Skip to content
Facebook-f Instagram Youtube
  • Join AAP
  • Donate
  • About Us

    Our History

    Our Leadership

    Constitution

    Election Symbol

  • Media Gallery

    Press Release

    Official Spokespersons

  • Election Corner

    Delhi Elections 2025

  • Get Involved

    Join AAP

    Become a Member

    Careers

    Internship

    Fellowship

  • आप का रामराज्य

कई गाड़ियां बहुत कम चली हैं और प्रदूषण भी नहीं कर रहीं, उनको भी बीजेपी सरकार खराब बताकर स्क्रैप करने को कह रही- मनीष सिसोदिया

  • July 3, 2025

दिल्ली की सड़कों से पुरानी गाड़ियों को हटाने के बीजेपी सरकार के तुगलकी फरमान पर आम आदमी पार्टी ने तीखा हमला बोला। ‘‘आप’’ के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने कहा कि यह तुगलकी फरमान बीजेपी और ऑटो कंपनियों के बीच सांठगांठ का परिणाम है। बीजेपी ऑटो कंपनियों को फायदा पहुंचाने के लिए दिल्ली के 61 लाख मीडिल क्लास को नई गाड़ियां खरीदने के लिए मजबूर कर रही है। जबकि इनमें से कई गाड़ियां बहुत कम चली हैं और प्रदूषण भी नहीं कर रहीं हैं, लेकिन बीजेपी सरकार उनको खराब बताकर स्क्रैप करने को कह रही है। उन्होंने कहा कि फुलेरा की पंचायत वाली सरकार के इस फैसले से सिर्फ वाहन निर्माता कंपनियों, स्क्रैप डीलर, हाई सिक्युरिटी नंबर प्लेट बनाने वाली कंपनियों को फायदा होगा। ‘‘आप’’ की मांग है कि सरकार पुरानी गाड़ियों को पेट्रोल पंप पर तेल नहीं देने के जनविरोधी आदेश तुरंत वापस ले।

गुरुवार को पार्टी मुख्यालय पर प्रेसवार्ता कर मनीष सिसोदिया ने कहा कि पंचायत वेब सीरीज पंचायत का जिक्र करते हुए कहा कि इस सीरीज में साम, दाम, दंड, भेद और झूठ बोलकर, साजिशें करके, लोगों को बदनाम करके फुलेरा की नई पंचायत बनती है। दिल्ली सरकार भी फुलेरा की नई पंचायत की तरह व्यवहार कर रही है। साम, दाम, दंड, भेद करके, एजेंसीज और पुलिस का दुरुपयोग करके इन्होंने फुलेरा की नई पंचायत बना ली। लेकिन इनके साथ समस्या यह है कि इनको सरकार नहीं चलानी आती है। इसलिए ये कुछ भी आदेश दे रहे हैं और सरकारों का फायदा उठाने वाली ताकतें सरकारें चला रही हैं।

मनीष सिसोदिया ने दिल्ली के 10 साल पुराने 61 लाख वाहन मालिकों के दर्द को साझा करते हुए कहा कि दिल्ली सरकार (फुलेरा की नई पंचायत) ने दिल्ली के लोगों के लिए उनकी कार, मोटरसाइकिल चलाना मुश्किल कर दिया है। फुलेरा की नई पंचायत वालों का आदेश आया है कि 10 साल पुरानी पेट्रोल और 15 साल पुरानी डीजल गाड़ियों को ईंधन नहीं मिलेगा। बहाना प्रदूषण का है, लेकिन निशाना दिल्ली के आम आदमी को लूटने का है। दिल्ली में 18 लाख कारें और 41 लाख बाइक हैं। कुल 61 लाख परिवारों के वाहन पर बीजेपी सरकार के इस फैसले की वजह से गाज गिर रही है।

मनीष सिसोदिया ने कहा कि यह वाहन स्वामी आज खून के आंसू रो रहे हैं। क्योंकि उनकी गाड़ी ठीक है, गाड़ी को मेंटेन करके रखी हुई है। बहुत सारी गाड़ियां 20 हजार किलोमीटर भी नहीं चली है। लोगों ने इन गाडियों के प्रदूषण कंट्रोल के मानदंडों को मेंटेन करके रखा हुआ है। लेकिन फुलेरा की नई पंचायत का आदेश है कि अब इन गाड़ियों को पेट्रोल-डीजल नहीं मिलेगा। अब ये लोग नई कार या बाइक खरीदें। बीजेपी की सरकार दिल्ली के 61 लाख परिवारों को नई कार या बाइक खरीदने के लिए मजबूर कर रही है। पुरानी बाइक या कार घर में रखने नहीं देंगे।

