Skip to content
Facebook-f Instagram Youtube
  • Join AAP
  • Donate
  • About Us

    Our History

    Our Leadership

    Constitution

    Election Symbol

  • Media Gallery

    Press Release

    Official Spokespersons

  • Election Corner

    Delhi Elections 2025

  • Get Involved

    Join AAP

    Become a Member

    Careers

    Internship

    Fellowship

  • आप का रामराज्य

छठ वृत्तियों को बेवकूफ बनाने के लिए भाजपा ने मोदी जी के लिए वासुदेव घाट पर मिनरल वाटर की नकली यमुना का निर्माण किया : सौरभ भारद्वाज

  • October 26, 2025

पार्टी मुख्यालय में हुई एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा, कि भारतीय जनता पार्टी अपने एक झूठ को छिपाने के लिए लगातार झूठ पर झूठ बोलती चली जा रही है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने अपनी ही दिल्ली सरकार को शाबाशी का प्रमाण पत्र देने के चक्कर में दिल्ली और देश की जनता से यह झूठ बोला, कि हमने यमुना को साफ कर दिया है, जबकि अरविंद केजरीवाल जी की सरकार 10 साल में भी यमुना को साफ नहीं कर पाई। उन्होंने कहा न तो अरविंद केजरीवाल जी ने, न आम आदमी पार्टी के किसी भी नेता ने भाजपा के नेताओं से या भाजपा की दिल्ली सरकार से कभी भी यमुना की सफाई को लेकर कोई प्रमाण पत्र मांगा। उन्होंने कहा कि केवल और केवल बिहार चुनाव के चलते भाजपा को अपनी दिल्ली सरकार को शाबाशी देने के लिए यह प्रमाण पत्र देना पड़ा और अब इस झूठ को छिपाने के लिए भाजपा को सैकड़ो झूठ बोलने पड़ रहे हैं। उदाहरण देते हुए सौरभ भारद्वाज ने कहा, कि आम आदमी पार्टी की जब दिल्ली में सरकार थी तो यमुना में बनने वाले झाग को साफ करने के लिए जिस केमिकल का छिड़काव पानी में किया जाता था, जो कि हानिकारक नहीं होता है, परंतु केवल और केवल जनता के बीच ड्रामा करने के लिए भाजपा के प्रवेश वर्मा जी यमुना घाट पर पहुंचकर अधिकारियों के साथ गाली गलौज करते थे, बदतमीजी करते थे और उस केमिकल को जहर बताते थे। आज वही प्रवेश वर्मा जी बतौर जल मंत्री वही केमिकल झाग खत्म करने के लिए जमुना में छिड़काव करवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की दिल्ली सरकार ने कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई हुई है कि सुबह 9:00 बजे से यमुना में झाग खत्म करने के लिए केमिकल का छिड़काव करना है। उन्होंने कहा कि भाजपा का झूठ का भांडा फोड़ करने के लिए हमने सुबह 7:00 बजे जाकर यमुना का झाग वाला वीडियो जनता के सामने सार्वजनिक किया और भाजपा का झूठ बेनकाब हो गया। अपने इस झूठ को छुपाने के लिए भाजपा ने उन गरीब मजलूम कर्मचारी की ड्यूटी का समय सुबह 9:00 बजे से बदलकर अब सुबह 5:00 बजे कर दिया है। वह गरीब मजदूर सुबह ठंड में 5:00 बजे यमुना में जाकर केमिकल का छिड़काव करते हैं और झाग को खत्म करने का काम करते हैं। उन्होंने कहा की प्रतिदिन केमिकल का छिड़काव करने के बाद अगले दिन फिर झाग पैदा हो जाते हैं और भाजपा का झूठ फिर जनता के सामने उजागर हो जाता है। इसीलिए जनता को बेवकूफ बनाने के लिए और घाट पर छठ के लिए पूजा करने आने वाले बिहार और पूर्वांचल के श्रद्धालुओं को बेवकूफ बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने हरियाणा के हथिनी कुंड बैराज से ईस्टर्न कैनल के द्वारा उत्तर प्रदेश के किसानों को मिलने वाला सारा पानी रोक कर यमुना में छोड़ दिया है। ताकि अधिक पानी आ जान के कारण जो यमुना में प्रदूषण की मात्रा है, वह अधिक पानी में घुलकर कम लगने लगे। परंतु यमुना के प्रदूषण में किसी प्रकार की कोई कमी भारतीय जनता पार्टी ने नहीं की है। केवल और केवल अपने झूठ को छिपाने के लिए नए-नए हथकंडे भाजपा की दिल्ली सरकार अपना रही है।

