Skip to content
Facebook-f Instagram Youtube
  • Join AAP
  • Donate
  • About Us

    Our History

    Our Leadership

    Constitution

    Election Symbol

  • Media Gallery

    Press Release

    Official Spokespersons

  • Election Corner

    Delhi Elections 2025

  • Get Involved

    Join AAP

    Become a Member

    Careers

    Internship

    Fellowship

  • आप का रामराज्य

“आप” के महिला विंग के लीडरशिप प्रोग्राम की शुरुआत पंजाब से हुई, देशभर के सभी राज्यों में होगा आयोजन

  • August 13, 2025

आम आदमी पार्टी के महिला विंग के लीडरशिप प्रोग्राम की शुरुआत पंजाब से हो गई है। पार्टी आगे इसे देशभर में आयोजित करेगी।

दिल्ली से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जुड़े आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को पंजाब महिला विंग के दो दिवसीय लीडरशिप प्रोग्राम को संबोधित किया। उन्होंने महिला विंग का आह्वान करते हुए कहा कि हमें पंजाब के विकास में महिलाओं को बराबर का भागीदार बनाना है। ‘नशे के विरुद्ध युद्ध’ अभियान से महिलाएं तेजी से जुड़ रही हैं। महिला विंग घर-घर जाकर महिलाओं को जागरूक भी करें, ताकि वो अपने घर में नशा करने वालों से नशा छुड़वा सकें। उन्होंने कहा कि पंजाब में ‘‘आप’’ सरकार द्वारा दी जा रही शानदार व मुफ्त शिक्षा-इलाज से हर घर में कुछ पैसे की बचत हो रही है और इससे महिलाओं में खुशी की लहर है। लोगों की दुआएं हमारे साथ हैं, तभी इतनी बड़ी-बड़ी ताकतों से लड़कर हम जिंदा हैं और गरीबों के लिए काम कर रहे। इस दौरान सीएम भगवंत मान, प्रभारी मनीष सिसोदिया भी मौजूद रहे।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि महिलाओं को अच्छा माहौल सिर्फ आम आदमी पार्टी में मिल सकता है। दूसरी पार्टियों की महिला विंग को सिर्फ रैलियों में महिलाओं को लाने और नारे लगाने में इस्तेमाल किया जाता है। ‘‘आप’’ के फ्रंटल विंग में हमने यूथ, व्यापारी, महिला समेत कई विंग बनाए। लेकिन कभी जिम्मेदारियों नहीं दी। उन्होंने पंजाब के शहरों से लेकर गांवों तक ‘‘आप’’ संगठन को मजबूत करने के लिए मनीष सिसोदिया, अमन अरोड़ा समेत अन्य नेताओं की तारीफ करते हुए कहा कि 15 दिन पहले यूथ विंग की भी दो दिन की ट्रेनिंग हुई थी। युवा गांवों में जाकर अपना काम कर रहे हैं। अब हर गांव में महिलाओं की कमेटियां बनाई जाएंगी। महिला विंग को एक-एक घर जाना है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ‘‘आप’’ सरकार ने जब पंजाब में सत्ता संभाली तो हमारे सामने सबसे बड़ी समस्या नशा देखने को मिली। अगर किसी के घर में कोई नशा करता है तो सबसे ज्यादा तकलीफ महिला को होती है। नशा करने वाला महिला का बेटा, पिता, भाई या पति होता है और इससे उसका घर बर्बाद हो जाता है। अगर पंजाब की सारी महिलाएं इकट्ठी हो जाएं तो पंजाब से नशा खत्म करने से कोई नहीं रोक सकता। ‘‘आप’’ सरकार पंजाब से नशा खत्म करने के लिए पूरी ताकत से लगी हुई है। नशा को खत्म करने मंे सरकार कोई कसर नहीं छोड़ रही है। अब इस महा अभियान में पंजाब की जनता को भी शामिल होना है। 10 दिन पहले हमने युवाओं से भी नशा मुक्ति अभयान से जुडने की अपील की थी। महिला विंग को एक-घर में जाकर महिलाओं से बात करनी होगी और हर महिला को नशे के विरुद्ध युद्ध में शामिल होना होगा। पंजाब की महिलाएं इंतजार कर रही हैं कि कोई आए और उनसे नशे के विरुद्ध युद्ध में जुड़ने के लिए बात करे।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमें महिलाओं से कहना होगा कि अगर आपके घर में कोई नशा कर रहा है तो उसे नशा मुक्ति केंद्र में भेजिए और उसका नशा छुड़ाइए। पहले नशा मुक्ति केंद्र बहुत खराब होते थे। बताते हैं कि वहा नशा करने वालों को जंजीरों से बांधते थे और बहुत गंदगी होती थी। टॉयलेट साफ नहीं होते थे, नशा करने वालों को जानवरों की तरह रखते थे। इसलिए कोई नशा मुक्ति केंद्र में जाना नहीं चाहता था। लेकिन ‘‘आप’’ सरकार ने अब पंजाब के सारे नशा मुक्ति केंद्रों को वातानुकूलित कर दिया है, सीसीटीवी और टीवी लगवा दिए हैं। अब बच्चे नशा मुक्ति केंद्र जाने से घबराते नहीं हैं। अगर महिला विंग घर-घर जाकर नशा छुड़वाने का काम करता है तो इससे बड़ा पुण्य का काम कोई नहीं हो सकता।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जब दिल्ली में ‘‘आप’’ की सरकार थी, तब हमने स्कूल-अस्पतालों में बहुत अच्छा काम किया। मै कहता था कि जब मैं मरूंगा तो मुझे यह संतुष्टि होगी कि मैंने गरीबों के बच्चों के लिए स्कूल और इलाज का इंतजाम किया। जब से पंजाब में ‘‘आप’’ की सरकार है, पंजाब में जो परिवार बिल्कुल बर्बाद हो गए थे, जिनका भविष्य नहीं बचा था, जिनके भाई, पिता व बच्चे बर्बाद हो गए थे, उन सब लोगों को नशे से बाहर निकाल रहे हैं। मैं समझता हूं कि इससे बड़ा पुण्य का काम कोई नहीं हो सकता। हमारे सामने बहुत बड़ी-बड़ी शक्तियां हैं। हमें जेल भेजा गया, हमको तड़पाया गया, हमको तकलीफ दी गई, आम आदमी पार्टी को तोड़ने की कोशिश की गई, लेकिन आज भी हम जिंदा है और हम काम कर रहे हैं, क्योंकि लोगों की दुआएं हमारे साथ हैं। हमने गरीबों और उनके बच्चों के लिए काम किया है।