मनीष सिसोदिया ने कहा कि बीजेपी सरकार के इस फैसले से ऑटो मोबाइल कंपनियां सबसे ज्यादा फायदे में हैं। आम आदमी दुखी है, लेकिन ऑटो मोबाइल कंपनियों की चांदी हो रही है। जब सरकार इन पुराने वाहनों को सड़क से हटा देगी तो मजबूर होकर 18 लाख लोगों को नई कार और 41 लाख लोगों को नई बाइक खरीदनी पड़ेगी। फुलेरा की पंचायत के फैसले से दिल्ली का सारा मीडिल क्लास दुखी है। बीजेपी सरकार के इस फैसले की चपेट में सैलरी क्लास आ रहा है। सैलरी क्लास का एक व्यक्ति चार-पांच साल बचत करता है तब जाकर 5-10 की लोन पर एक बाइक या कार लेता है।

मनीष सिसोदिया ने कहा कि सैलरी वाला बाइक या कार आदमी घर से दफ्तर और दफ्तर से घर आता है। परिवार के लिए कार खरीद कर रखता है। उसकी कार 10 किलोमीटर भी नहीं चली होगा और कई गाड़ियों का अभी लोन भी नहीं उतरा होगा। लेकिन बीजेपी इनको नई कार खरीदने के लिए कह रही है। वरिष्ठ नागरिक अपने पास गाड़ियां रखते हैं, जो बहुत कम कभी कभार चलती हैं। अब वरिष्ठ नागरिकों को कार रखनी है तो उसे भी नई कार खरीदनी होगी। बड़ी मुश्किल से बचत करके लोन लेकर कार या बाइक खरीदने वाले सैलरी क्लास को बीजेपी नई कार खरीदने को मजबूर कर रही है।

मनीष सिसोदिया ने कहा कि रिटायरमेंट के बाद वरिष्ठ नागरिक कहां से नई कार रखीदेगा? आज दिल्ली के अंदर बुजुर्गों में यही चर्चा चल रही है कि वह तो 10-15 किमी चलाने के हफ्ते में दो-चार दिन ही गाड़ी बाहर निकालते हैं। कार अभी 10 हजार किमी भी नहीं चली है, गाड़ी बिल्कुल फिट है, उसे कैसे बदल दें। अब उन्हें लोन भी नहीं मिलेगा, कहां से पैसे लाकर नई कार खरीदेंगे। बहुत सारा वर्ग सेकेंड हैंड गाड़ी खरीदता है। छोटी कमाई वाला व्यक्ति थोड़े से पैसे बचाकर सस्ते में पांच साल पुरानी सेकेंड हैंड कार या बाइक खरीदता है। ऐसे लोगों को बीजेपी कह रही है कि अब इसे बेचकर दूसरी कार या बाइक खरीदो। इन गाड़ियों को दिल्ली में नहीं चलने देंगे।

मनीष सिसोदिया ने कहा कि कार या बाइक रेस्टोरेंट के खाने या किसी शर्ट की तरह नहीं है कि बदल दिए। आज हिन्दुस्तान के आम आदमी के परिवार का एक सपना है कि वह अपने जीवन में एक कार खरीद सके। जिस तरह आदमी घर बनाने का सपना देता है कि वह अपने जीवन में एक नया घर बना ले, वैसे ही मीडिल क्लास के एक आम आदमी का सपना होता है कि वह जीवन में एक घर बना ले और एक गाड़ी खरीद ले। इसके अलावा, अपने बच्चों को पढ़ा ले। एक आम आदमी पूरी जिंदगी में एक कार खरीदने का सपना देखता है, लेकिन बीजेपी कह रही है कि एक कार खरीदने से नहीं काम चलेगा। आपकी गाड़ी पुरानी हो गई है, इसे स्क्रैप करो। अब नई कार खरीदनी पड़ेगी।

मनीष सिसोदिया ने कहा कि फुलेरा की पंचायत के इस फरमान से सबसे पहले ऑटो मोबाइल कंपनियों को फायदा हो रहा है। बीजेपी ऑटो मोबाइल कंपनियों को फायदा पहुंचाने के लिए दिल्ली के 61 लाख लोगों को नई गाड़ी खरीदने के लिए बाध्य कर रही है। पुरानी गाड़ियों को ठिकाने के लगाने के लिए स्क्रैप इंडस्ट्री आएगी। दूसरा फायदा स्क्रैप इंडस्ट्री को होगा। तीसरा, हायर सिक्युरिटी नंबर प्लेट वाली कंपनियों को फायदा होगा। चौथा, ओला, उबर कंपनियों को फायदा होगा।

