Skip to content
Facebook-f Instagram Youtube
  • Join AAP
  • Donate
  • About Us

    Our History

    Our Leadership

    Constitution

    Election Symbol

  • Media Gallery

    Press Release

    Official Spokespersons

  • Election Corner

    Delhi Elections 2025

  • Get Involved

    Join AAP

    Become a Member

    Careers

    Internship

    Fellowship

  • आप का रामराज्य

गोवा के मायेम में “आप” कार्यालय का उद्घाटन कर केजरीवाल ने कहा, ” गोवा की जनता बदलाव के लिए तैयार”

  • October 4, 2025

आम आदमी आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को गोवा के मायेम में पार्टी के प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन किया। गोवा की प्रभारी आतिशी के साथ तीन दिवसीय दौरे पर आए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि गोवा की जनता भाजपा और कांग्रेस की साठगांठ वाली सरकार से त्रस्त है और इस बार जनता “आप” के नेतृत्व में बदलाव के लिए वोट करने को तैयार है। जनता ने भाजपा को खूब प्यार दिया लेकिन बदले में भाजपा सरकार ने उन्हें टूटी सड़कें, बदहाल स्कूल-अस्पताल, गुंडागर्दी दी। दशकों से कांग्रेस-भाजपा से जुड़े दर्जन भर परिवारों का गोवा पर कब्जा है और मिलकर जनता को लूट रहे हैं। भाजपा ने जमील का मालिकाना हक देने का वादा भी पूरा नहीं किया। गोवा के लोगों से अपील है कि आम आदमी पार्टी की सरकार बनवाएं, हम सभी को जमीन पर मालिकाना हक देंगे।

गोवा के मायेम “आप” कार्यालय का उद्घाटन कर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह गोवा के लोगों का ऑफिस है। इसे पार्टी का ऑफिस न समझें। राशन कार्ड, आधार कार्ड, वोटर कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र या सरकारी योजनाओं का लाभ सहित अन्य कोई भी समस्या हो, गोवा के लोग इस ऑफिस में आएं। हम बिना रिश्वत के उनका काम करवाएंगे। यहां आने वाले लोगों को सरकारी योजनाओं या अन्य लाभों की जानकारी दी जाएगी और उसका लाभ दिलवाएंगे। पानी, बिजली, सड़क या कोई अन्य स्थानीय समस्या के समाधान के लिए भी यहां आ सकते हैं। आम आदमी पार्टी जनता के साथ मिलकर इन मुद्दों पर आवाज उठाएगी और काम करवाएगी। यह ऑफिस गोवा के लोगों का है, इसका पूरा उपयोग करें।

