Skip to content
Facebook-f Instagram Youtube
  • Join AAP
  • Donate
  • About Us

    Our History

    Our Leadership

    Constitution

    Election Symbol

  • Media Gallery

    Press Release

    Official Spokespersons

  • Election Corner

    Delhi Elections 2025

  • Get Involved

    Join AAP

    Become a Member

    Careers

    Internship

    Fellowship

  • आप का रामराज्य

श्री गुरु तेग बहादुर साहिब का सबसे बड़ा संदेश, सभी धर्मों में मानवता सबसे ऊपर- केजरीवाल

  • November 23, 2025

पंजाब सरकार द्वारा रविवार को आनंदपुर साहिब में श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर सर्व धर्म सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस भव्य आयोजन में ‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान समेत विभिन्न धर्मों के धर्म गुरु शामिल हुए। इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने संगत को संबोधित करते हुए कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर साहिब का सबसे बड़ा संदेश था कि सभी धर्मों में मानवता सबसे ऊपर है। इंसान सिर्फ इंसान है और हर व्यक्ति को अपने धर्म का पालन करने का पूरा अधिकार है। 142 पिंडों में गुरुजी महाराज के चरण पड़े थे। पंजाब सरकार इन पिंडों के विकास के लिए 50-50 लाख रुपए दिए हैं।

अरविंद केजरीवाल ने देश के कोने-कोने से आए अलग-अलग धर्मों के साधु-संत, गुरु, ज्ञानी और महापुरुषों का धन्यवाद करते हुए कहा कि इतिहास में अपने धर्म की रक्षा के लिए अनेक लोगों ने बलिदान दिए, लेकिन दूसरे के धर्म की रक्षा के लिए सर्वाेच्च कुर्बानी देने का उदाहरण मिलना मुश्किल है। जब औरंगजेब कश्मीरी पंडितों का जबरन धर्म परिवर्तन कर रहा था, तब श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी ने उनके धर्म की रक्षा के लिए अपना शीश दे दिया। उनका सबसे बड़ा संदेश था कि इंसान सिर्फ इंसान है। जिस धर्म में वह विश्वास रखता है, उसी धर्म में उसे सम्मान देना चाहिए। किसी को भी जबरन धर्म बदलने के लिए मजबूर नहीं करना चाहिए।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इसी संदेश और परंपरा को आगे बढ़ाते हुए यह सर्वधर्म सम्मेलन आयोजित किया गया है, जिसमें सभी प्रमुख धर्मों के बड़े-बड़े संत-महात्मा पधारे हैं। उन्होंने बाबा हरनाम सिंह जी, मुखी दमदमी टकसाल, गुरुदेव श्री श्री रवि शंकर जी, संत बाबा बलबीर सिंह जी (बुड्ढा दल), बाबा गुरिंदर सिंह जी (राधास्वामी डेरा ब्यास), महंत ज्ञान देव जी (निर्मल अखाड़ा), संत बाबा सेवा सिंह जी (रामपुर खेड़ा वाले), बाबा महेंद्र सिंह जी (निष्काम सेवक यूके), संत बाबा कश्मीर सिंह जी भूरीवाले, सैयद अफसर अली निजामी (दरगाह शरीफ हजरत निजामुद्दीन औलिया), हाजी सैयद सलमान चिश्ती (दरगाह शरीफ अजमेर), राजयोगिनी डॉ. बिन्नी सरीन (ब्रह्मकुमारी), बिशप जोस सेबेस्टियन (जलंधर डायोसिस), आचार्य डॉ. लोकेश मुनि जी, शंकराचार्य स्वामी देवदत्तानंद सरस्वती जी, भिक्षु संग सेना जी, रब्बी मालेकर जी सहित सभी संत-महापुरुषों का नाम लेकर धन्यवाद किया।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सभी गुरुओं का एक ही संदेश रहा है कि इंसान सिर्फ इंसान है। हर व्यक्ति को अपने धर्म का पालन करने का पूरा अधिकार है और मानवता सबसे ऊपर है। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान की प्रशंसा करते हुए कहा कि पंजाब सरकार द्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब की शहादत के सम्मान में बेहतरीन इंतजाम किए गए हैं। आने वाले दो-तीन दिनों में लाखों श्रद्धालु श्री आनंदपुर साहिब पहुंचेंगे। कोने-कोने से मुफ्त बसें चलाई जा रही हैं, टेंट सिटी बनाई गई है, 20 से ज्यादा मेडिकल क्लीनिक, शटल सेवा और हर छोटी-बड़ी सुविधा का खयाल रखा गया है। सोमवार को ऐतिहासिक विधानसभा सत्र होगा, जिसमें संगत के सामने बड़े ऐतिहासिक फैसले लिए जाएंगे। गुरु साहिब के चरण जहां-जहां पड़े, उन 142 गांवों में मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा 50-50 लाख रुपये दिए गए हैं ताकि उन स्थानों का विकास हो सके।

