िल्ली नगर निगम में आम आदमी पार्टी के नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग ने शुक्रवार को शालीमार बाग विधानसभा स्थित वार्ड-55 का दौरा कर समस्याओं का जायजा लिया। अंकुश नारंग ने निगम के आयुर्वेद हॉस्पिटल, बस स्टॉप पार्क, एमसीडी स्कूल, गली नं.1 और शालीमार चौक हैदरपुर की साफ सफाई व्यवस्था देखी और स्थानीय लोगों के जरिए संज्ञान में आई समस्याओं का तत्काल समाधान करने के लिए एमसीडी के अधिकारियों को निर्देश दिए। इस दौरान वार्ड से ‘‘आप’’ के पार्षद जलज चौधरी और एमसीडी के अधिकारी भी मौजूद रहे।
दिल्ली नगर निगम में आम आदमी पार्टी के नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग ने बताया कि शालीमार बाग वार्ड से ‘‘आप’’ के पार्षद जलज चौधरी के साथ उनके वार्ड का दौरा किया। इस दौरान निगम के एक आयुर्वेदिक अस्पताल का भी दौरा किया। यहां लोगों से बात कर उनकी समस्याएं जानी। लोग पार्क के घास लगवाना चाहते हैं, दीवार टूटी हुई है। रेलिंग लगवाना चाहते हैं। भाजपा बहुत बड़े-बड़े दावे करती है। शालीमार बाग वार्ड सीएम रेखा गुप्ता के निर्वाचन क्षेत्र शालीमार बाग़ में आता है, लेकिन यहां ढेरों समस्याएं हैं। साफ सफाई की व्यवस्था ठीक नहीं है। यहां और कई काम किए जा सकते हैं।
अंकुश नारंग ने कहा कि हैदरपुर में बाथरूम के अंदर पानी की सुविधा नहीं है। पानी की सुविधा देनी पड़ेगी। बाथरूम की साफ सफाई अच्छी नहीं है। इसे और अच्छी करने की जरूरत है। आम आदमी पार्टी के पार्षद सभी समस्याएं दूर करवाने का पूरा प्रयास कर रहे हैं। यह वार्ड शालीमार बाग में आता है और यहां से भाजपा की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता विधायक हैं। जबकि आम आदमी पार्टी का पार्षद है। इसलिए मुख्यमंत्री इस वार्ड के विकास को लेकर अनदेखी करती है। साथ ही, हमें नीचा भी दिखाने की कोशिश करती है।
अंकुश नारंग ने जनता से कहा कि आम आदमी पार्टी के सभी पार्षद जमीन पर उतर कर काम कर रहे हैं। एमसीडी के जरिए सफाई समेत सारी व्यवस्थाओं को देख रहे हैं। बारिश में कहीं जल भराव न हो, इससे निपटने की व्यवस्था भी हमलोग देख रहे हैं। भाजपा का मेगा सफाई अभियान मात्र दिखावा था। कही पर भी मेगा सफाई अभियान नहीं चल रहा है। इस अभियान में भाजपा ने आप पार्षदों को हिस्सेदार नहीं बनाया। कुल 250 पार्षद है। वर्तमान में 238 पार्षद है। इसमें 113 आम आदमी पार्टी के पार्षद हैं, जबकि 8 कांग्रेस के पार्षद हैं। भाजपा ने इन 121 पार्षदों की सफाई अभियान में भागीदारी नहीं की। राजा इकबाल सिंह दिल्ली के महापौर हैं। उनको तय करना पड़ेगा कि वह दिल्ली के महापौर हैं या सिर्फ भाजपा के हैं। सीएम रेखा गुप्ता शालीमार बाग से विधायक हैं। उनको भी तय करना पड़ेगा कि वो सिर्फ भाजपा पार्षद वाले दो वार्डों की विधायक हैं या तीनों वार्ड से विधायक हैं। जब कोई पार्षद, विधायक, मुख्यमंत्री, मेयर बन जाता है तो उसे निष्पक्ष होकर अपने निर्वाचन क्षेत्र के लिए काम करना चाहिए। भेदभाव नहीं करना चाहिए।
निरीक्षण में ये खामियां सामने आई
1. दिल्ली नगर निगम की आयुर्वेदिक हॉस्पिटल पंचकर्म में साफ सफाई व ड्यूटी स्टाफ की कमी की समस्या सामने आई। यहा 60 से 80 पेशेंट रोज ट्रीटमेंट के लिए आते हैं। ट्रीटमेंट के लिए आए हुए पेशेंटो से भी बात की।
2. पार्क में लाइट नहीं जलती है और न ही समय पर साफ सफाई होती है, पार्क की तक उखड़ी पड़ी है।
3. एमसीडी स्कूल में चौकीदार कमी हैं स्कूल की प्रिंसिपल और स्थानीय लोगों ने स्कूल के बाहर की बाउंड्री को 12 फुट ऊंची करने की मांग की।
4. एकता गली नंबर 1 में साफ सफाई बहुत खराब है। और गलियों में कूड़े के अंबार लगे हुए हैं।
5. हैदरपुर शालीमार चौक पर टूटे पड़े टॉयलेट को फिर से शुरू करने के लिए लोगों ने आग्रह किया।