Skip to content
Facebook-f Instagram Youtube
  • Join AAP
  • Donate
  • About Us

    Our History

    Our Leadership

    Constitution

    Election Symbol

  • Media Gallery

    Press Release

    Official Spokespersons

  • Election Corner

    Delhi Elections 2025

  • Get Involved

    Join AAP

    Become a Member

    Careers

    Internship

    Fellowship

  • आप का रामराज्य

भाजपा का स्टैंडिंग कमेटी में पेश बजट कागजी और हवा-हवाई- अंकुश नारंग

  • December 26, 2025

आम आदमी पार्टी ने भाजपा शासित एमसीडी के निगमायुक्त द्वारा स्टैंडिंग कमेटी में पेश बजट को महज कागजी और हवा-हवाई करार दिया। शुक्रवार को सदन में बजट पर चर्चा के दौरान ‘‘आप’’ के नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग ने भाजपा द्वारा बजट की बताई गई उपलब्धियों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि 2024-25 में बजट के बावजूद छात्रवृत्ति में व्यय शून्य रहा। कहीं इस बार भी छात्र-छात्राएं छात्रवृत्ति से वंचित न रह जाएं। निगम स्कूलों के सिर्फ 4.26 लाख छात्रों को ही यूनिफॉर्म, स्टेशनरी और स्कूल बैग का पैसा मिला है, अभी भी ढाई लाख बच्चे इससे वंचित हैं।

अंकुश नारंग ने कहा कि भाजपा शासित एमसीडी 54,623 आवारा कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण को अपनी उपलब्धि बता रही है, लेकिन दिल्ली में डॉग बाइट की घटनाएं थम नहीं रही हैं। इसी तरह आयुष्मान मंदिरों में डॉक्टर, दवाइयां और जांच सुविधाएं नहीं हैं। क्या सिर्फ बोर्ड लगा देने से स्वास्थ्य सेवा मजबूत हो जाएंगी? दिल्लीवाले महंगी पार्किंग और मनमाने वसूली से लोग परेशान हैं। भाजपा शासित एमसीडी बताएं कि उन्हें महंगी पार्किंग से कब राहत मिलेगी?

दिल्ली नगर निगम के आयुक्त द्वारा स्टैंडिंग कमेटी में पेश बजट पर शुक्रवार को चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग ने कहा कि यह बजट सिर्फ कागज़ी आंकड़ा बनकर रह गया है। 2024-25 में प्रावधान के बावजूद विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति का बजट व्यय शून्य रहा, जबकि 2025-26 और 2026-27 के लिए फिर से 50 करोड़ रुपए का प्रावधान है। छात्राओं की छात्रवृत्ति के लिए 100 करोड़ का प्रावधान है, लेकिन पिछले वर्ष एक रुपया खर्च नहीं किया गया। निगम के स्कूलों में 6.58 लाख छात्र हैं। अभी केवल 4.26 लाख छात्रों को ही डीबीटी के जरिए यूनिफॉर्म, स्टेशनरी और स्कूल बैग की राशि मिली है। करीब ढाई लाख बच्चे अभी भी वंचित हैं।

अंकुश नारंग ने कहा कि वेस्ट-टू-एनर्जी प्लांट, घोषणा ज्यादा और परिणाम कम लगती है। आयुक्त ने नरेला-बवाना, ओखला और गाजीपुर में वेस्ट-टू-एनर्जी प्लांट्स की क्षमता बढ़ाने की बात कही है। लेकिन जिन प्लांट्स की आधारशिला रखी गई, उनमें से कितने चालू हुए? 6,374 मवेशियों को गौशालाओं में भेजने के बाद भी सड़कों पर आवारा पशु खुलेआम घूम रहे हैं और आए दिन दुर्घटनाओं का कारण बनते हैं। 54,623 आवारा कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण को उपलब्धि बताई जा रही है, लेकिन डॉग बाइट की घटनाएं जारी हैं।

अंकुश नारंग ने कहा कि 53 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में नियमित डॉक्टर, दवाइयाँ और जांच सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं। केवल बोर्ड लगने से स्वास्थ्य सेवा सशक्त नहीं होगी। इसी तरह, अभी भी जन्म और मृत्यु पंजीकरण के लिए लोग दफ्तरों के चक्कर लगा रहे हैं। वहीं, चार ज़ोन में 3.97 लाख स्ट्रीट लाइटों के संचालन एवं रख-रखाव के लिए 592 करोड़ रुपए खर्च किया जाएगा। इतना बजट खर्च करने के बावजूद कई रिहायशी इलाकों, कॉलोनियों और गलियों में महीनों तक स्ट्रीट लाइटें खराब रहती हैं।

