद को नकारने की कोशिश की जा रही है, जबकि वही लोग जो जातिवादी हिंसा और गालियां दे रहे हैं। फिर भी दावा कर रहे हैं कि भारत में जातिवाद नहीं है। वे खुद को ब्राह्मण बताते हुए श्रेष्ठता का दावा भी करते हैं, लेकिन जातिवाद की हकीकत को झुठलाते हैं।

सौरभ भारद्वाज ने दलितों के साथ हुई दो हालिया घटना का जिक्र करते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) बी.आर. गवई पर जूता फेंका गया। वह एक दलित समुदाय से आते हैं और इसके बाद सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ जहर फैलाया जा रहा है। दूसरा मामला हरियाणा का है। यहां दलित आईपीएस अधिकारी वाई. पूरन कुमार का वर्षों से जाति-आधारित शोषण और प्रताड़ना की जा रही थी और इससे तंग आकर 7 अक्टूबर को उन्होंने आत्महत्या कर ली। उन्होंने कहा कि एससी/एसटी एक्ट के दुरुपयोग का बहाना बनाकर झूठी शिकायतों का जिक्र किया जाता है, लेकिन कोई व्यक्ति झूठी शिकायतों से इतना परेशान होकर आत्महत्या नहीं कर सकता। यह जातिवाद की कड़वी सच्चाई है, जिसे घोर जातिवादी लोगों को भी मानना पड़ेगा, जो दिन-रात बाबा साहब अंबेडकर को गालियां देते हैं।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि देश भर में धर्म, भाषा, राज्य, रंग या जाति के नाम पर नफरत की राजनीति फैलाई जाती है। कुछ सोशल मीडिया हैंडल्स को पैसे देकर नफरत फैलाई जाती है। यही उनकी रोजी-रोटी है, लेकिन जो लोग इन नफरती पोस्ट्स को रीट्वीट, लाइक और शेयर करते हैं, उन्हें आत्मचिंतन करना चाहिए कि उन्होंने देश को कहां पहुंचा दिया।

सौरभ भारद्वाज ने बताया कि पूरन कुमार हरियाणा कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी थे और उनकी पत्नी भी आईएएस अधिकारी हैं। पूरन कुमार को अंबाला के थाने में बने मंदिर में घुसने नहीं दिया जाता है। जब वह आईपीएस अफसर मंदिर में घुस जाता है तो उसका उत्पीड़न शुरू हो जाता है। आईपीएस का इतना उत्पीड़न किया जाता है कि वह परेशान होकर हरियाणा के चीफ सेक्रेटरी, डीजीपी और अन्य अधिकारियों को शिकायत करता है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जाती है। इसके बाद, आईपीएस असफर को ही झूठे मामले में फंसाने का षडयंत्र रचा जाता है और वह अफसर खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर लेता है। आत्महत्या से पहले आईपीएस अफसर ने 8 पेज का सुसाइड नोट छोड़ा है। इस नोट में अफसर ने 15 वरिष्ठ अधिकारियों के नाम लिखे हैं, जो विभिन्न जातियों से हैं। ये वही जातियां हैं, जो देश के संसाधनों और मीडिया पर काबिज हैं। इनसे न्याय की उम्मीद नहीं है, लेकिन सोशल मीडिया के लोगों को सोचना चाहिए कि नफरत फैलाने वाले कब रुकेंगे?

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि जब इस देश में अंग्रेज थे तब अंग्रेजों से भी इतनी घृणा और नफरत नहीं थी, जितनी घृणा और नफरत  आज अपने ही देश के नागरिकों के प्रति फैलाई जा रही है। इस केंद्र सरकार भी चुप है। हाई कोर्ट या सुप्रीम कोर्ट भी इस पर स्वतः संज्ञान नहीं ले रहा है। जबकि ये कोर्ट छोटी- छोटी बातों पर भी स्वत: संज्ञान ले लेते हैं, लेकिन दलितों के लिए कोई दर्द या सहानुभूति नहीं है। कोर्ट ने कुत्ता काटने तक की मामले का स्वतः संजय ले लिया था। ऐसा लग रहा है कि शायद दलित अब कुत्तों से भी गए-गुजरे हैं। दलितों का दर्द किसी को सुनाई और दिखाई नहीं दे रहा है। जब यही लोग  पार्टियों में जाएंगे तो सीधे नकार देंगे कि कहीं जातिवाद नहीं है। ‘हम सब बराबर हैं’। आज देश में बहुत बुरे हालत हैं। 11 वर्षों के भाजपा की सरकार ने इस देश को नफरत के दलदल में जहां पहुंचा दिया है, इसकी भरपाई दशकों तक नहीं हो पाएगी।

*अपने ही जाति-धर्म के लोगों से अपने ही लोगों को गालियां दिलवाना नफरत फैलाने का पुराना तरीका है- सौरभ भारद्वाज*

