Skip to content
Facebook-f Instagram Youtube
  • Join AAP
  • Donate
  • About Us

    Our History

    Our Leadership

    Constitution

    Election Symbol

  • Media Gallery

    Press Release

    Official Spokespersons

  • Election Corner

    Delhi Elections 2025

  • Get Involved

    Join AAP

    Become a Member

    Careers

    Internship

    Fellowship

  • आप का रामराज्य

आम आदमी पार्टी का भाजपा के खिलाफ आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक कपिल मिश्रा की सदस्यता रद्द नहीं हो जाती – घनेन्द्र भारद्वाज

  • January 11, 2026

दिल्ली में भाजपा के मंत्रियों और नेताओं द्वारा सिख गुरुओं की बेअदबी करने का मामला रविवार को और गरमा गया। रविवार को आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज के नेतृत्व में विधायक, पार्षद, पदाधिकारी और बड़ी तादात में कार्यकर्ता सड़क पर उतर गए और पैदल मार्च कर भाजपा मुख्यालय पर हल्ला बोल दिया। इस दौरान ‘‘आप’’ ने सिख गुरुओं का अपमान करने वाले भाजपा के मंत्रियों और नेताओं से सार्वजनिक माफी मांगने की मांग करते हुए जमकर नारेबाजी की। ‘‘आप’’ कार्यकर्ता भाजपा मुख्यालय पर पहुंचते, उससे पहले दिल्ली पुलिस ने बैरिकेड्स लगाकर उन्हें आगे बढ़ने से रोक लिया और एक-एक कर सबको हिरासत में ले लिया। सौरभ भारद्वाज समेत कई नेताओं को पुलिस आईपी स्टेट थाने ले आई, जहां वे धरने पर बैठ गए और भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

‘‘आप’’ का कहना है कि गुरु साहिब का अपमान-नहीं सहेगा हिंदुस्तान। भाजपा सरकार के मंत्रियों द्वारा श्री गुरु तेग बहादुर जी को लेकर बनाई गई फ़र्ज़ी वीडियो और गुरु महाराज की बेअदबी के खिलाफ भाजपा कार्यालय के बाहर आम आदमी पार्टी का हल्ला बोल प्रदर्शन किया। इस फर्जी वीडियो से भाजपा की सिख विरोधी मानसिकता फिर उजागर हो गई है। भाजपा के मंत्रियों और नेताओं द्वारा श्री गुरु तेग बहादुर जी और सिख समाज की बेअदबी का विरोध करने जब ‘‘आप’’ के नेता व कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे तो तानाशाह भाजपा की दिल्ली पुलिस ने दिल्ली प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज, संजीव झा समेत समेत तमाम नेताओं को हिरासत में ले लिया। भाजपा अगर यह सोच रही है कि वह आम आदमी पार्टी के नेताओं को हिरासत में लेकर अपना पाप छुपा लेगी तो वह बहुत बड़ी भूल में है। भाजपा के नेताओं और मंत्रियों ने गुरु साहिब और सिख समाज का अपमान किया है और इस कुकृत्य के लिए भाजपा को माफी मांगनी पड़ेगी।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि भाजपा के मंत्रियों और नेताओं ने सिख गुरुओं का अपमान किया है। आम आदमी पार्टी की मांग है कि भाजपा के मंत्रियों और नेताओं की गुरुओं की बेअदबी के लिए सीएम रेखा गुप्ता सार्वजनिक रूप से माफी मांगे। अब यह बात साबित हो गई है कि भाजपा के मंत्री कपिल मिश्रा ने दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष आतिशी के वीडियो में झूठे शब्द लिखकर उसे प्रसारित किया और देश के अंदर सांप्रदायिक सद्भाव को खराब करने की कोशिश की। फॉरेंसिक रिपोर्ट से यह साफ हो गया है कि कपिल मिश्रा द्वारा प्रसारित वीडियो फर्जी था। इसलिए कपिल मिश्रा के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।

