Skip to content
Facebook-f Instagram Youtube
  • Join AAP
  • Donate
  • About Us

    Our History

    Our Leadership

    Constitution

    Election Symbol

  • Media Gallery

    Press Release

    Official Spokespersons

  • Election Corner

    Delhi Elections 2025

  • Get Involved

    Join AAP

    Become a Member

    Careers

    Internship

    Fellowship

  • आप का रामराज्य

केजरीवाल और सीएम भगवंत मान ने गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी दिवस पर ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना’ का किया शुभारंभ

  • October 29, 2025

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बुधवार को नौवें पातशाह श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना’ की शुरुआत की। इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब सरकार की यह अनोखी पहल मुफ्त में लोगों को पवित्र स्थलों के दर्शन करवाएगी। यात्रा के दौरान तीर्थयात्री पंजाब की तरक्की, अमन-शांति और खुशहाली के लिए अरदास करेंगे।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में राज्य सरकार ने जनता की सेवा के लिए वास्तव में एक अनोखी पहल की है। उन्होंने बताया कि इस योजना के अंतर्गत तीर्थ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं का चयन ड्रॉ के माध्यम से कर पूरी पारदर्शिता बरती गई है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बहुत से लोगों के मन में पवित्र स्थलों के दर्शन करने की गहरी इच्छा होती है, जिसे पूरा करने के लिए यह विशेष पहल की गई है। उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान संगत के साथ एक मेडिकल टीम भी रहेगी ताकि किसी भी आकस्मिक स्थिति में तत्काल सहायता दी जा सके। श्रद्धालुओं को प्रसाद भी वितरित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को किसी कारणवश पवित्र स्थलों के दर्शन करने का अवसर नहीं मिल सका, उनके लिए यह योजना किसी वरदान से कम नहीं है।

उन्होंने श्रद्धालुओं से आग्रह किया कि वे यात्रा के दौरान पंजाब की उन्नति, शांति और खुशहाली के लिए अरदास करें। उन्होंने कहा कि पंजाब महान गुरुओं, संतों-महापुरुषों, पीरों-फकीरों और शहीदों की पवित्र धरती है, जिन्होंने भाईचारे, एकता और सांप्रदायिक सौहार्द का संदेश दिया। समाजिक और धार्मिक एकता को मजबूत करने के उद्देश्य से ही यह योजना चलाई जा रही है, ताकि राज्यवासी पवित्र तीर्थ स्थलों के दर्शन कर सकें।

इस दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना’ का यह यह चरण जनता की सुविधा के लिए आरंभ किया गया है। इस यात्रा के लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से 16,000 श्रद्धालुओं का चयन किया जाएगा। श्रद्धालुओं को श्री हरमंदिर साहिब, दुर्गियाना मंदिर, भगवान वाल्मीकि तीर्थ स्थल, जलियांवाला बाग, पार्टीशन म्यूज़ियम और अमृतसर के अन्य धार्मिक स्थलों के दर्शन करवाए जाएंगे। इस योजना के तहत तीर्थयात्री पंजाब में श्री आनंदपुर साहिब और हिमाचल प्रदेश के माता नैना देवी मंदिर जैसे पवित्र स्थलों के दर्शन भी करेंगे।

भगवंत मान ने कहा कि यह योजना सभी वर्गों, धर्मों, विभिन्न आय समूहों और क्षेत्रों के लोगों के लिए समान रूप से खुली है। श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान तीन दिन और दो रातों का प्रवास प्रदान किया जाएगा। यात्रा के लिए 50 वर्ष या उससे अधिक आयु के व्यक्ति पात्र होंगे। इसके लिए मतदाता पहचान पत्र आवश्यक होगा। प्रत्येक 100 पंजीकृत व्यक्तियों में से प्रत्येक बूथ से ड्रॉ द्वारा 40 श्रद्धालुओं का चयन किया जाएगा। इनको एसी बसों में यात्रा, एसी होटलों में ठहराव और भोजन की व्यवस्था दी जाएगी। प्रत्येक बस में यात्रियों की सहायता के लिए एक सहायक भी नियुक्त किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि यह योजना महान गुरु साहिबानों की शिक्षाओं और दर्शन पर आधारित है, जिन्होंने समाज को प्रेम, भाईचारा और शांति का संदेश दिया। बहुत से लोग विभिन्न कारणों से देशभर के धार्मिक स्थलों की यात्रा नहीं कर सके थे। इसीलिए राज्य सरकार ने रेलवे मंत्रालय के साथ समन्वय कर यह व्यवस्था की है कि श्रद्धालुओं को देश के अन्य राज्यों के तीर्थ स्थलों के भी दर्शन करवाए जा सकें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार अपने आप को सौभाग्यशाली मानती है कि परमात्मा ने उसे जनता की ऐसी सेवा करने का अवसर प्रदान किया है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से आग्रह किया कि वे नौवें गुरु श्री गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस से संबंधित विभिन्न जिलों में आयोजित समारोहों, नगर कीर्तन और मुख्य कार्यक्रमों में उत्साहपूर्वक भाग लें। राज्य सरकार ने इस ऐतिहासिक अवसर को यादगार बनाने के लिए पहले ही कार्यक्रमों की विस्तृत श्रृंखला तैयार कर ली है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां और बरिंदर कुमार गोयल, पंजाब के प्रभारी मनीष सिसोदिया और अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

Social Stream

Tweets by AamAadmiParty
Aam Aadmi Party | AAP

aamaadmiparty

The Fastest Growing Political Startup 🚀 Leading Alternative Politics for a Better India 🇮🇳

Power, privilege, and zero accountability. In Mad Power, privilege, and zero accountability.

