मीडिया इंटरव्यू में वोटों की चोरी बात कबूलने पर सीएम रेखा गुप्ता पर अरविंद केजरीवाल ने तीखा हमला बोला। उन्होंने कटाक्ष करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, , दिल्ली की सीएम ये क्या कह रही हैं? इसके बाद चर्चा आम हो गई कि दिल्ली चुनाव में भाजपा ने वोट चोरी की है। एक टीवी साक्षात्कार के दौरान सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि 70 साल से कांग्रेस ईवीएम हैक कर रही थी तो कुछ नहीं, भाजपा ने कर लिया तो बुरा लग गया? उनके इस बयान से दिल्ली की राजनीति में हड़कंप मच गया है और भाजपा द्वारा दिल्ली में वोट चोरी कर सरकार बनाने की चर्चा जोरों पर है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने भी इस बयान को एक्स पर साझा कर भाजपा पर तीखा हमला बोला है। अरविंद केजरीवाल ने आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा भी कांग्रेस की तरह वोट चोरी करती है? दिल्ली की सीएम ये क्या कह रही हैं?
‘‘आप’’ के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने कहा कि आम आदमी पार्टी शुरू से ही कहती आ रही है कि कांग्रेस और भाजपा में कोई अंतर नहीं है। दोनों ही पार्टियां भारतीय लोकतंत्र की हत्यारी हैं। सत्ता हथियाने के लिए दोनों ने ही संवैधानिक संस्थानों का दुरुपयोग किया और जनता के अधिकारों का हनन किया। कांग्रेस ने भी सत्ता पाने के लिए केंद्रीय जांच एजेंसियो का दुरुपयोग किया और अब भाजपा भी वही काम कर रही है। आज भाजपा भी विपक्ष के नेताओं पर फर्जी केस दर्ज करा कर उन्हें परेशान कर रही है और जनता की आवाज को दबा रही है।
अनुराग ढांडा ने कहा कि 70 साल से कांग्रेस ईवीएम हैक कर रही थी तो कुछ नहीं हो रहा था, भाजपा ने कर लिया तो बुरा लग गया, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का यह कहना बताता है कि दिल्ली में खुलेआम वोटों की चोरी हुई और इसी के चलते दिल्ली में भाजपा की सरकार बन पाई। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, सांसद संजय सिंह समेत तमाम नेताओं ने वोट चोरी के मुद्दे को बार-बार उठाया और चुनाव आयोग से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अरविंद केजरीवाल की नई दिल्ली विधानसभा में फर्जी नाम से 6 हजार से अधिक वोट कटवाने की एप्लिकेशन दी गई और तत्कालीन सीएम आतिशी ने सबूतों के साथ चुनाव आयोग से शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
उन्होंने कहा कि दिल्ली चुनाव के दौरान पूरे देश ने ने देखा कि किस तरह भाजपा के लोगों ने साड़ी, जूते, सोने की चेन और पैसे बांटे। आम आदमी पार्टी ने इसके सबूत भी दिए, लेकिन फिर भी चुनाव आयोग ने कुछ नहीं किया। इससे भी ज्यादा आश्चर्य की बात यह है कि कांग्रेस इन मुद्दों पर पूरी तरह खामोश रही। कांग्रेस ने कभी भी आचार संहिता का उल्लंघन कर रहे भाजपा प्रत्याशियों का विरोध नहीं किया। सिर्फ आम आदमी पार्टी ही बोलती रही। कांग्रेस को पता था कि तीसरी बार भी उसको जीरो सीट मिलने वाली है। वह तो सिर्फ आम आदमी पार्टी को हराने के लिए चुनाव में खड़ी थी। आम आदमी पार्टी ने कई बार यह भी बताया कि कैसे कांग्रेस भाजपा को जिताने में मदद कर रही है।
अनुराग ढांडा ने कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के इस बयान के बाद अब साफ हो गया है कि भाजपा ने दिल्ली में वोट चोरी करके सरकार बनाई है। पहले कांग्रेस यही काम करती थी और अब भाजपा यही काम कर रही है। इसलिए देश के लोगों को इन दोनों पार्टियों के किसी भी बात पर भरोसा नहीं करनी चाहिए। सिर्फ आम आदमी पार्टी ही एक मात्र ऐसी पार्टी है जो जनता के लिए काम करती है। हमने दिल्ली में करके दिखाया है और अब पंजाब में करके दिखा रहे हैं।