Skip to content
Facebook-f Instagram Youtube
  • Join AAP
  • Donate
  • About Us

    Our History

    Our Leadership

    Constitution

    Election Symbol

  • Media Gallery

    Press Release

    Official Spokespersons

  • Election Corner

    Delhi Elections 2025

  • Get Involved

    Join AAP

    Become a Member

    Careers

    Internship

    Fellowship

  • आप का रामराज्य

भारतीय सेना का साहस, हर देशवासी का विश्वास है – केजरीवाल

  • May 7, 2025

आम आदमी पार्टी ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की कामयाबी पर भारतीय सेना को बधाई दी है। पहलगाम हमले के जवाब में मंगलवार की आधी रात भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को सफल कर अपनी वीरता का परिचय दिया और पाकिस्तान में चल रहे कई आतंकी ठिकाने को तबाह कर दिया। इस कामयाबी पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, पंजाब के प्रभारी मनीष सिसोदिया, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, ‘‘आप’’ दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज व दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी समेत अन्य नेताओं ने भारतीय सेना और वीर जवानों को बधाई देते हुए उनके पराक्रम को नमन किया है।

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता के लिए भारतीय सेना को बधाई दी और कहा कि हमें भारतीय सेना और अपने वीर जवानों पर गर्व है। आतंकवाद के खिलाफ़ इस लड़ाई में 140 करोड़ भारतवासी भारतीय सेना के साथ खड़े हैं। भारतीय सेना का साहस, हर देशवासी का विश्वास है। हम सब साथ हैं। आतंकवाद के खिलाफ़ एकजुट हैं।

“आप” के वरिष्ठ नेता व पंजाब के प्रभारी मनीष सिसोदिया ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर एक्स पर कहा कि भारतीय सेना और हमारे वीर जवानों ने एक बार फिर हमें गर्व से भर दिया है। ये सिर्फ आतंकवादी हमले का जवाब नहीं है, बल्कि हर एक भारतीय के सम्मान की रक्षा भी है। हमारी सेना के साहस और वीरता को सलाम है। आज गर्व के साथ पूरा देश आतंकवाद के खिलाफ एकजुट हैं। जय हिंद, जय भारत।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता पर एक्स पर कहा कि आतंकवाद के खिलाफ इस लड़ाई में पूरा देश एकजुट है। हमें अपनी भारतीय सेना और अपने बहादुर सैनिकों पर गर्व है। 140 करोड़ देशवासी भारतीय सेना के साथ खड़े हैं। पंजाब के लोग सैनिकों के साहस और उत्साह के लिए देश की सेना के साथ खड़े हैं।

“आप” के वरिष्ठ नेता व राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि 140 करोड़ भारतीयों की शुभकामनाएं भारतीय सेना के साथ हैं। हम सब सेना के साहस को सिर झुका कर नमन करते हैं। भारतीय सेना ने बहुत ही साहस और पराक्रम के साथ दुश्मन के घर में घुसकर आतंकी ठिकानों को नष्ट करने का काम किया है। पूरे देश के 140 करोड़ लोग इस क्षण का इंतजार कर रहे थे। ऑपरेशन सिंदूर के जरिए भारतीय सेना ने इसे साकार करके दिखाया है।

संजय सिंह ने कहा कि पाकिस्तान दुनिया का सबसे बड़ा आतंकवादी देश है। वहां आतंकवाद को पोषित और फंडिंग किया जाता है, आतंकी अड्डे बनाए जाते हैं। ये अड्डे दुनिया भर के विभिन्न देशों में जाकर हिंसा फैलाने का काम करते हैं। भारत ने इस बार अपने 26 निर्दाेष और निहत्थे लोगों की हत्या का मुंहतोड़ जवाब दिया है। हम भारतीय सेना को सिर झुका कर नमन करते हैं।

