Skip to content
Facebook-f Instagram Youtube
  • Join AAP
  • Donate
  • About Us

    Our History

    Our Leadership

    Constitution

    Election Symbol

  • Media Gallery

    Press Release

    Official Spokespersons

  • Election Corner

    Delhi Elections 2025

  • Get Involved

    Join AAP

    Become a Member

    Careers

    Internship

    Fellowship

  • आप का रामराज्य

ईडी के दो केस में केजरीवाल की बड़ी जीत

  • January 22, 2026

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी के दो केस में बड़ी जीत मिली है। ईडी ने तथाकथित शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल पर समन का उल्लंघन करने का आरोप लगाया था और उन्होंने ईडी के केस को फर्जी बताते हुए समन को अवैध करार दिया था। गुरुवार को राउज एवेन्यू कोर्ट ने ईडी के इन दोनों केस में अरविंद केजरीवाल को बरी कर दिया। कोर्ट से मिली इस बड़ी जीत पर अरविंद केजरीवाल ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सत्यमेव जयते।

यह आदेश राउज एवेन्यू कोर्ट के एडिशनल चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट पारस दलाल ने सुनाया। उन्होंने ईडी द्वारा दायर की गई दोनों शिकायतों को खारिज करते हुए अरविंद केजरीवाल को बरी कर दिया।

राउज एवेन्यू कोर्ट का फैसला आने के बाद आम आदमी पार्टी के तमाम नेताओं ने केंद्रीय एजेंसियों को हथियार की तरह इस्तेमाल करने पर भाजपा पर तीखा हमला बोला। पंजाब में पार्टी के प्रभारी और दिल्ली के पूर्व उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने एक्स पर कहा कि सच को जितना चाहे मर्जी दबाने की कोशिश कर लो, लेकिन एक दिन सामने आ ही जाता है। सत्यमेव जयते। वहीं, वरिष्ठ नेता व दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि सत्यमेव जयते। भगवान के घर देर है अंधेर नहीं।

‘‘आप’’ सांसद संजय सिंह ने कहा कि भाजपा के पापों का अंत होगा, न्याय भी मिलेगा। अरविंद केजरीवाल के खिलाफ ईडी-सीबीआई का इस्तेमाल करके झूठा फसाने की साजिशों का आज फिर पर्दाफ़त्राश हुआ। न्यायालय का आदेश मोदी सरकार के मुंह पर तमाचा है।

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री व विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने एक्स पर कहा कि सत्य परेशान हो सकता है, लेकिन पराजित नहीं। भाजपा और उनकी ईडी की तमाम साज़िशें एक बार फिर कोर्ट में बेनक़ाब हो गईं और सत्य की जीत हुई। अरविंद केजरीवाल कट्टर ईमानदार हैं और हमेशा रहेंगे।

“आप” के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने भाजपा को आड़े हाथ लिया। उन्हांेने एक्स पर कहा कि फिर अरविंद केजरीवाल सही साबित हुए और ईडी, बीजेपी गलत। अरविंद केजरीवाल ने उसी समय कहा था कि ईडी के सम्मन राजनीति से प्रेरित हैं और ईडी भाजपा के राजनैतिक हथियार के रूप में काम कर रही है। भाजपा को अपनी ओछी हरकतों के लिए देश से माफी मांगनी चाहिए। जबकि बुराड़ी से विधायक संजीव झा ने कहा कि भगवान के घर में देर है, अंधेर नहीं। सत्यमेव जयते।

‘‘आप’’ की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि सच की जीत हुई है। यह इस बात का प्रमाण है कि अरविंद केजरीवाल एक कट्टर ईमानदार नेता हैं और आम आदमी पार्टी का एक-एक नेता कट्टर ईमानदार है। कोर्ट ने ईडी द्वारा भेजे गए समन को अवैध माना है। इससे पहले पीएमएलए कोर्ट ने भी कहा था कि ईडी द्वेष की भावना से काम कर रही थी और अरविंद केजरीवाल को जमानत दी थी। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने भी जमानत देते समय कहा था कि अरविंद केजरीवाल के खिलाफ पर्याप्त सबूत नहीं हैं।