सौरभ भारद्वाज ने पर मौजूद पुलिस प्रशासन से सवाल किया कि जब भाजपा ने “आप” मुख्यालय के बाहर 2 घंटे तक प्रदर्शन किया, तब दिल्ली पुलिस को कोई तकलीफ नहीं हुई। तब उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा को हिरासत में नहीं लिया, लेकिन अब जब आम आदमी पार्टी के विधायक, पार्षद और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भाजपा मुख्यालय पर प्रदर्शन करने आए हैं तो उन्हें हिरासत में लिया जाने लगा। आखिर दिल्ली पुलिस यह दोहरा रवैया क्यों अपना रही है? सौरभ भारद्वाज ने कहा कि जब पंजाब पुलिस वीडियो क्लिप की फॉरेंसिक जांच एक दिन में करा सकती है तो दिल्ली पुलिस को 15 दिन क्यों लग रहे? इसका मतलब साफ है कि जानबूझ कर दिल्ली सरकार वीडियो क्लिप की जांच को टालना चाहती है, क्योंकि उसे मालूम है कि कपिल मिश्रा ने फर्जीवाड़ा किया है।

इस दौरान बुराड़ी से विधायक संजीव झा ने कहा कि भाजपा के मंत्रियों, विधायकों और नेताओं ने अपनी घटिया राजनीति के लिए गुरु साहिब का अपमान किया और फर्जी वीडियो चलाया। इससे सभी आहत हैं। खासकर सिख समुदाय के लोग ज्यादा दुखी हैं कि भाजपा द्वारा अपनी ओछी राजनीति के लिए गुरु साहिब का अपमान किया जा रहा है। आम आदमी पार्टी गुरुओं का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी।

संजीव झा ने कहा कि भाजपा ने एक फर्जी वीडियो बनाया और उसमें गुरु साहिब का अपमान किया। जब फॉरेंसिक लैब में उस वीडियो की जांच हुई, तो वह फर्जी पाया गया। आम आदमी पार्टी पहले दिन से ही कह रही थी कि यह वीडियो फर्जी है और यह केवल दिल्ली के मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए बनाया गया है। भाजपा अक्सर फर्जी वीडियो बनाती रहती है, लेकिन इस बार उसने गुरु साहिब का नाम लेकर उनका अपमान कर दिया, जो बर्दाश्त नहीं होगा। इसीलिए आज आम आदमी पार्टी भाजपा मुख्यालय के सामने प्रदर्शन करने आई है। “आप” की मांग है कि भाजपा के सभी नेता घुटने टेककर और गुरुद्वारे जाकर गुरु साहिब के सामने माफी मांगें। उन्हें बेअदबी पर जवाब देना होगा, अन्यथा यह विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।

संजीव झा ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता नियमों से ऊपर नहीं हैं। हमें उम्मीद थी कि स्पीकर नियमों, विनियमों और प्रक्रियाओं को समझते होंगे। अगर कोई वीडियो सार्वजनिक डोमेन में है, तो वह केवल विधानसभा की संपत्ति नहीं रह जाता। अब जब भाजपा के लोग पकड़े गए हैं, तो विधानसभा अध्यक्ष के जरिए फिर से ध्यान भटकाने की कोशिश की जा रही है। भाजपा देश की जनता के सामने बेनकाब हो गई है और फर्जी वीडियो बनाते-बनाते अब वह गुरुओं का अपमान करने लगी है, जो कि एक कुकृत्य है।

संजीव झा ने कहा कि भाजपा ने इस बार कुकृत्य किया है। उन्होंने अपनी गंदी राजनीति चमकाने और दिल्ली के असली मुद्दों से बचने के लिए एक फर्जी वीडियो बनाया है। इस बार फर्जी वीडियो के जरिए भाजपा ने गुरु साहिब का अपमान किया है और गुरु साहिब को अपनी गंदी राजनीति में घसीटा है। अब फॉरेंसिक जांच में भी यह साबित हो चुका है कि वह वीडियो फर्जी था। आम आदमी पार्टी गुरुओं का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। इसी कारण आज हम भाजपा के मुख्यालय पर आए हैं। उन्होंने भाजपा के सभी बड़े नेताओं से कहा कि वे माफी मांगें। यदि वे देश का सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करेंगे, तो सिख समाज और देश के लोग उन्हें माफ नहीं करेंगे।

