Skip to content
Facebook-f Instagram Youtube
  • Join AAP
  • Donate
  • About Us

    Our History

    Our Leadership

    Constitution

    Election Symbol

  • Media Gallery

    Press Release

    Official Spokespersons

  • Election Corner

    Delhi Elections 2025

  • Get Involved

    Join AAP

    Become a Member

    Careers

    Internship

    Fellowship

  • आप का रामराज्य

हम दिल्ली को मुफ्त की 6 रेवाड़ी बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिलाओं को बस यात्रा, बुजुर्गों को तीर्थयात्रा देते हैं, लेकिन भाजपा के किसी राज्य ने यह रेवाड़ी नहीं मिलती – केजरीवाल

  • November 19, 2024

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पदाधिकारी सम्मेलन के तहत नॉर्थ वेस्ट दिल्ली और वेस्ट दिल्ली लोकसभा के मंडल प्रभारियों और अध्यक्षों के साथ संवाद किया और उन्हें हर बूथ पर पार्टी के प्रत्याशी को जिताने का मंत्र दिया। इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा कि केजरीवाल वाला काम कराने के लिए दिल्ली की जनता केजरीवाल को ही चुनेगी।केजरीवाल का काम करने के लिए भाजपा वोट मांग रही है। इससे साफ है कि इनके पास कोई नया एजेंडा नहीं है। इनके पास एक ही एजेंडा है केजरीवाल हटाओ। दिल्ली के लोग इन नकलचियों को वोट नहीं देने वाले हैं। उन्होंने भाजपा से सवाल किया कि दिल्ली में हमारी आधी सरकार है और आधी भाजपा की केंद्र सरकार और उसके एलजी की है। हमारी आधी सरकार ने बीते 10 साल में बिजली, पानी, स्कूल, अस्पताल, सीसीटीवी कैमरे, सड़कें, सीवर समेत ढेरों काम किए। ऐसे में भाजपा को भी बताना चाहिए कि उसकी आधी सरकार ने क्या काम किया है? इस दौरान दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय समेत अन्य वरिष्ठ नेता मौजूर्ल्द रहे।

