Skip to content
Facebook-f Instagram Youtube
  • Join AAP
  • Donate
  • About Us

    Our History

    Our Leadership

    Constitution

    Election Symbol

  • Media Gallery

    Press Release

    Official Spokespersons

  • Election Corner

    Delhi Elections 2025

  • Get Involved

    Join AAP

    Become a Member

    Careers

    Internship

    Fellowship

  • आप का रामराज्य

आम आदमी पार्टी हरियाणा में ऐसा विधानसभा चुनाव लड़ेगी कि पूरा देश देखेगा- डॉ. संदीप पाठक

  • July 18, 2024

आम आदमी पार्टी ने हरियाणा विधानसभा का चुनाव अकेले लड़ने का फैसला किया है। गुरुवार को पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान, राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय सिंह और राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) डॉ. संदीप पाठक ने साझा प्रेसवार्ता कर इसकी घोषणा की। इस दौरान “आप” ने “बदलेंगे हरियाणा का हाल-अब लाएंगे केजरीवाल” स्लोगन के साथ चुनावी कैंपेन का आग़ाज़ भी कर दिया। अब आगामी 20 जुलाई को टाउनहॉल मीटिंग कर हरियाणा की जनता के लिए “केजरीवाल की गारंटी” की घोषणा की जाएगी। सीएम भगवंत मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी पूरी ताकत के साथ सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। हरियाणा के लोग बदलाव चाहते हैं और उन्हें आम आदमी पार्टी से काफी उम्मीदें हैं। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष डॉ सुशील गुप्ता और वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा भी मौजूद रहे।

प्रेस को संबोधित करते हुए पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने जब से गुजरात में 14 फीसद वोट हासिल किया है, तब से आम आदमी पार्टी चुनाव आयोग द्वारा प्रमाणित राष्ट्रीय पार्टी है। आम आदमी पार्टी ने सबसे कम समय में राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा प्राप्त किया है। दिल्ली और पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है, 5 विधायक गुजरात और 2 विधायक गोवा में हैं। चंडीगढ़ और सिंगोली में हमारा मेयर है। आम आदमी पार्टी पूरी ताकत के साथ सभी 90 विधानसभा सीटों पर हरियाणा में विधानसभा चुनाव लड़ेगी। दिल्ली और पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है। आधा हरियाणा पंजाब तो आधा दिल्ली से जुड़ा है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनता ने सभी पार्टियों को मौका दिया, लेकिन सबने हरियाणा को लूटा। इसलिए हरियाणा के लोग अब बदलाव चाहते हैं। हरियाणा के लाल अरविंद केजरीवाल ने पूरे देश की राजनीति को बदला है। इसलिए इस बार “बदलेंगे हरियाणा का हाल अब लाएंगे केजरीवाल”। उन्होंने कहा कि हरियाणा का दिल्ली और पंजाब से क्लचर मिलता है। अभी विधानसभा उप चुनाव में आम आदमी पार्टी ने जालंधर सीट से एकतरफा जीत दर्ज की। लोकसभा चुनाव में संगरूर, होशियारपुर और अनंतपुर सीट जीती। मुख्यमंत्री होने के नाते मेरा फर्ज बनता है कि जहां भी पूरे देश में मेरी ड्यूटी लगाई जाएगी मैं प्रचार करने जाऊंगा। हम पूरी ताकत के साथ एक टीम बनाकर लड़ेंगे।

राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा आम आदमी पार्टी हरियाणा में पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी। ये निर्णय हमने इसलिए किया क्योंकि क्योंकि हरियाणा की जनता ने सभी पार्टियों का शासन देखा। प्रधानमंत्री मोदी के अनुसार पिछले 10 साल से हरियाणा में डबल इंजन की सरकार चल रही है। लेकिन पिछले 10 साल में इस डबल इंजन की सरकार ने हरियाणा को क्या दिया है, ये बहुत महत्वपूर्ण सवाल है।

उन्होंने कहा कि आज हरियाणा फिरौती गैंग का गढ़ बन गया है। हमने हरियाणा की सड़कों पर लाठियां चलती देखी, आंदोलन में हरियाणा के किसानों को किस तरह कुचला गया और हरियाणा-पंजाब के किसानों की मांगों को रौंदा गया, ये भी हमने देखा। उन्होंने कहा कि बेरोज़गारी हरियाणा की सबसे बड़ी समस्या है। हरियाणा के हर गांव में शहीदों का परिवार है और किसी शहीद के नाम पर गांव का गेट मिल जाता है। वहीं, बीजेपी सरकार अग्निवीर जैसी योजना लेकर आ जाती है। हरियाणा और पंजाब के नौजवान सेना में भर्ती होकर गर्व महसूस करते हैं कि हम अपनी भारत माता की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने के लिए तैयार हैं। लेकिन बीजेपी के भारत की सेना को ठेके पर कर दिया है। क्या भारत की सेना 4 साल की ठेके की नौकरी पर चलेगी?

