Skip to content
Facebook-f Instagram Youtube
  • Join AAP
  • Donate
  • About Us

    Our History

    Our Leadership

    Constitution

    Election Symbol

  • Media Gallery

    Press Release

    Official Spokespersons

  • Election Corner

    Delhi Elections 2025

  • Get Involved

    Join AAP

    Become a Member

    Careers

    Internship

    Fellowship

  • आप का रामराज्य

तीन दिन बाद होली है, दिल्ली की महिलाएं बेसब्री से इंतजार कर रही हैं कि उनके घर में मुफ्त सिलेंडर कब आएगा?- आतिशी

  • March 11, 2025

आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर होली-दिवाली पर मुफ्त सिलेंडर मुफ्त देने के चुनावी वादे को पूरा करने का दबाव बना दिया है। मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री और नेता विपक्ष आतिशी ने दिल्ली के अलग-अलग इलाके आईं महिलाओं के साथ ‘2500 रुपए तो जुमला निकला, क्या फ्री सिलेंडर मिलेगा?’ लिखा पोस्टर दिखाकर भाजपा और पीएम नरेंद्र मोदी को उनके चुनावी वादे को याद दिलाया। आतिशी ने कहा कि महिलाओं को 2500 रुपए देने का वादा तो जुमला साबित हो गया, क्या होली पर महिलाओं को मुफ्त सिलेंडर मिलेगा? तीन दिन बाद ही होली है। महिलाएं बेसब्री से इंतजार कर रही हैं कि उनके घर में मुफ्त सिलेंडर कब आएगा? अगर 2500 रुपए की तरह यह वादा भी झूठा निकलता है तो देश के लोग मान लेंगे कि मोदी जी की चुनावी गारंटी सिर्फ जुमला होता है।

नेता विपक्ष आतिशी ने मंगलवार को पार्टी मुख्यालय पर प्रेसवार्ता कर कहा कि भाजपा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले दिल्ली की महिलाओं से कई वादे किए। दिल्ली की महिलाओं ने भाजपा व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी पर भरोसा किया और चुनाव में वोट देकर भाजपा की सरकार बनाई। भाजपा और पीएम मोदी का सबसे बड़ा वादा था कि 8 मार्च तक दिल्ली की हर महिला के खाते में 2500 रुपए की पहली किश्त आ जाएगी।

आतिशी ने कहा कि 8 मार्च आकर चला गया, 2500 रुपए की पहली किश्त तो छोड़िए, अभी तक इसके लिए रजिस्ट्रेशन भी शुरू नहीं हुआ है। अब यह साबित हो गया है कि दिल्ली की महिलाओं को 2500 रुपए देने की मोदी जी की जो गारंटी थी, वह जुमला निकली। इसलिए, शायद अब देश भर में कोई भी मोदी जी की चुनावी गारंटी पर भरोसा नहीं करेगा।

आतिशी ने कहा कि भाजपा ने चुनाव के दौरान दिल्ली की महिलाओं को 2500 रुपए देने के अलावा होली-दिवाली पर मुफ्त एक सिलेंडर देने का भी वादा किया था। तीन दिन बाद 14 मार्च को होली का त्योहार है। दिल्ली की महिलाएं इंतजार कर रही हैं कि उनके घर में फ्री सिलेंडर कब आएगा? दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों से महिलाएं आम आदमी पार्टी के विधायकों के कार्यालय में आ रही हैं और पूछ रही हैं कि होली में तीन दिन बाकी हैं, हमारा फ्री का सिलेंडर कब आएगा? दिल्ली की महिलाएं भाजपा से पूछना चाहती हैं कि क्या 14 मार्च को होली के दिन दिल्ली की सारी महिलाओं को फ्री सिलेंडर मिलने वाला है?

आतिशी ने कहा कि दिल्ली की महिलाएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दिल्ली सरकार से यह जानना चाहती हैं कि क्या जैसे 2500 रुपए का वादा जुमला निकला, वैसे ही मुफ्त सिलेंडर का वादा भी जुमला निकलने वाला हैं? क्या दिल्ली की महिलाओं को होली के दिन मुफ्त सिलेंडर मिलेगा या फिर से महिलाओं को धोखा मिलेगा? उन्होंने कहा कि ‘‘आप’’ मुख्यालय पर दिल्ली के अलग-अलग कोने से महिलाएं भाजपा, सीएम रेखा गुप्ता और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से यह पूछने के लिए इकट्ठा हुई हैं कि क्या होली पर हम सभी को मुफ्त का सिलेंडर मिलेगा या नहीं मिलेगा?