भाजपा शासित दिल्ली सरकार के झूठ को बेनकाब करने के लिए एक और तर्क पत्रकार बंधुओ के समक्ष प्रस्तुत करते हुए सौरभ भारद्वाज ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के अलग-अलग नेता यमुना पर जाकर दिखावा कर रहे हैं और जिस प्रकार से छठवर्ती अर्घ्य के रूप में पानी को चुल्लू में भरकर पीते हैं, उस तरह से पीने का ड्रामा कर रहे हैं, जबकि वह पानी साफ तौर पर उनकी कोहनी से गिरते हुए नजर आ रहा है और वह उस पानी को नहीं पी रहे हैं। इस झूठ का पर्दाफाश करने के लिए मैंने यमुना का पानी मीडिया बंधुओं की मौजूदगी में एक बोतल में भरा और हम उस पानी को मीडिया की मौजूदगी में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जी के घर लेकर गए, कि यदि भाजपा ने इस पानी को स्वच्छ कर दिया है और यमुना साफ हो गई है तो मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जी या बीजेपी का कोई भी मंत्री या नेता मीडिया के सामने इस पानी को पीकर दिखाए। परंतु ना तो मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जी और ना ही भाजपा का कोई भी नेता हमसे मिलने आया और ना ही किसी ने यमुना का वह गंदा और दूषित पानी पीकर दिखाया।

भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली सरकार द्वारा किए जाने वाले एक और फ्रॉड का भंडाफोड़ करते हुए सौरभ भारद्वाज ने कहा, कि भाजपा जल्द ही एक और नया ड्रामा दिल्ली और देश की जनता के सामने लाने वाली है। जिसमें भाजपा ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को भी शामिल किया है। पत्रकारों के समक्ष वीडियो प्रस्तुत करते हुए सौरभ भारद्वाज ने बताया, कि दिल्ली आईएसबीटी के समीप बने वासुदेव घाट पर भारतीय जनता पार्टी ने यमुना नदी के किनारे किनारे पर एक और कृत्रिम नदी का निर्माण किया है। एक छोटी सी नदी जिसमें वजीराबाद वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट से दिल्ली के लोगों को पीने के लिए सप्लाई किए जाने वाली पानी की पाइपलाइन के जरिए चोरी छुपे फिल्टर वाटर भरा गया और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी उस फिल्टर वाटर वाली यमुना में डुबकी लगाकर दिल्ली और देश की जनता और बिहार-पूर्वांचल की जनता को बेवकूफ बनाएंगे और यह दिखाएंगे कि भाजपा ने यमुना साफ कर दी है। एक बड़ा प्रश्न उठाते हुए सौरभ भारद्वाज ने कहा, कि क्या आपने कभी सुना है की मौसम बदलने पर प्रधानमंत्री जी को फ्लू हो गया, कोरोना काल में क्या आपने सुना था के प्रधानमंत्री को कोरोना हुआ? गंदा पानी पीने की वजह से अक्सर दिल्ली में खबरें सुनने को मिलती हैं कि लोग बीमार हो गए, टाइफाइड हो गया, क्या आपने कभी सुना के प्रधानमंत्री को टाइफाइड हो गया? उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी को अपनी सेहत की सदैव चिंता रहती है। यही कारण है कि फिल्टर वाटर वाली नकली नदी बनाकर प्रधानमंत्री जी उसमें डुबकी लगाने आ रहे हैं और गरीब पूर्वांचलियों के लिए दूषित और मल युक्त जल से भरी यमुना पर घाट बनाए गए हैं। उन्होंने कहा, कि भाजपा को कोई फर्क नहीं पड़ता कि पूर्वांचली लोग इस जल में डुबकी लगाकर बीमार पड़ जाए, उनकी मृत्यु हो जाए, उनके बच्चों की मृत्यु हो जाए, परंतु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को अपने स्वास्थ्य की पूरी चिंता है। एक अनुमान लगाते हुए सौरभ भारद्वाज ने कहा, कि ऐसी सूचना हैं, कि इस कार्यक्रम में मीडिया को भी शायद अंदर आने की अनुमति न दी जाए। केवल सरकारी चैनल के कैमरे ही अंदर होंगे और जो तस्वीर वह चाहेंगे वही तस्वीर बाकी मीडिया के साथ साझा करेंगे, ताकि भाजपा की इस नकली फिल्टर वाटर वाली नदी का सच देश की जनता के सामने न आ सके। सौरभ भारद्वाज ने कहा, कि आप सोच कर देखिए कि जो लोग छठी मैया को धोखा दे सकते हैं, जो लोग सूर्य भगवान को धोखा दे सकते हैं, वह लोग किसी के सगे नहीं हो सकते। उन्होंने कहा कि यह सब ड्रामा केवल और केवल बिहार की जनता को बेवकूफ बनाकर आने वाले बिहार के चुनाव में वोट हासिल करने के लिए किया जा रहा है।