In Madhya Pradesh, BJP MLA Preetam Lodhi’s son allegedly rammed his Thar into five people—leaving three bikers and two women injured. Instead of remorse, the response?
“Why were they swaying when I was honking?”

When arrogance replaces responsibility, public safety pays the price.
Reservation for women or an illusion by the BJP go Reservation for women or an illusion by the BJP govt?
Double-engine = double corruption Double-engine = double corruption
देशभर की बीजेपी सरकारों में शिक्षा के नाम पर अभिभावकों को खूब लूटा जा रहा है‼️
प्रधानमंत्री मोदी प्रधानमंत्री मोदी जी, जवाब दीजिए…❓
क्या प्रधानमंत्री क्या प्रधानमंत्री जी को समस्याओं को दरकिनार कर रील बनाना शोभा देता है?
400+ factories shut. 4 lakh workers displaced. Gas 400+ factories shut.
4 lakh workers displaced.
Gas prices out of control.
But BJP’s priorities? Still politics over people.

The truth cannot be hidden anymore.
ये है फर्क! ये है फर्क!
Protests are erupting everywhere in the country bu Protests are erupting everywhere in the country but the prime minister? He is busy with election rallies.
बहरूपिया 🎭 बहरूपिया 🎭
भाजपा गरीबों के लिए कोई नियम नहीं बनाती, सिर्फ उन्हें बेवकूफ बनाती है।
The difference between Amit Shah’s claims and Re The difference between Amit Shah’s claims and Reality explained
पंजाब में शुरू हुए ‘मुख्यमंत्री मावां-धीयां सत्कार’ योजना के रजिस्ट्रेशन 🙌

भारतीय राजनीति में AAP एकमात्र ऐसी पार्टी है जो अपने सभी वादे पूरे करती है💯

#1000Gift4PunjabWomen | Aam Aadmi Party | Bhagwant Mann | Punjab | Mukhyamantri Mawan Dhiyaan Satkar Yojana
पंजाब की माताओं-बहनों को सक्षम और मजबूत बनाने वाली भगवंत मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री मावां-धीयां सत्कार’ योजना के रजिस्ट्रेशन आज से शुरू 🙌

#1000Gift4PunjabWomen | Aam Aadmi Party | Bhagwant Mann | Punjab | Mukhyamantri Mawan Dhiyaan Satkar Yojana
पंजाब की सभी माताओं-बहनों, बधाई हो🙏

भगवंत मान जी की सरकार ने ‘मुख्यमंत्री मावां-धीयां सत्कार’ योजना के रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए हैं। इस योजना के तहत अब राज्य की महिलाओं को सीधा लाभ मिलेगा 🙌

#1000Gift4PunjabWomen | Aam Aadmi Party | Bhagwant Mann | Punjab | Mukhyamantri Mawan Dhiyaan Satkar Yojana
Registration for the ₹1000 / ₹1500 monthly sup Registration for the ₹1000 / ₹1500 monthly support under the women empowerment scheme has officially begun in Punjab 💯

With over 26,000 registration centres set up across the state, eligible women can now visit their nearest centre and complete their registration.

#1000Gift4PunjabWomen | Aam Aadmi Party | Bhagwant Mann | Punjab | Mukhyamantri Mawan Dhiyaan Satkar Yojana
Double engine me sab kuch possible hai!! Double engine me sab kuch possible hai!!
देश की राजधानी दिल्ली ‘Crime Capital’ बन चुकी है, लेकिन गृह मंत्री अमित शाह को चुनाव प्रचार से ही फुर्सत नहीं मिल रही है।
मोदी जी, देश की जनता मोदी जी, देश की जनता को खून के आँसू रुला रहे हैं। 😢
अपराधियों के लिए साफ़ संदेश: अब बचना मुश्किल है।
Load More Follow on Instagram

“First, they ignore you, then they laugh at you, then they fight you and then you win.” - Mahatma Gandhi

AAM AADMI PARTY

1, Pandit Ravi Shankar Shukla Lane, (1 – Canning Lane)
New Delhi – 110001

  • Helpline No : 97185 00606
  • Timing : 9:00 am - 6:00 pm
  • Email ID: [email protected]

About

  • Our History
  • AAP Leadership
  • Constitution
  • Election Symbol
  • C2/C7 Documents
  • Archive Website

Media Resources

  • Press Release
  • Official Spokespersons

Follow us on

Facebook-f Instagram Youtube X-twitter
©2026 Aam Aadmi Party. All rights reserved.
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Contact Us
About Us

Our History

Our Leadership

Constitution

Election Symbol

Media Gallery

Press Release

Official Spokespersons

Election Corner

Delhi Elections 2025

Get Involved

Join AAP

Become a Member

Careers

Internship

Fellowship

आप का रामराज्य
Facebook-f Instagram Youtube