Skip to content
Facebook-f Instagram Youtube
  • Join AAP
  • Donate
  • About Us

    Our History

    Our Leadership

    Constitution

    Election Symbol

  • Media Gallery

    Press Release

    Official Spokespersons

  • Election Corner

    Delhi Elections 2025

  • Get Involved

    Join AAP

    Become a Member

    Careers

    Internship

    Fellowship

  • आप का रामराज्य

क्या भाजपा कहना चाह रही कि उसे बदनाम करने के लिए विदेशी ताकतों ने युवक को पैसे दिए और वो गड्ढे में मर गया?- सौरभ भारद्वाज

  • February 6, 2026

आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने शुक्रवार को जनकपुरी में घटना स्थल का दौरा किया, जहां सड़क में खोदे गए गड्ढे में गिर कर बाइक सवार की मौत हो गई थी। उन्होंने घटना स्थल के चारों तरफ बड़ी बारिकी से मुआयना किया और पाया कि दिल्ली पुलिस ने भाजपा सरकार को बचाने के लिए घटना स्थल पर छेड़छाड़ की है। उन्होंने कहा कि गड्ढे में गिरने से एक परिवार का चिराग बुझ गया और पुलिस फर्जीवाड़ा करके भाजपा सरकार को बचाने में लगी है। अगर पहले से ही गड्ढे के चारों तरफ बैरिकेडिंग थी तो क्या बाइक सावार हवा में उड़कर अंदर आ गिरा? पुलिस ने जानबूझ कर पीड़ित परिवार को लोकेशन देने के बाद डिलीट कर दिया, ताकि घटना स्थल पर छेड़छाड़ कर सरकार को बचा सके।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि क्राइम सीन पर सड़क के एक तरफ 8 फुट ऊंची बैरिकेडिंग है, जिसके ऊपर तार लगी हुई है। सड़क के दूसरी तरफ और तीसरी तरफ भी इतनी बड़ी लोहे की बैरिकेडिंग है और गड्ढे के दूसरी तरफ भी बैरिकेडिंग है। सीधे तौर पर दिल्ली पुलिस ने क्राइम सीन में बदलाव करके खुल्लम-खुल्ला फर्जीवाड़ा किया है। जब चारों तरफ बैरिकेडिंग और बाउंड्री है, तो क्या बाइक सवार युवक हवा में उड़कर गड्ढे में आ गया? यहां बाइक सवार तभी गिर सकता है जब कोई उसे ऊपर से हवाई जहाज से फेंक दे। क्या कोई सरकार इस हद तक गिर सकती है कि सिर्फ यह साबित करने के लिए कि सरकार की गलती नहीं थी और लड़का खुद ही गड्ढे में गिरकर मर गया। यह देखकर साफ पता चलता है कि क्राइम सीन पर बाद में चारों तरफ से लोहे के बैरिकेड लगाए गए?

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि एक बैरिकेडिंग वह होती है जो क्राइम सीन के लिए की जाती है, जिसमें पन्नियां बांधी जाती हैं। लेकिन यह वह बैरिकेडिंग नहीं है, यह फर्जीवाड़ा करने के लिए बनाई गई है। यह दिखाने के लिए कि बैरिकेडिंग तो चारों तरफ लगी हुई थी, वह लड़का ही पागल था और उसका दिमाग खराब था। वह रोहिणी से यहां तक आया, फिर लोहे की बैरिकेडिंग खोली, बाइक लेकर अंदर आया, फिर बैरिकेडिंग बंद की और फिर सोचा कि अब इस गड्ढे में कूदकर मरूंगा, क्योंकि मुझे भाजपा की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, मंत्री आशीष सूद और पुलिस कमिश्नर सतीश गोलचा को बदनाम करना है। इसलिए अमेरिका की अंतरराष्ट्रीय ताकतों और जॉर्ज सोरोस ने उसे पैसा दिया, ताकि वह यहां आकर इस गड्ढे में कूदकर मर जाए और इन लोगों को बदनाम कर सके। सरकार यही स्पष्टीकरण दे रही है, जो पूरी तरह से शर्मनाक है।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि आंकड़ों का फर्जीवाड़ा करना आज भाजपा सरकार का सबसे पहला काम बन गया है। पिछले तीन दिनों से खबर चल रही है कि दिल्ली के अंदर साल के पहले 15 दिनों में 800 से ज्यादा लोग गायब हो गए हैं। इसमें बड़ी संख्या में 12, 13 और 14 साल की नाबालिक लड़कियां हैं। जब इसके बारे में सवाल पूछा जाता है, तो पुलिस एफआईआर दर्ज करने की धमकी दे रही है। पुलिस हमारे खिलाफ सैकड़ों एफआईआर दर्ज कर लें। हम भाजपा की ईडी, सीबीआई और पुलिस की एफआईआर से नहीं डरते हैं।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि यहां मरने वाला कोई भी हो सकता था। गायब होने वाली भी किसी की भी बेटी हो सकती है। एक लड़का नोएडा में मर गया, तो दो दिन बाद दूसरे राज्य गुड़गांव के रेस्टोरेंट की सीसीटीवी फुटेज ले आए कि वह लड़का वहां पार्टी कर रहा था। ये लोग इतने घटिया हैं कि एक बाप का लड़का मर गया और ये साबित करने में लगे हैं कि वह पार्टी कर रहा था, इसलिए उसे मरना ही था। सरकार अभी तक इस घटना की सीसीटीवी फुटेज क्यों नहीं लाई? इस बात पर इतना सस्पेंस क्यों बना हुआ है? जब हर चौराहे, सड़क और गली में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, तो फुटेज क्यों नहीं मिली?