अंत में उन्होंने सभी संत-महापुरुषों से पंजाब और देश के लोगों के सुख-समृद्धि के लिए आशीर्वाद मांगा और गुरु तेग बहादुर साहिब जी से प्रार्थना की कि पंजाब चढ़दी कला में रहे, पूरा देश तरक्की करे, हर परिवार सुखी-स्वस्थ और खुशहाल रहे।

इस दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि आज पूरे देश में विभिन्न धर्मों और संप्रदायों के बड़े-बड़े ज्ञानी महापुरुष अपने-अपने तरीके से “हिंद दी चादर” श्री गुरु तेग बहादुर जी का 350वां शहीदी दिवस मना रहे हैं और इस पवित्र धरती पर नतमस्तक होने पहुंचे हैं। उन्होंने गुरु साहिब की महान कुर्बानी का जिक्र करते हुए कहा कि अगर पूरी धरती को स्लेट, सारे वृक्षों को कलम और सारे समुद्र-सागर को स्याही बना दिया जाए, तब भी गुरु तेग बहादुर जी की कुर्बानी को पूरा नहीं लिखा जा सकता। यह एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि एक परिवार की अनुपम कुर्बानी है। श्री गुरु अर्जुन देव जी का बलिदान, श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी की कुर्बानी, फिर खुद गुरु तेग बहादुर जी का बलिदान, चार साहिबजादों की शहादत और श्री गुरु गोविंद सिंह जी तथा माता गुजरी जी की कुर्बानी। दुनिया के इतिहास में ऐसा दूसरा उदाहरण मिलना मुश्किल है।

भगवंत मान ने कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर जी की कुर्बानी को शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता है। जिन जल्लादों ने श्री गुरु साहिब जी का शीश काटा था, उन्हें कोई याद नहीं करता, उस औरंगजेब की कब्र में कोई दीया जलाने वाला नहीं है, जबकि आज श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर पूरी संगत नतमस्तक हो रही है। उन्होंने कहा कि भाई मती दास, भाई सती दास, भाई दयाला जी को कोई नहीं जानता था, लेकिन आज सैकड़ों साल बाद भी उनके नाम पर मेले लग रहे हैं, लोग नतमस्तक हो रहे हैं। वहीं औरंगजेब की कब्र पर कोई दीया तक नहीं जलाता। रोजाना गुरुद्वारों में चंडी दी वार, जाप साहिब, गुरु की वाणी गूंजती है। यह कोई साधारण कुर्बानी नहीं थी। यह अपने लिए नहीं, बल्कि पूरी मानवता के लिए दी गई कुर्बानी थी।

भगवंत मान ने बताया कि जब पटना साहिब में बालक गोविंद राय (बाद में गुरु गोविंद सिंह जी) का जन्म हुआ, उस समय पिता घर पर नहीं थे। किशोर अवस्था में पहली बार पिता को देखा तो वह धर्म की रक्षा के लिए असम से ढाका तक जंगलों में मानवता का हक दे रहे थे। ये कुर्बानियां अपने लिए नहीं, दूसरों के लिए थीं। त्याग और मानवता की इससे बड़ी मिसाल दुनिया में कहीं नहीं मिल सकती।

उन्होंने कहा कि कश्मीरी पंडितों का एक जत्था कृपा राम जी के नेतृत्व में गुरु साहिब के पास पहुंचा था। उनकी कुर्बानी से प्रभावित होकर कृपा राम जी वापस नहीं लौटे, बल्कि खंडे-बाते दा अमृत छककर कृपा सिंह बन गए। आज स्कूलों की किताबों में यह इतिहास नहीं पढ़ाया जाता, लेकिन यही सच्चाई है कि एक धर्म को जबरन खत्म करने का सिलसिला हमेशा के लिए बंद हो गया।

