Skip to content
Facebook-f Instagram Youtube
  • Join AAP
  • Donate
  • About Us

    Our History

    Our Leadership

    Constitution

    Election Symbol

  • Media Gallery

    Press Release

    Official Spokespersons

  • Election Corner

    Delhi Elections 2025

  • Get Involved

    Join AAP

    Become a Member

    Careers

    Internship

    Fellowship

  • आप का रामराज्य

आज से पंजाब के स्कूलों में कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए नशा विरोधी पाठ्यक्रम पढ़ाए जाएंगे- केजरीवाल

  • August 1, 2025

पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए बच्चों को बचपन से ही नशे के खिलाफ जागरूक किया जाएगा। इसके लिएसरकारी स्कूलों में नशा विरोधी पाठ्यक्रम पढ़ाया जाएगा। शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजकअरविंद केजरीवाल और सीएम भगवंत मान ने पंजाब के 3500 सरकारी स्कूलों में इस पाठ्यक्रम की शुरूआत की।फजिल्का स्थित स्कूल ऑफ एमिनेंस में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद लोगों को नशे के खिलाफ शपथ भी दिलाईगई। इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह पाठ्यक्रम पंजाब के साथ-साथ पूरे देश को रास्ता दिखाएगा किकैसे नशे के खिलाफ बच्चों को तैयार किया जा सकता है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब के स्कूलों में कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए नशा विरोधी पाठ्यक्रमशुरू कर दिया गया है। अब हम अपने बच्चों को बचपन से ही नशे के खिलाफ जागरूक करेंगे ताकि आने वाली पीढ़ीनशे से नहीं, बल्कि अपने ज्ञान, मेहनत और संकल्प से पहचानी जाए। युद्ध, नशे के विरुद्ध’ अब सिर्फ़ नारा नहीं, एकजनआंदोलन बन चुका है। हमें मिलकर पंजाब को नशा मुक्त बनाना है। इस अवसर पर पंजाब प्रभारी मनीषसिसोदिया, शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

*पहले की सरकारों ने नशे के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया, एक मंत्री तो अपनी गाड़ियों में नशा की सप्लाई करतेथे- केजरीवाल*

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज सिर्फ पंजाब के लिए नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए एक एतिहासिक दिन है। जबबच्चों को बचपन से नशे के खिलाफ उनके पाठ्यक्रम में शिक्षा दी जाएगी। कई सालों से पंजाब नशे से जूझ रहा है।2007-08 से पंजाब में नशा आना शुरू हुआ। कुछ सरकारें ऐसी थीं, जिनके मंत्री खुलेआम नशा बेचते थे। मंत्रीअपनी गाड़ियों में पंजाब के कोने-कोने में नशा सप्लाई करते थे। अंतर्राष्ट्रीय ड्रग्स स्मगलरों को अपनी कोठियों मेंअपने साथ रखते थे। जो भी सरकारें आईं, उन्होंने नशे के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जब कांग्रेस, भाजपा और अकाली दल ने कुछ नहीं किया तो 2022 में पंजाब के लोगोंने परेशान होकर आम आदमी पार्टी को मौका दिया। कुछ महीनों से पंजाब में नशे के विरुद्ध युद्ध शुरू हुआ है। पूरे देशमें आज तक नशे के विरुद्ध ऐसा युद्ध नहीं देखा गया। ‘‘आप’’ सरकार नशा बेचने वालों को जेल में डाल रही है।महज पांच महीने के अंदर 23 हजार से अधिक एफआईआर हो चुकी है, 15 हजार लोगों को गिरफ्तार कर जेल मेंडाला गया है। नशा बेचने वालों ने बड़े-बड़े महल बना लिए थे, अब उनके उपर बुलडोजर चलाया जा रहा है। आजतक नशा बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की किसी भी सरकार की हिम्मत नहीं थी। नशा तस्करों से सारीसरकारें डरती थीं। ‘‘आप’’ की ईमानदार, हिम्मती सरकार है, हम नशा तस्करों से नहीं डरते हैं।

*जब नशा तस्करी करने वाले नेता को जेल में डाला गया तो कांग्रेस, बीजेपी, अकाली दल वाले उसके समर्थन में आगए- केजरीवाल*

