Skip to content
Facebook-f Instagram Youtube
  • Join AAP
  • Donate
  • About Us

    Our History

    Our Leadership

    Constitution

    Election Symbol

  • Media Gallery

    Press Release

    Official Spokespersons

  • Election Corner

    Delhi Elections 2025

  • Get Involved

    Join AAP

    Become a Member

    Careers

    Internship

    Fellowship

  • आप का रामराज्य

“आप” ने दिल्ली में झुग्गियां तोड़ कर पूर्वांचलियों को बेघर करने और बिहार में एसआईआर की कार्रवाई बंद करने की मांग उठाई – संजय सिंह

  • July 20, 2025

सोमवार से शुरू हो रहे संसद के मानसून सत्र के दौरान आम आदमी पार्टी ने देशहित से जुड़े मुद्दों पर भाजपा की केंद्र सरकार को जबरदस्त तरीके से घेरने का प्लान तैयार किया है। रविवार को हुई सर्वदलीय बैठक में “आप” के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने पार्टी की स्थिति स्पष्ट करते हुए पहलगाम हमला, उसके बाद हुए युद्ध विराम पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दावों, बिहार में मतदाता सूची के लिए की जा रही स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) की कार्रवाई में गड़बड़ी, दिल्ली में ‘जहां झुग्गी वहां मकान’ के वादे के खिलाफ जाकर भाजपा सरकार द्वारा झुग्गियां तोड़कर उत्तर प्रदेश-बिहार के लोगों को उजाड़ने की कार्रवाई समेत देशहित से जुड़े तमाम मुद्दों को उठाया और सरकार से संसद सत्र के दौरान इन मुद्दों पर जवाब देने की मांग की। संजय सिंह ने कहा कि अगर केंद्र सरकार इन मुद्दों पर जवाब नहीं देती है तो आम आदमी पार्टी संसद के अंदर और बाहर विरोध करेगी और जनता की आवाज बनेगी।

*“आप” के वरिष्ठ नेता व राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने रविवार को सर्वदलीय बैठक में शामिल होने के बाद कहा कि मीटिंग के दौरान मैंने आम आदमी पार्टी की ओर से कुछ मुख्य मुद्दे उठाए। मुख्यतः अमेरिका के राष्ट्रपति द्वारा बार-बार यह कहा जा रहा है कि पांच जेट गिराए गए और ट्रेड डील के नाम पर सीजफायर कराया गया। इस पर सरकार का स्पष्टीकरण चाहिए।

संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली में “जहां झुग्गी वहां मकान” का वादा करके यूपी, बिहार और पूर्वांचल के लोगों को उजाड़ा गया, मद्रासी कैंप पर बुलडोजर चलाया गया। मैंने मीटिंग में मांग की कि सरकार इसे तुरंत रोके और गरीबों को उजाड़ना बंद करे।

संजय सिंह ने कहा कि बिहार में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) के नाम पर बड़ा फ्रॉड चल रहा है। मृत लोगों के नाम पर फॉर्म भर दिए जा रहे हैं और फॉर्म जमा करने नहीं गए लाखों लोगों के नाम पर फॉर्म जमा किए गए। यह एक बड़ा चुनावी घोटाला है, जिसे हमने उठाया, क्योंकि इससे बिहार चुनाव का कोई मतलब नहीं रह जाएगा।

संजय सिंह ने कहा कि मीटिंग में अहमदाबाद प्लेन क्रैश का मुद्दा भी उठाया, जिसमें हमारे ही पायलट को दोषी ठहराया जा रहा है कि उन्होंने फ्यूल स्विच ऑफ कर दिया। इस पर सरकार को स्पष्टीकरण देना चाहिए।

संजय सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सरकारी स्कूलों को बंद करके दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को स्कूली शिक्षा से वंचित किया जा रहा है। यह मुद्दा मैंने “आप” की ओर से सर्वदलीय बैठक में उठाया है। अगर सरकार इन पर जवाब नहीं देती, तो हम सदन के अंदर और सदन के बाहर दोनों जगह विरोध करेंगे।

संजय सिंह ने एक सवाल के जवाब में कहा कि “इंडिया” गठबंधन लोकसभा चुनाव के लिए था। उसके बाद हरियाणा, दिल्ली, दो उपचुनाव आम आदमी पार्टी अकेले लड़ी और अब बिहार में “आप” अकेले चुनाव लड़ रही है।

Social Stream

Tweets by AamAadmiParty
Aam Aadmi Party | AAP

aamaadmiparty

The Fastest Growing Political Startup 🚀 Leading Alternative Politics for a Better India 🇮🇳

सत्याग्रह की राह दिखाने वाले राष्ट्रपिता Mahatma Gandhi जी को Arvind Kejriwal जी, Manish Sisodia जी सहित आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नमन करते हुए सत्याग्रह के मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराया।
मोदी जी और CM रेखा गुप्ता बताएं, 
दिल्ली की महिलाओं से किए गए ₹2500 देने के वादे का क्या हुआ?