अरविंद केजरीवाल ने महिलाओं से अपील करते हुए कहा कि किसी को यह नहीं सोचना है कि आप कोई राजनीतिक काम कर रही हैं, बल्कि यह सोचना है कि मैं एक पुण्य का काम कर रही हूं। जैसे तीर्थ यात्रा और मत्था टेकते जाते हैं, वैसे ही सोचना है कि मैं पुण्य का काम कर रहा हूं और इस काम को करने से पुण्य मिलेगा। सेवा के भाव से काम करना है। घर को महिला चलाती है। आदमी कमाता है और एक तरीख को पत्नी के हाथ में सैलरी लाकर रख देता है। इसके बाद आदमी को कोई लेना देना नहीं है। वह महिला कैसे इतनी महंगाई में घर चलाती है, यह बात वही जानती है। महंगाई बढ़ती जा रही है, लेकिन आमदनी नहीं बढ़ती है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ‘‘आप’’ सरकार ने सरकारी स्कूल अच्छे किए। इसकी सबसे ज्यादा खुशी महिलाओं को है। बच्चे को सबसे ज्यादा प्यार उसकी मां करती है। मां चाहती है कि मेरा बच्चा बड़ा होकर बड़ा आदमी बने। जब मां देखती है कि एक ऐसी सरकार आई जो मेरे बच्चे का भविष्य अच्छा कर देगी। सरकार ने बहुत अच्छे स्कूल बना दिए तो मां को बहुत खुशी मिलती है। जब महिलां विंग घर-घर जाकर सरकारी स्कूलों की बात करेगी तो महिलाओं के चेहरे पर खुशी दिखेगी। ‘‘आप’’ सरकार ने जगह-जगह मोहल्ला क्लीनिक खोल दिए हैं, जहां फ्री में सारी दवाइयां मिल रही हैं। इससे हर परिवार के कुछ पैसे बच जाते हैं। महिलाएं इससे बड़ी खुश हो जाती हैं कि इस बचे पैसे से वह बच्चों के लिए कुछ सामान खरीद लेगी। सरकार ने बिजली भी फ्री कर दी है। इससे सबसे ज्यादा खुशी महिलाओं को होती है। ‘‘आप’’ सरकार के हर काम से महिलाओं को सबसे ज्यादा खुशी होती है।

