Skip to content
Facebook-f Instagram Youtube
  • Join AAP
  • Donate
  • About Us

    Our History

    Our Leadership

    Constitution

    Election Symbol

  • Media Gallery

    Press Release

    Official Spokespersons

  • Election Corner

    Delhi Elections 2025

  • Get Involved

    Join AAP

    Become a Member

    Careers

    Internship

    Fellowship

  • आप का रामराज्य

चार इंजन की भाजपा सरकार फेल, दिल्लीवालों पर डेंगू-मलेरिया बरपा रहा कहर- अंकुश नारंग

  • September 30, 2025

दिल्ली में डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी मच्छरजनित मौसमी बीमारियों ने इस बार पिछले पांच वर्षों के रिकॉर्ड तोड़ दिया हैं। दिल्ली में पूरी तरह फेल हो चुकी भाजपा की चार इंजन वाली सरकार पर आम आदमी पार्टी के एमसीडी में नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग ने तीखा हमला बोलते हुए कहा कि दिल्लीवालों पर डेंगू-मलेरिया और चिनकगुनिया जैसी मौसमी बीमारियां लगातार कहर बरपा रही हैं। एमसीडी की रिपोर्ट के मुताबिक, बीते सप्ताह मलेरिया के 38 केस आए और अब तक इसके 371 केस आए हैं, जबकि डेंगू के बीते सप्ताह 74 और अबतक 759 केस आए हैं। ऐसे समय में डीबीसी-सीएफडब्लू कर्मचारियों को हड़ताल पर जाने से हालात और बदतर होंगे। अगर मेयर राजा इकबाल सिंह इनकी मांगे पूरी कर देते तो आज दिल्लीवाले न डेंगू-मलेरिया से झुलसते और न तो कर्मचारी हड़ताल पर जाने को मजबूर होते।

अंकुश नारंग ने मंगलवार को मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया के बढ़ते मामलों पर कहा कि भाजपा की चार इंजन वाली सरकार पूरी तरह विफल साबित हो रही है। भाजपा की विफलता के कारण ही आज एमसीडी के डीबीसी- सीएफडब्ल्यू कर्मचारी हड़ताल पर हैं। मेयर राजा इकबाल सिंह की हठधर्मिता का खामियाजा कारण दिल्ली की जनता को भुगतना पड़ रहा है।

अंकुश नारंग ने आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि बीते सप्ताह दिल्ली में मलेरिया के 38 नए मामले सामने आए हैं, जो पिछले पांच सालों में सबसे ज्यादा है। वर्तमान तक दिल्ली में 371 मलेरिया मामले दर्ज हो चुके हैं। इसी तरह, डेंगू के 74 नए मामले रिपोर्ट हुए हैं, जिससे कुल संख्या 759 पहुंच गई है। चिकनगुनिया के मामले भी पिछले पांच वर्षों के उच्चतम स्तर पर हैं और अब तक 61 मामले सामने आ चुके हैं।

अंकुश नारंग ने एमसीडी सदन में उठाए गए मुद्दे का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने 29 सितंबर को डीबीसी- सीएफडब्ल्यू कर्मचारियों की हड़ताल की चेतावनी दी थी। ये कर्मचारी रोजाना फॉगिंग, छतों पर टंकियों की जांच, पानी जमा होने से रोकथाम और मच्छर लार्वा की निगरानी करते हैं। मैंने मेयर और निगम आयुक्त को पत्र लिखकर कर्मचारियों से बातचीत की सलाह दी थी, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। अंकुश नारंग ने कहा कि यह शर्मनाक है कि मेयर की अकड़ और अहंकार के कारण दिल्ली की जनता को इन बीमारियों की चपेट में आना पड़ेगा।