सौरभ भारद्वाज ने इस संबंध में एक और बड़ी जानकारी पत्रकारों के साथ साझा करते हुए बताया, कि दिल्ली सरकार के पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के ही आंकड़े हैं, कि यमुना का पानी इतना प्रदूषित है, कि पीना तो दूर यदि कोई उसमे नाहा लेगा तो उसे भयंकर बीमारियां हो सकती हैं। इन सब के बावजूद भी भारतीय जनता पार्टी केवल और केवल बिहार में वोट हासिल करने के लिए, सत्ता हथियाने के लिए पूर्वांचलियों की जान दाव पर लगाने के लिए तैयार है। सभी इस बात को भली भांति जानते हैं, कि छठव्रती दो दो घंटे, तीन-तीन घंटे यमुना में खड़े होते हैं, पूजा अर्चना करते हैं, अर्घ्य देते हैं और अपना छठ व्रत पूरा करते हैं। यमुना का पानी इतना प्रदूषित है उसके बावजूद भी भारतीय जनता पार्टी ने इतना बड़ा षड्यंत्र रचा, कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए यमुना के किनारे, फिल्टर वाटर वाली एक नकली कृत्रिम यमुना का निर्माण किया गया ताकि पूर्वांचलों को, बिहार के लोगों को और छठवृतियों को बेवकूफ बनाया जाए और बिहार में उनका वोट हासिल किया जा सके, चाहे दिल्ली में पूर्वांचलों की, छठवृतियों की यमुना में स्नान करने से, वह दूषित पानी पीने से मृत्यु ही क्यों ना हो जाए।

Social Stream

Tweets by AamAadmiParty
Aam Aadmi Party | AAP

aamaadmiparty

The Fastest Growing Political Startup 🚀 Leading Alternative Politics for a Better India 🇮🇳

दिल्ली पुलिस के ही आधिकारिक आँकड़ों के अनुसार, यहां हर रोज सैकड़ों लोग ग़ायब हो रहे हैं। आधे से ज़्यादा लोगों का कोई सुराग तक नहीं लग पा रहा है। 

लेकिन दिल्ली पुलिस के कमिश्नर बड़ी बेशर्मी से कह देते हैं कि ऐसा कुछ नहीं है। यह आंकड़े भी तब हैं, जब उन्होंने निर्देश दे रखे हैं कि गुमशुदगी की शिकायत दर्ज नहीं करनी है।
जनकपुरी में रेखा गुप्ता सरकार द्वारा खोदे गए गड्ढे में 25 वर्षीय युवक की मौत हुई।  अब इस मामले में गृह मंत्री अमित शाह की दिल्ली पुलिस ने लीपापोती शुरू कर दी है। 