आतिशी ने कहा कि आज दिल्ली समेत पूरे देश के लोग भाजपा की ओर बड़ी उम्मीद से देख रहे हैं। देश के लोग जानना चाहते हैं कि क्या मोदी जी की गारंटी, वास्तव में गारंटी है या मोदी जी की गारंटी झूठ और धोखा है? महिलाओं को खाते में 2500 रुपए देने की मोदी जी की पहली गारंटी झूठी और धोखा साबित हो चुकी है। अब देश भर के लोग दिल्ली की भाजपा सरकार की ओर देख रहे हैं कि क्या होली-दिवाली पर दिल्ली की हर महिला को फ्री सिलेंडर देने का मोदी जी का वादा भी क्या एक जुमला और धोखा साबित होगा। मुफ्त सिलेंडर देने का वादा भी झूठा साबित होता है और दिल्ली की महिलाओं को फ्री सिलेंडर नहीं मिलता है तो देश के लोगों को यह समझ में आ जाएगा कि मोदी जी की चुनावी गारंटी पूरी तरह झूठी होती हैं।

दिल्ली की महिलाओं ने भाजपा से पूछा, कब मिलेगा फ्री सिलेंडर?

दिल्ली की अलग-अलग इलाकों से आम आदमी पार्टी मुख्यालय पर इकट्ठा हुई महिलाएं अपने साथ सिलेंडर बना पोस्टर भी लेकर पहुंची थीं। पोस्टर पर ‘2500 रुपए तो जुमला निकला, क्या फ्री सिलेंडर मिलेगा?’ लिखा था। महिलाओं ने पूर्व सीएम आतिशी के साथ इस पोस्टर को दिखाकर भाजपा और पीएम नरेंद्र मोदी से पूछा कि होली का त्यौहार तीन दिन बाद ही है। सभी महिलाएं फ्री सिलेंडर मिलने का इंतजार कर रही हैं तो क्या भाजपा फ्री सिलेंडर देने का अपना दूसरा वादा पूरा करेगी या यह भी जुमला साबित होगा।

Social Stream

Tweets by AamAadmiParty
Aam Aadmi Party | AAP

aamaadmiparty

The Fastest Growing Political Startup 🚀 Leading Alternative Politics for a Better India 🇮🇳

डोनाल्ड ट्रंप के पिछलग्गू बनकर घूम रहे प्रधानमंत्री मोदी को देश की जनता के इन आँसुओं का जवाब देना ही होगा‼️😢
मान सरकार की पहल से मान सरकार की पहल से आयोजित पंजाब इन्वेस्टमेंट समिट सिर्फ़ निवेश तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पंजाब को मज़बूत इंडस्ट्रियल और आर्थिक हब बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।🏭📈

पंजाब अब तेज़ी से निवेश, उद्योग और रोज़गार का नया केंद्र बनकर उभर रहा है। दुनिया भर से आए उद्योगपतियों और निवेशकों की भागीदारी यह दिखाती है कि पंजाब में उद्योग लगाने के लिए भरोसेमंद, सुरक्षित और अनुकूल माहौल है।
Donald Trump ने Boss की तरह जो भी आदेश दिया, प्रधानमंत्री मोदी ने सिर झुकाकर उस आदेश को पूरा किया‼️
From policy reforms to world-class manufacturing c From policy reforms to world-class manufacturing clusters, Punjab is opening new doors for global investment.

From single-window clearances to global connectivity and uninterrupted power — Punjab is building the perfect ecosystem for industry.

The world is watching.
The industrial wave is coming. 💯
पंजाब 1980 के दशक में देश का नंबर 1 राज्य हुआ करता था लेकिन पिछले 40 साल में पंजाब को बर्बाद कर दिया गया। पंजाब से उद्योग बाहर जाने लगे और यहाँ निवेश आना बंद हो गया। 

लेकिन जब हमारी सरकार बनी तो हमने पंजाब को हालात सुधारने के लिए काम करना शुरू किया। यह इसलिए संभव हो पाया क्योंकि AAP पढ़े-लिखे लोगों की पार्टी है और हम ‘काम की राजनीति’ करते हैं। 

AAP की सरकार ने पंजाब में व्यापारियों से मुलाक़ात की और उनके फीडबैक के आधार पर उद्योग नीति बनाई। 

•⁠ ⁠⁠- @ArvindKejriwal जी, राष्ट्रीय संयोजक, आम आदमी पार्टी

#PunjabInvestorsSummit
Punjab is ready to lead India’s next industrial Punjab is ready to lead India’s next industrial revolution.

With world-class infrastructure, a skilled workforce, uninterrupted power, and investor-friendly policies, the Progressive Punjab Investors’ Summit 2026 is set to put Punjab firmly on the global investment map.

