Skip to content
Facebook-f Instagram Youtube
  • Join AAP
  • Donate
  • About Us

    Our History

    Our Leadership

    Constitution

    Election Symbol

  • Media Gallery

    Press Release

    Official Spokespersons

  • Election Corner

    Delhi Elections 2025

  • Get Involved

    Join AAP

    Become a Member

    Careers

    Internship

    Fellowship

  • आप का रामराज्य

“आप” ने विपक्ष की सकारात्मक भूमिका अदा कर सीएम रेखा गुप्ता और मेयर राजा इकबाल सिंह को नींद से जगाया- अंकुश नारंग

  • June 17, 2025

भाजपा की दिल्ली सरकार से दिल्ली नगर निगम को 820 रुपए दिलाने को लेकर आम आदमी पार्टी का संघर्ष सफल हो गया। “आप” द्वारा दिल्ली सरकार से फंड न मिलने की वजह से एमसीडी कर्मचारियों को सैलरी नहीं मिलने का मुद्दा जोरशोर से उठाया गया, जिसके बाद सीएम रेखा गुप्ता ने एमसीडी के खाते में 820 करोड़ रुपए भेज दिया है। हालांकि दस दिन पहले भाजपा ने दावा किया था कि उसकी दिल्ली सरकार ने पैसे जारी कर दिए हैं, लेकिन उस पैसे को 3 किलोमीटर की दूरी तय कर सिविक सेंटर तक पहुंचने में 11 दिन लग गए। जिसके बाद कर्मचारियों को उनकी रुकी सैलरी मिलने लगी है। यह जानकारी एमसीडी में “आप” के नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग ने दी।

अंकुश नारंग ने सैलरी मिलने पर एमसीडी कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि सरकार को जगाने का काम विपक्ष का होता है और विपक्ष में आम आदमी पार्टी ने एमसीडी में सकारात्मक भूमिका अदा करते हुए सीएम रेखा गुप्ता और मेयर राजा इकबाल सिंह समेत पूरी भाजपा को नींद से जागने का काम किया। दिल्ली सरकार से मिले 820 करोड़ रुपए एमसीडी कर्मचारी के अधिकार के हैं। आम आदमी पार्टी ने कर्मचारियों की रुकी सैलरी को दिलाने का काम किया है। हमारा यह संघर्ष कामयाब हुआ। अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी आगे भी एमसीडी कर्मचारी और दिल्ली की जनता के हक की लड़ाई लड़ती रहेगी।

अंकुश नारंग ने कहा कि पिछले कई दिनों से एमसीडी कर्मचारियों की सैलरी में देरी के खिलाफ आम आदमी पार्टी लगातार संघर्ष कर रही थी। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने हर अखबार में यह खबर छपवा दी थी कि उन्होंने 820 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। लेकिन यह राशि दिल्ली सचिवालय से मात्र तीन किलोमीटर दूर सिविक सेंटर तक नहीं पहुंच पा रही थी। इस कारण ग्रुप ए, बी और सी के एमसीडी कर्मचारियों की सैलरी में देरी हो रही थी। “आप” ने इस मुद्दे पर लगातार संघर्ष किया और प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए जनता को अवगत कराया।

अंकुश नारंग ने कहा कि जानकारी के अनुसार, आम आदमी पार्टी के इतने संघर्ष के बाद मंगलवार सुबह दिल्ली सरकार द्वारा भेजे गए 820 करोड़ रुपए एमसीडी के खाते में आ गए हैं। अब ग्रुप ए, बी और सी की सैलरी रिलीज हो जाएगी। सभी एमसीडी कर्मचारियों, विपक्षी नेताओं और साथी पार्षदों को इस जीत के लिए मुबारकबाद है। आम आदमी पार्टी इसी तरह सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करती रहेगी और सत्ता पक्ष को नींद से जगाने का काम करेगी। विपक्ष की सकारात्मक भूमिका यही होती है कि वह सरकार को जनहित के मुद्दों पर जवाबदेह बनाए।