मनीष सिसोदिया ने कहा कि यह कोई संयोग नहीं है कि एक जुलाई से दिल्ली में प्रदूषण रोकने के नाम पर 61 लाख पुरानी गाड़ियों को ईंधन देना बंद किया और एक जुलाई से ही भारत सरकार के ट्रांसपोर्ट मंत्रालय ने पीक आवर्स में ओला व उबर को दोगुना किराया वसूलने का आदेश जारी किया। पहले पीक आवर्स में डेढ़ गुना किराया लेने की इजाजत थी। पुरानी गाड़ियों के बंद होने से ऑटो मोबाइल कंपनियों, स्क्रैप इंडस्ट्री, हाई सिक्युरिटी नंबर प्लेट की कंपनियों और ओला-उबर की मौज होगी। बीजेपी इनसे फायदा उठाएगी और दिल्ली का आम आदमी रोएगा।

मनीष सिसोदिया दिल्ली के लोगों की तरफ से बीजेपी सरकार से अनुरोध किया कि दिल्लीवालों ने बीजेपी की सरकार बनाई है, इस तरह से उनको खून के आंसू मत रूलाइए। बीजेपी कभी प्राइवेट स्कूल वालों के गले में बांहें डाल कर उनकी फीस बढ़वा देते हैं। कभी ऑटो मोबाइल कंपनियों के गले में बांहें डाल कर नई कार खरीदने के लिए तुगलकी फरमान जारी करते हैं। इस आदेश को वापस लिया जाए। बीजेपी सरकार पुराने वाहनों को तेल न देने का आदेश वापस ले। बहुत सारे लोगों की गाड़ियां अभी फिट हैं। बहुत सारे लोगों की गाड़ियां दो-चार में ही ज्यादा प्रदूषण फैलाने वाली बन गई हैं। प्रदूषण रोकने के लिए प्रदूषण रोकने वाले तरीके अपनाया जाए। नई गाड़ियां खरीदवाने के तरीके ठीक नहीं है। यह लोगों को लूटने वाले तरीके हैं।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश का बहाना बनाकर पुरानी गाड़ियों को सड़कों से हटा रही बीजेपी सरकार के सवाल पर मनीष सिसोदिया ने कहा कि मुझे यह तर्क सुनकर हंसी आती है। क्योंकि बीजेपी वाले किसी कोर्ट के आदेश को नहीं मानते हैं। कोई कोई आदेश देता है तो ये लोग रातों-रात अध्यादेश लेकर आ जाते हैं। हमने इसी दिल्ली में देखा है। अगर बीजेपी सुप्रीम कोर्ट के संविधान पीठ के आदेश के खिलाफ अरविंद केजरीवाल के अधिकार रोकने के लिए रातों-रात अध्यादेश ला सकती है तो क्या वह दिल्ली के 61 लाख परिवारों को राहत देने के लिए कुछ नहीं कर सकती है। बीजेपी कोर्ट का बहाना लेकर दिल्ली के लोगों को लूट रही है।

Social Stream

Tweets by AamAadmiParty
Aam Aadmi Party | AAP

aamaadmiparty

The Fastest Growing Political Startup 🚀 Leading Alternative Politics for a Better India 🇮🇳

BJP’s book of shame 💔 BJP’s book of shame 💔
नीयत और नीति की बातें करने वाली भाजपा की असली नीयत और नीति क्या है? देखिए।
आदिवासियों के जल, जंगल, ज़मीन और उनके अधिकारों के लिए लड़ने वाले गुजरात से आम आदमी पार्टी के विधायक चैतर वसावा को ED पार्टी ने षड्यंत्र के तहत 7 साल के लिए जेल भिजवा दिया है। यह आदिवासी समाज की आवाज़ को दबाने की कोशिश है। गुजरात की जनता इसका जवाब ज़रूर देगी।
Ram Mandir me bhi chori… Ram Mandir me bhi chori…
पहले महमूद गजनवी ने भारत के मंदिरों को लूटा, अब भाजपा भारत के मंदिरों को जमकर लूट रही है।
Watch how the BJP looted the Ram Temple. #RamMand Watch how the BJP looted the Ram Temple.

#RamMandirMeinChori
अयोध्या के प्रभु श्रीराम मंदिर से करीब 200 करोड़ रुपये नकद और हीरे-जवाहरात के बक्से चोरी हो गए।

मंदिर का प्रबंधन चंपत राय के हाथ में है और सबसे ज़्यादा आरोप भी चंपत राय पर ही लग रहे हैं। फिर इतनी बड़ी घटना के बाद भी चंपत राय को अब तक हटाया क्यों नहीं गया?

आखिर चंपत राय को कौन बचा रहा है?