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पदाधिकारी सम्मेलन में मंडल प्रभारियों और मंडल अध्यक्षों से संवाद कर कहा कि चार-पांच दिन पहले नगर निगम में मेयर का चुनाव हुआ था। जिस तरह से भाजपा ने मेयर के चुनाव में ताकत लगाई थी, उन्होंने प्लानिंग कर ली थी कि इस बार मेयर अपना ही बनाएंगे। उनके पास नंबर नहीं थे। हमारे पास 142 वोट थे। उनके पास 123 वोट थे। फिर भी उन्होंने तय कर लिया था कि मेयर अपना ही बनाएंगे। साम, दाम, दंड, भेद करके खरीद लेंगे, तोड़ देंगे। अकसर क्या होता है जब सदन में वोटिंग होती है, वोटिंग के बाद बड़े-बड़े नेता चले जाते हैं। जिसके बाद काउंसलर उन्हें फोन करके बता देता है कि क्या नतीजा रहा। उस दिन भाजपा के सारे बड़े नेता आखिरी वोट की काउंटिंग तक मौजूद थे। उनको यह पूरी उम्मीद थी कि भाजपा का मेयर बनेगा और आखिरी में भाजपा के मेयर का नाम अनाउंस होगा। उन्होंने प्लानिंग कर रखी थी कि उसके बाद सिविक सेंटर से भाजपा हेडक्वार्टर तक रैली निकालेंगे। फिर योजना था कि रात 8 बजे वहां पर प्रधानमंत्री के आएंगे और भाषण देंगे। उन्होंने प्लानिंग कर ली थी कि ऐलान कर देंगे कि दिल्ली जीत लेंगे। लेकिन क्या हुआ? तीन वोट से आम आदमी पार्टी जीत गई।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इनके पास अथाह पैसा, अथाह ताकत है। इन्होंने सारा कुछ खुलेआम छोड़ दिया। फिर भी श्रीकृष्ण जी ने अपना सुदर्शन चक्र चलाया और तीन वोट से आम आदमी पार्टी जीत गई। उसके बाद से ये पागल हुए घूम रहे हैं। भाजपा बिल्कुल पागल हो गई है कि कुछ भी करना है, इस बार आम आदमी पार्टी को हराना है। मेयर के चुनाव में ये इतना दांव पेच कर सकते हैं तो सोचो आने वाले चुनाव में ये क्या करेंगे। दिल्ली के मेयर के चुनाव से दो संकेत मिलते हैं। पहली चीज कि भगवान आपके साथ है। मेयर का चुनाव भी ऊपरवाले की कृपा से जीते हैं। भगवान दर्शन नहीं देते, बल्कि संकेतों की भाषा से बात करते हैं। तो भगवान ने संकेत दिया है। इनकी सारी ताकत के बावजूद भगवान ने आपको जीता दिया। दिल्ली का चुनाव भी हम जीतेंगे। लेकिन कर्म करना पड़ेगा। बिना कर्म करे नहीं जीतेंगे। मेहनत करनी पडे़गी। इस मेयर के चुनाव से दूसरा संकेत मिलता है कि अगर ये मेयर के चुनाव के लिए इतना कुछ कर सकते हैं, तो सीएम की कुर्सी के लिए ये किसी भी हद तक जाएंगे। दिल्ली की सत्ता लेने के लिए और आम आदमी पार्टी को हराने के लिए किसी भी हद तक जाएंगे। इस बार का चुनाव हम बिल्कुल अलग तरह से लड़ने जा रहे हैं।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमने दिल्ली में 6 फ्री की रेवड़ी दी हैं। भाजपा की 20 राज्यों में सरकार है, इनमें भाजपा वाले एक राज्य में भी एक रेवड़ी नहीं देते हैं। हमने दिल्ली में 24 घंटे बिजली कर दी है। 2014 से पहले 8-10 घंटे के पावर कट लगते थे। सारी-सारी रात और दिन बिजली नहीं रहती थी। गर्मियों में भरी दोपहरी में बिजली चली जाया करती थी। अब हमने 24 घंटे बिजली कर दी। इनकी 20 राज्यों में सरकार है लेकिन एक भी राज्य में 24 घंटे बिजली नहीं है। गुजरात में 30 साल से इनकी सरकार है, लेकिन इतने सालों में भी ये वहां 24 घंटे बिजली नहीं दे पाए। यह टेक्निकल बात है। हम लोग पढ़े-लिखे इंजीनियर हैं। उनको करनी नहीं आती, हमको करनी आती है। दिल्ली की जनता को बताएंगे कि अगर इनको वोट दे दिया तो ये लोग दिल्ली का भी हाल गुजरात और उत्तर प्रदेश जैसा कर देंगे। बड़ी मुश्किल से हमने दिल्ली ठीक की है। हम 24 घंटे बिजली दे रहे हैं और फ्री बिजली दे रहे हैं। यूपी, उत्तराखंड और हरियाणा में जहां इनकी सरकार है, वहां हजारों रुपए महीना बिजली का बिल आता है। अगर इनको वोट दे दिया तो दिल्ली में भी हजारों रुपए महीने का बिल आया करेगा। फिर घर का खर्च कैसे चलेगा, ये सोच लेना। ज्यादा इनकी पार्टीबाजी में मत पड़ो, अपने घर-परिवार की सोचो।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम दूसरी रेवड़ी, सबको फ्री पानी दे रहे हैं। हमने सबके पानी के बिल जीरो कर दिए थे। लेकिन जब मैं जेल गया, तो पीछे से इन्होंने पता नहीं क्या अनाप-शनाप बिल भेजे हैं। कई लोगों के गलत बिल आए हैं। सबको कर देना भरने की जरूरत नहीं है। हमारी सरकार बना दो, सबके बिल माफ कर देंगे। अगर इनको वोट दे दिया तो ये सारा बिल भरना पड़ेगा।