उन्होंने कहा कि ये भारत की सेना का अपमान है, हरियाणा के नौजवानों का भी अपमान है, जो गर्व से सेना में भर्ती होते हैं और अपनी शहादत देते हैं। अग्निवीर योजना देश के साथ धोखा है। ये वापस होनी चाहिए। इस चुनाव में ये भी हमारा मुद्दा होगा। किसानों की फसल के दाम का मुद्दा भी प्राथमिकता में होगा। जब भी किसान फसल के दाम की मांग करने जाता है तो उसको लाठियां मिलती हैं। बेरोजगारी के मामले में आज बीजेपी सरकार ने हरियाणा को किस हालत में पहुंचा दिया है, ये किसी से नहीं छिपा है। इसके अलावा हरियाणा में फिरौती उद्योग चल रहा है, एक पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

उन्होंने कहा कि आज लोगों को आम आदमी पार्टी से उम्मीद है। दिल्ली में अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री के तौर पर काम करके दिखाया। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने महज दो साल के सफर में काम करके दिखाया। युवाओं को अब तक 43 हजार सरकारी नौकरियों दी जा चुकी हैं। जहां पर एक भी मामले रिश्वत और पेपर लीक का नहीं हुआ। दिल्ली का मॉडल आज पूरे देश में चर्चा का विषय बन रहा है। जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली-पानी का और बुजुर्गों की तीर्थ यात्रा का माडल शामिल है।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने अनुकरणीय काम करके दिखाया है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पत्नी हिंदुस्तान आती है तो अरविंद केजरीवाल का स्कूल देखती है। इसलिए हरियाणा की जनता ने अपने लाल के लिए नारा दिया है कि “बदलेंगे हरियाणा का हाल, अब लाएंगे केजरीवाल”। इस नारे के साथ आम आदमी पार्टी पूरे जोर शोर से चुनाव में उतरेगी। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने इस समय जो देश की हालत कर रखी है। खट्टर साहब का इंजन बदलकर सैनी साहब का इंजन लेकर आए हैं। लेकिन जनता सब जानती है वो से चुनाव में इनको जवाब देगी। आम आदमी पार्टी हरियाणा की सभी 90 सीटों पर मजबूती से से चुनाव लड़ेगी।

राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) डॉ. संदीप पाठक ने कहा कि यदि किसी के मन में भी ये संदेह है कि आम आदमी पार्टी हरियाणा में चुनाव कैसे लड़ेगी? तो मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि आम आदमी पार्टी हरियाणा में ऐसा चुनाव लड़ेगी कि दुनिया देखेगी। आज से पहले ऐसा द्वंद्व न पहले कभी हुआ होगा और ना ही कभी होगा। आम आदमी पार्टी सरकार बनाने के लिए चुनाव लड़ेगी। हर सीट और हर बूथ पर पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ेगी। आम आदमी पार्टी 6500 गांवों में बदलाव जनसंवाद सभा कर चुकी है। इन सभाओं में एक ही चीज निकल कर सामने आ रही है कि इस बार बदलाव चाहिए। इस बार हरियाणा की जनता अपने लाल अरविंद केजरीवाल की तरफ एक उम्मीद भरी नजरों से देख रही है।

उन्होंने कहा कि ये चुनाव बहुत अद्भुत और अभूतपूर्व होने वाला है। आने वाली 20 जुलाई को एक टाउन हॉल होगा, जिसमें हरियाणा के लिए अरविंद केजरीवाल की गारंटी को लॉन्च किया जाएगा। इसके बाद आम आदमी पार्टी बहुत जल्द विधानसभा अध्यक्षों की नियुक्ति करेगी और पूरी ताकत से चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता ने कुरुक्षेत्र में 4 विधानसभाओं में सीधे तौर पर जीत दर्ज की थी। कुछ मार्जिन से ही हम उस चुनाव में रह गए थे। जिस ताकत से कुरुक्षेत्र का चुनाव लड़ा गया था, उसी ताकत के साथ आम आदमी पार्टी हर विधानसभा, हर गांव और हर बूथ पर चुनाव लड़ेगी।

Social Stream

Tweets by AamAadmiParty
Aam Aadmi Party | AAP

aamaadmiparty

The Fastest Growing Political Startup 🚀 Leading Alternative Politics for a Better India 🇮🇳

फ़र्क़ साफ़ है — गु फ़र्क़ साफ़ है —

गुजरात की गली-गली में Drugs और नक़ली शराब बिक रही है लेकिन BJP सरकार किसी को नहीं पकड़ रही है।

वहीं AAP सरकार पंजाब में नशा बेचने वालों के घर बुलडोजर से ढहा रही है।
गुजरात में आम आदमी पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी💯
Can you decode what is he saying??? 😂 Can you decode what is he saying??? 😂
वंदे मातरम् का मतलब है - “मातृ भूमि की वंदना”, हम मातृ भूमि की वंदना करते हैं।

बीजेपी मातृ भूमि मी वंदना कैसे कर सकती है जब एक रुपये में आम नहीं मिलता और बीजेपी सरकार ने ₹1 में अदानी को 1050 Acre ज़मीन और 10 लाख आम और लीची के पेड़ दे दिए।

मातृ भूमि की वंदना देश के एयरपोर्ट, रेल, सेल, पोर्ट, गैस और कोयला देश की ज़मीन बेच कर नहीं हो सकती है।
Sab changa si!! Sab changa si!!
आज गुजरात के लोगों ने बीजेपी की तानाशाही का जीता जागता उदाहरण देख लिया।

आज मुझे राजकोट की जेल में बंद किसानों से मिलने जाना था, मुझे मिलने नहीं दिया गया। क्या मैं कोई आतंकवादी हूँ, जो किसानों से मिलने की इजाज़त नहीं दी गई?