अंकुश नारंग ने आम आदमी पार्टी की सरकार की तुलना करते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल के कार्यकाल में “10 हफ्ते, 10 रविवार, 10 बजे, 10 मिनट” नामक एक सफल अभियान चलाया गया था, जो जनता को घरों में पानी जमा होने से रोकने के लिए जागरूक करता था। वर्तमान भाजपा सरकार के पास न कोई अभियान है, न रणनीति और न ही सरकारी या एमसीडी अस्पतालों में पर्याप्त इलाज की व्यवस्था। अंकुश नारंग ने चेतावनी दी कि भाजपा को सातों लोकसभा सीटें और 70 में से 48 विधानसभा सीटें देने वाली दिल्ली की जनता भाजपा सरकार और मेयर के इस अहंकार को नहीं भूलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि एमसीडी सदन में पहले ही चेतावनी दी थी कि 5,200 डीबीसी और सीएफडब्ल्यू कर्मचारी 29 सितंबर से हड़ताल पर जा रहे हैं, जिससे दिल्ली में मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया के मामले तेजी से बढ़ सकते हैं। इस हड़ताल के कारण दिल्ली की जनता, आपके, हमारे परिवार और वार्ड के लोग भी सुरक्षित नहीं रहेंगे।

अंकुश नारंग ने बताया कि मैंने एमसीडी सदन में इस मुद्दे को जोर-शोर से उठाया था और महापौर राजा इकबाल सिंह तथा निगम आयुक्त से कर्मचारियों की मांगों पर बातचीत करने की अपील की थी। इसके बाद मैंने लिखित पत्र भी भेजा, लेकिन महापौर ने 10 मिनट का समय भी नहीं निकाला, ताकि 5,200 कर्मचारियों के साथ बैठकर उनकी समस्याओं का समाधान किया जा सके। उन्होंने कहा कि ऐसे “अंधे, गूंगे और अहंकारी” महापौर की दिल्ली को क्या जरूरत, जो कर्मचारियों को सड़कों पर हड़ताल के लिए मजबूर करे और जनता को मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया के खतरे में छोड़ दे?

एमसीडी के जोनों व अन्य एजेंसी के एरिया में बीते सप्ताह आए डेंगू-मलेरिया के केस

जोन मलेरिया डेंगू

सेंट्रल 7 7
सिटी एसपी 3 3
सिविल लाइन 3 4
करोल बाग 3 6
केशवपुरम 1 3
नजफगढ़ 3 8
नरेला 0 3
रोहिणी 0 5
शाहदरा (नॉर्थ)। 5 5
शाहदरा (साउथ) 5 3
साउथ 3 6
वेस्ट 3 6
कुल 38 59

एनडीएमसी 0 3
दिल्ली कैंट 0 10
रेलवे 0 2

Social Stream

Tweets by AamAadmiParty
Aam Aadmi Party | AAP

aamaadmiparty

The Fastest Growing Political Startup 🚀 Leading Alternative Politics for a Better India 🇮🇳

Just BJP things 😂 [Modi, Hema Malini, Manoj Ti Just BJP things 😂

[Modi, Hema Malini, Manoj Tiwari, Nayab Saini, Fuel Crisis]
When students needed support, Arvind Kejriwal step When students needed support, Arvind Kejriwal stepped up first.

🚌 Free bus travel for NEET aspirants
📍 Across the state
💙 Zero cost, zero stress

AAP Government is removing barriers so every dream gets a fair chance.
Melody Khao… Khud Jaan Jaao Melody Khao… Khud Jaan Jaao
Thank You, Arvind Kejriwal ♥️ #KejriwalWithNe Thank You, Arvind Kejriwal ♥️

#KejriwalWithNeetAspirants
Dear Aspirants, this is for you: Arvind Kejriwal m Dear Aspirants, this is for you: Arvind Kejriwal made a promise and made it happen the very next day✨

#KejriwalWithNeetAspirants
शिक्षा के रास्ते न आएगी कोई दीवार,
छात्रों के साथ खड़े हैं अरविंद केजरीवाल।