ेे

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जब पुरुषों से बात करो तो वो भाजपा या कांग्रेस के समर्थन बताते हैं। लेकिन कांग्रेस, अकाली दल या भाजपा ने कभी सरकारी स्कूल, अस्पताल और मोहल्ला क्लीनिक अच्छे नहीं बनाए और ना तो बिजली फ्री दी। इन लोगों ने कुछ काम नहीं किया। वहीं महिलाएं कहती हैं कि वह तो आम आदमी पार्टी के साथ हैं। क्योंकि केवल आम आदमी पार्टी हमारे बच्चों और परिवार के लिए काम कर रही है। महिलाएं समझती हैं, उनको घर चलाना है। उनको अपने बच्चे और पति की चिंता है, उनको आमदनी की चिंता है। हमें महिलाओं को जोड़ना है। महिलाओं को पंजाब के विकास में बराबर की भागीदारी बनाना है।

*जिस तरह महिलाओं के बिना घर ठीक से नहीं चल सकता, उसी तरह उनके बिना देश भी सही से नहीं चल सकता – भगवंत मान*

इस दौरान पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि बाकी पार्टियां भी महिला विंग बनाती हैं लेकिन वह सिर्फ किसी मंत्री तक ही सीमित रहता है। आम घरों की महिलाएं सिर्फ नारे लगाने के लिए होती है। जबकि आम आदमी पार्टी महिलाओं को पार्टी में आने के बाद ट्रेनिंग देती है कि सक्रिय राजनीति में कैसे भाग लें। जिस तरह महिलाओं के बिना कोई घर ठीक ढंग से नहीं चल सकता, उसी तरह उनके सहयोग के बिना देश भी सही से नहीं चल सकता।

भगवंत मान ने कहा कि मुफ्त बिजली और मोहल्ला क्लीनिकों से भी महिलाओं को सबसे ज्यादा फायदा हो रहा है। इससे उनपर महंगाई का बोझ कम पड़ता है क्योंकि उनपर ही महंगाई का सीधा असर पड़ता है। राशन से लेकर गैस सिलेंडर तक, सब उनसे जुड़ा हुआ है। उन्होंने एक उदाहरण देते हुए कहा कि एक बार मुझे एक दूध वाला मिला। उसने कहा आपने दूध वालो के लिए बहुत कुछ किया है। इसके लिए आपका धन्यवाद! मैंने पूछा कैसे? उसने कहा कि 300 यूनिट बिजली माफ करने से महिलाओं के पैसे बचने लगे हैं। पहले लोग 3 महीने बाद मेरा हिसाब करते थे। अब हर 10 दिन में लोग पैसे दे देते हैं क्योंकि उनके इलाज बिजली और बच्चों के स्कूल फीस के पैसे बचने लगे हैं। इसी तरह मुझे एक व्यक्ति का फोन आया उन्होंने कहा कि युद्ध नशे विरुद्ध अभियान भी वास्तव में महिलाओं के लिए है क्योंकि नशे से सबसे ज्यादा दुखी महिलाएं ही होती थी। उनके बच्चे बर्बाद होते थे या पति नशा करके मारपीट करता था। अब यह बहुत बहुत कम हो गया है।

मुख्यमंत्री ने सेल्फ हेल्प ग्रुप के जरिए महिलाओं की आर्थिक तरक्की का भी उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि संगरूर में सरकार की मदद से 100 महिलाओं ने ग्रूप बनाकर अपना काम शुरू किया। आज उनका एक महीने का टर्नओवर डेढ़ करोड़ रुपये हो गया है। इसके अलावा हमने पंजाब पुलिस में भी हजारों महिलाओं की भर्ती की। आज हर क्षेत्र में महिलाएं आगे बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि आज ही हमने फतेहगढ़ साहिब में करीब 350 महिला सरपंचों और पंचों को सरकारी खर्चे पर ट्रेनिंग के लिए महाराष्ट्र भेजा है। उनके रहने से लेकर खाने पीने और आने जाने का किराया भी सरकार वहन करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम महिलाओं को सशक्त बनाने के प्रतिबद्धता पूर्वक काम कर रहे हैं। आने वाले दिनों में इसके सार्थक नतीजे देखने को मिलेंगे।

