Skip to content
Facebook-f Instagram Youtube
  • Join AAP
  • Donate
  • About Us

    Our History

    Our Leadership

    Constitution

    Election Symbol

  • Media Gallery

    Press Release

    Official Spokespersons

  • Election Corner

    Delhi Elections 2025

  • Get Involved

    Join AAP

    Become a Member

    Careers

    Internship

    Fellowship

  • आप का रामराज्य

भाजपा का काम सिर्फ़ गंदी राजनीति करना है; आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल जी का काम बस मार्शलों को उनका हक़ दिलवाना है-आतिशी

  • November 3, 2024

भाजपा दिल्ली में बस मार्शलों के नाम पर गंदी राजनीति कर रही है। भाजपा की गंदी राजनीति को एक्सपोज़ करते हुए रविवार को वरिष्ठ आप नेता और दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि, दिल्ली के गरीब घर के लड़के-लड़कियों को केजरीवाल जी ने बस मार्शल की नौकरी दी लेकिन भाजपा ने उनका रोजगार छीन लिया। उन्होंने कहा कि, भाजपा अपनी गंदी राजनीति करना बंद करें; दिल्लीवाले जानते है, बस मार्शलों के संघर्ष में कोई कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है तो वो आम आदमी पार्टी है।

सीएम आतिशी ने भाजपा को चैलेंज देते हुए कहा कि, एक हफ्ते में बस मार्शलों को पक्का करने का प्रस्ताव एलजी को भेजेंगे, भाजपा उसे पास करवाए। उन्होंने कहा कि, भाजपा का काम सिर्फ़ गंदी राजनीति करना है; आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल जी का काम बस मार्शलों को उनका हक़ दिलवाना है।

उन्होंने कहा कि, भाजपा ने अपने शासित राज्य उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्यप्रदेश में संविदा कर्मचारियों को पक्का करने के नाम पर धोखा दिया। जबकि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली एमसीडी और पंजाब में हजारों संविदा कर्मियों को पक्का कर अपना वादा निभाया है।

सीएम आतिशी ने कहा कि, भाजपा बस मार्शलों के नाम पर गंदी राजनीति कर रही है। पूरी दिल्ली, सारे बस मार्शल और सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स भाजपा की इस गंदी राजनीति को पहचानते है। उन्होंने कहा कि, सब जानते है कि, अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी वो सरकार है जिसनें 2018 में दिल्ली की महिलाओं को बसों में सुरक्षा देने के लिए 10,000 से ज़्यादा बस मार्शलों को बसों में तैनात किया था।

उन्होंने कहा कि, ये ग़रीब घर के युवा थे जिन्हें सरकार ने रोज़गार दिया था। और बस मार्शलों के तौर पर इन्होंने महिलाओं, बच्चों को, बुजुर्गों को बसों में सुरक्षित रखा। महिलाओं के साथ छेड़छाड़ को रोका, बच्चों को किडनैप होने से बचाया। लेकिन भाजपा ने इन बस मार्शलों के साथ अप्रैल 2023 से ही अन्याय करना शुरू कर दिया।

सीएम आतिशी ने कहा कि, एक तरफ़ आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल जी है, जिन्होंने इन 10,000 बस मार्शलों को नौकरी दी और दूसरी तरफ़ भाजपा है जिसके अफ़सरों ने अप्रैल 2023 से बस मार्शलों की तनख्वाह रोक ली और बार बार फाइल पर लिख कर भेजा कि, इन बस मार्शलों को निकाल दो।

उन्होंने कहा कि, ये आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल जी के सरकार के मंत्री थे जिन्होंने, जब से भाजपा द्वारा जब से इन बस मार्शलों की तनख्वाह रोकी गई। तब बार-बार संघर्ष करके उन्हें उनकी तनख्वाह दिलवाई। भाजपा का षड्यंत्र इसपर भी खत्म नहीं हुआ तो एक और षड्यंत्र रचकर अक्टूबर 2023 में इन 10,000 बस मार्शलों को नौकरी से निकाल दिया।

सीएम आतिशी ने कहा कि, अरविंद केजरीवाल जी ने बार बार एलजी साहब को चिट्ठी लिखी कि बस मार्शलों को निकालने से न सिर्फ़ 10,000 लड़के-लड़कियां बेरोजगार हो जाएँगे साथ ही दिल्ली की महिलाएं, बुजुर्ग, बच्चे बसों में असुरक्षित हो जाएँगे। लेकिन फिर भी भाजपा के कान पर जूं नहीं रेंगी और अक्टूबर 2023 में भाजपा ने सभी बस मार्शलों को नौकरी से निकाल दिया।

