Skip to content
Facebook-f Instagram Youtube
  • Join AAP
  • Donate
  • About Us

    Our History

    Our Leadership

    Constitution

    Election Symbol

  • Media Gallery

    Press Release

    Official Spokespersons

  • Election Corner

    Delhi Elections 2025

  • Get Involved

    Join AAP

    Become a Member

    Careers

    Internship

    Fellowship

  • आप का रामराज्य

जब भी कोई हादसा होता है, तो जेई को सस्पेंड कर दिया जाता है और आईएएस अफसरों को सिस्टम बचा लेता है- सौरभ भारद्वाज

  • February 9, 2026

आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने भाजपा राज में दिल्ली में आईएएस अफसरों को बचाने के लिए बने आईएएस सिस्टम को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में आईएएस अफसरों की मिलीभगत से अवैध इमारतें बनती हैं और एक्शन छोटे अधिकारियों पर किया जाता है। चिराग दिल्ली में भ्रष्टाचार की नींव पर बनी अवैध बिल्डिंग मामले में बिल्डर पर कार्रवाई को लेकर साउथ जोन के डिप्टी कमिश्नर की चुप्पी इसका बड़ा उदाहरण है। उन्होंने कहा कि 2021 में चिराग दिल्ली में घटिया मटेरियल से बनी अवैध बिल्डिंग झुक गई थी और हमारे दबाव में उसे गिराया गया। 2025 में वही बिल्डर दोबारा उसी इमारत को बना रहा है।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि हम डिप्टी कमिश्नर से पूछ रहे हैं कि पहले मामले में बिल्डर के खिलाफ क्या कार्रवाई हुई, लेकिन वो जवाब नहीं दे रहे हैं। दिल्ली में जब भी कोई हादसा होता है, तो जेई जैसे छोटे अधिकारियों को सस्पेंड कर इतिश्री कर दी जाती है और बड़े-बड़े आईएएस अफसरों को सिस्टम बचा लेता है। हमारी तमाम शिकायत के बाद भी बिल्डर पर कार्रवाई नहीं हुई है। इसलिए अगर ये बिल्डिंग गिरती है तो एक्शन जिम्मेदार आईएएस अफसरों पर होना चाहिए। अगर बार-बार शिकायत के बाद भी डीसी बिल्डर पर कार्रवाई नहीं कर रहे तो इसका मतलब पैसा ऊपर तक पहुंचता है।

सोमवार को आईएएस सिस्टम का पर्दाफाश करते हुए सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली में यह आम बात हो गई है कि कहीं कोई इमारत गिर जाती है और उसमें बच्चे, बुजुर्ग व महिलाएं अपनी जान गंवा देते हैं। हर दो-तीन महीने में ऐसा हादसा होता है और उसके बाद किसी कनिष्ठ अभियंता (जेई) को बलि का बकरा बनाकर सस्पेंड कर दिया जाता है, जिससे मामला वहीं खत्म हो जाता है।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि आज मैं इस बात को स्पष्ट करना चाहता हूं कि यह मामला केवल जेई तक सीमित नहीं है। यह मामला उन बड़े आईएएस अधिकारियों का है, जिनकी देखरेख में यह भ्रष्टाचार पनपता है। जब कोई हादसा होता है, तो छोटे कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया जाता है, लेकिन असली जिम्मेदार बच निकलते हैं। उन्होंने बताया कि “आप” कार्यकर्ताओं ने एमसीडी के साउथ जोन में एक प्रयोग किया है, जिससे यह सच्चाई सामने आई है।

सौरभ भारद्वाज ने बताया कि चिराग दिल्ली वार्ड के अंदर एक इमारत बन रही थी। यह वही बिल्डर था जिसने साल 2021 में कोरोना लॉकडाउन के दौरान चोरी-छिपे चिराग दिल्ली में मकान नंबर 699 का अवैध निर्माण किया था। उस समय इतना घटिया निर्माण सामग्री का इस्तेमाल किया गया कि इमारत झुक गई थी। झुकने के बाद एमसीडी पार्षद ने कई बार शिकायत की, लेकिन एमसीडी ने कोई सुनवाई नहीं की। अंततः जब इमारत गिरने की कगार पर थी और बड़ा हादसा हो सकता था, तब मैंने खुद एमसीडी कमिश्नर पर दबाव बनाया और उस इमारत को गिराया गया।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि इसके बाद कई बार लिखित में पूछा गया कि ग्रेटर कैलाश के जिन बिल्डरों ने चिराग दिल्ली में आकर घटिया इमारत बनाई थी, उनके ऊपर क्या कार्रवाई हुई? पार्षद द्वारा पूछे जाने पर भी एमसीडी ने कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद साल 2025 में वही बिल्डर दोबारा उसी इमारत को बनाने लगे। जब एमसीडी से पूछा गया कि पिछली बार इमारत गिरने पर इन पर क्या कार्रवाई हुई थी, तो एमसीडी ने चुप्पी साध ली।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि इस बार हमने तय किया कि हम जेई या अधिशासी अभियंता (एक्सियन) स्तर पर बात नहीं करेंगे, बल्कि उन बड़े आईएएस अफसरों को बेपर्दा करेंगे जो हर बार बच जाते हैं। इसलिए, इस बार शिकायत सीधे साउथ जोन के डीसी आईएएस अधिकारी दिलखुश मीणा को की गई। जब जुलाई 2025 में पार्षद द्वारा शिकायत की गई, तो उसका कोई जवाब नहीं आया। मेरे द्वारा की गई शिकायत में स्पष्ट कहा गया था कि ये वही लोग हैं जिनकी बनाई इमारत पहले झुक गई थी और बाद में गिराई गई थी। यह पूछा गया कि क्या उन पर कोई कार्रवाई हुई, लेकिन कोई उत्तर नहीं मिला।

