Skip to content
Facebook-f Instagram Youtube
  • Join AAP
  • Donate
  • About Us

    Our History

    Our Leadership

    Constitution

    Election Symbol

  • Media Gallery

    Press Release

    Official Spokespersons

  • Election Corner

    Delhi Elections 2025

  • Get Involved

    Join AAP

    Become a Member

    Careers

    Internship

    Fellowship

  • आप का रामराज्य

“आप” ने स्टैंडिंग कमेटी की बैठक में एमसीडी में हो रहे करोड़ों के भ्रष्टाचार पर भाजपा को घेरा

  • January 21, 2026

आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने बुधवार को हुई स्टैंडिंग की बैठक के दौरान जनहित के मुद्दों को उठाने के साथ ही एमसीडी में खुलेआम चल रहे भ्रष्टाचार को लेकर भाजपा को जमकर घेरा। इस दौरान स्थायी समिति सदस्य प्रवीन कुमार ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा बिना टेंडर के 30 करोड़ रुपए की खरीदे गए गैर जरूरी सामानों में बड़े भ्रष्टाचार की ओर इशारा किया और इसमें भाजपा नेताओं की मिलीभगत का आरोप लगाया। इसी तरफ बिना स्टैंडिंग कमेटी में भेजे ही नक्शे को पास करने वाला कानून लाने का भी जोरदार विरोध किया। उधर, एमसीडी में नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग ने कहा कि एक तरफ भाजपा पार्षदों को क्षेत्र में काम कराने के लिए बजट नहीं दे रही है और दूसरी तरफ भाजपा नेताओं के जरिए अफसर लूट कर रहे हैं।

नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग ने कहा कि बुधवार को एमसीडी मुख्यालय, सिविक सेंटर में आयोजित स्थायी समिति की बैठक में आम आदमी पार्टी के स्थायी समिति सदस्यों ने दिल्ली से जुड़े जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों पर पूरी मजबूती, तथ्यात्मक आधार और गंभीरता के साथ अपनी बात रखी। सदस्यों ने साफ़ शब्दों में कहा कि राजधानी की जनता से जुड़े बुनियादी मुद्दों, जैसे स्वास्थ्य, सफ़ाई, नागरिक सुविधाएँ और प्रशासनिक जवाबदेही पर किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

अंकुश नारंग ने कहा कि बैठक के दौरान सदस्यों ने दिल्ली नगर निगम प्रशासन का ध्यान जन सरोकारों की ओर आकर्षित करते हुए संबंधित अधिकारियों से ठोस जवाब, समयबद्ध कार्यवाही और पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की। आम आदमी पार्टी के सदस्यों ने दोहराया कि जनता के हितों की रक्षा और जवाबदेह प्रशासन सुनिश्चित करना ही उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

उधर, एमसीडी की स्टैंडिंग कमेटी की बैठक में “आप” पार्षद प्रवीन कुमार ने कहा कि भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार भ्रष्टाचार के नए-नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। हाल ही में स्वास्थ्य विभाग में 30 करोड़ रुपये का घोटाला किया गया है। यह घोटाला यह है कि जिन सामानों की अस्पतालों में कोई जरूरत नहीं थी, वे सामान विभाग की ओर से बिना टेंडर किए खरीदे गए और बहुत ही घटिया गुणवत्ता का सामान खरीदा गया। जब इन बातों का पता चलने लगा और विपक्ष ने इस पर सवाल खड़े करने शुरू किए, तो अधिकारियों ने तत्काल प्रभाव से सारा सामान रातों-रात सीधे अस्पतालों में भेजना शुरू कर दिया। इसी मुद्दे को हमने आज उठाया है, जो भाजपा की सरकार का बहुत बड़ा भ्रष्टाचार और विफलता है। दिल्ली में भाजपा नेताओं के माध्यम से अधिकारी खुलेआम डकैती कर रहे हैं। एक तरफ निगम पार्षदों के पास क्षेत्र में काम कराने के लिए बजट नहीं है और दूसरी ओर 30 करोड़ रुपये जैसे बड़े-बड़े घोटाले किए जा रहे हैं।

प्रवीन कुमार ने कहा कि हाल ही में गोवा के एक रेस्टोरेंट में आग लगने से काफी लोगों की जान गई थी। वहीं, दो-चार दिन पहले एक इंजीनियर, जो गुड़गांव से नोएडा जा रहा था, वह डूब कर मर गया। यूपी का सबसे पॉश इलाका कहे जाने वाले नोएडा में प्रशासन, फायर ब्रिगेड, नोएडा पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें मौजूद होने के बावजूद एक युवक की मौत हो गई। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि वहां संसाधन नहीं थे। पानी में कोई जाने को तैयार नहीं था और कहा जा रहा था कि पानी ठंडा है या इसमें सरिए हो सकते हैं। वह लड़का नहीं डूबा, बल्कि आज हिंदुस्तान की भाजपा की सरकार का प्रशासन डूबा है।