पुलिस ने वहां काम करने वाले एक मजदूर को गिरफ्तार किया है। अब सारा मामला उसी के सिर पर डालने की तैयारी हो रही है। जिससे दिल्ली जल बोर्ड और भाजपा सरकार के अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को बचाया जा सके।
दिल्ली में आज फर्ज़ीवाड़ा दिवस है‼️
रेखा गुप्ता सरकार के निकम्मेपन की वजह से जनकपुरी में 25 वर्ष के कमल ध्यानी की मौत हो गई। मृतक के परिजन रात भर अपने बच्चे को ढूंढते रहे, वह दिल्ली पुलिस के 6 थानों में गए लेकिन पुलिस ने उनकी शिकायत तक दर्ज नहीं की। 

आज जब आम आदमी पार्टी के नेता, कार्यकर्ता तथा आम दिल्ली वाले हादसास्थल पर मृतक को श्रद्धांजलि देने पहुंचे तो वहाँ दिल्ली पुलिस पूरे दल-बल के साथ आ धमकी और अपनी तानाशाही दिखाते हुए लोगों को हिरासत में ले लिया।
वोट चोरी करके बनी भाजपा सरकार ने दिल्ली को एक साल में ही कर दिया बदहाल‼️

दिल्लीवाले अपने लाल अरविंद केजरीवाल को कर रहे याद 🙏
दिल्ली की भाजपा सरकार ने बेशर्मी की सारी हदें कीं पार‼️

जनकपुरी के गड्ढे में गिरकर जान गंवाने वाले युवा कमल की चिता अभी ठंडी तक नहीं हुई और भाजपा आज जश्न मना रही है। 

पूरे देश ने दिल्ली की बीजेपी सरकार और रेखा गुप्ता से बेशर्म मुख्यमंत्री नहीं देखा है। 

CM साहिबा के पास मृतक की माँ से मिलने का समय नहीं है लेकिन जश्न मनाने और गुलाब जामुन खाने का वक़्त है।
रेखा गुप्ता सरकार ले रही दिल्लीवालों की जान‼️

“माँ-बाप अपने 25 साल के बच्चे का इंतज़ार कर रहे थे लेकिन वह सरकार के निकम्मेपन का शिकार हो चुका था। 

क्या दिल्ली की जनता ने बीजेपी को अपनी जान लेने के लिए सत्ता में बैठाया था? सरकार दोषियों पर कार्रवाई की नौटंकी करती है और कुछ दिनों बाद दोषियों की किसी और विभाग में शिफ्ट कर देती है।”
Trade Deal पर मोदी जी के मंत्रियों का अब्बा डब्बा जब्बा…😀
पूरा देश अमेरिका के साथ हुई गलाघोंट Trade Deal पर बीजेपी सरकार से सवाल पूछ रहा…

लेकिन मोदी जी झोला उठाकर निकल लिए विदेश यात्रा पर 🛩️
हरियाणा के युवा, बच्चे, बुजुर्ग और महिलायें सब परेशान…

लेकिन हरियाणा के मुख्यमंत्री Chill होकर मसखरी कर रहे‼️
हरियाणा के फरीदाबा हरियाणा के फरीदाबाद के सूरजकुंड मेले में हुआ हादसा अत्यंत दुखद है। इस हादसे में पुलिसकर्मी समेत 2 लोगों के मौत होने की सूचना है। 

भगवान मृतकों की आत्मा को शांति प्रदान करे तथा घायलों की शीघ्र स्वास्थ्य लाभ दें। 

सूरजकुंड जैसे विश्वस्तरीय मेले में इस तरह की लापरवाही तमाम सवाल खड़े करती है।ख़ुद CM नायब सिंह ने इस मेले का उद्घाटन किया था। सीधे तौर पर ये नायब सरकार की लापरवाही को दर्शाता है।
साल बदले, शब्द बदले साल बदले, शब्द बदले लेकिन जुमले नहीं…
हरियाणा के युवाओं को खेलों से दूर करके नशे की तरफ़ धकेल रही भाजपा सरकार‼️

नायब सिंह सैनी ने झूठ बोलने में PHD कर ली है और उनकी सरकार ‘आगे दौड़-पीछे छोड़’ नीति अपना रही है। 

हरियाणा के खिलाड़ी सरकार की जर्जर व्यवस्था का शिकार होकर अपनी जान गंवा रहे हैं और अब बीजेपी सरकार ने 37,000 खिलाड़ियों की डाइट का पैसा रोक दिया है। 