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि मृतक युवक की मोबाइल लोकेशन पुलिस के पास थी, उसका मोबाइल चल रहा था और घंटी बज रही थी। पुलिस ने रात को लोकेशन शेयर की और तुरंत डिलीट कर ली। पुलिस क्या छिपाना चाहती थी? क्या वे इस बात को छिपाना चाहते थे ताकि सुबह उनके राजनीतिक मालिक उठें और बताएं कि खबर को कैसे बाहर देना है? पुलिस और स्थानीय मंत्री आशीष सूद की भूमिका सीधा-सीधा एक आपराधिक कृत्य है। इस पूरे क्राइम सीन को ड्रेस अप किया गया है और छेड़छाड़ करके सरकार व प्रशासन को बचाने की भूमिका बनाई गई है।

सौरभ भारद्वाज ने आगे कहा कि नोएडा वाले मामले में भी एक हफ्ते तक कमेटी की बातें होती रहीं लेकिन नतीजा कुछ नहीं निकला, इसलिए यहां भी कमेटी बनाने से कुछ होगा। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज सार्वजनिक कर बताना चाहिए कि रात को यहां क्या हुआ था और सुबह-सुबह यह बैरिकेडिंग किसने की? उन्होंने मुआवजे के सवाल पर कहा कि मुआवजा बहुत छोटी चीज है। मृतक को सबसे पहले इंसाफ मिलना चाहिए। ये लोग मुआवजा केवल भाजपा वालों को देते हैं। पिछले एक साल में दिल्ली में डूबने, जलने, करंट लगने या दीवार गिरने से 100 से ज्यादा लोगों की मृत्यु हुई है, लेकिन सरकार ने मुआवजा और नौकरी सिर्फ एक भाजपा कार्यकर्ता के परिवार को दी। भाजपा को कुछ देना ही है, तो वह अपनी पार्टी के फंड से दे दे। यदि दिल्ली के टैक्सपेयर का पैसा दिया जा रहा है, तो सभी पीड़ितों को दिया जाना चाहिए। सभी को समान रूप से नौकरी दी जानी चाहिए। लेकिन भाजपा सरकार से कोई उम्मीद नहीं है।

Social Stream

Tweets by AamAadmiParty
Aam Aadmi Party | AAP

aamaadmiparty

The Fastest Growing Political Startup 🚀 Leading Alternative Politics for a Better India 🇮🇳

भाजपा और उसके गुंडों की हरकतें इंसानियत पर धब्बा हैं।

बीजेपी के गुंडों ने शोक सभा में @arvindkejriwal जी पर लोहे की कुर्सियाँ फेंककर जानलेवा हमला किया।
पालम की जनता, वीडियो और मीडिया रिपोर्ट—सब एक ही सच की गवाही दे रहे हैं: फायर ब्रिगेड की खराब सीढ़ी और भारी लापरवाही ने एक ही परिवार के 9 लोगों की जान ले ली।

लेकिन पालम से बीजेपी विधायक Kuldeep Solanki सच स्वीकार करने के बजाय झूठ बोल रहे हैं।
पालम अग्निकांड के पीड़ित परिवार से मिलने पहुँचे दिल्ली प्रदेश संयोजक @mlasaurabhgk.official जी के साथ पुलिस और बीजेपी के गुंडों ने गुंडागर्दी की‼️
पालम का हादसा बेहद दर्दनाक है। फायर ब्रिगेड समय पर नहीं पहुंची, और उनकी हाइड्रोलिक लिफ्ट भी काम नहीं कर रही थी। अगर समय पर कार्रवाई की गई होती, तो कई लोगों की जान बचाई जा सकती थी।

मैं शोकाकुल परिवार से मिलने और अपनी संवेदनाएँ व्यक्त करने आया था, लेकिन यहाँ BJP के गुंडे सहानुभूति दिखाने के बजाय हंगामा और बदसलूकी कर रहे थे।