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इनका एक बहुत बड़ा नेता को नशा के आरोप में जेल में डाला गया है। उसको बचानेके लिए बहुत लोगों के फोन आए। जिन माताओं-बहनों ने अपने पतियों और बच्चों को खोया था, वह रो-रोकर कहरही हैं कि आज आत्मा को सकून मिला है। जब हमने उस नेता को पकड़ कर जेल में डाला तो कांग्रेस, बीजेपी औरअकाली दल वाले उसके समर्थन में उतर गए। जिन परिवारों के बच्चे मर गए, जो परिवार बर्बाद हो गए, क्या उनकेसाथ गलत नहीं हुआ? ‘‘आप’’ सरकार ने एक सबसे बड़े नशा तस्कर को पकड़ कर जेल में डाल दिया तोकांग्रेस-बीजेपी वाले आंसू बहा रहे हैं और अकाली दल वाले हमें गालियां दे रहे हैं। लेकिन जब पंजाब के बच्चे औरपंजाब की जवानी बर्बाद हो रही थी, तब इन पार्टियों को आंसू नहीं आए थे।

*नशे के विरुद्ध यात्रा को जबरदस्त समर्थन मिल रहा है, लोग अपने पिंड में नशा नहीं बिकने देने की कसमें खा रहे हैं- केजरीवाल*

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज इन नशा तस्करों की संपत्ति, बैंक अकाउंट जब्त की जा रहे हैं और उस पैसे से नएस्कूल-अस्पताल बनाए जा रहे हैं। नशे के खिलाफ युद्ध तब तक सफल नहीं होगा, जब तक इसके खिलाफ पंजाबका एक-एक व्यक्ति नहीं जुड़ेगा। ‘‘आप’’ सरकार ने नशे के विरुद्ध यात्रा शुरू की। अब तक लगभग 10 हजार पिंडोंमें यह यात्रा जा चुकी है। इस यात्रा के समर्थन में पूरे के पूरे पिंड इकट्ठे हो रहे हैं और कसम खा रहे हैं कि हम अपनेपिंड किसी को नशा नहीं बिकने देंगे। नशा मुक्ति केंद्रों को शानदार बनाया गया है। पहले नशा मुक्ति केंद्रों का बुराहाल था, उसमें कोई जाना नहीं चाहता था। हर पिंड में युवाओं की ड्यूटी लगाई गई है कि अगर पिंड में कोई भी नशाकरते हुए बच्चा मिले तो उसकी जिंदगी बचानी है। उसे नशा मुक्ति केंद्र लेकर जाएं, ताकि वह नशा छोड सके।

*नशे में पड़े युवा पैसे की पूर्ति करने के लिए अपराध करने लग जाते हैं और उनकी पूरी जिंदगी बर्बाद हो जाती है- केजरीवाल*

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज से 3500 सरकारी स्कूलों में नशे के खिलाफ कॉरिकुलम की शुरूआत की जारही है। बच्चों को अब बचपन ने नशा के खिलाफ लड़ना सिखाया जाएगा। इसी उम्र में बच्चे गलत संगत में पड़ जातेहैं, जब उसके दोस्त कहते हैं कि एक बार चखने से कुछ नहीं होता है। बच्चा भी सोचता है कि एक बार चख लूं, दोबारा नहीं लूंगा। इसी के बाद बच्चे धीरे-धीरे नशा लेने लगते हैं और फिर जिंदगी बर्बाद हो जाती है। हम लोगों नेकई नशा मुक्ति केंद्र में जाकर बच्चों से बात की। बच्चों ने बताया कि एक दिन में तीन से चार हजार रुपए का नशालेते हैं। एक गरीब परिवार को बच्चा इतने पैसे कहां से लाएगा, फिर वह किसी की जेब काटता है, घर में चोरी करताहै, फिर अपराध करने लग जाता है और यहीं से जिंदगी बर्बाद होनी चालू हो जाती है। मेरी सभी बच्चों से अपील हैकि नशे के चक्कर में मत पड़ जाना।

*हर बच्चे को अच्छी शिक्षा देने के लिए ‘‘आप’’ सरकार दिन-रात मेहनत कर रही है- केजरीवाल*