लेकिन आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल जी ने प्रण लिया कि, वो बस मार्शलों के साथ संघर्ष करते रहेंगे। जब ये संघर्ष शुरू हुआ तो एक तरफ़ भाजपा और उनकी दिल्ली पुलिस थी, जिन्होंने बार-बार बस मार्शलों पर लाठियां बरसाई, उन्हें मारा-पीटा, गिरफ्तार किया। और दूसरी तरफ़ आम आदमी पार्टी थी, जिसके मंत्री, विधायक इन बस मार्शलों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष करते रहे।

सीएम आतिशी ने कहा कि, “मैं भाजपा को ये बताना चाहती हूँ कि पूरी दिल्ली देख रही है कि भाजपा का काम सिर्फ़ गंदी राजनीति करना है और आम आदमी पार्टी, अरविंद केजरीवाल जी का काम बस मार्शलों को उनका हक़ दिलवाना है।”

उन्होंने कहा कि, “देशभर में भाजपा शासित सरकारों में कहीं भी संविदा कर्मचारियों के हालात सही नहीं है। भाजपा शासित छत्तीसगढ़ में 45 हज़ार, राजस्थान में 1.10 लाख, मध्यप्रदेश में 1.84 लाख, उत्तर प्रदेश में 2 लाख से ज़्यादा संविदा कर्मचारी है। इन सब राज्यों में भाजपा ने जब चुनाव लड़ा तो वादा किया कि इन्हें पक्का करेंगे। लेकिन भाजपा ने कहीं भी अपना वादा पूरा नहीं किया।”

सीएम आतिशी ने कहा कि, “अगर पूरे देश में कोई एक पार्टी है जिसनें कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने का काम किया है तो वो आम आदमी पार्टी है। चाहे एमसीडी हो जहाँ सरकार बनने के बाद पिछले 2 साल में अरविंद केजरीवाल जी के मार्गदर्शन में 10,000 से ज़्यादा सफ़ाई कर्मचारियों को पक्का किया गया या फिर आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार हो जहाँ 12,000 से ज़्यादा कच्चे शिक्षकों को पक्का किया गया और अपने वादे को पूरा किया।”

उन्होंने कहा कि, भाजपा अपना गंदी राजनीति करना बंद करें। दिल्लीवालों को पता है कि यदि कच्चे कर्मचारियों के संघर्ष में कोई कंधे से कंधा मिलकर खड़ी रहती है तो वो आम आदमी पार्टी है।

सीएम आतिशी ने कहा कि, “मैं भाजपा को चैलेंज देती हूँ कि, आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार एक सप्ताह के भीतर इन 10,000 मार्शलों को पक्का करने का प्रस्ताव एलजी साहब को पहुँचा देगी। भाजपा को चैलेंज है कि, उसके एक सप्ताह के भीतर उस प्रस्ताव को एलजी साहब से पास करवाकर बस मार्शलों को पक्का करवा दे।”

उन्होंने कहा कि, “मैं दावे के साथ कह सकती हूँ कि, जो गंदी राजनीति भाजपा ने उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, राजस्थान में की वही गंदी राजनीति दिल्ली में भी बस मार्शलों के साथ करेगी। क्योंकि जब आम आदमी पार्टी की सरकार ने कैबिनेट नोट भेजा तो भाजपा ने अपने एलजी से उसपर साइन नहीं करवाये। और जब एक सप्ताह बाद दिल्ली सरकार एलजी साहब के पास ये प्रस्ताव भेजेगी तो भाजपा इसपर भी साइन नहीं होने देगी। क्योंकि भाजपा बस मार्शलों के साथ सिर्फ़ गंदी राजनीति कर रही है। “

Social Stream

Tweets by AamAadmiParty
Aam Aadmi Party | AAP

aamaadmiparty

The Fastest Growing Political Startup 🚀 Leading Alternative Politics for a Better India 🇮🇳

4 इंजन वाली बीजेपी स 4 इंजन वाली बीजेपी सरकार दिल्ली में सिर्फ बर्बादी ही ला रही है
Got more quotes? Tell us in comments ⬇️ . . . Got more quotes? Tell us in comments ⬇️
.
.
.
.
.
.
#sitaarezameenpar #bollywood #modi #amirkhan #movie
मोदी के जुमलों पर नहीं रहा अब बिहार की जनता को भी विश्वास‼️

मोदी की रैली में नहीं पहुँचे लोग तो ज़बरदस्ती पकड़ पकड़ कर रैली में लेकर रैली स्थल भरने की कोशिश की जा रही है।
Modi hai to mumkin hai 💯 Modi hai to mumkin hai 💯
🤭 मायाजाल टूट रहा ह 🤭 मायाजाल टूट रहा है!!
मोदी का स्विस बैंक से कालाधन लाने का दावा हवा-हवाई निकला‼️
♦️ AAP सरकार द्वारा सरकारी स्कूलों में शानदार क्लासरूम बनवाने पर ACB ने शिकायत दर्ज की है