सौरभ भारद्वाज ने बताया कि इसके बाद अगस्त 2025 में आरटीआई लगाकर पूछा गया कि क्या उन बिल्डर्स के ऊपर कोई कार्रवाई की गई थी, लेकिन आरटीआई का भी कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद सितंबर में पार्षद ने डीसी से मुलाकात की और उन्हें बताया कि यह इमारत उसी बिल्डर द्वारा बनाई जा रही है और इसमें फिर से खतरा है। उन्होंने डीसी से आरटीआई का जवाब देने का अनुरोध किया, क्योंकि विभाग जवाब नहीं दे रहा था। डीसी ने आश्वासन दिया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई और न ही आरटीआई का जवाब दिया गया।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि इसके बाद डीसी को लगातार उनके फोन पर व्हाट्सएप के जरिए तस्वीरें भेजी जाती रहीं ताकि उन्हें पता चले कि इमारत दोबारा गिरने की स्थिति में है। हर महीने डीसी को तस्वीरें भेजी गईं। डीसी लगातार व्हाट्सएप देखते रहे और उन्होंने कोशिश की कि व्हाट्सएप की सेटिंग्स को ‘डिसअपीयरिंग मैसेजेस’ (गायब होने वाले संदेश) पर लगा दें, ताकि भेजे गए संदेश डिलीट हो जाएं। लेकिन मैने सेटिंग को दोबारा ऐसा कर दिया कि संदेश गायब न हों। इसके बाद डीसी ने जवाब देना बंद कर दिया।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि हर महीने डीसी को फोटो भेजकर बताया गया कि इमारत का काम चल रहा है और यह गिर जाएगी, लेकिन इसके बावजूद साउथ जोन के डीसी ने कोई कार्रवाई नहीं की। सौरभ भारद्वाज ने कहा कि मैं नहीं चाहता कि इसके लिए किसी जेई या एक्सियन को सस्पेंड किया जाए। कार्रवाई सीधे डीसी यानी आईएएस अधिकारी पर होनी चाहिए, जो पिछले 8 महीने से शिकायतों पर चुप बैठे हैं और आरटीआई का जवाब नहीं दे रहे हैं।

सौरभ भारद्वाज ने आगे कहा कि अधिकारी कार्रवाई इसलिए नहीं कर रहे क्योंकि भ्रष्टाचार का जो पैसा जेई और मेट के स्तर पर इकट्ठा किया जाता है, वह ऊपर डीसी और कमिश्नर आदि अफसरों तक पहुंचता है। अगर डीसी बार-बार शिकायत और आरटीआई के बाद भी कार्रवाई नहीं करते और मामले को दबाए रखते हैं, तो इसका सीधा मतलब है कि पैसा डीसी तक पहुंच रहा है। और यदि सरकार डीसी पर कार्रवाई नहीं कर रही है, तो इसका अर्थ है कि पैसा सरकार तक भी पहुंच रहा है

Social Stream

Tweets by AamAadmiParty
Aam Aadmi Party | AAP

aamaadmiparty

The Fastest Growing Political Startup 🚀 Leading Alternative Politics for a Better India 🇮🇳

Arvind Kejriwal Shows up for the victims of BJP g Arvind Kejriwal Shows up for the victims of BJP  govt's brutality
प्रधानमंत्री जी, देश के बच्चे नहीं, आप Anti-Nati$nal हो।
आज का General Dyer आज का General Dyer
संसद मार्च के दौरान इस महिला को मुंह पर थप्पड़ मारने वाला ये दिल्ली पुलिस का अधिकारी है। अमित शाह ने पुलिस को इतनी खुली छूट दे दी थी कि पुलिस हैवानो की तरह छात्रों और महिलाओं पर टूट पड़ी।
हारना नहीं।
डरना नहीं।
टूटना नहीं।
अब देश को सिर्फ़ धर्मेंद्र प्रधान ही नहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी इस्तीफ़ा चाहिए।

मोदी हटाओ, देश बचाओ!

