Skip to content
Facebook-f Instagram Youtube
  • Join AAP
  • Donate
  • About Us

    Our History

    Our Leadership

    Constitution

    Election Symbol

  • Media Gallery

    Press Release

    Official Spokespersons

  • Election Corner

    Delhi Elections 2025

  • Get Involved

    Join AAP

    Become a Member

    Careers

    Internship

    Fellowship

  • आप का रामराज्य

सौरभ भारद्वाज ने रियलिटी चेक कर खोली भाजपा सरकार के सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था की पोल, बसों के लिए घंटों इंतजार करते मिले दिल्लीवाले

  • November 4, 2025

भाजपा की चार इंजन की सरकार होने के बावजूद दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था बिल्कुल चरमरा गई है। मंगलवार को आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज ने विभिन्न बस स्टॉप का दौरा कर भाजपा सरकार के सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था की पोल खोल दी। मंडी हाउस और चिराग दिल्ली बस स्टॉप पर अपने गंतव्य पर जाने के लिए बड़ी संख्या में यात्री बसों का इंतजार करते हुए मिले। सरकार की इस बदइंतजामी को लेकर लोग बेहद नाराज हैं। सौरभ भारद्वाज को यात्रियों ने बताया कि उन्हें बसों का घंटों इंतजार करता पड़ रहा है। बीते अप्रैल महीने में भाजपा सरकार ने दिल्ली की सड़कों से क्लस्टर्स बसें हटा दी, जिसके बाद से पूरी दिल्ली में बसों की कमी हो गई है। इसके चलते बसों में भारी भीड़ होती है।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली में डीटीसी बसों का बुरा हाल चल रहा है। बस स्टॉप पर लोग घंटों बस का इंतज़ार कर रहे हैं।423 और 419 नंबर बसें दिल्ली की लाइफ़लाइन हैं। ये बसें खानपुर से अंबेडकर नगर होते हुए मोरी गेट, पुरानी दिल्ली तक जाती हैं। अधिकांश लोग इन्हीं बसों की शिकायत कर रहे हैं।इसी तरह, यमुना पार के इलाके में जाने वाली बसों में भी भारी कमी पाई गई।

सबसे पहले सौरभ भारद्वाज ने मंडी हाउस बस स्टॉप पर बसों की कमी से लोगों को हो रही परेशानियों का जायजा लिया। उस दौरान बस स्टॉप पर यात्रियों की काफी भीड़ थी जो बसों के आने का इंतजार कर रहे थे। सौरभ भारद्वाज ने बताया कि मंडी हाउस बस स्टॉप से लगभग 30 बसें गुजराती हैं, लेकिन अब बसों की संख्या कम कर दी गई। इसलिए यात्रियों को एक-एक घंटा इंतजार करना पड़ रहा है। वहां मौजूद यात्रियों ने सौरभ भारद्वाज को बताया कि पिछले डेढ़-दो महीने से बसों की समस्या ज्यादा होने लगी है। जब दिल्ली की सड़कों पर क्लस्टर्स बसें दौड़ती थी तो कुछ मिनट इंतजार के बाद ही बस मिल जाती थी। लेकिन भाजपा सरकार ने क्लस्टर्स बसें बंद कर दी है।

सौरभ भारद्वाज को लोगों ने बताया कि भाजपा की सरकार आने के बाद से बस ड्राइवरों का रवैया भी बदल गया है। महिलाएं जब बसों को रोकती हैं तो ड्राइवर नहीं रोकते हैं और गाली गलौज करते हैं। बस चालक और परिचालक को महिलाओं से तहजीब से पेश आना चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं करते हैं। मंडी हाउस बस स्टॉप पर बसों की संख्या कम होने से पूर्वी दिल्ली, यमुना पार जाने वाले लोगों की सबसे ज्यादा मुश्किल हो रही है। लक्ष्मी नगर, आनंद विहार, चांद सिनेमा सहित कई इलाकों की बसें गायब हैं। 139, 164, 167, 188, 260, 270 समेत कई रूटों की बसों के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है। 260 और 270 की रूट की बसें पूरी तरह बंद हो चुकी हैं। एक-डेढ़ घंटा इंतजार के बाद कोई बस आती है तो उसमें यात्री ठूंस-ठूंस कर भरे हुए होते हैं और उनमें चढ़ना मुश्किल और उतरना नामुमकिन होता है। शाम के समय तो हालत और खराब हो जाती है। नौकरी पेशा वालों ने बताया कि ड्यूटी खत्म कर आते हैं तो पहले से ही एक घंटा इंतजार की प्लानिंग करते हैं, फिर भी बस नहीं मिलती। सुबह तो किसी तरह बसें आ जाती हैं, लेकिन शाम को जाम और बसों की कमी से परेशानी का सामना करना पड़ता है।