इस दौरान “आप” प्रवक्ता घनेंद्र भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली सरकार के भाजपा मंत्री कपिल मिश्रा ने गुरु साहिब को लेकर एक ऐसी डॉक्टर्ड और फर्जी वीडियो जारी की, जो पूरी तरह से झूठी थी। कपिल मिश्रा ने गुरु साहिब के नाम को भाजपा की तुच्छ राजनीति में धकेलने का काम किया है।

घनेंद्र भारद्वाज ने कहा कि कपिल मिश्रा ने गुरु साहिब का अपमान किया है और इस अपमान को लेकर पूरी दिल्ली और देश के सिख समुदाय में भारी रोष है। कपिल मिश्रा का यह वीडियो पूरी तरह से फर्जी था, यह बात आम आदमी पार्टी पहले दिन से कह रही थी। पंजाब में उस वीडियो की फॉरेंसिक जांच हुई और उसमें यह स्पष्ट हो गया कि कपिल मिश्रा ने जो वीडियो बनाई, वह पूरी तरह से फेक और डॉक्टर्ड थी। उस वीडियो के संबंध में कपिल मिश्रा के खिलाफ पंजाब में एफआईआर भी दर्ज हुई है।

घनेंद्र भारद्वाज ने कहा कि भाजपा और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, जो नैतिकता की बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, अगर उनमें और भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व में थोड़ी सी भी नैतिकता बची है, तो वे कपिल मिश्रा को तुरंत प्रभाव से बर्खास्त करें। कपिल मिश्रा पर दिल्ली में भी एफआईआर होनी चाहिए और भाजपा उन्हें जेल भेजे। कपिल मिश्रा के खिलाफ एफआईआर हो गई है, इसलिए उन्हें जेल जाना पड़ेगा और पंजाब पुलिस कभी भी उन्हें गिरफ्तार कर सकती है।

घनेंद्र भारद्वाज ने कहा कि अगर भाजपा ने कपिल मिश्रा पर एक्शन नहीं लिया और उन्हें बर्खास्त नहीं किया, तो दिल्ली और देश का सिख समुदाय भाजपा को माफ नहीं करेगा। भाजपा के खिलाफ यह आंदोलन तब तक चलता रहेगा, जब तक कपिल मिश्रा की बर्खास्तगी नहीं हो जाती।

Social Stream

Tweets by AamAadmiParty
Aam Aadmi Party | AAP

aamaadmiparty

The Fastest Growing Political Startup 🚀 Leading Alternative Politics for a Better India 🇮🇳

What do we call this? What do we call this?
जिन्होंने राम को नहीं छोड़ा, वो राष्ट्र को क्या छोड़ेंगे?
अयोध्या में प्रभु श्रीराम के नाम पर हुए घोटाले अभी चर्चा में हैं। लेकिन 2021 में ही AAP राज्यसभा सांसद संजय सिंह जी ने अयोध्या में हो रहे ज़मीन घोटालों की जानकारी सदन में रखी थी। पूरा मामला सुनिए-
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल जी की बड़ी घोषणा: पंजाब के अमृतसर में बनेगा भव्य लव-कुश मंदिर।

#GrandLuvKushTemple
समस्त सनातन धर्माव समस्त सनातन धर्मावलंबियों के लिए खुशखबरी!