प्रवीन कुमार ने कहा कि इसी के संबंध में हमने पिछली बार एक मुद्दा उठाया था कि वजीराबाद इंडस्ट्रियल एरिया में प्रॉपर्टी नंबर बी-99 में रजवाड़ा बैंकेट हॉल चल रहा है। हमने स्टैंडिंग कमेटी में यह गंभीर मुद्दा उठाया था कि वहां हजारों लोगों की शादियां हो रही हैं, जबकि यह प्रॉपर्टी एमसीडी द्वारा सील की जा चुकी है। सील होने के बाद भी यह प्रॉपर्टी इसलिए चल रही है क्योंकि इसमें भाजपा के बड़े नेता और अधिकारी शामिल हैं। हमने स्टैंडिंग कमेटी के चेयरमैन के सामने पूरे दस्तावेजों और एमसीडी द्वारा दिल्ली पुलिस को दिए गए आदेश की फोटो के साथ यह बात रखी। भाजपा सरकार दिल्ली में किसी भी व्यक्ति की जान की कीमत नहीं समझ रही है और खुलेआम भ्रष्टाचार चल रहा है।

प्रवीन कुमार ने कहा कि आज स्टैंडिंग कमेटी में सीटीपी (चीफ टाउन प्लानर) एक एजेंडा लेकर आए, जो आइटम नंबर 77 था। डीएमसी एक्ट की धारा 312 और 313 के तहत संसद ने स्टैंडिंग कमेटी को यह पावर दी है कि दिल्ली के जितने भी नक्शे पास होने के लिए आएंगे, वे स्टैंडिंग कमेटी में रखे जाएंगे और उसके बाद पास किए जाएंगे। लेकिन आज भाजपा के साथ मिलकर चीफ टाउन प्लानर एक ऐसा कानून लेकर आए कि नक्शों को स्टैंडिंग कमेटी में लाने की जरूरत ही न हो और वे खुद ही उसे पास कर दें। ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि यह बड़े भ्रष्टाचार का माध्यम है।

प्रवीन कुमार ने कहा कि हमने इस गलत प्रस्ताव का विरोध किया, जिसके बाद आज भाजपा ने उसे रिजेक्ट कर दिया। ट्रिपल इंजन सरकार दिल्ली में चारों तरफ से फेल हो चुकी है और भ्रष्टाचार के कीर्तिमान स्थापित कर रही है। इस दौरान प्रवीनकुमार, रविंदर कौर, मोहम्मद आमिल मालिक एवं राफिया माहिर की गरिमामयी उपस्थिति रही

Social Stream

Tweets by AamAadmiParty
Aam Aadmi Party | AAP

aamaadmiparty

The Fastest Growing Political Startup 🚀 Leading Alternative Politics for a Better India 🇮🇳

बीजेपी मंत्री आशीष बीजेपी मंत्री आशीष सूद के इलाके में खुले गड्ढे ने एक युवक की जान ले ली, और दिल्ली पुलिस रातभर सोती रही‼️

ये हादसा नहीं, बीजेपी सरकार की लापरवाही से हुई हत्या है — एक और युवा सिस्टम की गैर-जिम्मेदारी की भेंट चढ़ गया।
Taareekh par taareekh ❌ Jumle par jumle ✅ Taareekh par taareekh ❌
Jumle par jumle ✅
बीजेपी सरकार के मंत्री आशीष सूद ने पार की बेशर्मी की सारी हदें‼️

नोएडा में कुछ दिनों पहले सरकार और प्रशासन की लापरवाही की वजह से एक युवक की जान चली गई और आज जनकपुरी में भी यही हुआ है। 

जिस जगह यह हादसा हुआ है, वह आशीष सूद की विधानसभा है। इस विधानसभा में आशीष सूद के पोस्टर और गड्ढे ही पाये जाते हैं। 

इस गड्ढे में एक युवक की जान चली गई और दिल्ली सरकार के बेशर्म मंत्री आशीष सूद ने वहाँ जाकर एलान कर दिया कि यहां सब कुछ ठीक था।
भारत-अमेरिका की Trade De भारत-अमेरिका की Trade Deal के बारे में जश्न तो खूब मना रहे हैं प्रधानमंत्री मोदी लेकिन Trade Deal के बारे में ना विदेश मंत्री को कुछ पता है, ना वित्त मंत्री को कुछ ख़बर है।
विकास नहीं, विनाश का मॉडल।
दिल्ली से लगातार ग़ायब हो रहे हैं लोग और भाजपा सरकार जागने का नाम ही नहीं ले रही😡
बीजेपी सरकार के निकम्मेपन ने ले ली दिल्ली के एक युवक की जान‼️

जनकपुरी में खुदे हुए गड्ढे में एक बाइक सवार गिर गया और रात भर उसी में पड़ा रहा। सुबह जब लोगों ने देखा तो उसकी जान जा चुकी थी।
मृतक का परिवार रातभर युवक की तलाश के लिए भटकता रहा, पुलिस से मदद की गुहार लगाता रहा लेकिन दिल्ली पुलिस ने कोई मदद नहीं की और परिवार को टरकाते रहे।

नोएडा में हुए हादसे के बाद भी भाजपा सरकार ने कुछ नहीं सीखा और युवक की जान ले ली।
📍महरौली, दिल्ली 

