Skip to content
Facebook-f Instagram Youtube
  • Join AAP
  • Donate
  • About Us

    Our History

    Our Leadership

    Constitution

    Election Symbol

  • Media Gallery

    Press Release

    Official Spokespersons

  • Election Corner

    Delhi Elections 2025

  • Get Involved

    Join AAP

    Become a Member

    Careers

    Internship

    Fellowship

  • आप का रामराज्य

मोदी जी ने अडानी को बिहार में पावर प्लांट लगाने के लिए एक रुपए मे दे दी 1050 एकड़ जमीन- संजय सिंह

  • September 16, 2025

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद संजय सिंह ने बिहार में भागलपुर में अडानी को मात्र एक रुपए में 1050 एकड़ जमीन देने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने अडानी को बिहार में तीन पावर प्लांट लगाने के लिए एक रुपए मे यह जमीन दी है। साथ ही यहां पैदा हुई बिजली को 25 साल तक 7 रुपए प्रति यूनिट में खरीदने की गारंटी भी दी है। उन्होंने कहा कि भाजपा-जेडीयू की सरकार ने जनता के पैसे से किसानों को जमीन का मुआवाजा दिया और फिर जमीन अडानी के नाम कर दी। सरकार ने कागजों में दिखाया कि 70 फीसद जमीन बंजर है। जबकि वहां 10 लाख से ज्यादा आम-लीची के पेड़ हैं, जिन्हें काटने की भी अनुमति दे दी गई है। सच तो यह है कि मोदी जी की प्राथमिकता में भारत नहीं, बल्कि अडानी है। वह पूरे देश की संपत्ति अडानी के नाम करना चाहते हैं।

मंगलवार को प्रेसवार्ता कर सांसद संजय सिंह ने कहा कि जोर शोर से चर्चा है कि भाजपा और मोदी जी ने भागलपुर में 800- 800 मेगावाट के तीन पावर प्लांट लगाने के लिए मात्र एक रुपए में 1050 एकड़ जमीन अडानी को दे दी है। साथ ही मोदी सरकार ने कहा है कि 25 साल तक सात रुपए प्रति यूनिट के हिसाब से बिजली उत्पादन का पैसा देगी। मोदी जी ने अडानी को न सिर्फ एक रुपए में 1050 एकड़ जमीन दे दी, बल्कि 25 साल तक 7 रुपए प्रति यूनिट में बिजली खरीदने की गारंटी भी ले ली है। इसके बाद जनता को 11-12 रुपए प्रति यूनिट बिजली मिलेगी और उसकी जेब कटेगी। मोदी जी को जनता की जेब कटने की कोई चिंता नहीं है, लेकिन उनके मित्र को कोई तकलीफ नहीं होनी चाहिए। मोदी इंडिया के प्रधानमंत्री नहीं, बल्कि अडानी के प्रधानमंत्री हैं।

संजय सिंह ने कहा कि अडानी को एक रुपए में 1050 एकड़ जमीन देने में घोटाला किया गया है। 2012-13 में बिहार की भाजपा-जेडीयू की सरकार ने जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू की। सरकार ने जमीन के बदले किसानों को अपनी तरफ से मुआवजा दिया। किसानों को मुआवजा सरकार के खजाने से मिला और सरकार के खजाने में यह पैसा मजदूर, किसान, आम आदमी, कर्मचारी का है। आम जनता अपनी गाढ़ी कमाई में से सरकार को टैक्स देती है जो सरकार के खजाने में जाता है। जनता से मिले टैक्स के पैसे से भाजपा-जेडीयू की सरकार ने किसानों को मुआवजा दे दिया और जमीन अधिग्रहित कर ली।

संजय सिंह ने कहा कि करोड़ों रुपए में अधिग्रहित जमीन को सरकार को उससे ज्यादा में किसी को पूंजीपति को देना चाहिए। तभी सरकारी खजाने में जमीन के बदले किसानों को दिए गए मुआवजे का पैसा वापस आएगा। लेकिन मोदी जी ने कहा कि अपने दोस्त अडानी के साथ ऐसा नहीं कर सकते। उनका जन्म तो अडानी को ही आगे बढ़ाने के लिए हुआ है। मोदी जी भारत के प्रधानमंत्री सिर्फ अपने दोस्त को आगे बढ़ाने के लिए बने हैं। ऐसे में अडानी से पैसा कैसे ले सकते हैं। इसलिए 1050 एकड़ की जमीन एक रुपए के हिसाब से अडानी को दे दी। कागजों में दिखाया गया कि यह जमीन उपजाऊ नहीं है और 70 फीसद जमीन बंजर है। जबकि उस जमीन पर आम-लीची के 10 लाख पेड़ लगे हैं। वहां का मालदा जैसे आम होते हैं जो प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति तक भेंट स्वरूप पहुंचता है। आज वहां पर 10 लाख पेड़ काटे जा रहे हैं।