अरविंद केजरीवाल ने बताया कि हमारी तीसरी रेवड़ी है, अच्छे स्कूल। आदमी अपना पेट काटकर भी बच्चों को अच्छे स्कूल में पढ़ाता है। पहले बच्चों को प्राइवेट स्कूल भेजना पड़ता था, अब सरकारी स्कूल अच्छे कर दिए। इनकी 20 राज्यों में सरकार है, लेकिन एक भी राज्य बता दो जहां इन्होंने स्कूल अच्छे किए हों। उत्तर प्रदेश के स्कूलों का हाल देख लो। अगर आपने इन्हें वोट दे दिया तो दिल्ली के स्कूलों की हालत भी यूपी जैसी हो जाएगी।

अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि हमारी चौथी रेवड़ी है, मोहल्ला क्लीनिक और अस्पताल। इनके 20 राज्यों में देख लो सरकारी अस्पतालों का क्या हाल है। हमने अस्पताल भी शानदार कर दिए, मोहल्ला क्लीनिक भी बना दिए। पूरा इलाज मुफ्त है। इनको वोट दे दिया तो ये सारे मोहल्ला क्लीनिक भी बंद हो जाएंगे और अस्पतालों का भी बुरा हाल हो जाएगा। हमारी पांचवी रेवड़ी बुजुर्गों की फ्री तीर्थयात्रा है और छठी रेवड़ी महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भाजपा नेता रामबीर बिधूड़ी का बयान है कि जो सुविधाएं केजरीवाल दे रहा है, हम वो सारी करेंगे। जब केजरीवाल का ही काम करना है तो लोग केजरीवाल को ही चुनेंगे। तुमको क्यों चुनेंगे? कोई नई बात बताओ। ये लोग नई बात बताएं कि केजरीवाल से हटकर ये लोग यह काम करेंगे। इनके पास कोई नया एजेंडा नहीं है। इनके पास केवल एक ही एजेंडा है, केजरीवाल हटाओ। लोग इन नकलचियों को वोट क्यों देंगे?

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में हमारी आधी सरकार है, बाकी आधी सरकार केंद्र सरकार और उनके एलजी की है। हमारी आधी सरकार ने 10 साल में बिजली, पानी, स्कूल, अस्पताल, सीसीटीवी कैमरे, सड़कें, सीवर से लेकर इतने काम कर दिए। इनकी आधी सरकार ने क्या काम किया है? ये लोग अपने पिछले 10 साल का कोई एक काम बता दें। केंद्र सरकार के पास इतना अथाह पैसा और पावर है, एलजी है। एलजी के पास इतनी पावर है। लेकिन इसके बावजूद जब इन लोगों ने 10 साल में कोई काम नहीं किया, तो लोग कैसे यकीन करें कि ये लोग आगे काम करेंगे? लोग इन्हें क्यों वोट दें? हमें किसी से लड़ना नहीं है। सबका दिल जीतना है, किसी से बहस नहीं करनी है। हम बहस हार जाएंगे लेकिन दिल जीत जाएंगे। हम सबका दिल जीतेंगे और फिर दिल्ली भी जीतेंगे।

अरविंद केजरीवाल ने पदाधिकारियों से कहा कि हमें किसी से लड़ना नहीं है। सबका दिल जीतना है, किसी से बहस नहीं करनी है। हम बहस हार जाएंगे लेकिन दिल जीत जाएंगे। भगवान हमारे साथ है, लेकिन हमें अपना कर्म करना पड़ेगा। हमें मेहनत भी करनी है और दिमाग से भी काम लेना है। 70 की 70 सीट पर केजरीवाल लड़ रहा है। जिसको भी टिकट मिले अपनी आंख के सामने केवल केजरीवाल का चेहरा रखना, विधायक या कैंडिडेट का चेहरा मत रखना। हम लोग एक परिवार हैं। कभी किसी को विधायक बनने का मौका मिलता है, तो कभी किसी को मिलता है। जिसको जो जिम्मेदारी मिले। मैं एक ही बात पूरी जिम्मेदारी से कह सकता हूं कि अपने किसी रिश्तेदार या दोस्त को टिकट नहीं दूंगा। जब मैं जेल से लौट के आया तो बहुत लोगों ने कहा कि अपनी पत्नी को सीएम बना दो। मेरी पत्नी को नहीं बनना सीएम, वो खुश है। मेरे बच्चों को नहीं चाहिए टिकट। मैं जिसको भी टिकट दूंगा, पार्टी, देश और दिल्ली के हित में दूंगा।