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि सीजेआई पर जूता फेंकने वाले वकील का खुद को दलित बताने के सवाल कहा कि किसने कहा कि कोई दलित किसी पर जूता नहीं मार सकता है? दलित, ब्राह्मण होने से फर्क नहीं पड़ता। जो भी लोग तालियां बजा बजा कर कूद रहे हैं और इसे ‘सनातन की विजय’ बता रहे हैं, वो सभी लोग दलित-विरोधी हैं और अंबेडकर को गालियां दे रहे हैं।भाजपा का पुराना तरीका है कि उसी जाति – धर्म के व्यक्ति से अपने ही जाति धर्म के लोगों को गालियां दिलवाया जाता है। ये हमेशा से होता आया है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है कि जूता फेंकने वाला दलित है या किसी और जाति  है। लेकिन जूते के पीछे की मानसिकता ‘जहरीली सवर्ण मानसिकता’ है, जिससे इंकार नहीं किया जा सकता।

Social Stream

Tweets by AamAadmiParty
Aam Aadmi Party | AAP

aamaadmiparty

The Fastest Growing Political Startup 🚀 Leading Alternative Politics for a Better India 🇮🇳

Built by NHAI in 2021.
By 2026, upgraded with a “see-through” feature.

What technology is this: space technology or the BJP’s famous corruption-to-collapse infrastructure scheme?
While Indian farmers, MSMEs and exporters stare at While Indian farmers, MSMEs and exporters stare at the real impact of 18% US tariffs, Commerce Minister Piyush Goyal is busy cracking match-day jokes with the US Ambassador.

For this government, collapsing trade interests are punchlines, rising tariffs are banter, and the livelihoods of millions are just collateral for diplomatic optics.

Absolutely shameful.
वाराणसी की दालमंडी वाराणसी की दालमंडी में आज एक दुकानदार अपनी ही मेहनत को जलाने पर मजबूर हो गया।
बीजेपी सरकार का बुलडोजर गरीबों की दुकानों पर चल रहा है, उनकी रोज़ी-रोटी छीन रहा है और उन्हें सड़क पर ला रहा है।

लोग रो रहे हैं, बिलख रहे हैं… लेकिन सत्ता को सिर्फ़ दिखावे का विकास चाहिए, इंसानों की ज़िंदगी नहीं।
ये विकास नहीं, खुलेआम तबाही है।
यूपी में सरकार नहीं, बुलडोजर राज चल रहा है।
हादसा नहीं, हत्या थी‼️

बीजेपी सरकार के नकारेपन की वजह से एक युवा कमल की गड्ढे में गिरकर मौत हो गई और बीजेपी सरकार ख़ुद को बचाने के लिए लीपापोती में लगी है।
मान सरकार का Gangsteraan Te Va मान सरकार का Gangsteraan Te Vaar ज़ारी है।

AAP सरकार ऑपरेशन प्रहार 2.0 के तहत Wanted अपराधियों की धर पकड़ करेगी।
मोदी जी, 

आपकी देश की बेटियों-बहनों की सुरक्षा की बात भी जुमला ही निकली, हक़ीक़त में तो आपकी पार्टी बीजेपी के नेता ही महिलाओं पर अत्याचार करने में सबसे आगे हैं।
Trump doesn’t want to destroy PM Modi’s politi Trump doesn’t want to destroy PM Modi’s political career. 

PM Modi would put the country at stake to please Trump. 

What is PM Modi so scared of⁉️
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद व प्रदेश प्रभारी @sanjaysinghaap जी के नेतृत्व में चंदौली जनपद में ‘रोजगार दो–सामाजिक न्याय दो’ पदयात्रा और जनसभा में लोगों का अभूतपूर्व हुजूम उमड़ा 🙌

इस पदयात्रा और जनसभा में उमड़ा जनसमूह बताता है कि प्रदेश में युवा, किसान और आम आदमी अब अपने हक़ और अधिकार के लिए एकजुट होकर लड़ाई लड़ रहे हैं।

#रोजगार_दो_सामाजिक_न्याय_दो
अमेरिका के राष्ट्र अमेरिका के राष्ट्रपति Trump ने अपने आदेश में लिखा है- ”भारत रूस से तेल नहीं ख़रीदेगा, वह हमारे हथियार भी ख़रीदेगा।

अगर हमें लगता है कि भारत किसी भी तरह से रूस से तेल ख़रीदना शुरू कर देता है तो भारत पर फिर से 25% टैरिफ़ लगाया जाएगा।”

यह खुलेआम भारत की संप्रभुता और आजादी पर हमला है और मोदी सरकार चुप्पी साधे बैठी है‼️
भाजपा सरकार और उसकी दिल्ली पुलिस के नकारेपन ने निगल ली युवक की जान‼️

दिल्ली पुलिस ने समय रहते हुए युवक की तलाश क्यों नहीं शुरू की⁉️
दिल्ली पुलिस के ही आधिकारिक आँकड़ों के अनुसार, यहां हर रोज सैकड़ों लोग ग़ायब हो रहे हैं। आधे से ज़्यादा लोगों का कोई सुराग तक नहीं लग पा रहा है। 