प्रदेश की खेल नर्सरियों में पिछले दस महीने से डाइट का पैसा और कोच का वेतन नहीं दिया गया है और अब सरकार कह रही है कि दो महीने तक प्रदेश की सभी खेल नर्सरियां बंद रहेंगी।
आज प्रेस वार्ता के दौरान मोदी सरकार में वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल से Trade Deal में रुस से तेल ना ख़रीदने की शर्त को लेकर सवाल किया गया। इस पर पीयूष गोयल कहते हैं- इसके बारे विदेश मंत्री बतायेंगे। 

वहीं दो दिन पहले जब विदेश मंत्री से Trade Deal को लेकर सवाल किया गया था तब उन्होंने कहा- इसके बारे में वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल जवाब देंगे। 

मोदी सरकार के मंत्रियों द्वारा दिए गए यह जवाब बताते हैं कि अमेरिका के साथ Trade Deal बेहद ही जल्दबाजी में की गई है और इसके बारे में भारत सरकार के मंत्रियों तक को नहीं मालूम है। 

मोदी जी आखिर ऐसी क्या वजह थी⁉️
93,000 government schools shut down in 10 years. 93,000 government schools shut down in 10 years.

While the BJP deliver speeches on “Viksit Bharat,”
they are quietly dismantling public education — pushing millions of poor children out and making education a privilege for the rich.
बीजेपी सरकार में दिल्ली बना लापतागंज‼️

दिल्ली में 15 दिन में 800 से ज्यादा लोग गायब हो गए हैं लेकिन बीजेपी सरकार सत्ता के नशे में मदहोश है।
बीजेपी मंत्री आशीष बीजेपी मंत्री आशीष सूद के इलाके में खुले गड्ढे ने एक युवक की जान ले ली, और दिल्ली पुलिस रातभर सोती रही‼️

ये हादसा नहीं, बीजेपी सरकार की लापरवाही से हुई हत्या है — एक और युवा सिस्टम की गैर-जिम्मेदारी की भेंट चढ़ गया।
बीजेपी सरकार के मंत्री आशीष सूद ने पार की बेशर्मी की सारी हदें‼️

नोएडा में कुछ दिनों पहले सरकार और प्रशासन की लापरवाही की वजह से एक युवक की जान चली गई और आज जनकपुरी में भी यही हुआ है। 

जिस जगह यह हादसा हुआ है, वह आशीष सूद की विधानसभा है। इस विधानसभा में आशीष सूद के पोस्टर और गड्ढे ही पाये जाते हैं। 

इस गड्ढे में एक युवक की जान चली गई और दिल्ली सरकार के बेशर्म मंत्री आशीष सूद ने वहाँ जाकर एलान कर दिया कि यहां सब कुछ ठीक था।
भारत-अमेरिका की Trade De भारत-अमेरिका की Trade Deal के बारे में जश्न तो खूब मना रहे हैं प्रधानमंत्री मोदी लेकिन Trade Deal के बारे में ना विदेश मंत्री को कुछ पता है, ना वित्त मंत्री को कुछ ख़बर है।
विकास नहीं, विनाश का मॉडल।
Load More Follow on Instagram

“First, they ignore you, then they laugh at you, then they fight you and then you win.” - Mahatma Gandhi

AAM AADMI PARTY

1, Pandit Ravi Shankar Shukla Lane, (1 – Canning Lane)
New Delhi – 110001

  • Helpline No : 97185 00606
  • Timing : 9:00 am - 6:00 pm
  • Email ID: [email protected]

About

  • Our History
  • AAP Leadership
  • Constitution
  • Election Symbol
  • C2/C7 Documents
  • Archive Website

Media Resources

  • Press Release
  • Official Spokespersons

Follow us on

Facebook-f Instagram Youtube X-twitter
©2026 Aam Aadmi Party. All rights reserved.
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Contact Us
About Us

Our History

Our Leadership

Constitution

Election Symbol

Media Gallery

Press Release

Official Spokespersons

Election Corner

Delhi Elections 2025

Get Involved

Join AAP

Become a Member

Careers

Internship

Fellowship

आप का रामराज्य
Facebook-f Instagram Youtube