Skip to content
Facebook-f Instagram Youtube
  • Join AAP
  • Donate
  • About Us

    Our History

    Our Leadership

    Constitution

    Election Symbol

  • Media Gallery

    Press Release

    Official Spokespersons

  • Election Corner

    Delhi Elections 2025

  • Get Involved

    Join AAP

    Become a Member

    Careers

    Internship

    Fellowship

  • आप का रामराज्य

अमित शाह ने दिल्ली को जंगल राज बना दिया, चारों तरफ दहशत है, लोगों को एकजुट होकर आवाज़ उठानी होगी- केजरीवाल

  • December 7, 2024

दिल्ली की बिगड़ी कानून व्यवस्था के बीच शनिवार को विश्वास नगर और गोविंदपुरी में दो लोगों की हुई सरेआम हत्या पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भाजपा और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि अमित शाह ने दिल्ली को बर्बाद कर दिया। उन्होंने दिल्ली को जंगल राज बना दिया। चारों तरफ़ लोग दहशत की ज़िंदगी जी रहे हैं। भाजपा से अब दिल्ली की क़ानून व्यवस्था नहीं संभल रही है। दिल्लीवालों को एकजुट होकर आवाज़ उठानी होगी। शनिवार को सुबह दिल्ली के विश्वास नगर में गोलीबारी की घटना के बाद गोविंदपुरी से चाकूबाज़ी की ख़बर मिली। भाजपा के राज में अपराधी पूरी तरह से बेख़ौफ़ हो गए हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली की क़ानून व्यवस्था सीधे अमित शाह के अधीन आती है, वह क्या कर रहे हैं? वह पूरे देश में केवल चुनाव लड़ते फिर रहे हैं। दिल्ली की कानून व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए एक बार फिर से आंदोलन करने की जरूरत पड़ी तो मैं वो भी करूंगा।

दिल्ली की कानून-व्यवस्था बुरी तरह से बिगड़ चुकी है- केजरीवाल

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के लोग दहशत में हैं। दिल्ली की कानून-व्यवस्था बहुत बुरी तरह से बिगड़ चुकी है। शनिवार सुबह विश्वास नगर के रहने वाले सुनील नाम के बर्तन व्यापारी मॉर्निंग वॉक पर गए थे। जब वह घर वापस लौट रहे थे तो सड़क के बीचों-बीच दो बाइक सवारों ने 8 गोलियां मारकर उनकी हत्या कर दी। अपराधियों की इतनी हिम्मत कैसे हो गई कि भरी सड़क पर वो गोली मारकर भाग गए। दिल्ली में अपराधी इतने बेखौफ कैसे हो गए?

दिल्ली में व्यापारी खौफ के साए में जी रहे हैं- केजरीवाल

उन्होंने कहा कि कुछ देर बाद खबर आई कि गोविंदपुरी के अंदर किसी ने किसी को चाकू मार दिया। गोविंदपुरी में एक सप्ताह पहले उसी जगह पर एक पुलिस कॉन्स्टेबल की चाकू मारकर हत्या की गई थी। आज दिल्ली में व्यापारियों को खुलेआम फिरौती की कॉल आ रही हैं। उन्हें फोन आता है कि इतने करोड़ रुपए पहुंचा दो नहीं तो तुम्हारे घर के इस सदस्य को मार देंगे। वो फोन पर विस्तार से जानकारी भी देते हैं कि तुम्हारा बेटा-बेटी यहां पर हैं, अगर पैसे नहीं दोगे तो उनकी हत्या कर देंगे। व्यापारी बुरी तरह से खौफ में हैं।

फिरौती मांगने वाले असली गैंगस्टर्स को नहीं पकड़ पा रही पुलिस – केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि एक मिठाई की दुकान वाला है। उसके पास फोन आया कि दो करोड़ रुपए दे दो। उसने मना कर दिया तो उसकी दुकान के ऊपर धुंआधार गोलियों की बरसात की गई। एक कार का शोरूम वाला है, उससे कहा गया कि पांच करोड़ रुपए दे दो। उसने मना कर दिया तो उसके शोरूम के ऊपर 22 राउंड फायरिंग की गई। इस तरह के ना जाने कितने मामले हैं और इन सारे मामलों में पुलिस फायरिंग करने वालों को तो पकड़ लेती है और मामला खत्म कर देती है। लेकिन जो फिरौती मांग रहा है, जो असली गैंगस्टर और मास्टरमाइंड है, वो खुलेआम घूम रहे हैं। लोग कहां जाएं? सुरक्षा के लिए किसके पास जाएं?