संजय सिंह ने कहा कि इजराइल की ओर से आए समर्थन पर कहा कि दुनिया का जो भी देश आतंकवाद के खिलाफ है, उसे इस समय भारत का साथ देना चाहिए। अमेरिका, ब्रिटेन, संयुक्त राष्ट्र समेत दुनिया के तमाम देश जो आतंकवाद का खात्मा चाहते हैं, उन सभी को भारत का समर्थन करना चाहिए। अब समय आ गया है कि सभी देश आतंकी अड्डों और आतंकवादियों को समाप्त करने में भारत का साथ दें। अपनी आंतरिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए भारत सरकार जो भी कदम उठाएगी, वह इस समय की जरूरत और मांग है। मैं समझता हूं कि यह बिल्कुल ठीक है।

उधर, आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर कहा कि पूरे भारत के 140 करोड़ भारतीयों को आज भारतीय थल सेना, वायु सेना और नौसेना पर बहुत गर्व है। मेरा मानना है कि यह सही समय है, जब पाकिस्तान में चल रही आतंक की फैक्ट्री को खत्म किया जाए। पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में में आतंकवादियों को ट्रेनिंग दी जाती है और कट्टरपंथी बनाया जाता है और आतंकवादियों को लॉन्च पैड्स के जरिए भारत में भेजा जाता है। इस पूरी आतंकी फैक्ट्री को नष्ट करके भारत को पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर पर अपना कब्जा लेना चाहिए, क्योंकि यह हमेशा से भारत का ही हिस्सा रहा है।

वहीं, दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने एक्स पर कहा कि जय हिंद की सेना। ऑपरेशन सिंदूर की कामयाबी पर भारतीय सेना को बधाई। आतंकवाद के खिलाफ इस लड़ाई में पूरा देश भारतीय सेना के साथ खड़ा है।

Social Stream

Tweets by AamAadmiParty
Aam Aadmi Party | AAP

aamaadmiparty

The Fastest Growing Political Startup 🚀 Leading Alternative Politics for a Better India 🇮🇳

पंजाब में अब गैंगस्टरों की कोई खैर नहीं💯
पंजाब का एक भी गैंगस्टर नहीं बचेगा, सबको ठिकाने लगाएगी भगवंत मान सरकार 🔥
पंजाब के नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए गैंगस्टरों को ठिकाने लगा रही भगवंत मान सरकार 💯
BJP के चारों इंजन ठान BJP के चारों इंजन ठान कर बैठे हैं, जब तक इंदौर जैसी घटना नहीं हो जाती है तब तक ये नींद से नहीं जागेंगे⁉️
पंजाब को अपराध मुक्त बनाने के लिए प्रदेश की भगवंत मान सरकार गैंगस्टर्स का कर रही सफाया…
कांग्रेस और अकाली दल ने गैंगस्टरों को पाला पोसा और आगे बढ़ाया‼️

अब भगवंत मान सरकार गैंगस्टरों पर कर रही वार और उनका सफाया…
मान सरकार का गैंगस्टरों पर वार‼️

मान सरकार द्वारा गैंगस्टरों के खिलाफ शुरू की गई जंग के पहले ही दिन पंजाब पुलिस का बड़ा Action.

👉गैंगस्टरों के 1314 सहयोगियों को हिरासत में लिया गया।
👉पंजाब भर में 2000 से अधिक टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं।

कोई भी गैंगस्टर पंजाब की अमन-शांति भंग करने की कोशिश करेगा तो मान सरकार उन्हें भी माँ की गोद में जाकर नहीं सोने देगी।
नोएडा में 27 साल के युवराज की पानी में डूबकर मौत हो जाती है। पुलिस और SDRF के जवान युवक को बचाने की जगह तमाशा देखते रहे। 