प्रियंका कक्कड़ ने आगे कहा कि बिना मंजूरी लिए एक मौजूदा मुख्यमंत्री को गिरफ्तार किया गया, जो कि अवैध था। भाजपा ने ईडी के जरिए यह पूरा केस अपने पार्टी दफ्तर में लिखा था। यह अरविंद केजरीवाल को बदनाम करने और उन्हें गिरफ्तार करने की साजिश थी, क्योंकि भाजपा को दिल्ली की सत्ता पर काबिज होना था। भाजपा अरविंद केजरीवाल की काम की राजनीति और उनकी नीतियों का मुकाबला नहीं कर सकती। सत्ता हासिल करने के लिए भाजपा ने जो षड्यंत्र रचा था, वह आज एक बार फिर तहस-नहस हो गया है। पिछले 10-11 महीनों की भाजपा सरकार ने दिल्ली को बर्बाद कर दिया है। भाजपा प्रशासन के मामले में शून्य है और वह काम की राजनीति का मुकाबला नहीं कर सकती थी। इसलिए यह झूठा केस रचा गया जो आज ध्वस्त हो गया।

तिलक नगर विधायक जरनैल सिंह ने कहा कि जब ये केस दर्ज हुए थे, तो अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी को झूठा बदनाम किया गया। आज जब अरविंद केजरीवाल बाइज्जत बरी हो गए हैं, तो उन सब परेशानियों का जवाब कौन देगा? उन परेशानियों के लिए किसकी जवाबदेही तय होगी? अरविंद केजरीवाल तो परेशानियों को झेल गए, लेकिन एजेंसियों की जवाबदेही कौन तय करेगा? इसका खामियाजा दिल्ली की जनता को भुगतना पड़ रहा है। लोग एक आईआईटीयन मुख्यमंत्री को छोड़कर अब एक ऐसी मुख्यमंत्री को झेल रहे हैं जो एक्यूआई को एआईक्यू कहती हैं। इस कारण हर दिन दिल्ली और बदहाल होती जा रही है।

Social Stream

Tweets by AamAadmiParty
Aam Aadmi Party | AAP

aamaadmiparty

The Fastest Growing Political Startup 🚀 Leading Alternative Politics for a Better India 🇮🇳

सत्यमेव जयते 🙏 भाज सत्यमेव जयते 🙏

भाजपा की तानाशाही और झूठी राजनीति से ना डरे और ना ही झुके, सच्चाई व हिम्मत के साथ लड़े और अंत में जीतकर निकले🔥

#KattarImaandarKejriwal
ये आंसू BJP की झूठी और ये आंसू BJP की झूठी और फ़र्ज़ी राजनीति पर भारी पड़ेंगे….
प्रधानमंत्री मोदी प्रधानमंत्री मोदी ने अपने ‘परम मित्र’ को बचाने के लिए देश को दांव पर लगा दिया‼️
Laughing stock?? Laughing stock??
Ekdum se waqt badal diye, jazbat badal diye 💔 Ekdum se waqt badal diye, jazbat badal diye 💔
What has the BJP turned this country into? What has the BJP turned this country into?
In search of Gold, Delhi has lost a Diamond‼️ In search of Gold, Delhi has lost a Diamond‼️
पंजाब पुलिस ने गुरदासपुर में शहीद दो पुलिसकर्मियों के मामले में पाकिस्तान से जुड़े तीन आरोपियों में से एक को मुठभेड़ में मार गिराया, जबकि दो को गिरफ्तार किया गया। 

AAP सरकार की पंजाब पुलिस राज्य ही नहीं, बल्कि देश की सुरक्षा भी करती है।

पाकिस्तान के नापाक मंसूबों को असफल करने के लिए हर कुर्बानी देने को तैयार रहती है।
दिल्ली में प्रीपेड दिल्ली में प्रीपेड टैक्सी चलती है, इस योजना से दिल्ली में लाखों यात्री सुरक्षित सफ़र करते थे। लेकिन जो इस योजना को सफल बनाने में नींव का पत्थर थे, उन्हें नौकरी से निकाला जा रहा है। 

दिल्ली पुलिस और गृह मंत्री अमित शाह ने 100 से ज़्यादा कर्मचारियों को बेरोजगार कर दिया है और बचे हुए कर्मचारियों को भी नौकरी से निकालने की तैयारी चल रही है।
बच्चों के अभिभावको बच्चों के अभिभावकों ने टाइम्स आफ़ इंडिया के एडिटर और रिपोर्टर्स के ख़िलाफ़ नोटिस भेजा है, इस नोटिस में क्या लिखा?
प्रधानमंत्री मोदी प्रधानमंत्री मोदी जनता से हर राज्य में Double Engine सरकार लाने की बात करते हैं।

लेकिन इनकी Double Engine सरकारें भारत को दुनिया भर में शर्मसार करती हैं।

देखिए किस तरह एक विदेशी नागरिक मुंबई में BJP सरकार के कुशासन की पोल खोल रहा है:
Know more?? Let us know in the comments 👇 Know more?? Let us know in the comments 👇
The members of Aam Aadmi Party are here to serve t The members of Aam Aadmi Party are here to serve the people. We treat politics as a vehicle to serve the people. We are not in politics to make money. We came in politics because we wanted to change the politics of this country. 