दिल्ली में बुजुर्ग भी अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रहे हैं- केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बुजुर्ग भी अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। पंचशील एनक्लेव में एक 64 साल के बुजुर्ग की रात को चाकू मारकर हत्या कर दी गई। महिलाएं असुरक्षित महसूस कर रही हैं। महिलाओं का अपहरण हो रहा है, उनका रेप हो जाता है, गैंगरेप हो जाता है, उसके बाद उनकी हत्या कर दी जाती है। लड़कियां घर से बाहर निकलती हैं तो उनके साथ छेड़खानी होती है। खुलेआम गैंगवॉर हो रहे हैं। दिल्ली में चारों तरफ नशा बिक रहा है, कोने-कोने में नशा बिक रहा है। यह नशा कहां से आ रहा है? आज आप सड़क पर मोबाइल फोेन लेकर नहीं चल सकते क्योंकि कोई छीनकर भाग जाएगा। चोर आपका चैन और पर्स छीनकर भाग जाता है। स्नैचिंग की इतनी घटनाएं हो रही हैं। दिल्ली पुलिस कहां है?

भाजपा और अमित शाह ने दिल्ली का बुरा हाल कर दिया है- केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में दो सरकारें साथ-साथ चलती हैं। दिल्ली के अंदर दस साल पहले लोेगों ने हमारी सरकार चुुनी। जनता ने हमें स्कूल ठीक करने के लिए कहा, हमने स्कूल ठीक किए। हमें अस्पताल ठीक करने के लिए कहा गया तो हमने अस्पताल ठीक किए। उन्होंने कहा कि बिजली ठीक करो, हमने बिजली ठीक की। लोगों ने भाजपा की केंद्र सरकार को एक जिम्मेदारी दी। वो जिम्मेदारी कानून-व्यवस्था की थी। लोगों को सुरक्षा देने की जिम्मेदारी दी थी। वह जिम्मेदारी केंद्र सरकार की है और केंद्र सरकार में भी गृह मंत्री की जिम्मेदारी है। गृह मंत्री अमित शाह हैं। लोगों ने भाजपा और अमित शाह को एक ही जिम्मेदारी दी थी, उसमें भी वो बुरी तरह से फेल हो गए हैं। आज उन्होंने दिल्ली का बुरा हाल कर दिया है। केवल और केवल गंदी राजनीति करते हैं। इससे मेरे दिल्ली के लोगों को सुरक्षा नहीं मिलेगी। मेरी उनसे हाथ जोड़कर अपील की है कि लोगों को सुरक्षा देने के लिए कुछ ठोस कदम उठाइए। बयानबाजी बंद कीजिए।

रोहिंग्या को देश में आने से रोकने की जिम्मेदारी केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की है, वो एक्शन क्यों नहीं ले रहे?- केजरीवाल

रोहिंग्या और बांग्लादेशियों के सवाल पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि रोहिंग्या को दिल्ली कौन लेकर आया? रोहिंग्या या तो बर्मा से आ रहे हैं या फिर बांग्लादेश से आ रहे हैं। इन्होंने बॉर्डर कैसे क्रॉस किया? वह भी तो अमित शाह की जिम्मेदारी थी। बॉर्डर क्रॉस करने के बाद वो दिल्ली तक कैसे पहुंचे? वह भी अमित शाह की जिम्मेदारी थी, वह देश के गृह मंत्री हैं। दिल्ली के अंदर लाकर उनको किसने बसाया? अमित शाह ने ही बसाया। फिर भी उन्हें ही पता है कि रोहिंग्या कहां हैं? अगर दिल्ली में रोहिंग्या हैं, तो वह उनको पकड़ते क्यों नहीं हैं? अगर रोहिंग्या अपराध कर रहे हैं तो ये पकड़ते क्यों नहीं हैं? दिल्ली पुलिस क्यों नहीं पकड़ती है। अमित शाह एक्शन क्यों नहीं ले रहे हैं? मुझे तकलीफ इसी बात की होती है।

