Skip to content
Facebook-f Instagram Youtube
  • Join AAP
  • Donate
  • About Us

    Our History

    Our Leadership

    Constitution

    Election Symbol

  • Media Gallery

    Press Release

    Official Spokespersons

  • Election Corner

    Delhi Elections 2025

  • Get Involved

    Join AAP

    Become a Member

    Careers

    Internship

    Fellowship

  • आप का रामराज्य

एक तरफ़ दिल्ली प्यास से तड़प रही है और दूसरी तरफ सीएम रेखा गुप्ता मायामहल में रहने की तैयारी कर रहीं- सारिका चौधरी

  • June 7, 2025

मुंडका विधानसभा क्षेत्र में पानी की किल्लत और बिजली कटौती से त्रस्त महिलाओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन कर अपना विरोध जताया। यह मटका फोड़ प्रदर्शन आम आदमी आदमी पार्टी की दिल्ली महिला विंग की अध्यक्ष सारिका चौधरी की नेतृत्व में किया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान महिलाओं ने भाजपा सरकार को कड़ा संदेश दिया है कि अब और नहीं सहेंगे, पानी का हक लेकर रहेंगे। सारिका चौधरी ने कहा कि मुंडका के कई इलाकों में पानी की भारी किल्लत है। हमारे पानी के मटके खाली पड़े हुए हैं। जगह-जगह पानी की समस्या होने से नाराज हम महिलाएं घड़े तो तोड़ कर अपना विरोध जता रही हैं।

मटका फोड़ प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने कहा कि जहां रेखा गुप्ता जैसे नेता शालीमार बाग और रोहिणी जैसे पॉश इलाकों में रहते हैं, वहां पानी की कोई कमी नहीं है, लेकिन मुंडका की कच्ची कॉलोनियों में लोग एक-एक बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। क्या कॉलोनी वालों ने वोट नहीं दिया? क्या उनकी जीत में कॉलोनी वालों का योगदान नहीं था? फिर भी, उनकी समस्याओं को दूर करने में कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। रेखा गुप्ता ने जो वादे किए थे, उनमें से एक भी पूरा नहीं हुआ। बिजली की कटौती हो रही है, पानी नहीं मिल रहा और जो पानी आता है, वह गंदा और बदबूदार है।

महिलाओं ने कहा कि गर्मी के मौसम में बच्चे और औरतें पानी की किल्लत से सबसे ज्यादा परेशान हैं। गली-गली में जाकर देखने पर पता चलता है कि लोग पानी के लिए तरस रहे हैं। टैंकरों को बंद कर दिया गया है और सप्लाई का पानी भी नहीं आता। जिन पाइपों से पानी आता था, उन्हें भी निकाल दिया गया है। सीवर का गंदा पानी कॉलोनियों में भर रहा है, जिससे लोग और ज्यादा परेशान हैं। इसके बावजूद, पानी के बिल 8,000 से 10,000 रुपये तक आ रहे हैं, जबकि पानी आता ही नहीं। जब पानी नहीं मिल रहा, तो बिल किस बात का?

महिलाओं ने कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से जवाब चाहिए कि पॉश इलाकों में पानी क्यों उपलब्ध है, लेकिन कच्ची कॉलोनियों में पानी की एक बूंद तक नहीं पहुंचती। उन्होंने भाजपा सरकार पर गरीब और दबे-कुचले लोगों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। मुंडका जैसे ऐतिहासिक गांव में चारों तरफ पानी भरा हुआ है, फिर भी पीने का साफ पानी नहीं मिलता। भाजपा का निगम पार्षद, विधायक, मेयर, और सरकार होने के बावजूद कॉलोनियों में पानी और बिजली की समस्या जस की तस है।

महिलाओं ने कहा कि भाजपा सरकार के 100 दिन पूरे हो चुके हैं। इन 100 दिनों में दिल्ली का सत्यानाश हो गया है। बिजली की चार-चार घंटे की कटौती रोज हो रही है। अरविंद केजरीवाल की सरकार में लोग इनवर्टर भूल चुके थे, लेकिन अब जनरेटर की दुकानें फिर से खुलने लगी हैं। मोहल्ला क्लीनिक जैसी सुविधाएं बंद की जा रही हैं और महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा जैसी सुविधाएं भी खत्म हो रही हैं। भाजपा ने जो 2,500 रुपये देने का वादा किया था, वह भी पूरा नहीं हुआ।