अरविंद केजरीवाल ने घोषणा की कि दो सप्ताह बाद मायेम में आम आदमी पार्टी का एक मुफ्त स्वास्थ्य क्लिनिक भी शुरू होगा। छोटी-मोटी बीमारियों जैसे बुखार, खांसी, जुकाम के लिए निजी डॉक्टर मोटी फीस लेते हैं, दवाइयां महंगी पड़ती हैं। हम शानदार क्लिनिक खोलेंगे, जहां डॉक्टर की फीस, दवाइयां और टेस्ट सब मुफ्त होंगे। उन्होंने कहा कि यह हम तब कर रहे हैं, जब गोवा में आम आदमी पार्टी की सरकार नहीं है। जब सरकार बनेगी और हमारा विधायक बनेगा, तो गोवा की कई गुना अधिक तरक्की होगी।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मायेम में 25 साल से भाजपा का विधायक है। यहां की जनता ने भाजपा को प्यार और वोट देने में कोई कसर नहीं छोड़ी, लेकिन इन 25 सालों में भाजपा ने जनता को टूटी सड़कें, बेरोजगारी, गुंडागर्दी और धमकियां दीं। कोई अस्पताल की सुविधा नहीं, कोई काम नहीं। ये लोग हर बार उम्मीदवार बदल देते हैं। पुराना उम्मीदवार पैसा लूट लेता है, फिर नया लाता है और यह लूट का सिलसिला जारी रहता है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 2014 में एक कानून बना कि जिनके पास जमीन है, उन्हें मालिकाना हक मिलेगा। लेकिन 10 साल बाद भी लोगों को मालिकाना हक नहीं दिया गया। अब सीएम प्रमोद सावंत कहते हैं कि यह सरकारी जमीन है, इसका मालिकाना हक नहीं देंगे। उन्होंने इसे वादाखिलाफी बताते हुए जनता से वादा किया कि आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी तो हम सभी को जमीन का मालिकाना हक देंगे। उन्होंने कहा कि “आप” का हर कार्यकर्ता जनता के लिए लड़ेगा। आम आदमी पार्टी प्रमोद सावंत को चुनौती देती है कि मालिकाना हक रोककर दिखाएं। हम ईंट से ईंट बजा देंगे और जनता को मालिकाना हक दिला कर रहेंगे।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अफवाह चल रही है कि सीएम प्रमोद सावंत अपनी पत्नी को मायेम से चुनाव लड़ाने की तैयारी कर रहे हैं। एक तरफ भाजपा जनता का मालिकाना हक छिनती हैं और दूसरी तरफ उसके सीएम अपनी पत्नी को टिकट देते हैं। क्या गोवा की 20 लाख आबादी में कोई आम महिला चुनाव नहीं लड़ सकती? आम आदमी पार्टी ने हमेशा एक आम आदमी को ही उम्मीदवार बनाया हैं। भाजपा और कांग्रेस में सिर्फ परिवारवाद चलता है। सिर्फ 13-14 परिवारों ने गोवा पर कब्जा कर रखा है। ये लोग जनता के लिए नहीं, अपने परिवार और लूट के लिए चुनाव लड़ते हैं।

अरविंद केजरीवाल ने गोवा के संसाधनों पर जनता का हक होने की बात दोहराते हुए कहा कि गोवा के जंगल, नदियां, खदानें आदि का फायदा यहां की जनता के बच्चों और परिवार को मिलना चाहिए। स्कूल, अस्पताल, सड़कें बननी चाहिए। लेकिन नहीं मिल रहा है। अब तो गोवा की जनता भी कह रही है कि भाजपा और कांग्रेस मिले हुए हैं। ये लोग सारा पैसा अपने बैंक खातों में ले जाते हैं। विपक्ष का नेता हो या सीएम, सब मिलकर खदानें चलाते हैं, कॉन्ट्रैक्ट बांटते हैं। यह सारा घाल मेल है। जनता को बेवकूफ बनाया जाता है। अरविंद केजरीवाल ने जनता से कहा कि इस बार सिस्टम बदलना है, पार्टी नहीं बदलनी, क्योंकि सारी पार्टियां एक ही जैसी हैं। गोवा के संसाधनों पर जनता का हक होना चाहिए, न कि चंद परिवारों का कब्जा होना चाहिए।

इस दौरान, गोवा प्रभारी आतिशी ने कहा कि गोवा जैसा खूबसूरत राज्य देश में शायद ही कहीं हो। यह समुद्र तटों, जंगलों, खेतों, नदियों और पहाड़ों के लिए प्रसिद्ध है। लेकिन भाजपा की 13 साल की सरकार ने गोवा को गुंडागर्दी, गैंग वॉर और बेरोजगारी दी है। मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने हाल ही कहा कि युवा नौकरी नहीं चाहते, लेकिन यह सरकार की नाकामी है, न कि युवाओं की। मीडिया में रोज गैंग वॉर, महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार, ड्रग्स से छात्रों की मौत और सड़कों पर गड्ढों की खबरें आती हैं। पिछले दो महीनों में 30 से अधिक लोग सड़क हादसों में मारे गए, क्योंकि गड्ढों के कारण दो पहिया वाहन फिसल जाते हैं। खुद सीएम ने विधानसभा में स्वीकार किया कि 50 फीसद सड़क मौतें गड्ढों की वजह से है। गोवा के लोग बेहतर के हकदार हैं और उन्हें इससे बहुत बेहतर सरकार मिलनी चाहिए।