इन लोगों की गैंगस्टर को पकड़ने की हिम्मत ही नहीं है, आखिर इनकी इनके साथ क्या साठ-गांठ है?- केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम कह रहे हैं कि दिल्ली के लोग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। गैंगवॉर चल रहे हैं। दिल्ली के लोग जब कहते हैं कि हम दहशत में हैं, हमारे ऊपर हमले हो रहे हैं, हत्याएं हो रही हैं। तो ये राजनीति करने लग जाते हैं। कहते हैं कि अरविंद केजरीवाल रोहिंग्या को बसा रहा है। भाजपा से हम यह उम्मीद करें? ऐसे सुरक्षा मिलेगी? गंदी राजनीति करने से सुरक्षा मिलेगी? जब लोग अपनी सुरक्षा की बात करते हैं, अमित शाह की तरफ देखते हैं तो वो उम्मीद करते हैं कि वो पुलिस का बंदोबश्त बढ़ाएंगे, सुरक्षा बढ़ाएंगे। असली गैंगस्टर्स को पकड़ेंगे। इतने सालों से दिल्ली में बड़े-बड़े गैंगस्टर्स ऑपरेट कर रहे हैं। इन लोगों की एक भी गैंगस्टर को पकड़ने की हिम्मत नहीं है। क्यों नहीं है? इनकी उन गैंगस्टर्स के साथ क्या साठ-गांठ है?

Social Stream

Tweets by AamAadmiParty
Aam Aadmi Party | AAP

aamaadmiparty

The Fastest Growing Political Startup 🚀 Leading Alternative Politics for a Better India 🇮🇳

बीजेपी और कांग्रेस बीजेपी और कांग्रेस ने दिल्ली और पंजाब के बाद अब गुजरात में भी आम आदमी पार्टी के खिलाफ गठबंधन कर लिया है।

लेकिन इस बार गुजरात की जनता AAP के साथ खड़ी है, और दोनों पार्टियों की मिलीभगत और कुशासन की राजनीति अब खत्म होने वाली है।
AAP का Governance Model‼️ AAP का Governance Model‼️
बीजेपी बाबा साहेब और उनकी Legacy को भुलाना चाहती है‼️
IndiGo की फ्लाइट कैंसिल होने से परेशान फ्रांस की यह नागरिक अपना आपा खो बैठी और वापस अपने देश फ्रांस जाने के लिए कहने लगी। 

अब क्या यह महिला अपने देश जाकर भारत की व्यवस्थाओं की तारीफ़ करेगी? एक निजी कंपनी का निकम्मापन यात्रियों को परेशान करने के साथ-साथ दुनियाभर में भारत की बदनामी करा रहा है।
Punjab rises on the global stage 🌍 CM Bhagwant Punjab rises on the global stage 🌍
CM Bhagwant Mann secures ₹500 crore Japanese investment, strengthening Indo-Japan industrial ties and powering Punjab’s economic future.
प्रधानमंत्री मोदी प्रधानमंत्री मोदी ने रूस के राष्ट्रपति के स्वागत में पलकें बिछा रखी है लेकिन मोदी जी को उन मांओं की आँखों के आँसू नहीं दिखाई दे रहे हैं, जिनके बेटों को ज़बरदस्ती रूस की तरफ़ से युद्ध में धकेल दिया गया है।

क्या प्रधानमंत्री मोदी में इतना साहस नहीं है कि वो राष्ट्रपति पुतिन से भारतीयों की रिहाई का मुद्दा उठा सके?
गुजरात में AAP के बढ़ते जनसमर्थन से BJP और Congress दोनों बौखला गई हैं।

जामनगर में AAP विधायक गोपाल इटालिया जी पर कांग्रेस द्वारा किया गया हमला यह साबित करता है कि AAP के ख़िलाफ़ BJP और Congress ने मिलकर चुनाव लड़ने के लिए ठगबंधन कर लिया है।