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बच्चों के लिए ‘‘आप’’ की सरकार ने कई सारे शानदार स्कूल बना दिए हैं। सभीस्कूलों को ठीक किया है। हर बच्चे का सपना, आईएएस, इंजीनियर, डॉक्टर, वकील बनने का है। बच्चे बड़े सपनेदेखें और पंजाब को तरक्की के रास्ते पर लेकर जाएं। क्योंकि इन्हीं बच्चों को पंजाब की जिम्मेदारी संभालनी है।इन्हीें बच्चों में भविष्य में कोई मुख्यमंत्री तो कोई शिक्षा मंत्री बनेगा, लेकिन यह तब होगा, जब नशा नहीं करेंगे।इसीलिए ‘‘आप’’ की सरकार शिक्षा की शानदार व्यवस्था कर रही है। पिछली सरकारों ने शिक्षा का बेड़ा गर्क करदिया था। अब ‘‘आप’’ सरकार के मुख्यमंत्री, मंत्री, विधायक और अफसर हर बच्चे को अच्छी शिक्षा देने के लिएदिन-रात लगे हुए हैं। अच्छी शिक्षा मिलेगी, तभी बच्चे आगे बढ़ेंगे। मां-बाप ने भी अपने बच्चों के लिए बड़े सपनेदेखते हैं, लेकिन जिस दिन बच्चा नशे में पड़ जाता है, माता-पिता भी टूट जाते हैं। सारा समाज टूट जाता है।

*नशा एक जहर है, यह आपको और आपके परिवार को खा जाता है- केजरीवाल*

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज यह जो पाठ्यक्रम शुरू किया जा रहा है, यह केवल पंजाब नहीं, बल्कि पूरे देशके लिए मिशाल बनेगा। पूरे देश को रास्ता दिखाएगा कि कैसे नशे के खिलाफ बच्चों को तैयार किया जा सकता है।अभी यह पाठ्यक्रम पंजाब के 3500 सरकारी स्कूलों में शुरू किया जा रहा है। इसके बाद इसे प्राइवेट स्कूलों औरकॉलेजों में भी शुरू किया जाएगा। हम चाहते हैं कि बच्चा बचपन से ही इतनी मजबूती से आगे बढ़े कि वह नशे में नपड़े। हम सबको मिलकर नशे के विरुद्ध युद्ध अभियान को सफल बनाना है। यह कोई सरकारी या राजनीतिक कामनहीं है। यह पुण्य का काम है। जब हम गांव-गांव में जाते हैं तो लोगों की कहानियां सुनकर दिल रो पड़ता है। हमचाहते हैं कि आप भी तरक्की करें और पंजाब भी तरक्की करे। नशा एक जहर है, इसे कभी चख कर मत देखना। यहआपको और आपके परिवार को खा जाएगा।

*पिछली सरकारों ने अपने स्वार्थ के लिए पंजाब पर नशे का दाग लगा दिया, हम उस दाग को मिटाने में लगे हैं- भगवंत मान* 

इस दौरान सीएम भगवंत मान ने कहा कि राज्य सरकार की अभूतपूर्व कोशिशों से सरकारी स्कूलों का कायाकल्प हुआहै। अब छात्र निजी स्कूलों को छोड़कर सरकारी स्कूलों में दाखिला ले रहे हैं, जिससे लोगों का भरोसा झलकता है।नशे के खिलाफ इस तरह के कार्यक्रम नहीं होने चाहिए थे, लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण रूप से पंजाब को ऐसी परिस्थितियों मेंफंसा दिया गया है, जिसके कारण यह कार्यक्रम जरूरी हो गए हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व सरकारों ने पंजाब के माथे परनशे का दाग लगा दिया। राज्य का कार्यकाल संभालने के बाद हमें रणनीति बनाने में समय लगा और अब राज्यसरकार ने नशा छोड़ने वालों के इलाज के लिए नशा-मुक्ति केंद्र शुरू किए हैं। सरकार इन युवाओं को हुनरमंद बनानेके लिए भी काम कर रही है, ताकि वे सम्मान और गरिमा के साथ जीवन जी सकें।