अंकुश नारंग ने कहा कि दिल्ली के लोग आज भी महंगी पार्किंग और मनमाने वसूली से परेशान हैं। एम-ब्लॉक, ग्रेटर कैलाश में 63.74 करोड़ रुपए से बनी 399 कारों की शटल टाइप पार्किंग हो या पंजाबी बाग श्मशान स्थल पर 31.09 करोड़ रुपए से बनी 255 कार क्षमता वाली मल्टी-लेवल पार्किंग। इन महंगी पार्किंग से सड़कों पर जाम और अवैध पार्किंग कम नहीं हुई है? इसी तरह, औद्योगिक और पुनर्विकास क्षेत्रों में फैक्टरी लाइसेंस के लिए सम्पत्ति कर पर 5 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क लगाकर लाइसेंस स्वतः डाउनलोड करने की व्यवस्था को सुधार बताया जा रहा है। लेकिन जब प्रक्रिया को सरल और डिजिटल बनाया जा रहा है, तो उसके साथ नया शुल्क क्यों जोड़ा गया?

उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के वेतन और पेंशन को प्रत्येक माह की पहली तारीख को खातों में जमा करना उपलब्धि नहीं, निगम की जिम्मेदारी है। विगत वर्षों में बार-बार वेतन और पेंशन में देरी हुई, जिससे कर्मचारियों को मानसिक एवं आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। हमारी मांग है कि निगम की समग्र वित्तीय स्थिति पर स्वतंत्र ऑडिट रिपोर्ट स्थायी समिति के समक्ष रखी जाए। डबल एंट्री प्रणाली की पूर्णता, त्रुटियों और प्रभावशीलता पर विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया जाए।

अंकुश नारंग ने कहा कि आज भी सम्पत्तिकर विभाग अव्यवस्था, असमानता और प्रशासनिक विफलताओं से जूझ रहा है। 30 सितम्बर 2025 तक 2269.51 करोड़ रुपये कर-संग्रह और 30 प्रतिशत वृद्धि का दावा किया गया है। निगम बताए कि इस वृद्धि में से कितना हिस्सा नए करदाताओं से आया और कितना पुराने करदाताओं से जबरन वसूली से आया। आज भी लोगों को स्वीकृत ले-आउट प्लान, भवन नियम, थर्ड पार्टी इंस्पेक्टरों की सूची और स्वीकृति प्रक्रिया की जानकारी नहीं मिल पाती। हमारी मांग है कि भवन विभाग की सभी ऑनलाइन प्रणालियों और नीतियों की स्वतंत्र समीक्षा कराई जाए।

Social Stream

Tweets by AamAadmiParty
Aam Aadmi Party | AAP

aamaadmiparty

The Fastest Growing Political Startup 🚀 Leading Alternative Politics for a Better India 🇮🇳

BJP’s book of shame 💔 BJP’s book of shame 💔
नीयत और नीति की बातें करने वाली भाजपा की असली नीयत और नीति क्या है? देखिए।
आदिवासियों के जल, जंगल, ज़मीन और उनके अधिकारों के लिए लड़ने वाले गुजरात से आम आदमी पार्टी के विधायक चैतर वसावा को ED पार्टी ने षड्यंत्र के तहत 7 साल के लिए जेल भिजवा दिया है। यह आदिवासी समाज की आवाज़ को दबाने की कोशिश है। गुजरात की जनता इसका जवाब ज़रूर देगी।
Ram Mandir me bhi chori… Ram Mandir me bhi chori…
पहले महमूद गजनवी ने भारत के मंदिरों को लूटा, अब भाजपा भारत के मंदिरों को जमकर लूट रही है।
Watch how the BJP looted the Ram Temple. #RamMand Watch how the BJP looted the Ram Temple.

#RamMandirMeinChori
अयोध्या के प्रभु श्रीराम मंदिर से करीब 200 करोड़ रुपये नकद और हीरे-जवाहरात के बक्से चोरी हो गए।

मंदिर का प्रबंधन चंपत राय के हाथ में है और सबसे ज़्यादा आरोप भी चंपत राय पर ही लग रहे हैं। फिर इतनी बड़ी घटना के बाद भी चंपत राय को अब तक हटाया क्यों नहीं गया?

आखिर चंपत राय को कौन बचा रहा है?