आतिशी ने गोवा के लोगों की पीड़ा बयां करते हुए कहा कि लोग विधायकों या मंत्रियों से बिजली, पानी या सड़क की शिकायत ले जाते हैं, तो उन्हें धमकाया जाता है। गोवा में लोग अपने विधायकों से डरते हैं, जबकि दिल्ली में हमारे विधानसभा क्षेत्र के लोग बिना डरे आते हैं, क्योंकि उन्होंने हमें चुना है। हमारी सड़कें टूटी हैं, तो लोग सीधे ऑफिस पहुंचते हैं। उन्होंने भाजपा के खिलाफ आम आदमी पार्टी के सिग्नेचर कैंपेन का जिक्र किया, जिसमें पूरे गोवा में सड़क सुधार के लिए एक लाख लोगों ने हस्ताक्षर एकत्र किए। उन्होंने बताया कि लोग डरते थे कि विधायक धमकाएंगे, लेकिन फिर भी आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कैंपेन को सफल बनाया। ये हस्ताक्षर सीएम को सौंपे जाएंगे।

आतिशी ने मायेम में “आप” के ऑफिस खुलने पर भाजपा के धमकी मिलने का जिक्र करते हुए कहा कि पिछले एक हफ्ते से विधायक पुलिस भेज रहे हैं, पंचायत सदस्यों को डरा रहे हैं और लोगों को फोन पर धमका रहे हैं कि “आप” के कार्यक्रम में गए तो देख लेंगे। लेकिन गोवा के लोगों की भारी संख्या में उपस्थिति दिखाती है कि मायेम और गोवा के लोग अब डरने वाले नहीं हैं। वे बदलाव चाहते हैं। 2027 में गुंडाराज, धमकियों और भाजपा को सत्ता से बाहर फेंक देंगे। आज “आप” गोवा के लोगों की उम्मीद बनकर आ रही है। आम आदमी पार्टी को मिल रहे समर्थन से भरोसा है कि 2027 में “आप” गोवा में सरकार जरूर बनाएगी और बड़ा बदलाव लाएगी।

Social Stream

Tweets by AamAadmiParty
Aam Aadmi Party | AAP

aamaadmiparty

The Fastest Growing Political Startup 🚀 Leading Alternative Politics for a Better India 🇮🇳

Just BJP things 😂 [Modi, Hema Malini, Manoj Ti Just BJP things 😂

[Modi, Hema Malini, Manoj Tiwari, Nayab Saini, Fuel Crisis]
When students needed support, Arvind Kejriwal step When students needed support, Arvind Kejriwal stepped up first.

🚌 Free bus travel for NEET aspirants
📍 Across the state
💙 Zero cost, zero stress

AAP Government is removing barriers so every dream gets a fair chance.
Melody Khao… Khud Jaan Jaao Melody Khao… Khud Jaan Jaao
Thank You, Arvind Kejriwal ♥️ #KejriwalWithNe Thank You, Arvind Kejriwal ♥️

#KejriwalWithNeetAspirants
Dear Aspirants, this is for you: Arvind Kejriwal m Dear Aspirants, this is for you: Arvind Kejriwal made a promise and made it happen the very next day✨

#KejriwalWithNeetAspirants
शिक्षा के रास्ते न आएगी कोई दीवार,
छात्रों के साथ खड़े हैं अरविंद केजरीवाल।