भगवंत मान ने कहा कि नशे के खिलाफ जंग पिछले 150 दिनों से जारी है और सैकड़ों पंचायतों ने प्रस्ताव पारित करयह प्रण लिया है कि वे कभी भी नशा तस्करों का साथ नहीं देंगे। नशे के खिलाफ यह जंग अब जन आंदोलन में बदलगई है और इसके हिस्से के रूप में राज्य सरकार ने स्कूली पाठ्यक्रम में नशा विरोधी शिक्षा को शामिल किया है।छात्रों को नशे के लक्षणों और खतरों से अवगत कराया जाएगा क्योंकि नशे का पहली बार उपयोग ही जिंदगी कीबर्बादी की शुरुआत करता है। उन्होंने कहा कि हम वोट बैंक की राजनीति नहीं करते और स्कूली बच्चों की तो वोट भीनहीं होती, फिर भी हम उन्हें इस अभिशाप के खिलाफ जागरूक करना चाहते हैं। पूर्व की सरकारों ने नशे के कारोबारको संरक्षण देकर युवाओं को बर्बाद कर दिया। ये नेता पार्टियां भी पहाड़ों में कारोबार करते थे और वहीं जमीनेखरीदते थे। इन नेताओं के बच्चे हथियारबंद गार्डों की सुरक्षा में स्कूल जाते थे। राज्य सरकार ने इन नेताओं केखिलाफ निर्णायक कार्रवाई की है।

भगवंत मान ने कहा कि जब मजीठिया को पकड़ा गया था, तब कांग्रेस, अकाली दल और भाजपा सभी उनके समर्थनमें आ गए। इनमें से कुछ नेता कहते थे कि वे मजीठिया को उसका कॉलर पकड़कर घसीटेंगे, लेकिन अब वे उसकासमर्थन कर रहे हैं। अवैध तरीके से पैसा कमाने की लालच में इन नेताओं ने पंजाब को लूटा और बर्बाद कर दिया।मंत्रियों की सरकारी गाड़ियों में नशे के पैकेट सप्लाई किए जाते थे। नशा तस्करों को सत्ताधारियों का करीबी दोस्तमाना जाता था, जिसके कारण राज्य में नशे ने अपने पांव पसारे। सरकार मजीठिया के खिलाफ कानूनी लड़ाई तबतक जारी रखेगी, जब तक उसे उसके पापों के लिए कड़ी सजा नहीं मिल जाती। सुखबीर बादल को सिर्फ अपनेरिश्तेदारों के नाम ही पता हैं और वे पंजाब की बुनियादी भौगोलिक स्थिति से भी अनजान हैं। लोगों ने बादलों को कईबार चुना, लेकिन इन लोगों ने कभी भी जनता या राज्य की परवाह नहीं की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नशे के खतरे से राज्य के युवाओं को दूर रखने के लिए पंजाब सरकार हर गांव में खेल मैदान औरजिम का निर्माण करवा रही है। नशा तस्करी की जानकारी देने के लिए लोगों के लिए व्हाट्सएप नंबर 97791-00200 जारी किया गया है। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। नशा छोड़ रहे पीड़ितों केपुनर्वास की कोशिशें भी चल रही हैं ताकि वे फिर से अपने पैरों पर खड़े होकर सम्मान और गरिमा के साथ जीवन जीसकें।

Social Stream

Tweets by AamAadmiParty
Aam Aadmi Party | AAP

aamaadmiparty

The Fastest Growing Political Startup 🚀 Leading Alternative Politics for a Better India 🇮🇳

ED पार्टी की सरकार ने पूरे सिस्टम को ही लीक कर दिया है, फिर ये तो नया नया एयरपोर्ट ही है
“Our nation is being repeatedly humiliated on in “Our nation is being repeatedly humiliated on international platforms. Today, India needs a strong and decisive Prime Minister.”

— Arvind Kejriwal
National Convenor, AAP
ED पार्टी से लेकर RSS तक, सभी अयोध्या श्री राम मंदिर की चोरी में शामिल हैं।
Faith was used for politics. Donations were collec Faith was used for politics.
Donations were collected in the name of Lord Ram.
Now the same Ram Mandir funds and land deals are under serious questions.