महिलाओं ने कहा कि बारिश होते ही कॉलोनियों में पानी भर जाता है, क्योंकि नालों की सफाई नहीं होती। कूड़ा नहीं उठाया जाता, और जमादार समय पर नहीं आते। बिजली कटौती और पानी की किल्लत ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। भाजपा जनता की मांगों को पूरा करे, वरना लोग दोबारा अरविंद केजरीवाल की सरकार लाएंगे, क्योंकि वही दिल्ली को संभाल सकते हैं और जनता का भला कर सकते हैं।

महिलाओं ने कहा कि भाजपा सरकार ने दिल्ली को तहस-नहस कर दिया है। पानी के मटके खाली पड़े हैं, और लोग बिलों के बोझ तले दब रहे हैं। बिजली कटौती और गंदा पानी आम बात हो गई है। टैंकर बंद हैं और सप्लाई का पानी हफ्ते में एक-दो बार ही आता है। उन्होंने भाजपा पर वादाखिलाफी और धोखेबाजी का आरोप लगाया। महिलाओं और बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य, और बुनियादी सुविधाओं के लिए केजरीवाल सरकार को सबसे बेहतर बताया और कहा कि भाजपा ने हर मोर्चे पर जनता को निराश किया है।

Social Stream

Tweets by AamAadmiParty
Aam Aadmi Party | AAP

aamaadmiparty

The Fastest Growing Political Startup 🚀 Leading Alternative Politics for a Better India 🇮🇳

गुजरात और देशभर में केजरीवाल को रोकने के लिए, बीजेपी ने उन्हें झूठे केस में जेल भेजा  था।
इस बार गुजरात में बीजेपी की ट्रिपल इंजन की सरकार नहीं बनेगी,

इस बार किसानों, युवाओं, महिलाओं और व्यापारियों के मल्टीपल इंजन की सरकार बनेगी।
हमारे पूर्वजों ने गुजरात और देश के लिए अपना सब कुछ कुर्बान कर दिया,
लेकिन बीजेपी ने वर्षों तक सिर्फ़ सत्ता की मलाई खाई है।
अब गुजरात को बचाने की जिम्मेदारी हम सबको मिलकर उठानी होगी।
अगर गुजरात का युवा सिर्फ़ दो साल आम आदमी पार्टी को व्यवस्था परिवर्तन के लिए दे दे,
तो गुजरात की तक़दीर बदल सकती है।

— Arvind Kejriwal, राष्ट्रीय संयोजक, Aam Aadmi Party
कोर्ट ने साफ़ शब्दों में कहा कि CBI ने फ़र्ज़ी मामला बनाया था और अरविंद केजरीवाल समेत AAP के नेताओं ने कोई ग़लत काम नहीं किया‼️
गुजरात का युवा जब रोजगार मांगने जाता है, तो उनके हाथ में नशा और दारू की बोतल पकड़ा दी जाती है। कितने परिवारों के बच्चे जहरीली शराब पीने और नशे की वजह से मर चुके हैं।

पिछले 5 साल में 12 पुल गिर गए और कई लोगों की जान चली गई। लेकिन फिर भी लोग कमल का बटन दबा आते हैं।

आख़िर लोग कितने और लोगों का भविष्य बर्बाद होने का इंतज़ार कर रहे हैं? आख़िर लोग कब जागेंगे?

— @arvindkejriwal , राष्ट्रीय संयोजक, AAP
📍 सूरत, गुजरात

गुजरात को बीजेपी के कुशासन से मुक्ति दिलाने के संकल्प के साथ आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक @arvindkejriwal जी सूरत में आयोजित क्षेत्रीय बूथ सम्मेलन में पहुंचे और कार्यकर्ताओं में जोश भरा।
पंजाब में इन माताओं-बहनों की यह खुशी ही आम आदमी पार्टी सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि है🙏