अंत में भगवंत मान ने कहा कि यह आयोजन सिर्फ एक दिन का नहीं है। पूरा साल शहीदी दिवस मनाया जाएगा। सभी धर्मों के लोग, चाहे राधास्वामी, जैन, निर्मल संप्रदाय, निजामुद्दीन औलिया के अनुयायी या कोई और, एक मंच पर एकत्र हुए हैं। बाहर 700 से ज्यादा ई-रिक्शा मुफ्त सेवा दे रहे हैं, 20 से अधिक मेडिकल कैंप और क्लीनिक लगे हैं। उन्होंने सभी से अपील की कि गुरु साहिब की कुर्बानियों को याद करें, अपने बच्चों को बताएं कि ये कुर्बानियां किसलिए दी गईं।

Social Stream

Tweets by AamAadmiParty
Aam Aadmi Party | AAP

aamaadmiparty

The Fastest Growing Political Startup 🚀 Leading Alternative Politics for a Better India 🇮🇳

बीजेपी और कांग्रेस बीजेपी और कांग्रेस के ठगबंधन से परेशान है गुजरात की जनता‼️

30 साल में बीजेपी गुजरात में सड़कें, स्कूल-अस्पताल नहीं बना सकी, वहीं AAP सरकार में पंजाब में 4 साल में मुफ्त बिजली, मुफ्त 10 लाख तक का इलाज हो रहा है, शानदार सरकारी स्कूल और अस्पताल बन रहे हैं, 43 हजार किलोमीटर सड़कें बन रही हैं।

यही वजह है कि आज गुजरात की जनता आम आदमी पार्टी की तरफ़ उम्मीद से देख रही है।

#AAPWithGujaratFarmers
AAP सरकार Taxpayers का एक-एक AAP सरकार Taxpayers का एक-एक पैसा जनता पर खर्च करती है💯

#AAPWithGujaratFarmers
गुजरात की जनता AAP को गुजरात की जनता AAP को उम्मीद की निगाहों से देख रही💯
भारत-अमेरिका के बीच कोई Trade Deal नहीं बल्कि यह भारतीय किसानों और व्यापारियों का Death Warrant है‼️
Trump बार-बार भारत की संप्रभुता और अस्मिता पर हमला कर रहा है लेकिन मोदी जी चुप्पी साधकर इसे अपनी जीत बता रहे हैं। 

Donald Trump ने भारतीय किसानों का Death warrant निकाल दिया और मोदी जी जश्न मना रहे हैं ‼️
If America doesn’t pay… and India pays…‼️

What exactly are we celebrating⁉️
यह फैसला भारत-अमेरिका Trade Deal के तहत हुआ है और मोदी सरकार इसे जीत बता रही है। 

यह ट्रेड डील भारतीय व्यापारियों और किसानों का Death Warrant है लेकिन मोदी सरकार इसका जश्न मना रही है।
डोनाल्ड ट्रम्प खुल डोनाल्ड ट्रम्प खुले मंच से भारत को अपमानित करते हुए कह रहा है कि उसने 200% टैरिफ़ की धमकी देकर मोदी से युद्ध रुकवाया था, जिस पर पाकिस्तान का प्रधानमंत्री तक हँस रहा है।

डोनाल्ड ट्रंप लगातार विश्व मंच पर भारत की साख पर सवाल उठा रहा है और मोदी जी की चुप्पी टूटने का नाम नहीं ले रही है।

देश की जनता पूछ रही है — कोई भी सच्चा देशभक्त भारत का अपमान कैसे बर्दाश्त कर सकता है?
The Galgotians are here. The Galgotians are here.
एक साल में रेखा गुप्ता सरकार ने दिल्ली को कर दिया बेहाल, दिल्ली वाले याद कर रहे केजरीवाल…

#SufferingDelhiMissesKejriwal
बीजेपी ने वोट चोरी और फर्ज़ीवाड़ा करके सत्ता हथियाई और दिल्ली को कर दिया बर्बाद‼️

#SufferingDelhiMissesKejriwal
प्रदूषण कंट्रोल के प्रदूषण कंट्रोल के नाम पर भी रेखा गुप्ता सरकार ने किया फर्ज़ीवाड़ा😡