संजय सिंह ने कहा कि मोदी जी ने एक भावुक अभियान चलाया था कि एक पेड़ मां के नाम लगाओ। 10 लाख पेड़ मां के नाम और वो सारे के सारे पेड़ अडानी के नाम। मोदी जी ने अडानी को सारे पेड़ काटने की छूट दे दी है। ताकि वह अपना पावर प्लंट लगा सके और मोटी कमाई कर सके। असल में मोदी जी को पर्यावरण और पेड़ों से कोई मतलब नहीं है। भाजपा देश में यह गुनाह और पाप कर रही है। जनता के पैसे किसानों की जमीन अधिग्रहित करके एक रुपए में अडानी को भेंट कर दिया जा रहा है।

संजय सिंह ने कहा कि हमारे युवाओं को बिल्कुल गुस्सा नहीं आता। उनकी सहनशीलता चरम पर है। युवा सिर्फ लाठी खाने के लिए बने हैं। पुलिस भर्ती, लेखपाल, नीट का पेपर लीक होगा, तो लाठी खाएंगे। परीक्षा देने के लिए जानवरों की तरह ट्रेन में भरकर जाएंगे। अभी 4,500 उप निरीक्षक की भर्ती निकली है और 15 लाख युवाओं ने फार्म भरा है। कब इसका पेपर लीक हो जाएगा, पता नहीं। एक तरफ युवाओं का भविष्य है और सरकार का तानाशाही रवैया है तो दूसरी तरफ मोदी जी के दोस्त अडानी हैं।

संजय सिंह ने कहा कि भाजपा की प्राथमिकता में युवा, उनका रोजगार और किसान नहीं है। सरकार का ही कानून कहता है कि जिस कार्य के लिए जमीन अधिग्रहित की गई है, अगर वह पांच साल तक उसी कार्य में इस्तेमाल नहीं की जाती है, तो जमीन किसान को वापस मिल जाएगी। ऐसे में 2012-13 में भागलपुर में 1,050 एकड़ जमीन पावर प्लांट लगाने के नाम पर अधिग्रहित की गई थी, वह किसानों को वापस क्यों नहीं की गई? नियमानुसार पांच साल तक जमीन का इस्तेमाल नहीं हुआ है। अब वहां पावर प्लांट का शिलान्यास किया है। प्रधानमंत्री मोदी जी की प्राथमिकता भारत नहीं, बल्कि अडानी है। मोदी जी पूरे देश की संपत्ति अडानी को सौंपना चाहते हैं। देश के लोगों को तय करना है कि वे इससे खुश होते हैं या नाराज होते हैं।

Social Stream

Tweets by AamAadmiParty
Aam Aadmi Party | AAP

aamaadmiparty

The Fastest Growing Political Startup 🚀 Leading Alternative Politics for a Better India 🇮🇳

आम आदमी पार्टी काम करने आई थी। बठिंडा की जीत इस बात पर मुहर लगाती है कि हमने बहुत अच्छा काम किया है।
Power Cut Right in Front of Energy Minister; Modi Power Cut Right in Front of Energy Minister; Modi Govt’s Achievements Counted Under Torchlight

Union Minister Ashwini Vaishnaw was highlighting the Modi government’s 12-year achievements at an event in Jaipur, attended by the Energy Minister. Ironically, the electricity went out three times in just 15 minutes.

Apparently, the most reliable source of power at the event was the audience’s phone batteries.
4,000 EVM का कोलकाता के अलीपुर स्थित सरकारी भवन में जलकर खाक हो जाना कोई सामान्य घटना नहीं है। बंगाल में कुछ ही समय पहले विधानसभा चुनाव हुए थे। आख़िर ऐसा क्या हुआ कि एक सरकारी भवन में इतनी भीषण आग लग गई? आग कैसे लगी, और हज़ारों EVM इस आग की चपेट में कैसे आ गईं, भाजपा जवाब दे?
3 Indians Killed. Modi Says “Thank You” to Tru 3 Indians Killed.
Modi Says “Thank You” to Trump.
ही-ही, खी-खी की राजनीति ने देश को शोक में धकेल दिया, 
3 भारतीयों की मौत पर भी PM मोदी ने ट्रंप के खिलाफ एक शब्द नहीं कहा!
5 women died after childbirth. The real shock was 5 women died after childbirth.