#1000Gift4PunjabWomen
नरेंद्र मोदी = जुमलों का जादूगर 🧙 

#JhoothaModiSachaKejriwal
Naam badalne se sab thik ho jata hai kya?? Naam badalne se sab thik ho jata hai kya??
विदेश मंत्री एस जयशंकर द्वारा यह कहना कि अभी ईरान से बात करना संभव नहीं है। मोदी जी ने ईरान से अपने रिश्ते बिगाड़ लिए हैं और तेल और गैस की आपूर्ति बिगड़ गई है। 

इस वजह से देश में तेल और गैस के दाम बढ़ेंगे और इसका सबसे ज़्यादा फ़ायदा नरेंद्र मोदी जी के दोस्तों को होगा। देश में बढ़ती महंगाई का कारण सिर्फ़ नरेंद्र मोदी जी है।
गुजरात में 2027 के चुन गुजरात में 2027 के चुनाव में पार्टी नहीं व्यवस्था ही बदलेगी, और जनता की सरकार बनेगी💯
गारंटी मतलब...केजरीवाल💯

पंजाब में भगवंत मान सरकार ने महिलाओं को आर्थिक तौर पर सशक्त बनाने के लिए अहम फैसला लिया है 👏

🔹 18 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को ₹1000 प्रति माह दिए जाएंगे
🔹 SC समाज की महिलाओं को ₹1500 प्रति माह दिए जाएंगे

#1000Gift4PunjabWomen
जय हिंद 🇮🇳 T-20 Cricket World C जय हिंद 🇮🇳

T-20 Cricket World Cup के फाइनल में रिकॉर्ड जीत दर्ज करने पर भारतीय क्रिकेट टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। 

भारतीय Cricket टीम की यह जीत पूरे देश के लिए बेहद गर्व और खुशी का पल है।
गुजरात से कमल का फूल उखाड़ फेंकगे‼️
मोदी ने महिलाओं को ठगा ❌
केजरीवाल ने महिलाओं से किया वादा निभाया ✅

#JhoothaModiSachaKejriwal
महिला सशक्तिकरण की महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम, केजरीवाल की एक और गारंटी पूरी।

अब पंजाब में 18 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को—

🔹 महिलाओं को ₹1000 प्रति माह
🔹 SC समाज की महिलाओं को ₹1500 प्रति माह दिए जाएँगे 

#1000Gift4PunjabWomen
AAP सरकार की ₹1000/महीना AAP सरकार की ₹1000/महीना वाली गारंटी पूरी होने के बाद पंजाब की हर महिला की खुशी का Level 😃 

#1000Gift4PunjabWomen
जो मोदी से ना हुआ,
वो केजरीवाल ने कर दिखाया।

गारंटी मतलब... केजरीवाल...

#JhoothaModiSachaKejriwal
*पंजाब में केजरीवाल की एक और गारंटी हुई पूरी, भगवंत मान सरकार ने महिलाओं के हित में लिया बड़ा फ़ैसला* 🙏

🔷 अब प्रदेश की 18 साल से अधिक उम्र की सभी महिलाओं को मिलेंगे ₹1000 प्रति माह

🔷 इसके साथ ही अनुसूचित समाज (SC) की महिलाओं को मिलेंगे ₹1500 प्रति माह 

#1000Gift4PunjabWomen
जो कहा, वो करके भी दिखाया💯

#1000Gift4PunjabWomen
Load More Follow on Instagram

“First, they ignore you, then they laugh at you, then they fight you and then you win.” - Mahatma Gandhi

AAM AADMI PARTY

1, Pandit Ravi Shankar Shukla Lane, (1 – Canning Lane)
New Delhi – 110001

  • Helpline No : 97185 00606
  • Timing : 9:00 am - 6:00 pm
  • Email ID: [email protected]

About

  • Our History
  • AAP Leadership
  • Constitution
  • Election Symbol
  • C2/C7 Documents
  • Archive Website

Media Resources

  • Press Release
  • Official Spokespersons

Follow us on

Facebook-f Instagram Youtube X-twitter
©2026 Aam Aadmi Party. All rights reserved.
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Contact Us
About Us

Our History

Our Leadership

Constitution

Election Symbol

Media Gallery

Press Release

Official Spokespersons

Election Corner

Delhi Elections 2025

Get Involved

Join AAP

Become a Member

Careers

Internship

Fellowship

आप का रामराज्य
Facebook-f Instagram Youtube