गुजरात की जनता आम आदमी पार्टी के साथ है। अब दोनों पार्टियाँ चाहे जितने हमले करवा लें, AAP के नेता और कार्यकर्ता डरने वाले नहीं हैं।
Bas neeyat sahi honi chahiye ❤️ Bas neeyat sahi honi chahiye ❤️
मोदी जी, गरीब द्वार मोदी जी,

गरीब द्वारा हवाई चप्पल पहनकर जहाज में यात्रा करना तो छोड़िए, 

आपने देश की हवाई व्यवस्था इतनी बर्बाद कर दी है कि एक पिता को अपनी बीमार बेटी के लिए सैनिटरी पैड तक के लिए एयरपोर्ट पर गिड़गिड़ाना पड़ रहा है।
पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए AAP सरकार का बड़ा कदम💯

🔷 पंजाब में भगवंत मान सरकार शुरू कर रही Leadership in mental health fellowship program
📍 Bengaluru Airport 

Airport पर यात्रियों के इतनी बड़ी संख्या में बैग देख कर अंदाज़ा लगा सकते हैं कि हालात कितने ख़राब हैं।
Brand new achievement of ‘NDA Bachao Yojana’ 💯
मोदी जी, आपको तो सब पता है तो देश को भी बता दें—

आख़िर आपकी सरकार में रुपया और देश की गरिमा क्यों गिर रही है?
बीजेपी गुजरात मॉडल बीजेपी गुजरात मॉडल के नाम पर 30 साल से युवाओं, किसानों और आदिवासियों को ठगती आ रही है,

लेकिन इस बार गुजरात के लोगों को आम आदमी पार्टी में एक नई उम्मीद नज़र आई है, वो उम्मीद है केजरीवाल की ‘काम की राजनीति’, और यही ’काम की राजनीति’ गुजरात को BJP के कुशासन बाहर निकालेगी।
Revenue Generation के लिए ही तंबाकू के ज़रिए कैंसर जैसी बीमारी बांट रही है बीजेपी सरकार:
U-turn Sarkaar 🤦‍♀️ U-turn Sarkaar 🤦‍♀️
Maaalik.…. 😂😂 Maaalik.…. 😂😂
BJP ने गोवा को बना दिय BJP ने गोवा को बना दिया अपराध और अपराधियों का अड्डा‼️

♦️ BJP के संरक्षण में गुंडे लोगों को कर रहे परेशान, हो रही हत्याएं 

♦️ BJP के इस गुंडाराज को मिल रहा कांग्रेस पार्टी का समर्थन 

आम आदमी पार्टी वापस लाएगी सुरक्षित और शांतिप्रिय गोवा की पुरानी पहचान💯
भारत में ‘काम की राजनीति’ का डंका आम आदमी पार्टी ने बजाया है🔥
Rajasthan में BJP का विकास क Rajasthan में BJP का विकास का हाल देखिए, पक्की और कच्ची सड़क का फ़र्क़ ही ख़त्म कर दिया‼️
Load More Follow on Instagram

“First, they ignore you, then they laugh at you, then they fight you and then you win.” - Mahatma Gandhi

AAM AADMI PARTY

1, Pandit Ravi Shankar Shukla Lane, (1 – Canning Lane)
New Delhi – 110001

  • Helpline No : 97185 00606
  • Timing : 9:00 am - 6:00 pm
  • Email ID: [email protected]

About

  • Our History
  • AAP Leadership
  • Constitution
  • Election Symbol
  • C2/C7 Documents
  • Archive Website

Media Resources

  • Press Release
  • Official Spokespersons

Follow us on

Facebook-f Instagram Youtube X-twitter
©2025 Aam Aadmi Party. All rights reserved.
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Contact Us
About Us

Our History

Our Leadership

Constitution

Election Symbol

Media Gallery

Press Release

Official Spokespersons

Election Corner

Delhi Elections 2025

Get Involved

Join AAP

Become a Member

Careers

Internship

Fellowship

आप का रामराज्य
Facebook-f Instagram Youtube