लेकिन दिल्ली पुलिस के कमिश्नर बड़ी बेशर्मी से कह देते हैं कि ऐसा कुछ नहीं है। यह आंकड़े भी तब हैं, जब उन्होंने निर्देश दे रखे हैं कि गुमशुदगी की शिकायत दर्ज नहीं करनी है।
जनकपुरी में रेखा गुप्ता सरकार द्वारा खोदे गए गड्ढे में 25 वर्षीय युवक की मौत हुई।  अब इस मामले में गृह मंत्री अमित शाह की दिल्ली पुलिस ने लीपापोती शुरू कर दी है। 

पुलिस ने वहां काम करने वाले एक मजदूर को गिरफ्तार किया है। अब सारा मामला उसी के सिर पर डालने की तैयारी हो रही है। जिससे दिल्ली जल बोर्ड और भाजपा सरकार के अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को बचाया जा सके।
दिल्ली में आज फर्ज़ीवाड़ा दिवस है‼️
रेखा गुप्ता सरकार के निकम्मेपन की वजह से जनकपुरी में 25 वर्ष के कमल ध्यानी की मौत हो गई। मृतक के परिजन रात भर अपने बच्चे को ढूंढते रहे, वह दिल्ली पुलिस के 6 थानों में गए लेकिन पुलिस ने उनकी शिकायत तक दर्ज नहीं की। 

आज जब आम आदमी पार्टी के नेता, कार्यकर्ता तथा आम दिल्ली वाले हादसास्थल पर मृतक को श्रद्धांजलि देने पहुंचे तो वहाँ दिल्ली पुलिस पूरे दल-बल के साथ आ धमकी और अपनी तानाशाही दिखाते हुए लोगों को हिरासत में ले लिया।
वोट चोरी करके बनी भाजपा सरकार ने दिल्ली को एक साल में ही कर दिया बदहाल‼️

दिल्लीवाले अपने लाल अरविंद केजरीवाल को कर रहे याद 🙏
दिल्ली की भाजपा सरकार ने बेशर्मी की सारी हदें कीं पार‼️

जनकपुरी के गड्ढे में गिरकर जान गंवाने वाले युवा कमल की चिता अभी ठंडी तक नहीं हुई और भाजपा आज जश्न मना रही है। 

पूरे देश ने दिल्ली की बीजेपी सरकार और रेखा गुप्ता से बेशर्म मुख्यमंत्री नहीं देखा है। 

CM साहिबा के पास मृतक की माँ से मिलने का समय नहीं है लेकिन जश्न मनाने और गुलाब जामुन खाने का वक़्त है।
रेखा गुप्ता सरकार ले रही दिल्लीवालों की जान‼️

“माँ-बाप अपने 25 साल के बच्चे का इंतज़ार कर रहे थे लेकिन वह सरकार के निकम्मेपन का शिकार हो चुका था। 

क्या दिल्ली की जनता ने बीजेपी को अपनी जान लेने के लिए सत्ता में बैठाया था? सरकार दोषियों पर कार्रवाई की नौटंकी करती है और कुछ दिनों बाद दोषियों की किसी और विभाग में शिफ्ट कर देती है।”
Trade Deal पर मोदी जी के मंत्रियों का अब्बा डब्बा जब्बा…😀
पूरा देश अमेरिका के साथ हुई गलाघोंट Trade Deal पर बीजेपी सरकार से सवाल पूछ रहा…

लेकिन मोदी जी झोला उठाकर निकल लिए विदेश यात्रा पर 🛩️
हरियाणा के युवा, बच्चे, बुजुर्ग और महिलायें सब परेशान…

लेकिन हरियाणा के मुख्यमंत्री Chill होकर मसखरी कर रहे‼️
Load More Follow on Instagram

“First, they ignore you, then they laugh at you, then they fight you and then you win.” - Mahatma Gandhi

AAM AADMI PARTY

1, Pandit Ravi Shankar Shukla Lane, (1 – Canning Lane)
New Delhi – 110001

  • Helpline No : 97185 00606
  • Timing : 9:00 am - 6:00 pm
  • Email ID: [email protected]

About

  • Our History
  • AAP Leadership
  • Constitution
  • Election Symbol
  • C2/C7 Documents
  • Archive Website

Media Resources

  • Press Release
  • Official Spokespersons

Follow us on

Facebook-f Instagram Youtube X-twitter
©2026 Aam Aadmi Party. All rights reserved.
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Contact Us
About Us

Our History

Our Leadership

Constitution

Election Symbol

Media Gallery

Press Release

Official Spokespersons

Election Corner

Delhi Elections 2025

Get Involved

Join AAP

Become a Member

Careers

Internship

Fellowship

आप का रामराज्य
Facebook-f Instagram Youtube