SDRF की प्रमुख गौतमबुद्ध नगर की DM मेधा रूपम हैं, जिनके पिता जी देश के मुख्य चुनाव आयुक्त हैं। उन्हें मालूम है कि उनकी गलती से एक क्या कितनी भी जान क्यों ना चली जाएं उनका कुछ नहीं बिगड़ेगा।
कांग्रेस और अकाली दल थे Gangster के यार, अब भगवंत मान सरकार इन गैंगस्टर्स पर कर रही वार🔥
कपिल मिश्रा पुराने कपिल मिश्रा पुराने झूठे हैं और कोर्ट में ख़ुद को झूठा बता चुके हैं। कपिल मिश्रा और बीजेपी ने प्रदूषण पर चर्चा से बचने के लिए गुरु साहिब का अपमान किया है। 

इस मामले में भी कपिल मिश्रा कहेंगे कि वह झूठ बोल रहे हैं और उन्हें माफ़ी मांगनी पड़ेगी। BJP अपनी घटिया राजनीति के लिए ’गुरु’ का नाम ले रही है।

@atishi.aap
🚨पंजाब में अपराध के खिलाफ सख़्त संदेश—

नशे के विरुद्ध निर्णायक लड़ाई के बाद अब पंजाब में गैंगस्टरों के जड़ से सफ़ाए की शुरुआत हो चुकी है।
पंजाब में भगवंत मान सरकार गैंगस्टरों पर कर रही है करारा वार 🔥
पंजाब को बनायेंगे अपराध मुक्त💯

CM भगवंत मान जी के निर्देशों के तहत Punjab Police प्रदेश में गैंगस्टरों के ख़िलाफ़ ‘Gangsteraan Te Vaar’ अभियान की शुरुआत कर रही है।

Gangsteraan Te Vaar अभियान में 12,000 से ज़्यादा जवान ज़मीनी स्तर पर काम कर रहे हैं और अपराधियों का पूरा सिस्टम तोड़ रहे हैं। 

गैंगस्टर्स दुनिया के किसी भी कोने में बैठे हों, वह ख़ुद को सुरक्षित ना समझें।
भगवंत मान सरकार का G भगवंत मान सरकार का Gangsteraan Te Vaar💯
पंजाब में CM भगवंत मान का गैंगस्टरों पर बड़ा एक्शन
भगवंत मान सरकार का Gangsteraan Te Vaar से Gangsters का हो रहा खेल ख़त्म‼️
Desh ko kaisa Education Minister chahiye?? Desh ko kaisa Education Minister chahiye??
BJP ने बदमाशों को दी ख BJP ने बदमाशों को दी खुली छूट और अब बदमाश बनाने लगे भाजपा नेताओं को ही निशाना‼️
The Paw paw and Papa chronicles… The Paw paw and Papa chronicles…
This is NDA’s idea of “good governance.” A r This is NDA’s idea of “good governance.”
A ruling alliance MLA smoking inside a hospital, laws mocked, patients disrespected, power unchecked.
Under NDA rule, accountability is optional.
गुजरात की राजनीति में बदलाव होने जा रहा रहा है।

आम आदमी पार्टी का वोट शेयर 24.8% तक पहुँच चुका है। AAP अब गुजरात में दूसरी सबसे बड़ी राजनीतिक शक्ति के रूप में उभर रही है।
Load More Follow on Instagram

“First, they ignore you, then they laugh at you, then they fight you and then you win.” - Mahatma Gandhi

AAM AADMI PARTY

1, Pandit Ravi Shankar Shukla Lane, (1 – Canning Lane)
New Delhi – 110001

  • Helpline No : 97185 00606
  • Timing : 9:00 am - 6:00 pm
  • Email ID: [email protected]

About

  • Our History
  • AAP Leadership
  • Constitution
  • Election Symbol
  • C2/C7 Documents
  • Archive Website

Media Resources

  • Press Release
  • Official Spokespersons

Follow us on

Facebook-f Instagram Youtube X-twitter
©2026 Aam Aadmi Party. All rights reserved.
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Contact Us
About Us

Our History

Our Leadership

Constitution

Election Symbol

Media Gallery

Press Release

Official Spokespersons

Election Corner

Delhi Elections 2025

Get Involved

Join AAP

Become a Member

Careers

Internship

Fellowship

आप का रामराज्य
Facebook-f Instagram Youtube