Skip to content
Facebook-f Instagram Youtube
  • Join AAP
  • Donate
  • About Us

    Our History

    Our Leadership

    Constitution

    Election Symbol

  • Media Gallery

    Press Release

    Official Spokespersons

  • Election Corner

    Delhi Elections 2025

  • Get Involved

    Join AAP

    Become a Member

    Careers

    Internship

    Fellowship

  • आप का रामराज्य

“आप” का मिशन एमसीडी, 2027 में प्रचंड बहुमत से बनाएंगे सरकार

  • May 23, 2025

आम आदमी पार्टी 2027 में होने वाले दिल्ली नगर निगम चुनाव की तैयारियों में अभी से मिशन मोड में जुट गई है। “आप” ने 2027 में एमसीडी में प्रचंड बहुमत की सरकार बनाने का लक्ष्य रखा है। इस बाबत शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज और एमसीडी में नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग ने पार्टी के सभी पार्षदों के साथ बड़ी बैठक की। बैठक में मनीष सिसोदिया ने एक – एक पार्षद से उनके क्षेत्र की समस्याओं को जाना और उसका निवारण कराने का निर्देश दिया। मनीष सिसोदिया ने कहा कि अरविन्द केजरीवाल ने देश में काम की वैकल्पिक राजनीति को बढ़ाया है। हम इस वैकल्पिक राजनीति को न सिर्फ जन-जन तक पहुंचाएंगे, बल्कि इसे और मजबूत करने पर काम करेंगे।

इस अहम बैठक में मनीष सिसोदिया समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने दिल्ली नगर निगम 2027 चुनाव की तैयारियों का मंत्र दिया। साथ ही, उन्हें एक जुट रहकर भाजपा की हर जन विरोधी और गलत नीतियों का डटकर सामना करने व दिल्ली की जनता को राहत पहुँचाने का भी निर्देश दिया। मनीष सिसोदिया ने सभी पार्षदों को अपने क्षेत्र मे सक्रिय रहने और जनता के बीच मे रह कर उनकी समस्याएं सुनने और उनका समाधान करने का निर्देश दिया। उन्होंने पार्षदों से कहा कि अपने क्षेत्र में विकास कार्यों को तेजी से कराएं और भाजपा सरकार की असफलताओं को भी जनता के बीच लेकर जाएं। ताकि दिल्ली की जनता निगम में आम आदमी पार्टी की प्रचंड बहुमत की सरकार बनाए।

मनीष सिसोदिया ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने परम्परागत राजनीति से अलग हटकर काम की वैकल्पिक राजनीति स्थापित करके दिखाया है। परम्परागत राजनीति करने वाली पार्टियां जाति धर्म मे लोगों को बांट कर सत्ता का सुख भोगती हैं, लेकिन इससे जनता का भला नहीं होता है। जबकि काम की राजनीति में जनता का हित सर्वोपरि है। इसी का नतीजा है कि आज केजरीवाल सरकार में फ्री शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी, महिलाओं की बस यात्रा समेत अन्य जनहितकारी योजनाओं की चर्चा पूरे देश में हो रही है। हमें काम की वैकल्पिक राजनीति को जन जन तक पहुंचाना है ताकि दूसरी पार्टियां भी जाति धर्म की राजनीति को छोड़ काम की राजनीति करने के लिए बाध्य हो।

इस दौरान, मनीष सिसोदिया ने पार्षदों से कहा कि भाजपा बड़े बड़े वादे और दावे करके दिल्ली की सत्ता में आईं, जनता को झूठे वादों और बातों में गुमराह किया। अब इस चार इंजन वाली भाजपा सरकार की हकीकत जनता के सामने आने लगी है। महज तीन महीने में ही भाजपा सरकार के कुशासन से दिल्ली की जनता त्रस्त है। चार इंजन की सरकार के बाद भी बिजली, साफ पानी, शिक्षा माफिया से दिल्ली के लोग परेशान हैं। भाजपा की हर जनविरोधी गतिविधियों का हमें पुरजोर विरोध करना है और जनता के बीच लेकर जाना है। जनता को भाजपा की असल सच्चाई से रूबरू करना है ताकि आगामी दिल्ली नगर निगम चुनाव में उसके झूठे वादों और बातों से लोग गुमराह न हों और आम आदमी पार्टी की प्रचंड बहुमत से नगर निगम में सरकार बनाएं।

दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने पार्षदों को अपने काम से दिल्ली की जनता का दिल जीतने का मंत्र दिया। उन्होंने पार्षदों से कहा कि जनता की सेवा में कोई कमी नहीं छोड़ें। जनता सिर्फ आपके काम और प्यार की भूखी है। अगर जनता के बीच में रहते हैं और उनकी समस्याओं को गंभीरता से लेकर समाधान कराते है तो जनता भी आपको सिर माथे पर रखती है। भाजपा ने दिल्ली की जनता से झूठे वादे करके सत्ता में आईं है लेकिन अब जनता को सब समझ में आ रहा है कि उसके साथ धोखा हुआ है। जनता ठगा महसूस कर रही है। ऐसे में हमरी जिम्मेदारी और बड़ी हो जाती है कि हम जनता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहें और उनकी समस्याओं का समाधान कराएं।

वहीं, दिल्ली नगर निगम में “आप” के नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग ने कहा कि निगम की सत्ता में रहने के दौरान “आप” की सरकार ने ढेरों जनहित के काम किए। बड़ी संख्या में कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया गया। कुछ माह पहले 12 हजार कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने का सदन में प्रस्ताव पास किया गया था लेकिन अभी तक उसे लागू नहीं किया गया है। इसी तरह प्रॉपर्टी टैक्स में छूट का भी पास प्रस्ताव लागू नहीं हुआ है। लेकिन इसके लिए हमारा संघर्ष जारी रहेगा। हमें “आप” सरकार में जनहित के किए गए कामों को जनता तक पहुंचाना है और भाजपा की गलत नीतियों को उजागर करना है।

दरअसल, आम आदमी पार्टी आगामी नगर निगम चुनाव में प्रचंड बहुमत से जीत हासिल करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। पिछले चुनाव में दिल्ली की जनता ने आम आदमी पार्टी को बहुमत तो दिया, लेकिन थोड़ी सी कसर रह गई थी। इसका परिणाम यह रहा कि भाजपा अपनी ताकत का गलत इस्तेमाल करके एमसीडी का काम रोकती रही।

Social Stream

Tweets by AamAadmiParty
Aam Aadmi Party | AAP

aamaadmiparty

The Fastest Growing Political Startup 🚀 Leading Alternative Politics for a Better India 🇮🇳

नरेंद्र मोदी सरकार नरेंद्र मोदी सरकार के पूर्व मंत्री आरके सिंह ने BJP और Adani के गठजोड़ और बिहार में करोड़ों रुपए के भ्रष्टाचार की पोल खोली है। 

आरके सिंह के अनुसार, बिहार में ₹62 हज़ार करोड़ का घोटाला किया गया है, जिसका खामियाजा सीधे-सीधे बिहार की जनता को भुगतना पड़ेगा।
अब मंत्री तय करेंगे कौन वोट देगा कौन नहीं?

👉 मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री राजीव रंजन उर्फ़ ललन सिंह, सरेआम कह रहे हैं कि विपक्षी दलों के समर्थकों को घर से बाहर मत निकलने देना।

कोई चुनाव आयोग और अज्ञानेश कुमार जी को नींद से जगाए और यह Video दिखाए‼️
मोदी जी के दावे और उ मोदी जी के दावे और उनकी हकीकत
वर्षों से BJP-NDA शासित वर्षों से BJP-NDA शासित बिहार में शिक्षा व्यवस्था के हाल इस वीडियो से समझिये

बिहार में शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार की स्थिति को सुधारने के लिए आम आदमी पार्टी को वोट दीजिए और राज्य को गुंडाराज से बाहर निकलिए💯
बीजेपी सरकार का Health M बीजेपी सरकार का Health Mafia को फायदा पहुँचाने के लिए दिल्ली की स्वास्थ सेवाओं पर करारा प्रहार —

👉200 Mohalla Clinics किए बंद 
👉 सैंकड़ों कर्मचारियों को किया बेरोजगार 

दिल्लीवालों को महंगा इलाज करवाने पर मजबूर कर रही है बीजेपी सरकार।
अमन समेत देश के कई य अमन समेत देश के कई युवाओं को एजेंटों ने रुस भेज दिया और उन्हें रूसी सेना में भर्ती करा दिया गया। 

यह युवा खुद को बचाने के लिए भारत सरकार से कई बार गुहार लगा चुके हैं। लेकिन केंद्र सरकार को इन युवाओं से कोई लेना-देना नहीं है। 

केंद्र और हरियाणा की BJP सरकार इन युवाओं की अपील पर ध्यान दे‼️
BJP-NDA शासित बिहार में BJP-NDA शासित बिहार में बेरोजगारी सारे Record तोड़ रही है लेकिन केंद्र सरकार के मंत्री प्रधानमंत्री मोदी की तरह ही बेशर्मी से झूठ बोल रहे हैं‼️
बिहार में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों के पास भ्रष्टाचार का नहीं बल्कि मेहनत से कमाया हुआ पैसा है। AAP के उम्मीदवारों के लिए जनता ही प्रचार कर रही है और जनता ही चुनाव लड़ रही है। 