When the ED acts overnight against opposition leaders,
why is there silence here?
बिहार सरकार में भाजपा गठबंधन के मंत्री अशोक चौधरी ने श्री गुरु नानक देव जी के जन्मस्थान को लेकर विवादित बयान दिया है। गुरु साहिबान के बारे में इस तरह के गैर-जिम्मेदाराना और तथ्यहीन बयान देना उनकी मर्यादा का अपमान है।
तस्वीर साफ़ है तस्वीर साफ़ है
बिजली का बिल Zero चाहि बिजली का बिल Zero चाहिए, तो AAP की काम की राजनीति चुनिए।
हर दूसरे दिन हादसा। हर दूसरे दिन मौत।
ना सुरक्षा, ना जवाबदेही, ना शर्म।
प्रधानमंत्री जी, जब महिलाओं को सुरक्षा नहीं दे सकते, तो आपको कुर्सी पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है।
Kuch baat samajh me aayi Modi Ji? Kuch baat samajh me aayi Modi Ji?
Mr. Prime Minister, sack Dharmendra Pradhan now. Mr. Prime Minister, sack Dharmendra Pradhan now.
Your hard work will find its wings. Wishing every Your hard work will find its wings. Wishing every NEET aspirant all the very best for the NEET exam!
अकाली दल ने फिर से प अकाली दल ने फिर से पंथ और धर्म विरोधी हरकत की है और एक वीडियो बनवाकर बेअदबी की घटना को अंजाम दिया है।
12 students are gone. 12 families are grieving. Th 12 students are gone. 12 families are grieving. The government’s accountability is nowhere to be found.
पंजाबियों को “Emotional Bl पंजाबियों को “Emotional Bloody Fool” कहना भाजपा की पंजाब विरोधी सोच को दर्शाता है। भाजपा की इस नफ़रत का जवाब पंजाब के लोग चुनाव में देंगे।
पंथ के नाम पर वोट ले पंथ के नाम पर वोट लेने वालों ने पंथ विरोधी हरकतें ही की हैं।

एक अज्ञात व्यक्ति का वीडियो शूट कर उसे CM भगवंत मान बताने की साज़िश रची गई।

इस मामले में दो अलग-अलग लैबोरेटरी की जांच रिपोर्टें हैं और दोनों ही पंजाब से बाहर की तथा भारत सरकार से मान्यता प्राप्त हैं।

फ़र्ज़ी वीडियो की 1,191 पहलुओं से जांच हुई, लेकिन एक भी बात CM मान से मेल नहीं खाती!

इस फ़र्ज़ी वीडियो ने अकाली दल (बादल) की घटिया राजनीति और घटिया सोच को बेनकाब कर दिया है।
फ़र्ज़ी वीडियो का सच आया सामने, बादल परिवार का षड्यंत्र बेनकाब।
“क्या टेलीग्राम बै “क्या टेलीग्राम बैन करने से पेपर लीक रुक जाएगा? भाजपा पेपर लीक रोकना ही नहीं चाहती।”

— अरविंद केजरीवाल
राष्ट्रीय संयोजक, AAP
क्या आप जानते हैं, म क्या आप जानते हैं, मोदी जी 18-18 घंटे काम किसके लिए करते हैं?
दिल्ली के मालवीय नगर की भीषण आग के पीड़ित ने आखिर ऐसा क्यों कहा—
“अपने ही परिवारवालों के घर उजाड़ने वाली बहन, भगवान किसी को न दे।”
Load More Follow on Instagram

“First, they ignore you, then they laugh at you, then they fight you and then you win.” - Mahatma Gandhi

AAM AADMI PARTY

1, Pandit Ravi Shankar Shukla Lane, (1 – Canning Lane)
New Delhi – 110001

  • Helpline No : 97185 00606
  • Timing : 9:00 am - 6:00 pm
  • Email ID: [email protected]

About

  • Our History
  • AAP Leadership
  • Constitution
  • Election Symbol
  • C2/C7 Documents
  • Archive Website

Media Resources

  • Press Release
  • Official Spokespersons

Follow us on

Facebook-f Instagram Youtube X-twitter
©2026 Aam Aadmi Party. All rights reserved.
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Contact Us
About Us

Our History

Our Leadership

Constitution

Election Symbol

Media Gallery

Press Release

Official Spokespersons

Election Corner

Delhi Elections 2025

Get Involved

Join AAP

Become a Member

Careers

Internship

Fellowship

आप का रामराज्य
Facebook-f Instagram Youtube