पंजाब में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल जी की बड़ी घोषणा:

अमृतसर में भगवान वाल्मीकि जी के मंदिर के निकट लव-कुश एवं माता जानकी जी के भव्य एवं दिव्य मंदिर का निर्माण कराया जाएगा।
पंजाब के लोगों के लिए दूसरी बड़ी खुशखबरी-

पटियाला के प्राचीन काली माता मंदिर का पुनरुत्थान किया जा रहा है। इसके पूरा होने के बाद यह उत्तर भारत का सबसे बड़ा मंदिर होगा।
See for yourself—the BJP model of development See for yourself—the BJP model of development
अमृतसर में आयोजित ‘एक शाम भगवान शिव के नाम’ भक्ति संध्या कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल जी ने कीं 5 बड़ी घोषणाएं
जालंधर से शुरू हुआ ‘एक शाम भगवान शिव के नाम’ भक्ति संध्या कार्यक्रम अब पंजाब के 22 शहरों में आयोजित किया जाएगा।
Truth always wins. No matter how hard your opponen Truth always wins. No matter how hard your opponents try to defame you, the truth always finds its way to the light.🙌🙌
पंजाब के हर खेत तक न पंजाब के हर खेत तक नहरी पानी पहुंचना किसानों के लिए किसी अधूरे सपने के पूरे होने जैसा है।

एक समय ऐसा आ गया था जब किसानों ने अपने खेतों में नहरी पानी की उम्मीद ही छोड़ दी थी, लेकिन मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान जी की ईमानदार सोच और प्रयासों ने इस सपने को हकीकत में बदल दिया। अब पंजाब में खेती की तस्वीर बदल रही है।
नाम राम का, काम लूट का... अब यह ढोंग नहीं चलेगा! छलावे का पर्दाफाश हो रहा है, क्योंकि अंततः जीत सिर्फ सत्य और राम नाम के आदर्शों की ही होगी। जय श्री राम! 🙏
4 साल, बेमिसाल काम और बदलता पंजाब।
राम का नाम लेकर जो स राम का नाम लेकर जो सत्ता की सीढ़ियाँ चढ़े, अब स्वयं प्रभु ही उनके इस सियासी खेल का अंत करेंगे।
Guess how many more paper leaks we'll see under th Guess how many more paper leaks we'll see under the BJP government?
रेखा गुप्ता का वादा बनाम हकीकत।

"एक भी झुग्गी नहीं टूटेगी" से लेकर
बुलडोज़र से बस्तियाँ तोड़ने तक...

यही है डबल इंजन की राजनीति?
शहीदों के ताबूत में घोटाला करने वाली भाजपा ऑपरेशन सिंदूर में जवानों की शहादत पर देश की जनता को गुमराह करती रही है।

जिसके बाद देश की जनता भी जान गई है “भाजपा ना जवान की है, ना भगवान राम की है!”
अरविंद केजरीवाल जी अरविंद केजरीवाल जी का बड़ा सवाल

राम मंदिर ट्रस्ट में बीजेपी के अपने लोगों को क्यों बैठाया गया है? क्या आस्था भी अब राजनीति के हवाले है?
🔥🔥 🔥🔥
अब जनता समझ गई है, चंदा चोर पार्टी की असली सच्चाई क्या है...इसलिए सिर्फ खाली कुर्सियां ही भाषण सुनने के लिए रुकी हैं...🤭
Two years of silence. The main accused is still mi Two years of silence. The main accused is still missing. Who is being protected?
Load More Follow on Instagram

“First, they ignore you, then they laugh at you, then they fight you and then you win.” - Mahatma Gandhi

AAM AADMI PARTY

1, Pandit Ravi Shankar Shukla Lane, (1 – Canning Lane)
New Delhi – 110001

  • Helpline No : 97185 00606
  • Timing : 9:00 am - 6:00 pm
  • Email ID: [email protected]

About

  • Our History
  • AAP Leadership
  • Constitution
  • Election Symbol
  • C2/C7 Documents
  • Archive Website

Media Resources

  • Press Release
  • Official Spokespersons

Follow us on

Facebook-f Instagram Youtube X-twitter
©2026 Aam Aadmi Party. All rights reserved.
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Contact Us
About Us

Our History

Our Leadership

Constitution

Election Symbol

Media Gallery

Press Release

Official Spokespersons

Election Corner

Delhi Elections 2025

Get Involved

Join AAP

Become a Member

Careers

Internship

Fellowship

आप का रामराज्य
Facebook-f Instagram Youtube