📍 Mohali | 13–15 March
#PunjabInvestorsSummit
देश जानना चाहता है—क्या भारत की विदेश नीति अब देशहित से नहीं, बल्कि अमेरिका और इज़रायल की पसंद से तय होगी? 🇮🇳
पंजाब गुरुओं की पावन धरती है, जिनकी शिक्षाएं आज भी पूरी दुनिया को मानवता और सत्य का रास्ता दिखाती हैं।

पंजाब किसानों और मेहनतकश लोगों की धरती है, जिन्होंने अपने खून-पसीने से न सिर्फ पंजाब बल्कि पूरे देश का पेट भरा है।

पंजाब स्वतंत्रता सेनानियों और वीर फौजियों की धरती है, जिन्होंने देश की आज़ादी और सुरक्षा के लिए अपनी जान तक कुर्बान कर दी।

— Arvind Kejriwal
राष्ट्रीय संयोजक, Aam Aadmi Party

#PunjabInvestorsSummit
📍 नोएडा, उत्तर प्रद 📍 नोएडा, उत्तर प्रदेश 

एक तरफ़ लोग सुबह-सुबह अपना सब काम छोड़कर LPG सिलेंडर लेने के लिए लाइनों में लगी हुई है। 

वहीं दूसरी तरफ़ मोदी सरकार कह रही है कि LPG सिलेंडरों की कोई कमी नहीं है। 

आख़िर सरकार को झूठ बोलकर क्या हासिल हो रहा है⁉️
Punjab is emerging as the new global hub for indus Punjab is emerging as the new global hub for industry under the Aam Aadmi Party government. 💯
देश गैस संकट से कराह रहा है।
लोग सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े हैं, घरों में चूल्हे नहीं जल रहे।

इंडस्ट्री ठप हो रही है, करोड़ों लोगों का रोजगार जाने वाला है। प्रधानमंत्री जवाब दे — आख़िर उनकी ‘ग़ुलाम विदेश नीति’ का ख़ामियाज़ा देश की जनता क्यों भुगते❓
पूरे देश में LPG सिलेंडर की किल्लत लेकिन मोदी जी को कोई फ़िक्र ही नहीं😡
आम आदमी पार्टी की सरकार ने पंजाब की जनता से जो भी वादे किए थे, उन्हें एक-एक कर पूरा किया है। लेकिन हमारा मानना है कि जनता की सेवा का काम कभी रुकता नहीं — अभी भी पंजाब के लिए बहुत से काम किए जाने बाकी हैं।

Bhagwant Mann जी के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी की सरकार पंजाब के लोगों को साथ लेकर प्रदेश को तरक्की, खुशहाली और विकास की नई ऊंचाइयों तक लेकर जाएगी।
जनता असुरक्षित है और हुक्मरान मदमस्त! क्या यही दिल्ली की सुरक्षा का ‘मॉडल’ है? 😡
Sab changa si… hai na guys ???? Sab changa si… hai na guys ????
📍 पश्चिम बंगाल 

मोदी जी की Space Technology से बनकर तैयार हुआ पुल ऐसे गिरा, जैसे वह सूखी लकड़ियों से बना हुआ हो।
Language गृह मंत्री जी Langu Language गृह मंत्री जी Language😳
बीजेपी सरकार से दिल्ली की महिलाएं परेशान‼️

केजरीवाल सरकार ने सभी महिलाओं के लिए बस यात्रा मुफ़्त की थी, लेकिन बीजेपी ने क्रेडिट चोरी के लिए इसे बंद कर दिया और फिर पिंक कार्ड लॉन्च कर दिया।

अब महिलाएं इस पिंक कार्ड को बनवाने के लिए लंबी-लंबी लाइनों में लगकर जद्दोजहद कर रही हैं।

साफ़ दिख रहा है: बीजेपी सिर्फ़ दिल्ली की महिलाओं को परेशान कर रही है।
“मुझे तो बोलने में भी &$#£ संकोच हो रहा है।”

यह गालीबाज कोई और नहीं बल्कि हमारे देश के गृह मंत्री हैं। इन्होंने आज लोकसभा में अपनी जुबान से फूल झाड़े हैं। 

इससे पहले शीतकालीन सत्र के दौरान भी इन्होंने यही शब्द बोलकर सदन की गरिमा बढ़ाई थी।
“देश में गैस के संकट के समय प्रधानमंत्री किस गुफा में छिपे हैं? केंद्र सरकार उन्हें बाहर निकालकर सामने लाए।”

देश में गैस की किल्लत समेत कई मुद्दों पर राज्यसभा में जमकर गरजे सांसद @sanjaysinghaap जी 🔥
Load More Follow on Instagram

“First, they ignore you, then they laugh at you, then they fight you and then you win.” - Mahatma Gandhi

AAM AADMI PARTY

1, Pandit Ravi Shankar Shukla Lane, (1 – Canning Lane)
New Delhi – 110001

  • Helpline No : 97185 00606
  • Timing : 9:00 am - 6:00 pm
  • Email ID: [email protected]

About

  • Our History
  • AAP Leadership
  • Constitution
  • Election Symbol
  • C2/C7 Documents
  • Archive Website

Media Resources

  • Press Release
  • Official Spokespersons

Follow us on

Facebook-f Instagram Youtube X-twitter
©2026 Aam Aadmi Party. All rights reserved.
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Contact Us
About Us

Our History

Our Leadership

Constitution

Election Symbol

Media Gallery

Press Release

Official Spokespersons

Election Corner

Delhi Elections 2025

Get Involved

Join AAP

Become a Member

Careers

Internship

Fellowship

आप का रामराज्य
Facebook-f Instagram Youtube