राजनीति में जो जनता के पैसों से जीतकर विधानसभा में जाएगा, वह जनता के लिए काम करेगा और जो Adani के पैसे से जीतकर सदन में जाएगा, वह Adani के लिए ही काम करेगा।
वासुदेव घाट पर ग़ैरक़ानूनी तरीक़े से Filtered पानी लाया गया और उससे नक़ली यमुना बनाई गई। 

इस नक़ली यमुना की पोल खुल गई और अब उससे जुड़े सबूतों को धीरे-धीरे मिटाया जा रहा है। 

वासुदेव घाट पर बनी नक़ली यमुना और उसके Filtered पानी को लेकर AAP नेता सौरभ जी ने खोली रेखा गुप्ता सरकार की पोल
बिहार में सरेआम दो राजनीतिक गुटों के बीच झड़प और गोलीबारी होती है, जिसमें एक शख्स की मौत हो जाती है। यह घटना देश के गृह मंत्री अमित शाह को छोटी लगती है। 

अमित शाह बतायें, आपके लिए बड़ी घटना क्या होती है⁉️
बीजेपी की गुजरात की सत्ता से विदाई तय है 💯
बीजेपी ने किए चुनाव से पहले वादे, चुनाव के बाद दिया धोखा‼️

👉BJP सरकार ने दिल्ली की जनता से छीनी इलाज की सुविधा और कर्मचारियों से रोज़गार
*चक दे INDIA* 🇮🇳

महिला क्रिकेट विश्व कप के फाइनल मुक़ाबले में दक्षिण अफ़्रीका को परास्त कर विश्व विजेता बनी भारतीय महिला क्रिकेट टीम को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं।

हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इतिहास रचा है, आज पूरे देश को अपनी इन बेटियों पर गर्व है।

#INDWvsSAW
देश के हर बच्चे को व देश के हर बच्चे को विश्वस्तरीय शिक्षा देकर ही भारत बन सकता है विश्वगुरु💯
BJP सरकार ने यहीं Filtered पानी भरकर नक़ली यमुना बनाकर यमुना जी की असली हालत छिपाने की नाकाम कोशिश की थी। 

उस समय भी AAP नेता सौरभ जी ने रेखा गुप्ता सरकार को Expose किया और एक बार फिर से उन्होंने यमुना सफाई की हकीकत सामने रख दी।
चंडीगढ़ में CM आवास और कैंप कार्यालय को लेकर BJP फैला रही झूठ‼️
अबकी बार, AQI 400 पार😷 द अबकी बार, AQI 400 पार😷

दिल्लीवाले अब ख़ुद BJP के Pollution Monitoring System में घोटाला और Data चोरी का खुलासा कर रहे हैं

#BJPExposedOnPollution
“BJP के पास पंजाब के ल “BJP के पास पंजाब के लिए कोई एजेंडा नहीं है इसलिए वह इस घटिया और झूठ फैलाने वाली राजनीति पर उतर आई है। 

जिस बंगला नंबर 50 को लेकर बीजेपी झूठ फैला रही है, वह मुख्यमंत्री का कैम्प कार्यालय है, यहां मैं मीटिंग करता हूँ और यहीं तमाम अधिकारी भी आते हैं।”

AAP सरकार की बढ़ती लोकप्रियता से घबराई बीजेपी की झूठ और अफ़वाह की राजनीति को मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान जी ने किया धराशाई
बीजेपी पंजाब से इतनी अंधी नफ़रत करती है कि अब मीडिया से मुख्यमंत्री भगवंत मान के Camp Office को लेकर फैला रही है महा झूठ
माया महल में बैठकर A माया महल में बैठकर AQI Data की चोरी कर रही हैं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उनके सभी मंत्री
Load More Follow on Instagram

“First, they ignore you, then they laugh at you, then they fight you and then you win.” - Mahatma Gandhi

AAM AADMI PARTY

1, Pandit Ravi Shankar Shukla Lane, (1 – Canning Lane)
New Delhi – 110001

  • Helpline No : 97185 00606
  • Timing : 9:00 am - 6:00 pm
  • Email ID: contact@aamaadmiparty.org

About

  • Our History
  • AAP Leadership
  • Constitution
  • Election Symbol
  • C2/C7 Documents
  • Archive Website

Media Resources

  • Press Release
  • Official Spokespersons

Follow us on

Facebook-f Instagram Youtube X-twitter
©2025 Aam Aadmi Party. All rights reserved.
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Contact Us