*महिला विंग ने ठाना, 2027 के चुनाव में ‘‘आप’’ के पक्ष में सबसे ज्यादा वोट करवाना है- मनीष सिसोदिया*

इस दौरान पंजाब के प्रभारी मनीष सिसोदिया ने कहा कि पंजाब में ‘‘आप’’ की सरकार बनाने के लिए महिलाओं ने बढ़-चढ़कर वोट दिया था। 2022 की तुलना में 2027 में महिनाएं ज्यादा ‘‘आप’’ को वोट देंगी। हमने पंजाब को रंगला बनाने का संकल्प लिया है, पंजाब के हर परिवार को अमीर और समृद्ध बनाने पर काम कर रहे हैं। इसके लिए स्वयं सहायता समूह (एसएसजी) से लेकर छोटे-छोटे स्टार्टअप, छोटी दुकानें और छोटे कारोबार खोलने में सरकार की योजनाओं की मदद करेंगे। हम महिलाओं को आगे लाएंगे। उन्होंने कहा कि अगले एक महीने के अंदर पंजाब में आम आदमी पार्टी की महिला विंग की गांव और वार्ड स्तर तक की नेताओं की पहचान, नियुक्ति और ट्रेनिंग पूरी हो जाएगी। इसके बाद, हर महिला नेता अपने गांव और वार्ड में 20-20 महिलाओं की एक टीम बनाएगी और उनकी ट्रेनिंग कराएगी। यह सारी महिला टीमें मिलकर पंजाब की हर महिला को अपने परिवार की आमदनी बढ़ाने और आम आदमी पार्टी की राजनीति से जोड़ने का काम करेंगी।

मनीष सिसोदिया ने कहा कि “आप” सरकार ने गांव की नहरों की सफाई, मोहल्ला क्लीनिक, स्कूलों का सुधार, नौकरियां देने और पंजाब का पानी बचाने की लड़ाई जैसे एतिहासिक काम किया है, जो पहले कभी नहीं हुए। ‘‘आप’’ सरकार ने पिछले तीन साल में इतना काम किया है कि अगर हम उसमें से 10 बड़े काम भी अपनी जुबान पर ले आएं, तो सवाल पूछने वालों के मुंह बंद हो जाएंगे। क्योंकि बिजली उनके घर में आ रही है, नौकरी उनके पड़ोसी के घर में लगी है या कम से कम उनके गांव में किसी को मिली है। यह महिला टीमें इन सारे कामों को लेकर घर-घर जाएंगी और काम करेंगी। इसका असली लक्ष्य 2027 का चुनाव जितवाना है।

मनीष सिसोदिया ने कहा कि आम आदमी पार्टी की महिला विंग बहुत महत्वपूर्ण है। पंजाब में आम आदमी पार्टी की महिला विंग ने न केवल महिलाओं के लिए काम किया, बल्कि अलग-अलग तरीकों से नई नेतृत्व दी है। कई ऐसी महिलाएं, जो आज विधायक हैं, बड़े संवैधानिक पदों पर हैं, सरकार में चेयरमैन के पदों पर हैं और पंजाब की सेवा कर रही हैं, उनकी राजनीतिक यात्रा महिला विंग से शुरू हुई थी। इसलिए, महिला विंग अगली सरकार बनाने के लिए काम करेगा। यह पंजाब की महिलाओं के जरिए हर घर को समृद्ध बनाने, रोजगार बढ़ाने और नौकरियां देने के लिए काम करेगा। साथ ही, यह पंजाब को भविष्य की नेतृत्व देने के लिए भी काम करेगा।

Social Stream

Tweets by AamAadmiParty
Aam Aadmi Party | AAP

aamaadmiparty

The Fastest Growing Political Startup 🚀 Leading Alternative Politics for a Better India 🇮🇳

इस दृश्य को याद रखिएगा।

दिल्ली पुलिस की गाड़ी, सायरन की आवाज़ और सिनेमा के नायक की तरह गाड़ी से लटका गृह मंत्री का वर्दीधारी।

यह महज़ एक संयोग नहीं, यह एक मानसिकता है।
इसी दबंगई ने बिहार के बेटे पांडव कुमार की हत्या की थी।

जिन नेताओं को पूरे घटनाक्रम में सिनेमा के दृश्य की तरह गृह मंत्री जी की पुलिस उठाकर ले जा रही है, उनका अपराध सिर्फ इतना है कि वे इस दमनकारी सरकार से बिहार और पूर्वांचल के बेटे के लिए न्याय मांग रहे हैं।
Students prepare for years for one exam. They walk Students prepare for years for one exam.
They walk into a “high-security” system with hope, pressure, and everything on the line.