जब दिल्ली में अरविंद केजरीवाल जी की सरकार थी तब यहां प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए तमाम प्रयास किए जाते थे। 

लेकिन इस बार रेखा गुप्ता सरकार हाथ पर हाथ रखकर बैठी रही। जब दिल्लीवालों ने विरोध प्रदर्शन किया तब सरकार ने काम करने की जगह फर्ज़ीवाड़ा करना शुरू कर दिया। 

AQI मापने वाले सेंटर बंद कर दिए गए, वहाँ दिनभर पानी का छिड़काव किया गया लेकिन उनका फर्ज़ीवाड़ा चला नहीं और सच सामने आ गया।

#SufferingDelhiMissesKejriwal
दिल्ली वाले अपने लाल, अरविंद केजरीवाल को कर रहे Miss 💔

#SufferingDelhiMissesKejriwal
दिल्ली वाले अपने लाल, अरविंद केजरीवाल को कर रहे Miss 💔

#SufferingDelhiMissesKejriwal
केजरीवाल ने गरीबों केजरीवाल ने गरीबों को सम्मानजनक ज़िंदगी जीने का अधिकार दिया था, बीजेपी ने उनसे जीने का ही अधिकार छीन लिया।

“एक साल, दिल्ली बेहाल, याद आ रहे केजरीवाल”

#SufferingDelhiMissesKejriwal
BJP ने सिर्फ 1 साल में दिल्ली का ऐसा हाल कर दिया है कि दिल्ली के लोगों को केजरीवाल जी की याद सताने लगी है।

“एक साल, दिल्ली बेहाल, याद आ रहे केजरीवाल।”

#SufferingDelhiMissesKejriwal
बीजेपी सरकार ने दिल्ली के बाद हरियाणा को भी Gangland बना दिया है।

हरियाणा में रोज़ हत्याएं हो रहीं हैं, अपराधों की सूची में हरियाणा चौथे नंबर पर पहुँच गया है, लेकिन मुख्यमंत्री नायब सैनी मौज मस्ती में लगे हैं।

हरियाणा की जनता की सुरक्षा अब सिर्फ़ भगवान भरोसे है।
बीजेपी 30 साल से गुजरात की सत्ता पर काबिज है लेकिन फिर भी विधानसभा सत्र को Live करने से डरती है।

क्योंकि बीजेपी ने गुजरात की जनता को सिर्फ़ ठगने का काम किया है और अगर विधानसभा की कार्रवाई Live हुई तो इनके CM से लेकर विधायकों तक सबका कच्चा चिट्ठा देश के सामने आ जाएगा।
एक साल दिल्ली बेहाल, याद आ रहे केजरीवाल‼️

दिल्ली की मुख्यमंत्री साहिबा रेखा गुप्ता जी को अब अरविंद केजरीवाल जी से डर लगने लगा है। 

हम दिल्ली में भाजपा सरकार के एक साल पूरे होने पर ‘एक साल दिल्ली बेहाल, याद आ रहे केजरीवाल’ का पोस्टर लगाना चाहते थे लेकिन भाजपा इससे डर गई।
India’s AI moment was meant to showcase innovati India’s AI moment was meant to showcase innovation, talent, and opportunity.

Instead, the summit exposed mismanagement, poor planning, and a system more focused on optics than outcomes.
Load More Follow on Instagram

“First, they ignore you, then they laugh at you, then they fight you and then you win.” - Mahatma Gandhi

AAM AADMI PARTY

1, Pandit Ravi Shankar Shukla Lane, (1 – Canning Lane)
New Delhi – 110001

  • Helpline No : 97185 00606
  • Timing : 9:00 am - 6:00 pm
  • Email ID: [email protected]

About

  • Our History
  • AAP Leadership
  • Constitution
  • Election Symbol
  • C2/C7 Documents
  • Archive Website

Media Resources

  • Press Release
  • Official Spokespersons

Follow us on

Facebook-f Instagram Youtube X-twitter
©2026 Aam Aadmi Party. All rights reserved.
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Contact Us
About Us

Our History

Our Leadership

Constitution

Election Symbol

Media Gallery

Press Release

Official Spokespersons

Election Corner

Delhi Elections 2025

Get Involved

Join AAP

Become a Member

Careers

Internship

Fellowship

आप का रामराज्य
Facebook-f Instagram Youtube