#RamMandirMeinChori
जो 75 साल में नहीं हुआ, वह मान सरकार ने सिर्फ़ 4 साल में कर दिखाया।
Mr. Prime Minister Modi, How many more students wi Mr. Prime Minister Modi,
How many more students will have to pay the price for your minister’s failures?
Phir se CM Bhagwant Mann🔥🔥 Phir se CM Bhagwant Mann🔥🔥
जोधपुर में सिजेरिय जोधपुर में सिजेरियन ऑपरेशन के बाद 8 महिलाओं की तबीयत बिगड़ने के सवाल पर राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर का बयान बेहद आपत्तिजनक और अमर्यादित है। यह बयान भाजपा नेताओं की स्त्री-विरोधी मानसिकता को दर्शाता है।
कब तक बच्चों के सपने, उनकी मेहनत और उनका भविष्य धर्मेंद्र प्रधान की विफलता की कीमत चुकाते रहेंगे?
क्या यह सरकार एक पिता की पीड़ा समझ पाएगी? क्या यह सरकार बच्चों की मानसिक स्थिति कभी समझ पाएगी?

प्रधानमंत्री जी, आपकी सरकार में बार-बार पेपर लीक हुए। छात्रों के सामने बार-बार असमंजस, अनिश्चितता और मानसिक तनाव की स्थिति पैदा की गई।

गलती सरकार की है, निकम्मापन शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का है, लेकिन सज़ा देश के बच्चे और उनके परिवार भुगत रहे हैं।

परीक्षा व्यवस्था बार-बार सवालों के घेरे में रही। फिर भी छात्रों के लिए कुछ मिनट का बफर टाइम या किसी तरह की राहत का प्रावधान क्यों नहीं था?

मध्य प्रदेश के विदिशा में NEET re-exam के दौरान महज़ दो मिनट की देरी ने तीन छात्रों की सालों की मेहनत पर पानी फेर दिया।

धृतराष्ट्र की तरह सब कुछ जानते हुए भी आँखें मूंदे बैठे रहना महापाप है।
The BJP must provide the nation with an answer!! The BJP must provide the nation with an answer!!
पंजाब की महिलाओं के लिए खुशख़बरी! 
1 जुलाई को तीन महीने के पैसे एक साथ मिलेंगे।
What has Punjab witnessed under the 4 years of Man What has Punjab witnessed under the 4 years of Mann Govt?
महाराज जी, रामद्रोही आपके ही खेमे में बैठे हैं। आपकी नाक के नीचे भगवान की संपत्ति लूटी जा रही है।
18 students lost their lives. 18 families lost hop 18 students lost their lives. 18 families lost hope. Countless dreams were shattered.

Prime Minister Modi, when will Dharmendra Pradhan be held accountable?
बेंगलुरु में NEET UG re-exam बेंगलुरु में NEET UG re-exam देने आई बच्चियाँ फूट-फूटकर रोने लगीं। थोड़ी देर से पहुँचने पर उन्हें परीक्षा नहीं देने दी गई।

सरकार बच्चों को और कितनी यातनाएँ देगी? पहले आपके भ्रष्टाचार के कारण उनकी परीक्षा रद्द हुई, फिर उन्हें दोबारा परीक्षा देने के लिए मजबूर किया गया। अब थोड़ी सी देरी होने पर उन्हें परीक्षा केंद्र में प्रवेश तक नहीं मिला।

क्या सरकार में बैठे लोगों में ज़रा सी भी मानवता बची है?
"No Water Shortage in India,” Says Nitin Gadkari "No Water Shortage in India,” Says Nitin Gadkari. So Why Are Millions Still Thirsty?
Load More Follow on Instagram

“First, they ignore you, then they laugh at you, then they fight you and then you win.” - Mahatma Gandhi

AAM AADMI PARTY

1, Pandit Ravi Shankar Shukla Lane, (1 – Canning Lane)
New Delhi – 110001

  • Helpline No : 97185 00606
  • Timing : 9:00 am - 6:00 pm
  • Email ID: [email protected]

About

  • Our History
  • AAP Leadership
  • Constitution
  • Election Symbol
  • C2/C7 Documents
  • Archive Website

Media Resources

  • Press Release
  • Official Spokespersons

Follow us on

Facebook-f Instagram Youtube X-twitter
©2026 Aam Aadmi Party. All rights reserved.
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Contact Us
About Us

Our History

Our Leadership

Constitution

Election Symbol

Media Gallery

Press Release

Official Spokespersons

Election Corner

Delhi Elections 2025

Get Involved

Join AAP

Become a Member

Careers

Internship

Fellowship

आप का रामराज्य
Facebook-f Instagram Youtube