And then, in a single moment, they find out…
the paper was leaked.
Their hard work? Worth nothing.

This is not just failure.
This is betrayal.

This cannot go on. The system must be fixed.
A+ governance across the board. While others talk, A+ governance across the board.
While others talk, AAP delivers results you can see.

#Punjab #aamaadmiparty #governance
अब्बा नहीं माने! अब्बा नहीं माने!
Uno reverse…. Is that you? Uno reverse…. Is that you?
Melody Khao... Khud Jaan Jaao Melody Khao... Khud Jaan Jaao
BJP’s ‘Yogya’ minister🤧 BJP’s ‘Yogya’ minister🤧
Modi Ji, kya aap sunn pa rahe hai?? [Rupee, Dolla Modi Ji, kya aap sunn pa rahe hai??

[Rupee, Dollar, Exchange Rate, Economy, Inflation]
30 years of BJP rule in Gujarat… and people are 30 years of BJP rule in Gujarat…
and people are still risking their lives for a single drop of water.

Thousands of crores allocated under Jal Jeevan Mission but where did the money actually go?

Prime Minister Modi, the country deserves an answer.
क्या आपको पता है प्रधानमंत्री जी की priority क्या है?
देश के प्यारे बच्चों, आप चिंता मत कीजिए
आपके साथ अरविंद केजरीवाल हैं।
Only the BJP can harbour such arrogance!! Only the BJP can harbour such arrogance!!
क्या आपको पता है मोदी जी के नेतृत्व में क्या हुआ है?
Punjab climbs to the top in school education ranki Punjab climbs to the top in school education rankings.

🔝 #1 in India
📊 Strong scores in access, infrastructure & outcomes
🎯 Consistent policy, measurable impact

Proof that governance focused on education delivers real results.
Arvind Kejriwal जी ने ही सिर्फ NEET Aspirants की परेशानी को समझा है।
Kaun hai ye tajaswi log… kahan se aate hain?? Kaun hai ye tajaswi log… kahan se aate hain??
Rupya niche nahi gir raha… Dollar upar ja raha h Rupya niche nahi gir raha… Dollar upar ja raha hai. Right??
Just BJP things 😂 [Modi, Hema Malini, Manoj Ti Just BJP things 😂

[Modi, Hema Malini, Manoj Tiwari, Nayab Saini, Fuel Crisis]
When students needed support, Arvind Kejriwal step When students needed support, Arvind Kejriwal stepped up first.

🚌 Free bus travel for NEET aspirants
📍 Across the state
💙 Zero cost, zero stress

AAP Government is removing barriers so every dream gets a fair chance.
Melody Khao… Khud Jaan Jaao Melody Khao… Khud Jaan Jaao
Load More Follow on Instagram

“First, they ignore you, then they laugh at you, then they fight you and then you win.” - Mahatma Gandhi

AAM AADMI PARTY

1, Pandit Ravi Shankar Shukla Lane, (1 – Canning Lane)
New Delhi – 110001

  • Helpline No : 97185 00606
  • Timing : 9:00 am - 6:00 pm
  • Email ID: [email protected]

About

  • Our History
  • AAP Leadership
  • Constitution
  • Election Symbol
  • C2/C7 Documents
  • Archive Website

Media Resources

  • Press Release
  • Official Spokespersons

Follow us on

Facebook-f Instagram Youtube X-twitter
©2026 Aam Aadmi Party. All rights reserved.
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Contact Us
About Us

Our History

Our Leadership

Constitution

Election Symbol

Media Gallery

Press Release

Official Spokespersons

Election Corner

Delhi Elections 2025

Get Involved

Join AAP

Become a Member

Careers

Internship

Fellowship

आप का रामराज्य
Facebook-f Instagram Youtube