#KejriwalWithNeetAspirants
आगामी विधानसभा चुन आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर पार्टी की तैयारियों को और मज़बूत करने पंजाब पहुंचे AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल जी
बलात्कारियों का स् बलात्कारियों का स्वागत करने वाली व्यवस्था बेटियों की सुरक्षा पर केवल भाषण दे सकती है, भरोसा नहीं।
उत्तर प्रदेश के युवाओं को रोजगार और वंचितों को न्याय दिलाने तक AAP सांसद संजय सिंह जी के नेतृत्व में पदयात्रा जारी रहेगी 🙌

#रोजगार_दो_सामाजिक_न्याय_दो
शिक्षा हर बच्चे का मौलिक अधिकार है, लेकिन भाजपा सरकार देश के मासूम बच्चों से उनका मौलिक अधिकार भी छीन रही है। वहीं पंजाब में AAP सरकार हर बच्चे को वर्ल्ड क्लास शिक्षा देकर उनका भविष्य संवार रही है।
Modi Ji, dekhiye na… Modi Ji, dekhiye na…
The story we’re told vs the reality we live: A The story we’re told vs the reality we live:

A strong nation isn’t built on claims.
It’s built on outcomes.
PM Modi, why would you not take a question? PM Modi, why would you not take a question?
Hint: the king of teleprompters who can not take a Hint: the king of teleprompters who can not take a single question from the media.
‘रोजगार दो–सामाजिक न्याय दो’ पदयात्रा के हर पड़ाव पर जनता का जो विश्वास दिख रहा है, वह साफ संकेत है कि अब बदलाव केवल नारा नहीं, जनआवाज़ बन चुका है।
ऐसा कोई सगा नहीं, जि ऐसा कोई सगा नहीं, जिसे बीजेपी ने ठगा नहीं‼️
Acche Din aa gaye kya? #inflation #acchedin Acche Din aa gaye kya?

#inflation #acchedin
गोवा में आम आदमी पार्टी को मिल रहे समर्थन ने भाजपा की नींद उड़ा दी है।

इसी डर में अब भाजपा ने AAP के गोवा सह-प्रभारी सिंगला जी पर ED की रेड करवाई है।
पेपर लीक से युवाओं का भविष्य बर्बाद हो रहा है लेकिन इसकी जिम्मेदार मोदी सरकार बेशर्मी की हदें पार कर रही है।
जिस व्यक्ति ने पंजाब में उद्योग क्रांति लाई, जो तानाशाहों के सामने झुके नहीं।
दबाव के बावजूद भाजपा join नहीं की, इसीलिए BJP ने हथकंडे अपनाते हुए आम आदमी पार्टी के जांबाज़ सिपाही को जेल में डाल दिया।

आज अपने परिवार से मिलते वक्त संजीव अरोड़ा जी भावुक हो गए।
इन आँसुओं का जवाब पंजाब ज़रूर देगा।

भाजपा की दमनकारी राजनीति का अंत होगा।
सब कुछ याद रखा जाएगा।

संजीव अरोड़ा जी, पूरा पंजाब आपके साथ है।
Load More Follow on Instagram

“First, they ignore you, then they laugh at you, then they fight you and then you win.” - Mahatma Gandhi

AAM AADMI PARTY

1, Pandit Ravi Shankar Shukla Lane, (1 – Canning Lane)
New Delhi – 110001

  • Helpline No : 97185 00606
  • Timing : 9:00 am - 6:00 pm
  • Email ID: [email protected]

About

  • Our History
  • AAP Leadership
  • Constitution
  • Election Symbol
  • C2/C7 Documents
  • Archive Website

Media Resources

  • Press Release
  • Official Spokespersons

Follow us on

Facebook-f Instagram Youtube X-twitter
©2026 Aam Aadmi Party. All rights reserved.
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Contact Us
About Us

Our History

Our Leadership

Constitution

Election Symbol

Media Gallery

Press Release

Official Spokespersons

Election Corner

Delhi Elections 2025

Get Involved

Join AAP

Become a Member

Careers

Internship

Fellowship

आप का रामराज्य
Facebook-f Instagram Youtube