सौरभ भारद्वाज को लोगों ने बताया कि 740, 91, 391 जैसी बसें लगभग बंद हो चुकी हैं। लक्ष्मी नगर जाने वाली बसें इतनी कम हैं कि ठूंसकर चलती हैं, भीड़ की वजह से बस में लोग चढ़ ही नहीं पाते। इसी तरह आनंद विहार जाने वाली रूट नंबर 85, 740, 73 की बसें एक महीने से कम हो गई हैं। ज्यादातर बसें भरी हुई आती हैं। पहले 15-20 मिनट का इंतजार करना पड़ता था और अब डेढ़-दो घंटा करना पड़ता है। बड़ों की कमी से यमुना पार के लोग सबसे ज्यादा परेशान हैं क्योंकि ज्यादातर बसें आईटीओ तक सीमित हैं। जीटीबी अस्पताल, कैंसर अस्पताल जाने वाले मरीजों की तो हालत और भी खराब है।

सौरभ भारद्वाज को यात्रियों ने बताया कि डिपो रेनोवेशन का बहाना बनाकर बसें हटा ली गई हैं। अगर रेनोवेशन हो रहा है तो एक-एक डिपो करना चाहिए, सब एक साथ क्यों? मेट्रो हर जगह नहीं पहुंच सकती, इसलिए बसें जरूरी हैं। जो लोग रोज बस से यात्रा करते हैं, उनकी जिंदगी मुश्किल हो गई है। यह यात्रियों के साथ दुश्मनी है। क्लस्टर बसें बंद करने से पूर्वी दिल्ली के लोग सबसे ज्यादा प्रभावित हैं।

इसके बाद सुबह करीब 9 बजे सौरभ भारद्वाज ने दक्षिणी दिल्ली के चिराग दिल्ली बस स्टॉप का दौरा किया। वहां पर आनंद विहार जाने के लिए लोग खड़े मिले और 534 नंबर बस का इंतज़ार कर रहे थे, लेकिन 40 मिनट बाद एक बस आई। लोगों ने बताया कि यह हालात रोज के हैं, घंटों इंतज़ार करना पड़ता है। इसी तरह, 419 नंबर की बस अंबेडकर नगर से पुरानी दिल्ली जाती है। पहले इस रूट पर बसों की संख्या ज़्यादा थी, लेकिन अब यह बस काफी देर से आती है। एक-एक घंटे तक इंतज़ार करना पड़ता है। यह दिक्कत पहले नहीं थी, लेकिन पिछले दो-ढाई महीने से परेशानी बढ़ गई है।

सौरभ भारद्वाज को अन्य यात्रियों ने बताया कि 427 नंबर बस निज़ामुद्दीन रेलवे स्टेशन जाती है। इस बस के इंतजार में कई लो आधे घंटे से इंतजार कर रहे थे। 423 और 419 नंबर बसों में सबसे ज़्यादा दिक्कत है। सौरभ भारद्वाज ने कहा कि 423 और 419 नंबर बसें दिल्ली की लाइफ़लाइन हैं। ये बसें खानपुर से अंबेडकर नगर होते हुए मोरी गेट, पुरानी दिल्ली तक जाती हैं। अधिकांश लोग इन्हीं बसों की शिकायत कर रहे हैं।