@arvindkejriwal
BJP शासित मध्य प्रदेश में राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी के सगे भाई अनिल बागरी को पुलिस ने गांजा तस्करी में गिरफ्तार किया। 

अब आप अंदाज लगाइए, जिस राज्य में मंत्रियों के घरों से ही नशा तस्करी हो रही हो, वहाँ क्या हाल होगा…
Modi Ji ke karyakaal me sabki fielding set hai 😏
बीजेपी की पप्पू CM का कोई मुकाबला नहीं है‼️
अब जल्द ही गुजरात को BJP से आजादी मिलने वाली है💯

#KejriwalwithGujaratFarmers
गुजरात में अत्याचा गुजरात में अत्याचारी BJP सरकार के ख़िलाफ़ लड़ाई में किसानों के साथ खड़ी है AAP🙏

#KejriwalwithGujaratFarmers
गुजरात के खेड़ूतों गुजरात के खेड़ूतों के साथ खड़ी है AAP 🙏

#KejriwalwithGujaratFarmers
📍 राजकोट, गुजरात 

आप लोग पूरे गुजरात और ग़रीब खेड़ूतों की लड़ाई लड़ रहे हैं। मैं आपको और आपकी हिम्मत को सलाम करता हूँ। 

अंग्रेज़ों को यह गुमान था कि भारत कभी आजाद नहीं होगा लेकिन गुजरात के महात्मा गांधी और सरदार पटेल ने देश को आजादी दिलाई। 

BJP को भी यह गुमान हो गया है कि पुलिस, जेल और डंडे के बल पर वह लोगों को डरा लेंगे। किसानों को जेल भेजकर अपनी तानाशाही सरकार चला लेंगे। 

#KejriwalwithGujaratFarmers
चोरी और सीनाज़ोरी इसी को कहते हैं। छठ के दौरान वासुदेव घाट पर नक़ली यमुना जी बनाई गईं, जहां जमकर Reel बनाई गईं। अब CM साहिबा कह रही हैं कि वह Filtered पानी नहीं था। 

CM रेखा गुप्ता जी, आपकी नौटंकी की पोल खुल चुकी है। जनता को मूर्ख बनाना बंद कर दीजिए।
AQI kam karna tha… madam ne IQ kam kar liya. 🥲
Ye thik karengi Delhi ka pollution issue?????? Ye thik karengi Delhi ka pollution issue??????
बीजेपी सरकार ने अपना पूरा मंत्रिमंडल बदला था, ये ख़ुद मानते हैं कि इनसे गुजरात संभल नहीं रहा है।

चारों तरफ़ नक़ली शराब बिक रही है और नशा बढ़ गया है, जिससे लोग मर रहे हैं लेकिन यह किसान के बच्चों को जेल में डालते हैं।

हम बीजेपी सरकार की ग़लत नीतियों को उठाते हैं तो कांग्रेस को तकलीफ़ होती है और वो AAP नेता पर हमला करते हैं।
बीजेपी और कांग्रेस बीजेपी और कांग्रेस ने दिल्ली और पंजाब के बाद अब गुजरात में भी आम आदमी पार्टी के खिलाफ गठबंधन कर लिया है।

लेकिन इस बार गुजरात की जनता AAP के साथ खड़ी है, और दोनों पार्टियों की मिलीभगत और कुशासन की राजनीति अब खत्म होने वाली है।
AAP का Governance Model‼️ AAP का Governance Model‼️
बीजेपी बाबा साहेब और उनकी Legacy को भुलाना चाहती है‼️
Load More Follow on Instagram

“First, they ignore you, then they laugh at you, then they fight you and then you win.” - Mahatma Gandhi

AAM AADMI PARTY

1, Pandit Ravi Shankar Shukla Lane, (1 – Canning Lane)
New Delhi – 110001

  • Helpline No : 97185 00606
  • Timing : 9:00 am - 6:00 pm
  • Email ID: [email protected]

About

  • Our History
  • AAP Leadership
  • Constitution
  • Election Symbol
  • C2/C7 Documents
  • Archive Website

Media Resources

  • Press Release
  • Official Spokespersons

Follow us on

Facebook-f Instagram Youtube X-twitter
©2025 Aam Aadmi Party. All rights reserved.
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Contact Us
About Us

Our History

Our Leadership

Constitution

Election Symbol

Media Gallery

Press Release

Official Spokespersons

Election Corner

Delhi Elections 2025

Get Involved

Join AAP

Become a Member

Careers

Internship

Fellowship

आप का रामराज्य
Facebook-f Instagram Youtube