#KejriwalWithNeetAspirants
आगामी विधानसभा चुन आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर पार्टी की तैयारियों को और मज़बूत करने पंजाब पहुंचे AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल जी
बलात्कारियों का स् बलात्कारियों का स्वागत करने वाली व्यवस्था बेटियों की सुरक्षा पर केवल भाषण दे सकती है, भरोसा नहीं।
उत्तर प्रदेश के युवाओं को रोजगार और वंचितों को न्याय दिलाने तक AAP सांसद संजय सिंह जी के नेतृत्व में पदयात्रा जारी रहेगी 🙌

#रोजगार_दो_सामाजिक_न्याय_दो
शिक्षा हर बच्चे का मौलिक अधिकार है, लेकिन भाजपा सरकार देश के मासूम बच्चों से उनका मौलिक अधिकार भी छीन रही है। वहीं पंजाब में AAP सरकार हर बच्चे को वर्ल्ड क्लास शिक्षा देकर उनका भविष्य संवार रही है।
Modi Ji, dekhiye na… Modi Ji, dekhiye na…
The story we’re told vs the reality we live: A The story we’re told vs the reality we live:

A strong nation isn’t built on claims.
It’s built on outcomes.
PM Modi, why would you not take a question? PM Modi, why would you not take a question?
Hint: the king of teleprompters who can not take a Hint: the king of teleprompters who can not take a single question from the media.
‘रोजगार दो–सामाजिक न्याय दो’ पदयात्रा के हर पड़ाव पर जनता का जो विश्वास दिख रहा है, वह साफ संकेत है कि अब बदलाव केवल नारा नहीं, जनआवाज़ बन चुका है।
ऐसा कोई सगा नहीं, जि ऐसा कोई सगा नहीं, जिसे बीजेपी ने ठगा नहीं‼️
Acche Din aa gaye kya? #inflation #acchedin Acche Din aa gaye kya?

#inflation #acchedin
गोवा में आम आदमी पार्टी को मिल रहे समर्थन ने भाजपा की नींद उड़ा दी है।

इसी डर में अब भाजपा ने AAP के गोवा सह-प्रभारी सिंगला जी पर ED की रेड करवाई है।
पेपर लीक से युवाओं का भविष्य बर्बाद हो रहा है लेकिन इसकी जिम्मेदार मोदी सरकार बेशर्मी की हदें पार कर रही है।
जिस व्यक्ति ने पंजाब में उद्योग क्रांति लाई, जो तानाशाहों के सामने झुके नहीं।
दबाव के बावजूद भाजपा join नहीं की, इसीलिए BJP ने हथकंडे अपनाते हुए आम आदमी पार्टी के जांबाज़ सिपाही को जेल में डाल दिया।

आज अपने परिवार से मिलते वक्त संजीव अरोड़ा जी भावुक हो गए।
इन आँसुओं का जवाब पंजाब ज़रूर देगा।

भाजपा की दमनकारी राजनीति का अंत होगा।
सब कुछ याद रखा जाएगा।

संजीव अरोड़ा जी, पूरा पंजाब आपके साथ है।
Load More Follow on Instagram

“First, they ignore you, then they laugh at you, then they fight you and then you win.” - Mahatma Gandhi

AAM AADMI PARTY

1, Pandit Ravi Shankar Shukla Lane, (1 – Canning Lane)
New Delhi – 110001

  • Helpline No : 97185 00606
  • Timing : 9:00 am - 6:00 pm
  • Email ID: [email protected]

About

  • Our History
  • AAP Leadership
  • Constitution
  • Election Symbol
  • C2/C7 Documents
  • Archive Website

Media Resources

  • Press Release
  • Official Spokespersons

Follow us on

Facebook-f Instagram Youtube X-twitter
©2026 Aam Aadmi Party. All rights reserved.
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Contact Us
About Us

Our History

Our Leadership

Constitution

Election Symbol

Media Gallery

Press Release

Official Spokespersons

Election Corner

Delhi Elections 2025

Get Involved

Join AAP

Become a Member

Careers

Internship

Fellowship

आप का रामराज्य
Facebook-f Instagram Youtube