दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी का परिवार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को ‘अपना पूर्वांचल’ संस्था के संचालक आकाश शर्मा और राजेंद्र नगर वार्ड से भाजपा की महिला ब्लॉक अध्यक्ष डिंपल शर्मा अपनी पूरी टीम के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता व विधायक दुर्गेश पाठक ने पटका व टोपी पहनाकर सभी को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान दुर्गेश पाठक ने कहा कि आकाश शर्मा दिल्ली एनसीआर में पूर्वांचल समाज के लिए संघर्ष करते हैं और उन्हें न्याय दिलाने का काम करते हैं। इनके जुड़ने से आम आदमी पार्टी को और मजबूती मिलेगी।
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और विधायक नेता दुर्गेश पाठक ने कहा कि आज आम आदमी पार्टी परिवार में दिल्ली के बहुत मजबूत चेहरे शामिल हो रहे हैं। दिल्ली एनसीआर में ‘अपना पूर्वांचल’ नाम की संस्था चलाने वाले आकाश शर्मा और उनकी पूरी टीम आम आदमी पार्टी में शामिल हो रही है। आकाश शर्मा इस संस्था के माध्यम से दिल्ली एनसीआर में पूर्वांचल समाज के लिए संघर्ष करते हैं और उन्हें न्याय दिलाने का काम करते हैं। साथ ही, भाजपा की राजेंद्र नगर वार्ड से महिला ब्लॉक की अध्यक्ष डिंपल शर्मा व उनकी पूरी टीम भी आम आदमी पार्टी से जुड़ रही है। मैंने दोनों का आम आदमी पार्टी में स्वागत करता हूं।
इस मौके पर आकाश शर्मा ने कहा कि सदियों से पूर्वांचल समाज का शोषण होता आ रहा है। लेकिन जब मैंने देखा कि ऐसी कौन सी सरकार है जो पूर्वांचल समाज के लिए, उनके बच्चों के भविष्य के लिए काम कर रही है? तो पूरा हिसाब करने के बाद मुझे पता चला कि आम आदमी पार्टी सबसे अच्छी है। इसके कई कारण हैं। आम आदमी पार्टी ने कई जन सुविधाएं दी हैं। फ्री बिजली, पानी, शिक्षा, इलाज और महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा करने का काम किया है। साथ ही, अब महिलाओं के लिए 2100 रुपए की सम्मान राशि की भी घोषणा की है। हम भाजपा के समर्थक थे। लेकिन अब आम आदमी पार्टी के कामों के देखते हुए हमने भाजपा से किनारा कर लिया है।
आकाश शर्मा ने कहा कि भाजपा हमेशा से पूर्वांचलियों का ठगने का काम करती है। चुनाव से पहले भाजपा ने पूर्वांचल सम्मान मार्च निकाला। इससे हमें उम्मीद जगी कि सम्मान दे रहे हैं तो अधिकार भी मिलेगा। लेकिन भाजपा ने पूरी दिल्ली में सिर्फ 3 सीट पूर्वांचलियों को दी। भाजपा में पूर्वांचल को मजदूर समझा जाता है। इसलिए अब पूर्वांचल के लोग भाजपा पर भरोसा नहीं कर रहे हैं। मैं अपनी पूरी टीम के साथ आम आदमी पार्टी जॉइन कर रहा हूं। मैं पूरी मजबूती के साथ पूर्वांचल समाज को न्याय , हक और सुरक्षा दिलाने का काम करूंगा।
आकाश शर्मा ने कहा कि दिल्ली में 2015 से पहले 64 छठ घाट हुआ करते थे। लेकिन आम आदमी पार्टी की सरकार ने लगभग 1200 बड़े घाट बनाने का काम किया। वहीं, छोटे घाटों को मिलाकर 2024 में छठ त्यौहार पर लगभग 3 हजार घाट थे। जिसके कारण हमने धूमधाम से छठ त्यौहार को मनाया। दिल्ली सरकार ने हर तरह की सुविधा भी उपलब्ध कराई। पूरा पूर्वांचल आम आदमी पार्टी के साथ है।
वहीं, डिंपल शर्मा ने कहा कि भाजपा ने राजेंद्र नगर से उमंग बजाज को उम्मीदवार बनाया है। वह एक बहुत आलसी व्यक्ति है। वह खुद ही दिन के 2 बजे उठते हैं तो वह दूसरों की समस्याओं के कैसे समझेंगे। भाजपा में महिलाओं का सम्मान नहीं होता है। उस पार्टी में किसी को बोलने की तमीज नहीं है। सब बद्तमीजी से बात करते हैं। जबकि आम आदमी पार्टी में महिलाओं का सम्मान होता है। आम आदमी पार्टी ने महिलाओं के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं। जिसमें फ्री बस यात्रा शामिल है। मैं अपनी पूरी निष्ठा के साथ आम आदमी पार्टी के लिए काम करूंगी।