एक ऐसा परिवार, जिसने 9 लोगों को खो दिया है, उन्हें डराया और धमकाया जा रहा है। मेरी मांग है कि इस हादसे की निष्पक्ष जांच की जाए।
दिल्ली में आग लगने की घटनाओं के बाद लगातार फायर ब्रिगेड की लापरवाही से लोगों की जान जा रही हैं, लेकिन मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की कुंभकर्णी नींद खुलने का नाम नहीं ले रही है।

सिस्टम को संभालना तो दूर, पीड़ितों से मिलने तक का समय नहीं है CM साहिबा के पास।
Kyunki daag acche hai?? Kyunki daag acche hai??
पालम में भाजपा सरकार और दमकल विभाग की लापरवाही ने कैसे ले ली 9 लोगों की जान…

स्थानीय लोगों से सुनिए और समझिए घटना का आंखों देखा हाल
पालम अग्निकांड कोई पालम अग्निकांड कोई हादसा नहीं बल्कि हत्या है😡
बीजेपी ने दिल्ली की सत्ता षड्यंत्र से हथियाई थी।

अगर आज दिल्ली में चुनाव हो जाए तो बीजेपी की 10 सीट भी नहीं आएगी।💯
यह कोई फिल्म या वेब यह कोई फिल्म या वेब सीरीज़ का सीन नहीं, गुजरात की हकीकत है।

यहाँ गुंडों का ऐसा आतंक है कि पुलिस को भी अपनी जान बचाकर भागना पड़ रहा है। जब अपराधियों को सत्ता का संरक्षण मिल जाता है, तो कानून-व्यवस्था सिर्फ कागज़ों तक सीमित रह जाती है—और पुलिस-प्रशासन भी इनके आगे बेबस दिखता है। 🚨
नशा तस्करों को संरक्षण देकर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पूरी दिल्ली में नशे का जाल फैला रही हैं।

#DelhiKiMajithiaRekhaGupta
जिस ‘मजीठिया मॉडल’ जिस ‘मजीठिया मॉडल’ के तहत पंजाब को नशे में धकेला गया, उसी तरह दिल्ली में रेखा गुप्ता के संरक्षण में नशा हर घर तक पहुंचाया जा रहा है।

#DelhiKiMajithiaRekhaGupta
Drug Mafia मजीठिया के नक़्शे क़दम कर चलकर दिल्ली में नशे का जाल फैला रही है मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता 

#DelhiKiMajithiaRekhaGupta
No Rekha Gupta Ji, you can’t be Pablo Escobar!! No Rekha Gupta Ji, you can’t be Pablo Escobar!!
रेखा गुप्ता सरकार ने दिल्ली पुलिस के हाथ काट कर नशा तस्करों को संरक्षण दे रखा है।

जिस वजह से आज दिल्ली की ये हालत है

#DelhiKiMajithiaRekhaGupta
CM रेखा गुप्ता और उनकी सरकार कैसे नशा तस्करों को दे रहीं संरक्षण…

दिल्ली पुलिस के SHO ने किया खुलासा:

#DelhiKiMajithiaRekhaGupta
रेखा गुप्ता ने दिल्ली को बना दिया Drug’s Capital😡

#DelhiKiMajithiaRekhaGupta
दिल्ली की CM रेखा गुप्ता दे रही हैं नशा तस्करों और अपराधियों को संरक्षण‼️

👉 दिल्ली पुलिस अगर नशा तस्करों को पकड़ती है तो CM साहिबा अपने आदेशों पर उन्हें छुड़वाती हैं

#DelhiKiMajithiaRekhaGupta
सच्चाई के रास्ते पर चलना आसान नहीं…
पहले बीजेपी ने अकाली दल के साथ मिलकर पंजाब को नशे की दलदल में धकेला, और अब दिल्ली को नशे की राजधानी बना रही है‼️

यही कारण है कि अब दिल्लीवाले खुलकर कह रहे हैं — “मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता दिल्ली की मजीठिया है”
Load More Follow on Instagram

“First, they ignore you, then they laugh at you, then they fight you and then you win.” - Mahatma Gandhi

AAM AADMI PARTY

1, Pandit Ravi Shankar Shukla Lane, (1 – Canning Lane)
New Delhi – 110001

  • Helpline No : 97185 00606
  • Timing : 9:00 am - 6:00 pm
  • Email ID: [email protected]

About

  • Our History
  • AAP Leadership
  • Constitution
  • Election Symbol
  • C2/C7 Documents
  • Archive Website

Media Resources

  • Press Release
  • Official Spokespersons

Follow us on

Facebook-f Instagram Youtube X-twitter
©2026 Aam Aadmi Party. All rights reserved.
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Contact Us
About Us

Our History

Our Leadership

Constitution

Election Symbol

Media Gallery

Press Release

Official Spokespersons

Election Corner

Delhi Elections 2025

Get Involved

Join AAP

Become a Member

Careers

Internship

Fellowship

आप का रामराज्य
Facebook-f Instagram Youtube