#RamMandirMeinChori
जो 75 साल में नहीं हुआ, वह मान सरकार ने सिर्फ़ 4 साल में कर दिखाया।
Mr. Prime Minister Modi, How many more students wi Mr. Prime Minister Modi,
How many more students will have to pay the price for your minister’s failures?
Phir se CM Bhagwant Mann🔥🔥 Phir se CM Bhagwant Mann🔥🔥
जोधपुर में सिजेरिय जोधपुर में सिजेरियन ऑपरेशन के बाद 8 महिलाओं की तबीयत बिगड़ने के सवाल पर राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर का बयान बेहद आपत्तिजनक और अमर्यादित है। यह बयान भाजपा नेताओं की स्त्री-विरोधी मानसिकता को दर्शाता है।
कब तक बच्चों के सपने, उनकी मेहनत और उनका भविष्य धर्मेंद्र प्रधान की विफलता की कीमत चुकाते रहेंगे?
क्या यह सरकार एक पिता की पीड़ा समझ पाएगी? क्या यह सरकार बच्चों की मानसिक स्थिति कभी समझ पाएगी?

प्रधानमंत्री जी, आपकी सरकार में बार-बार पेपर लीक हुए। छात्रों के सामने बार-बार असमंजस, अनिश्चितता और मानसिक तनाव की स्थिति पैदा की गई।

गलती सरकार की है, निकम्मापन शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का है, लेकिन सज़ा देश के बच्चे और उनके परिवार भुगत रहे हैं।

परीक्षा व्यवस्था बार-बार सवालों के घेरे में रही। फिर भी छात्रों के लिए कुछ मिनट का बफर टाइम या किसी तरह की राहत का प्रावधान क्यों नहीं था?

मध्य प्रदेश के विदिशा में NEET re-exam के दौरान महज़ दो मिनट की देरी ने तीन छात्रों की सालों की मेहनत पर पानी फेर दिया।

धृतराष्ट्र की तरह सब कुछ जानते हुए भी आँखें मूंदे बैठे रहना महापाप है।
The BJP must provide the nation with an answer!! The BJP must provide the nation with an answer!!
पंजाब की महिलाओं के लिए खुशख़बरी! 
1 जुलाई को तीन महीने के पैसे एक साथ मिलेंगे।
What has Punjab witnessed under the 4 years of Man What has Punjab witnessed under the 4 years of Mann Govt?
महाराज जी, रामद्रोही आपके ही खेमे में बैठे हैं। आपकी नाक के नीचे भगवान की संपत्ति लूटी जा रही है।
18 students lost their lives. 18 families lost hop 18 students lost their lives. 18 families lost hope. Countless dreams were shattered.

Prime Minister Modi, when will Dharmendra Pradhan be held accountable?
बेंगलुरु में NEET UG re-exam बेंगलुरु में NEET UG re-exam देने आई बच्चियाँ फूट-फूटकर रोने लगीं। थोड़ी देर से पहुँचने पर उन्हें परीक्षा नहीं देने दी गई।

सरकार बच्चों को और कितनी यातनाएँ देगी? पहले आपके भ्रष्टाचार के कारण उनकी परीक्षा रद्द हुई, फिर उन्हें दोबारा परीक्षा देने के लिए मजबूर किया गया। अब थोड़ी सी देरी होने पर उन्हें परीक्षा केंद्र में प्रवेश तक नहीं मिला।

क्या सरकार में बैठे लोगों में ज़रा सी भी मानवता बची है?
"No Water Shortage in India,” Says Nitin Gadkari "No Water Shortage in India,” Says Nitin Gadkari. So Why Are Millions Still Thirsty?
Load More Follow on Instagram

“First, they ignore you, then they laugh at you, then they fight you and then you win.” - Mahatma Gandhi

AAM AADMI PARTY

1, Pandit Ravi Shankar Shukla Lane, (1 – Canning Lane)
New Delhi – 110001

  • Helpline No : 97185 00606
  • Timing : 9:00 am - 6:00 pm
  • Email ID: [email protected]

About

  • Our History
  • AAP Leadership
  • Constitution
  • Election Symbol
  • C2/C7 Documents
  • Archive Website

Media Resources

  • Press Release
  • Official Spokespersons

Follow us on

Facebook-f Instagram Youtube X-twitter
©2026 Aam Aadmi Party. All rights reserved.
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Contact Us
About Us

Our History

Our Leadership

Constitution

Election Symbol

Media Gallery

Press Release

Official Spokespersons

Election Corner

Delhi Elections 2025

Get Involved

Join AAP

Become a Member

Careers

Internship

Fellowship

आप का रामराज्य
Facebook-f Instagram Youtube