अंकुश नारंग ने कहा कि अरविंद केजरीवाल के मार्गदर्शन में आम आदमी पार्टी, एमसीडी में इसी तरह काम करती रहेगी। आम आदमी पार्टी सत्ता पक्ष की नींद हराम करती रहेगी और जनता के मुद्दों को उठाकर उन्हें नींद से जगाएगी। सूत्रों के अनुसार, 820 करोड़ रुपये की पहली किस्त एमसीडी को मिल गई है और जैसे ही सैलरी रिलीज होगी, कर्मचारियों को इसका लाभ मिलेगा।

अंकुश नारंग ने कहा कि यह जीत सकारात्मक विपक्ष की भूमिका का परिणाम है। “आप” ने सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभाते हुए इस मुद्दे को उठाया और 820 करोड़ रुपये की पहली किस्त एमसीडी को दिलवाई। सभी कर्मचारियों, जनता और विपक्ष के नेताओं को इस सफलता के लिए बधाई। “आप” भविष्य में भी जनहित के लिए संघर्ष करती रहेगी। यह एकजुटता और सकारात्मक विपक्ष की ताकत का परिणाम है।

Social Stream

Tweets by AamAadmiParty
Aam Aadmi Party | AAP

aamaadmiparty

The Fastest Growing Political Startup 🚀 Leading Alternative Politics for a Better India 🇮🇳

Dirty Game of Akali Dal + BJP + INC EXPOSED!!! Swi Dirty Game of Akali Dal + BJP + INC EXPOSED!!! Swipe
बीजेपी के राज में देश की राजधानी अब 'क्राइम कैपिटल' बन चुकी है! 

​दिल्ली में अपराध चरम पर है, लेकिन न तो देश के गृह मंत्री अमित शाह दिल्ली वालों को सुरक्षा दे पा रहे हैं और न ही रेखा गुप्ता की सरकार। दिल्ली को सुरक्षित बनाने के इनके सारे दावे पूरी तरह खोखले और नाकाम साबित हुए हैं।
फ़र्ज़ी वीडियो के पीछे कौन था? मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान जी को बदनाम करने के लिए पैसा किसने लगाया?

हर साज़िशकर्ता जल्द बेनकाब होगा।

#AkaliBJPCongressExposed
ED पार्टी, चिट्टा पार्टी और झगड़ा पार्टी द्वारा फ़र्ज़ी वीडियो बनवाकर पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान जी को बदनाम करने की साज़िश EXPOSED‼️

#AkaliBJPCongressExposed
CM भगवंत के खिलाफ रचा अकाली, BJP और कांग्रेस का पूरा खेल EXPOSED‼️

ये अकाली दल का वही आदमी है जिसने पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान जी का सिलिकॉन का मास्क पहनकर होटल में फ़र्ज़ी वीडियो शूट किया। वीडियो ध्यान से देखिए, कैसे सुखबीर बादल का आदमी सरदार भगवंत मान जी की एक्टिंग कर रहा है और सरदार भगवंत मान जी को बदनाम करने की साज़िश को अंजाम दे रहा है।

#AkaliBJPCongressExposed
पंजाब के मुख्यमंत् पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान जी का फर्जी वीडियो बनाने वाले का वीडियो आपके सामने है।

ED पार्टी और अकाली दल–बादल परिवार द्वारा पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान जी को बदनाम करने की साज़िश बेनकाब हो गई है।

वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति हाथ में सरदार भगवंत मान जी का मुखौटा पकड़े हुए है और उन्हें बदनाम करने की साज़िश कर रहा है।
SIT reports without any FIR… who is the BJP Govt SIT reports without any FIR… who is the BJP Govt protecting?
धर्मेंद्र प्रधान ज धर्मेंद्र प्रधान जी,
नैतिक ज़िम्मेदारी लीजिए, इस्तीफ़ा दीजिए।
एथनॉल के कारण कोई गाड़ी खराब नहीं हो रही, नितिन गडकरी के इस दावे की पोल देशभर के मैकेनिकों ने खोलकर रख दी है।
🔥🔥 🔥🔥
धर्मेंद्र प्रधान ज धर्मेंद्र प्रधान जी,
नैतिक ज़िम्मेदारी लीजिए, इस्तीफ़ा दीजिए।
महमूद गजनवी ने सोमनाथ मंदिर को लूटा और भाजपा ने प्रभु श्रीराम के मंदिर को लूटा।
Lucknow didn’t just witness a tragedy. It witnes Lucknow didn’t just witness a tragedy.
It witnessed the collapse of an entire system.