छेड़छाड़ का विरोध किया तो गुंडों ने युवक को बेरहमी से पीट दिया।
न बेटियां सुरक्षित, न उन्हें बचाने वाले।

भाजपा की डबल इंजन सरकार में अपराधियों का हौसला बुलंद और कानून व्यवस्था ध्वस्त।

आख़िर इन बदमाशों को इतनी हिम्मत मिल कहाँ से रही है?
मणिपुर में कल ही भाजपा ने अपना मुख्यमंत्री बैठाया और कल से वहाँ हिंसा भड़क उठी‼️
केजरीवाल जी ने चेताया था — “बीजेपी वोट लेकर झुग्गियाँ तोड़ देगी।’’

अब बीजेपी दिल्ली के गरीब झुग्गीवासियों के घर तोड़कर, उनकी बात को सही साबित कर रही है।
आज प्रधानमंत्री जी आज प्रधानमंत्री जी ने हमारे नेताओं पर निजी हमला किया क्योंकि संजय सिंह जी ने Epstein File पर स्पष्टीकरण मांगा था।

क्या Epstien File में ऐसा कोई मसला है कि जो प्रधानमंत्री इतने मजबूर हो गए हैं और वो बौखला रहे हैं?
योगी जी, यह Video असली ह योगी जी, यह Video असली है। कहीं इसे भी आप Ai से बनी हुई वीडियो बता दें।
पिछले कुछ दिनों से दुनियाभर में Epstein file की चर्चा चल रही है। इस फाइल में खुलासा हुआ है कि एक Private Island पर नाबालिग लड़कियों को रखा जाता था और उनका रेप किया जाता था। 

वहीं अब दिल्ली में इस साल के पहले 15 दिनों में 800 से ज़्यादा लोग ग़ायब हुए हैं और इसमें से ज्यादातर बच्चियाँ हैं। दिल्ली में तमाम सुविधाएं होने के बावजूद दिल्ली पुलिस इनका पता नहीं लगा सकी है।

@mlasaurabhgk.official
Ignorance isn't bliss anymore, with Nirmala Sithar Ignorance isn't bliss anymore, with Nirmala Sitharaman as our finance minister, it is a curse for the nation now.
देशभर में गायब हो रहे बच्चों को लेकर AAP राज्यसभा सांसद संदीप जी ने सदन में जताई चिंता‼️

“दिल्ली समेत पूरे देश में बच्चों को उठाया जा रहा है। हर साल हजारों बच्चे ग़ायब हो रहे हैं और इसमें 72% बच्चियां हैं। 

NCRB के आंकड़े के अनुसार, देश में हर 8 मिनट के अंदर एक बच्चा गायब हो रहा है। इसमें भी दिल्ली में सबसे ज़्यादा बच्चे ग़ायब हो रहे हैं।”
NH-44 just unlocked a new feature: direct route to NH-44 just unlocked a new feature: direct route to the Patal Lok.
Pay tax. Pay toll. Get free experience. 👏👏
Purana jaayega tabhi to naya tender aayega Purana jaayega tabhi to naya tender aayega
लोग कह रहे हैं — “के लोग कह रहे हैं — “केजरीवाल सरकार ने जितना काम Unauthorised Colonies में किया वो काम किसी और ने नहीं किया, हम चाहते हैं कि उनकी सरकार वापस आए”
प्रधानमंत्री मोदी प्रधानमंत्री मोदी के ‘पकौड़े का ठेला लगाओ’ योजना के बाद राजस्थान की बीजेपी सरकार ‘डिग्री भगाओ, गाय चराओ’ योजना लाई है।

भाजपा राज में आपको रोजगार चाहिए तो उसके लिए अच्छी शिक्षा हासिल कर डिग्री लेने की कोई जरूरत नहीं है, बस आपको गाय चराना और गोबर उठाना आना चाहिए।
Every number is a life. Every missing woman is a f Every number is a life.
Every missing woman is a family in terror.

800+ people vanished from Delhi in just 15 days — most of them women and girls.
Delhi Police is under Amit Shah.
So when women go missing, the BJP Govt can’t go missing from responsibility.

This is not governance.
This is abandonment.
Load More Follow on Instagram

“First, they ignore you, then they laugh at you, then they fight you and then you win.” - Mahatma Gandhi

AAM AADMI PARTY

1, Pandit Ravi Shankar Shukla Lane, (1 – Canning Lane)
New Delhi – 110001

  • Helpline No : 97185 00606
  • Timing : 9:00 am - 6:00 pm
  • Email ID: [email protected]

About

  • Our History
  • AAP Leadership
  • Constitution
  • Election Symbol
  • C2/C7 Documents
  • Archive Website

Media Resources

  • Press Release
  • Official Spokespersons

Follow us on

Facebook-f Instagram Youtube X-twitter
©2026 Aam Aadmi Party. All rights reserved.
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Contact Us
About Us

Our History

Our Leadership

Constitution

Election Symbol

Media Gallery

Press Release

Official Spokespersons

Election Corner

Delhi Elections 2025

Get Involved

Join AAP

Become a Member

Careers

Internship

Fellowship

आप का रामराज्य
Facebook-f Instagram Youtube