Social Stream

Tweets by AamAadmiParty
Aam Aadmi Party | AAP

aamaadmiparty

The Fastest Growing Political Startup 🚀 Leading Alternative Politics for a Better India 🇮🇳

दशकों बाद खेतों में पहुँचा नहरी पानी तो भावुक हो गए बुजुर्ग किसान —

👉”हमारे जूते घिस गए लेकिन अकाली और बीजेपी सरकारों ने कुछ नहीं किया लेकिन हम धन्यवाद करते हैं इस मान सरकार का जिसने खेतों तक पानी पहुंचाया”🙏🏻
Every promise, every claim, for PM Modi, everythin Every promise, every claim, for PM Modi, everything is for show only 💯
📍 मोडासा, गुजरात

AAP दिलाएगी BJP के अत्याचारों से आजादी🔥

1987 में कांग्रेस ने किसानों पर गोलियां चलवाईं और 10 किसान मारे गए। उसके बाद से आजतक कांग्रेस की सरकार नहीं आई है। 

अब बीजेपी की भी उल्टी गिनती शुरू हो गई है। हमारे भाई अशोक चौधरी जी की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी। जनता BJP को सबक सिखाएगी और गुजरात में बदलाव लाएगी। 

आम आदमी पार्टी एक विकल्प है और हम गुजरात के लोगों के हक के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं। अब हमें BJP और कांग्रेस के गठबंधन वाली सरकार से गुजरात को आजाद करवाना है।
📍 मोडासा, गुजरात

सहकारी समितियों पर बीजेपी के लूट और भ्रष्टाचार का कब्जा‼️

उत्तरी गुजरात का खेड़ूत भाई पशुपालक का भी काम करता है।अगर आपको अपना हक मिल जाये तथा भ्रष्टाचार खत्म हो जाये तो आपकी गरीबी दूर हो जाये। 

आज डेयरियों पर भयंकर भ्रष्टाचार हो रहा है। यहां की फेंट नापने वाली मशीन गड़बड़ हैं, इसकी मदद से यह आपको लूट रहे हैं। 

@arvindkejriwal
📍 नगर निगम बालिका व 📍 नगर निगम बालिका विद्यालय, टिकरी कलां

दिल्ली में BJP सरकार और CM रेखा गुप्ता जी ने टिकरी कलां के नगर निगम बालिका विद्यालय में बनवाया World Class Swimming Pool
♦️ इस नियम के तहत को ♦️ इस नियम के तहत कोई भी पत्रकार या मीडिया संस्थान किसी भी व्यक्ति का नाम, पता या फोटो बिना उसकी अनुमति के नहीं छाप सकेंगे 

♦️ अगर पत्रकार या मीडिया ऐसा करती है तो उसके ऊपर ₹500 करोड़ का जुर्माना लगाया जा सकता है
BJP शासित राज्यों में भ्रष्टाचार अब एक आम बात है…‼️
जलभराव को लेकर BJP के जलभराव को लेकर BJP के सभी फ़र्जी दावे फेल होने पर स्थानीय जनता अब BJP के विधायक को भी इस जलभराव में नाव चलाने के लिए आमंत्रित कर रही है।
ट्रंप यह बयान कई बार दे चुके हैं लेकिन PM मोदी चुप्पी साधे बैठे हैं। वह बताते क्यों नहीं आखिर वो ट्रंप के किस दबाव में हैं?

 पूरा देश पीएम मोदी से सवाल कर रहा है और अब जब सदन में उनसे सवाल किए जायेंगे तब वह विदेश दौरे पर जा रहे हैं 

मोदी जी ऐसी क्या मजबूरी है कि आप ट्रंप के इस बयान का जवाब नहीं दे रहे हैं⁉️
गांवों के विकास से खुशहाल होगा ‘आप’ का पंजाब💯
बिहार चुनाव में चुनाव आयोग खुलेआम कर रहा है धोखाधड़ी‼️

👉महिलाओं को पावती पत्र देकर सिर्फ तस्वीर खिंचवाई, फिर पावती पत्र वापस ले लिए गए 
👉दलित समाज को वोट के अधिकार से वंचित किया जा रहा है