— @arvindkejriwal, AAP National Convenor
It is a proud moment to inaugurate this e-digital It is a proud moment to inaugurate this e-digital library, a transformative initiative that will empower young minds across Benaulim with access to quality digital learning resources.

Today, five schools have joined this project, and very soon all eight schools in Benaulim will be part of it, benefiting nearly 4,500 students. This is a major step toward strengthening education and ensuring equal opportunities for every child.

— Arvind Kejriwal, National Convenor, Aam Aadmi Party
📍 आगरा, उत्तर प्रदे 📍 आगरा, उत्तर प्रदेश 

Toll Booth पर गुंडई और मारपीट कर रहे कोई और नहीं बल्कि BJP विधायक बाबूलाल का बेटा सुरेश है। 

गाड़ी पर फास्टैग नहीं लगा था लेकिन VIP लिखा था। बैरियर उठने में देरी होने पर विधायक पुत्र भड़क उठे और मारपीट शुरू कर दी।
मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार को 20 साल से ज़्यादा का समय हो चुका है। लेकिन यहां सिवाय बर्बादी के कुछ नहीं हुआ है। 

लोग जहरीला पानी पीकर अपनी जान गंवा रहे हैं और जो अस्पताल पहुंच भी रहे हैं, उन्हें वहाँ बिना इलाज और दवाओं के तड़पाया जा रहा है। 

मध्य प्रदेश के छतरपुर के जिला अस्पताल का हाल:
📍 पीलीभीत, उत्तर प् 📍 पीलीभीत, उत्तर प्रदेश 

भाजपा सरकार और नेताओं ने शहीद भगत सिंह जी के नाम पर द्वार बनाने के लिए बजट निकाला। Gate बनाया गया लेकिन उस Gate से भगत सिंह जी को ही गायब कर दिया गया। 
 
यह भाजपा की शहीद-ए-आजम भगत सिंह जी के ख़िलाफ़ सोच दर्शाती है। इससे पहले इसी भाजपा ने दिल्ली के दफ्तरों आदि से भगत सिंह जी की तस्वीरें हटा दी थीं।
बीजेपी की चार इंजन सरकार में लोगों के घरों के नलों से ज़हरीला और बदबूदार पानी आ रहा है।

क्या बीजेपी सरकार इंदौर और हरियाणा के पलवल के बाद, दिल्ली में भी लोगों को ज़हरीले पानी से मारना चाहती है?
Under BJP’s rule, hate feels protected and discr Under BJP’s rule, hate feels protected and discrimination feels normal.

Daughters from North East are abused in the national capital — and the accused flaunts being a “politician’s son.”

Is this the New India they promised?

Arrest him. Stop protecting hate.
BJP सरकार : Drug Mafia के बचाव में अपने ही पुलिस कर्मी को धमकाया ❌

AAP सरकार : नशा तस्करों को पकड़ने पर पुलिस कर्मियों को किया सम्मानित ✅
Load More Follow on Instagram

“First, they ignore you, then they laugh at you, then they fight you and then you win.” - Mahatma Gandhi

AAM AADMI PARTY

1, Pandit Ravi Shankar Shukla Lane, (1 – Canning Lane)
New Delhi – 110001

  • Helpline No : 97185 00606
  • Timing : 9:00 am - 6:00 pm
  • Email ID: [email protected]

About

  • Our History
  • AAP Leadership
  • Constitution
  • Election Symbol
  • C2/C7 Documents
  • Archive Website

Media Resources

  • Press Release
  • Official Spokespersons

Follow us on

Facebook-f Instagram Youtube X-twitter
©2026 Aam Aadmi Party. All rights reserved.
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Contact Us
About Us

Our History

Our Leadership

Constitution

Election Symbol

Media Gallery

Press Release

Official Spokespersons

Election Corner

Delhi Elections 2025

Get Involved

Join AAP

Become a Member

Careers

Internship

Fellowship

आप का रामराज्य
Facebook-f Instagram Youtube