The real shock wasn’t just the tragedy.
It was the BJP minister’s response.

Instead of empathy.
Instead of accountability.
Instead of answers.

The families got mockery.

When those in power stop caring about human lives, governance becomes a spectacle and accountability disappears.

The mothers deserved better.
Their families deserve justice.
Do you see the difference? Do you see the difference?
12 years of one tragedy after another, 12 years of 12 years of one tragedy after another, 12 years of Modi Govt.
Three Indian seafarers lost their lives after a US Three Indian seafarers lost their lives after a US strike near Oman.

If Indian lives can be lost in a conflict linked to America’s actions and the government’s response is silence, what does that say about India’s diplomatic standing today?

This is not strength. This is not leadership. This is a failure of diplomacy.

A strong Prime Minister stands up for Indians. A spineless Prime Minister worries more about pleasing his friends than defending his country’s interests.
How is this so accurate 😭😂💀 [12 years of How is this so accurate 😭😂💀

[12 years of Modi]
गृह मंत्री जी, देश क गृह मंत्री जी, देश की राजधानी का यह हाल क्यों है, जवाब दीजिए?
हरियाणा के हांसी में फव्वारा चौक पर एक जिम संचालक की सरेआम गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। हमलावर आए, ताबड़तोड़ फायरिंग की और फरार हो गए।

एक दशक से अधिक समय से सत्ता में रहने के बावजूद BJP सरकार हरियाणा में बढ़ते अपराध पर लगाम लगाने में पूरी तरह विफल रही है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जवाब दें—आखिर अपराधियों के हौसले इतने बुलंद कैसे हो गए?

आज हालात यह हैं कि लूट, हत्या और गैंगवार जैसी घटनाएं आम हो चुकी हैं। अपराधी बेलगाम हैं और सरकार सो रही है। क्या यही BJP का तथाकथित “नॉन-स्टॉप हरियाणा” है?
ज़मीन पर संकट, कैमरे पर आत्मप्रशंसा।
यही है BJP सरकार की प्राथमिकता।
He warned… because he knew. He warned… because he knew.
अब आउटसोर्सिंग वाल अब आउटसोर्सिंग वाले कर्मचारियों का शोषण बंद होगा, मान सरकार 65,000 से ज़्यादा कर्मचारियों को पक्का कर रही है।
Tax Terrorism क्या है, समझिए Tax Terrorism क्या है, समझिए अरविंद केजरीवाल जी से।
BJP's New Space Technology!! BJP's New Space Technology!!
अरविंद केजरीवाल जी अरविंद केजरीवाल जी ने ऐसा क्या कहा था, जो आज सच साबित हो रहा है?
12 Failures of Modi Government 12 Failures of Modi Government
While others make promises, AAP delivers results. While others make promises, AAP delivers results.
From school infrastructure to quality education, Punjab is witnessing a revolution in learning under the AAP government. 📖✨
Load More Follow on Instagram

“First, they ignore you, then they laugh at you, then they fight you and then you win.” - Mahatma Gandhi

AAM AADMI PARTY

1, Pandit Ravi Shankar Shukla Lane, (1 – Canning Lane)
New Delhi – 110001

  • Helpline No : 97185 00606
  • Timing : 9:00 am - 6:00 pm
  • Email ID: [email protected]

About

  • Our History
  • AAP Leadership
  • Constitution
  • Election Symbol
  • C2/C7 Documents
  • Archive Website

Media Resources

  • Press Release
  • Official Spokespersons

Follow us on

Facebook-f Instagram Youtube X-twitter
©2026 Aam Aadmi Party. All rights reserved.
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Contact Us
About Us

Our History

Our Leadership

Constitution

Election Symbol

Media Gallery

Press Release

Official Spokespersons

Election Corner

Delhi Elections 2025

Get Involved

Join AAP

Become a Member

Careers

Internship

Fellowship

आप का रामराज्य
Facebook-f Instagram Youtube