-अरविंद केजरीवाल, राष्ट्रीय संयोजक, AAP
History is unfolding at Jantar Mantar. Brutality c History is unfolding at Jantar Mantar. Brutality cannot silence a generation. Arvind Kejriwal is standing with India’s youth.
Shame!! Shame!!
अन्याय के खिलाफ उठी आवाज़ अब इंक़लाब बनकर गूंजेगी।
दिल्ली पुलिस द्वार दिल्ली पुलिस द्वारा ग़ैरक़ानूनी तरीके से हिरासत में लिए गए छात्रों को हर हाल में बचाएंगे अरविंद केजरीवाल।
Dear Students, you are not alone. If you need lega Dear Students, you are not alone.
If you need legal or medical assistance, we're just one message away.
Helpline Number: 85-888-33548

#aaphelplineforstudents
देश के parents और बच्चों देश के parents और बच्चों, बिल्कुल चिंता मत कीजिए। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक Arvind Kejriwal जी आपके साथ खड़े हैं।

अगर आपको किसी भी तरह की Legal या Medical Help की ज़रूरत है, तो नीचे दिए गए Helpline No. पर तुरंत Message करें।

Helpline No. – 85-888-33548

हम आपके लिए Best Legal Team और Best Medical Help उपलब्ध कराएंगे।
#aaphelplineforstudents
कल जंतर-मंतर पर अपने हक़ की आवाज़ उठा रहे छात्रों को दिल्ली पुलिस ने जबरन हिरासत में ले लिया था। उनकी रिहाई के लिए अरविंद केजरीवाल जी, AAP के नेताओं के साथ, मंदिर मार्ग थाने पहुँचे।
सभी छात्रों और उनके परिवारों से हमारी अपील है- घबराइए नहीं। @arvindkejriwal जी और आम आदमी पार्टी आपके साथ मज़बूती से खड़ी है।

यदि आपको किसी भी तरह की स्वास्थ्य, कानूनी या अन्य सहायता की ज़रूरत हो, तो नीचे दिए गए Helpline Number पर Message करें:

Helpline Number: 85-888-33548
‘Ye Bharatiya Janta Party Ka Sadan Nahi Hai!!’ ‘Ye Bharatiya Janta Party Ka Sadan Nahi Hai!!’ 

They can stop the students with police brutality from reaching their voices to the parliament, but not MP Sanjay Singh. 

Standing against the tyranny of the BJP Govt. Always.
समय का पहिया घूम चुका है, तानाशाह, समझ ले
तुझमें इतनी ताक़त नहीं जो युवाओं के कदम रोक सके।
जो बच्चे महज़ पेपर लीक बंद करने की मांग कर रहे हैं, उन्हें मोदी जी ‘Anti-national’ कहते हैं। असलियत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस देश के सबसे बड़े ‘Anti-national हैं।

-अरविंद केजरीवाल, राष्ट्रीय संयोजक, AAP
#AAPHelplineForStudents
जंतर-मंतर पर हुई बर्बरता के खिलाफ आम आदमी पार्टी देश के बच्चों के साथ खड़ी है।

अगर आपको किसी भी तरह की Legal या Medical Help की ज़रूरत है, तो नीचे दिए गए Helpline No. पर तुरंत Message करें।

Helpline No. – 85-888-33548
#AAPHelplineForStudents
मोदी सरकार ने छात्रों की बात सुनने की बजाय जिस तरह निहत्थे युवाओं पर आँसू गैस के गोले छोड़े, वह साफ़ बताता है कि मोदी सरकार की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है।
Coward, Mr. Prime Minister. Is this your law and Coward, Mr. Prime Minister.

Is this your law and order? Is this how you are protecting your Education Minister, the shameless Dharmendra Pradhan?

The brutality of the Delhi Police has been witnessed by the world. Doctors who were saving the lives of the very people whom your government sent to their deathbeds were beaten by the goons of Amit Shah.
Load More Follow on Instagram

“First, they ignore you, then they laugh at you, then they fight you and then you win.” - Mahatma Gandhi

AAM AADMI PARTY

1, Pandit Ravi Shankar Shukla Lane, (1 – Canning Lane)
New Delhi – 110001

  • Helpline No : 97185 00606
  • Timing : 9:00 am - 6:00 pm
  • Email ID: [email protected]

About

  • Our History
  • AAP Leadership
  • Constitution
  • Election Symbol
  • C2/C7 Documents
  • Archive Website

Media Resources

  • Press Release
  • Official Spokespersons

Follow us on

Facebook-f Instagram Youtube X-twitter
©2026 Aam Aadmi Party. All rights reserved.
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Contact Us
About Us

Our History

Our Leadership

Constitution

Election Symbol

Media Gallery

Press Release

Official Spokespersons

Election Corner

Delhi Elections 2025

Get Involved

Join AAP

Become a Member

Careers

Internship

Fellowship

आप का रामराज्य
Facebook-f Instagram Youtube