@atishi.aap जी, नेता प्रतिपक्ष, विधानसभा दिल्ली
जस्टिस Swarnkanta Sharma जी, सॉलिसिटर जनरल Tushar Mehta, और केजरीवाल जी का सत्याग्रह—क्या है पूरी कहानी? जानिए पूरा मामला।

#KejriwalKaSatyagraha
झूठ के काले बादल सत्य के सूर्य को ज्यादा देर तक ढक नहीं सकते।

सत्यमेव जयते।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के दिखाए मार्ग पर चलकर ही सत्याग्रह कर रहे हैं Arvind Kejriwal.
BJP पहले ED से रेड कराकर नेताओं को डराती है, उन्हें करप्ट बताती है और फिर वही नेता जब BJP में शामिल हो जाते हैं, तो “वॉशिंग मशीन” में धोकर उन्हें साफ़ घोषित कर देती है।
माननीय न्यायपालिका पर पूरा भरोसा और उसका पूरा सम्मान है।

न्यायपालिका ने ही न्याय देते हुए मुझे झूठे आरोपों से दोषमुक्त किया।

जब-जब देश पर आंच आई तब-तब न्यायपालिका ने ही देश को बचाया ओर नागरिकों के हितों की रक्षा की।

लेकिन जब अन्याय की आशंका के चलते किए गए हमारे आग्रह को अस्वीकार किया गया तो विनम्रता पूर्वक सत्याग्रह का रास्ता चुना।

@arvindkejriwal जी, राष्ट्रीय संयोजक, AAP 
#KejriwalKaSatyagraha
आखिर क्यों है केजरीवाल जी को निष्पक्ष न्याय मिलने में शंका?
आप भी जानिए।

#KejriwalKaSatyagraha
ये लड़ाई जीत-हार की ये लड़ाई जीत-हार की नहीं, सही और गलत की है

#KejriwalKaSatyagraha
बापू के दिखाए रास्ते पर चलते हुए, सत्याग्रह की भावना से मैंने यह फैसला किया है कि मैं इस केस में जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा जी की अदालत में न तो स्वयं पेश होऊंगा और न ही मेरी ओर से कोई वकील पैरवी करेगा।

— Arvind Kejriwal, राष्ट्रीय संयोजक, AAP

#KejriwalKaSatyagraha
RSS की जिस विचारधारा वाली सरकार ने झूठे आरोपों में मुझे जेल में डाला, उसी विचारधारा से जुड़े संगठन अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद के मंचों पर जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा जी कई बार गई हैं—यह बात उन्होंने स्वयं स्वीकार की है। ऐसे में क्या निष्पक्ष न्याय मिल पाएगा?

जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा जी के बच्चे केंद्र सरकार के वकीलों के पैनल में हैं। उनका भविष्य और कमाई, दोनों सॉलिसिटर जनरल Tushar Mehta के हाथ में हैं और यही तुषार मेहता जी इस मामले में दूसरी ओर से वकील हैं। ऐसे में यह चिंता स्वाभाविक है कि क्या जज साहिबा उस वकील के खिलाफ निष्पक्ष फैसला दे पाएंगी।

— Arvind Kejriwal, राष्ट्रीय संयोजक, AAP
जस्टिस स्वर्णकान्ता शर्मा जी से न्याय मिलने की मेरी उम्मीद टूट चुकी है। 

अपनी अंतरात्मा की आवाज़ सुनते हुए, गांधी जी के सिद्धांतो को मानते हुए और सत्याग्रह की भावना के साथ, मैंने फ़ैसला किया है कि मैं इस केस में उनके सामने पेश नहीं हूंगा और कोई दलील भी नहीं रखूँगा।

- अरविंद केजरीवाल, राष्ट्रीय संयोजक, AAP 

#kejriwalkasatyagraha
डोनाल्ड ट्रम्प, मोदी जी को खुलेआम गाली देता है लेकिन इनकी ट्रंप के ख़िलाफ़ बोलने की हिम्मत नहीं है।

देश ने 75 साल में इतना कायर प्रधानमंत्री कभी नहीं देखा है।
पश्चिम बंगाल का चुनाव कोई आम चुनाव नहीं है, यह देश और लोकतंत्र बचाने का चुनाव है।

— @arvindkejriwal , राष्ट्रीय संयोजक, आम आदमी पार्टी
आप तय करें :

आपको अपने बच्चों के भविष्य के लिए AAP का शानदार शिक्षा मॉडल चाहिए या फिर BJP का बदहाल शिक्षा मॉडल?
सामाजिक विकास का धुरंधर...
Bihar is cooked fr… ngl💀 Bihar is cooked fr… ngl💀
भाजपा नेता प्रवेश वर्मा का झूठ हुआ बेनकाब!
दिमागी संतुलन खो बैठे बीजेपी के मंत्री प्रवेश वर्मा के फर्जीवाड़े की खुल गई पोल
भाजपा की झूठ मंडली के रत्न मूर्खानंद प्रवेश वर्मा जी एक बार फिर एक्सपोज़ हो गए।
Load More Follow on Instagram

“First, they ignore you, then they laugh at you, then they fight you and then you win.” - Mahatma Gandhi

AAM AADMI PARTY

1, Pandit Ravi Shankar Shukla Lane, (1 – Canning Lane)
New Delhi – 110001

  • Helpline No : 97185 00606
  • Timing : 9:00 am - 6:00 pm
  • Email ID: [email protected]

About

  • Our History
  • AAP Leadership
  • Constitution
  • Election Symbol
  • C2/C7 Documents
  • Archive Website

Media Resources

  • Press Release
  • Official Spokespersons

Follow us on

Facebook-f Instagram Youtube X-twitter
©2026 Aam Aadmi Party. All rights reserved.
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Contact Us
About Us

Our History

Our Leadership

Constitution

Election Symbol

Media Gallery

Press Release

Official Spokespersons

Election Corner

Delhi Elections 2025

Get Involved

Join AAP

Become a Member

Careers

Internship

Fellowship

आप का रामराज्य
Facebook-f Instagram Youtube