People screamed for help. Families waited helplessly.
And once again, the administration was nowhere to be seen until it was too late.

How many more lives will be lost before accountability begins?
Under BJP rule, disasters are becoming routine — and excuses are becoming governance.
आज हर हिंदू और हर सन आज हर हिंदू और हर सनातनी पूछ रहा है- अयोध्या श्री राम मंदिर में हुई चोरी के मामले में FIR दर्ज कर CBI और ED से जाँच क्यों नहीं कराई जा रही?

-अरविंद केजरीवाल,
राष्ट्रीय संयोजक, AAP
एक तरफ भाजपा के वर्तमान विधायक हार्दिक पटेल हैं, जिन पर पाटीदार आंदोलन के दौरान ED Party की सरकार ने देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया था। लेकिन भाजपा में शामिल होते ही उनके सारे गुनाह धुल गए और सरकार ने केस वापस ले लिया।

वहीं दूसरी तरफ, गुजरात के डेडियापाड़ा से AAP विधायक चैतर वसावा ने भाजपा के सामने झुकने और सरेंडर करने से मना कर दिया, तो उन्हें एक फ़र्ज़ी मामले में 7 साल की कड़ी सज़ा दे दी गई।

साफ़ है कि जो भाजपा की वॉशिंग मशीन में जाएगा, उसे राहत मिलेगी; और जो हक़ की लड़ाई लड़ेगा, उसे जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा!
सिंधी समाज के प्रतिनिधि और Castles Group of Companies के CMD Dr. Raju V Manwani जी को सुनिए।

इन्होंने दुनिया भर के सिंधी समाज के लोगों से प्रभु श्री राम के भव्य मंदिर के लिए 200 चांदी की ईंटें एकत्रित कर अयोध्या में चंपत राय को सौंपी थीं। लेकिन आज तक न तो इन्हें उनकी रसीद मिली और न ही यह बताया गया कि सिंधी समाज द्वारा दान की गई ये ईंटें कहाँ गईं।

सवाल सीधा है- ED Party जवाब दे, सिंधी समाज द्वारा दान की गई 200 चांदी की ईंटें कहाँ हैं?
Lucknow fire tragedy exposed more than a building Lucknow fire tragedy exposed more than a building collapse.
It exposed the hollow claims of the Yogi government.

When even fire officers are questioning safety systems, approvals and preparedness, who will take responsibility for the lives lost?

Big speeches. Zero accountability.
Disaster after disaster, and the administration wakes up only after people die.
क्या भाजपा सरकार देश की बेटियों को कभी सुरक्षा दे पाएगी?
Who is accountable for these deaths? Who is accountable for these deaths?
BJP’s book of shame 💔 BJP’s book of shame 💔
Load More Follow on Instagram

“First, they ignore you, then they laugh at you, then they fight you and then you win.” - Mahatma Gandhi

AAM AADMI PARTY

1, Pandit Ravi Shankar Shukla Lane, (1 – Canning Lane)
New Delhi – 110001

  • Helpline No : 97185 00606
  • Timing : 9:00 am - 6:00 pm
  • Email ID: [email protected]

About

  • Our History
  • AAP Leadership
  • Constitution
  • Election Symbol
  • C2/C7 Documents
  • Archive Website

Media Resources

  • Press Release
  • Official Spokespersons

Follow us on

Facebook-f Instagram Youtube X-twitter
©2026 Aam Aadmi Party. All rights reserved.
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Contact Us
About Us

Our History

Our Leadership

Constitution

Election Symbol

Media Gallery

Press Release

Official Spokespersons

Election Corner

Delhi Elections 2025

Get Involved

Join AAP

Become a Member

Careers

Internship

Fellowship

आप का रामराज्य
Facebook-f Instagram Youtube