Social Stream

Tweets by AamAadmiParty
Aam Aadmi Party | AAP

aamaadmiparty

The Fastest Growing Political Startup 🚀 Leading Alternative Politics for a Better India 🇮🇳

भाजपा के ख़िलाफ़ नर्मदा ज़िले से उठी चिंगारी पूरे गुजरात में फैलेगी और 2027 में राज्य में AAP की सरकार बनेगी।
गुजरात के नर्मदा जिले में आयोजित आम आदमी पार्टी की भव्य विजय यात्रा में शामिल हुए AAP राष्ट्रीय संयोजक Arvind Kejriwal
धर्मेंद्र प्रधान ए धर्मेंद्र प्रधान एक सेकंड के लिए भी शिक्षा मंत्री रहने लायक नहीं हैं।

#DharmendraPradhanMustResign
Dharmendra Pradhan must resign immediately!! Dharmendra Pradhan must resign immediately!!
प्रधानमंत्री जी, क्या आप अभी भी अपने इस बयान पर कायम हैं?
Wait for it 😂😂 Wait for it 😂😂
‘बहुत हुई महँगाई की मार’ कहने वाले आज महँगाई से जनता का जीना दूभर कर चुके हैं।
PM Modi is poisoning the country. PM Modi is poisoning the country.
मोदी जी को क्या फर्क पड़ता है?
CM Rekha Gupta 🤡 CM Rekha Gupta 🤡
NEET पेपर लीक के बीच युवाओं को केजरीवाल जी की सौगात
भगवंत मान जी ने हमेशा ही खिलाड़ियों को Support किया है, आपका प्रोत्साहन हमारे काफ़ी काम आया है। 

हम चाहते हैं कि आप हमेशा मुख्यमंत्री बनकर रहो और हमारा Support करते रहो। 

— हरमनप्रीत कौर, कप्तान, भारतीय महिला क्रिकेट
CM मान जी के नेतृत्व में खिलाड़ियों को मिल रहा सम्मान

— हरमनप्रीत कौर, कप्तान, भारतीय महिला क्रिकेट टीम
रेखा जी के नकारेपन से Fail हुआ दिल्ली का Fire control सिस्टम।
आपको, कौन सा शिक्षा आपको, कौन सा शिक्षा मॉडल चाहिए?
यह तस्वीर प्रधानमं यह तस्वीर प्रधानमंत्री जी के जल जीवन मिशन की सच्चाई बयां कर रही है।
मोदी जी, आख़िर Trump के मोदी जी, आख़िर Trump के दबाव में कब तक झुकोगे?
यह कैसी घिनौनी सरकार है, जिसे पीड़ित परिवार पर ज़रा भी दया नहीं??
If cheaper oil is available from Russia & Iran, wh If cheaper oil is available from Russia & Iran, why are you not taking it PM Modi?
Simple question: If cheaper oil is available from Simple question: If cheaper oil is available from Russia & Iran,
should India take it or not?

Why should common people keep paying more?

Tell us what you think 👇
Load More Follow on Instagram

“First, they ignore you, then they laugh at you, then they fight you and then you win.” - Mahatma Gandhi

AAM AADMI PARTY

1, Pandit Ravi Shankar Shukla Lane, (1 – Canning Lane)
New Delhi – 110001

  • Helpline No : 97185 00606
  • Timing : 9:00 am - 6:00 pm
  • Email ID: [email protected]

About

  • Our History
  • AAP Leadership
  • Constitution
  • Election Symbol
  • C2/C7 Documents
  • Archive Website

Media Resources

  • Press Release
  • Official Spokespersons

Follow us on

Facebook-f Instagram Youtube X-twitter
©2026 Aam Aadmi Party. All rights reserved.
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Contact Us
About Us

Our History

Our Leadership

Constitution

Election Symbol

Media Gallery

Press Release

Official Spokespersons

Election Corner

Delhi Elections 2025

Get Involved

Join AAP

Become a Member

Careers

Internship

Fellowship

आप का रामराज्य
Facebook-f Instagram Youtube