चुनाव आयोग धोखाधड़ी का खेल किसके इशारे पर खेल रहा है?
AAP सांसद संजय सिंह ने संसद में राष्ट्रीय कुली मोर्चा की मांगों और समस्याओं का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि कुलियों की हालत पर उन्होंने कई बार सरकार और रेल मंत्री का ध्यान खींचा, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
सरकार की ये बेरुख़ी शर्मनाक है। 💯
जिन भी राज्यों में भाजपा सरकार, वहां हो रहा जमकर भ्रष्टाचार…‼️
Modi Ji got UNO REVERSED!! Modi Ji got UNO REVERSED!!
देश के सभी नागरिकों की हर साल स्वास्थ्य जांच के लिए AAP सांसद @raghavchadha88 ने संसद में उठाई मांग👇

“कोविड-19 के बाद दिल की बीमारियों और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं में तेज़ी से वृद्धि देखी जा रही है। अगर समय रहते हुए इसकी जांच की जाये तो कई ज़िंदगियाँ बचाई जा सकती हैं।

कई देशों में सरकार नागरिकों की हर साल स्वास्थ्य जांच का खर्च उठाती हैं और इसे अनिवार्य करती हैं, तो इसे भारत में क्यों नहीं किया जा सकता है?”
बिहार से बीजेपी के राज्यसभा सांसद भीम सिंह जी ने आज सदन में मोदी सरकार द्वारा हवाई अड्डों को लेकर फेंके जा रहे जुमलों की पोल खोल दी। 

उन्होंने पटना अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट को लेकर सवाल पूछा कि जब वहां से कोई अंतरराष्ट्रीय उड़ान जाती ही नहीं है तो उसका नाम अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट क्यों रखा गया है?
इस समय देश का सबसे ब इस समय देश का सबसे बड़ा मुद्दा अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ऑपरेशन सिंदूर पर दिए जा रहे बयान हैं, जो भारत का अपमान कर रहे हैं।

बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के नाम पर जो चुनावी घोटाला हो रहा है, उसे तुरंत रोका जाना चाहिए। 

UP में हजारों स्कूलों को बंद करने, दिल्ली में बुलडोजर चलाकर घर उजाड़ने और अहमदाबाद में हुए विमान हादसा समेत हमने कई मुद्दे उठाये हैं। सरकार को इस पर सदन में जवाब देना चाहिए। 

@sanjaysinghaap
AAP सरकार की स्वास्थ्य क्रांति से पंजाब हो रहा है स्वस्थ—

🏥पंजाब में 3 साल में ही भगवंत मान सरकार ने मुफ्त प्राथमिक इलाज के लिए 881 Mohalla Clinics का किया निर्माण।
अब पंजाब के Parents के लिए अपने बच्चों को सरकारी स्कूल में भेजना मजबूरी नहीं, बल्कि उनकी मर्जी है‼️
आज सुप्रीम कोर्ट ने ED से उसके राजनीतिक हथियार बनने पर सवाल उठाया है। एक मामले की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने ED पर अत्यंत तीखी टिप्पणी की है। 

इससे पहले भी सुप्रीम कोर्ट ने ED पर सवाल उठाते हुए कहा था कि ED पिंजरे में बंद तोता है और इसका राजनीतिक इस्तेमाल हो रहा है।

@atishi.aap
Load More Follow on Instagram

“First, they ignore you, then they laugh at you, then they fight you and then you win.” - Mahatma Gandhi

AAM AADMI PARTY

1, Pandit Ravi Shankar Shukla Lane, (1 – Canning Lane)
New Delhi – 110001

  • Helpline No : 97185 00606
  • Timing : 9:00 am - 6:00 pm
  • Email ID: contact@aamaadmiparty.org

About

  • Our History
  • AAP Leadership
  • Constitution
  • Election Symbol
  • C2/C7 Documents
  • Archive Website

Media Resources

  • Press Release
  • Official Spokespersons

Follow us on

Facebook-f Instagram Youtube X-twitter
©2025 Aam Aadmi Party. All rights reserved.
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Contact Us