♦️जब इनकी ED और CBI कुछ नहीं कर पाई तो ये इस नया ड्रामा करने लगे

♦️ बीजेपी को दिल्ली में हजारों गरीबों की झुग्गियां और घर तोड़ने का अपना पाप छुपाना है इसलिए यह ड्रामा किया जा रहा है
केवल न्यूज़ चैनलों केवल न्यूज़ चैनलों में Headlines चलवा देने से कोई घोटाला साबित नहीं हो जाता है। आजतक AAP के किसी भी नेता के पास से एक पैसा भी बरामद नहीं हुआ है

👉 इस ड्रामे की पीछे BJP सरकारी स्कूलों को ठप करना चाहती है। हमारी सरकार ने दस साल में हजारों शानदार क्लासरूम बनवाये हैं, जिनमें सभी World class सुविधाएं मौजूद हैं

👉 बीजेपी की शिक्षा माफिया के साथ सांठगांठ है और वह सरकारी स्कूलों को बंद करके निजी स्कूलों को बढ़ावा दे रही है
CM Modi > PM Modi 💯 Remember when CM Modi talk CM Modi > PM Modi 💯

Remember when CM Modi talked of bringing back the black money from the Swiss Banks. Now look at what his alter ego PM Modi has done.. tripled it. 

Wah Modiji Wah 👏👏
UP में BJP-आदित्यनाथ का राज, प्रदेश की व्यवस्थाएँ बदहाल‼️

यह डरावना दृश्य हरदोई मेडिकल कॉलेज के ICU वॉर्ड का है। यहां कई मरीज जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं। लेकिन अस्पताल में लाइट ही नहीं है। 

योगी जी पूरे प्रदेश में फैली इन अव्यवस्थाओं की वजह से हर रोज़ कई मरीजों की मृत्यु हो रही है, ऐसे में आपको कोई फ़र्क़ क्यों नहीं पड़ रहा?
बीजेपी सरकार ने जिन मांओं के घर तोड़ डाले, उन्हें आ रही है अपने बेटे अरविंद केजरीवाल की याद

“अगर केजरीवाल जी जीत गए होते तो हम आज रो नहीं रहे होते”
मोदी जी, देश जवाब मा मोदी जी, देश जवाब माँग रहा है:

डोनाल्ड ट्रंप भारत की संप्रभुता को चुनौती दे रहा है और आप खामोश रहकर ये सब देख रहे हो ‼️
चुनाव में धोखाधड़ी चुनाव में धोखाधड़ी कर विसावदर में अपना वनवास खत्म करना चाहती है बीजेपी।

विसावदर के कई बूथों पर बीजेपी इसी तरह कैप्चरिंग कर ज़बरदस्ती लोगों से बीजेपी को वोट डलवा रही है।

लोगों तक सच्चाई सामने ना आए इसलिए चुनाव आयोग द्वारा Live Streaming को भी बंद कर दिया गया है।
विसावदर उपचुनाव मे विसावदर उपचुनाव में बड़ी गड़बड़ी की आशंका ⁉️

👉जो CCTV कैमरे अभी लाइव थे, वो अचानक बंद हो गए! 
👉अचानक से कैमरे बंद होने पर चुनाव आयोग क्यों मौन है? 

जब भी निगरानी हटती है तो तुरंत लोकतंत्र की हत्या शुरू हो जाती है। आख़िर पारदर्शी चुनाव से किसे डर लग रहा है?

क्या इस चुनाव की पटकथा भी पहले से ही सत्ता दल BJP के कहने पर लिख दी गई है?
“BJP ने चुनाव के समय क “BJP ने चुनाव के समय कहा था कि हमारी सरकार बनवा दो, हम 60 दिनों के अंदर पक्की नौकरी दे देंगे। चुनाव के समय हमने बीजेपी के लिए प्रचार भी किया। 

अब बीजेपी हमें पूछ भी नहीं रही है। हम हर रोज यहां आकर बैठते हैं लेकिन बीजेपी सरकार अब हमारी बात भी नहीं कर रही है।”
घर से निकलते ही, कुछ घर से निकलते ही, कुछ दूर चलते ही..
UP के फतेहपुर में पिता अपने नवजात बच्चे आर्यन को लेकर जिला अस्पताल आता है। लेकिन यहां बच्चे को ऑक्सीजन तक नसीब नहीं हो पाती है। 

यह कोई पहली घटना नहीं है, यूपी के सभी सरकारी अस्पतालों का यही बुरा हाल है। पिछले दिनों बदायूं में भी अव्यवस्थाओं की वजह से नवजात बच्चों की मौत हुई थी।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश में मजबूत कानून व्यवस्था के दावे करते हैं लेकिन सच्चाई कुछ और ही है। पिछले दिनों आजमगढ़ में गुंडों ने थाना प्रभारी को ही पीट दिया, इसमें वह बुरी तरह से घायल हुए हैं। इससे पहले लखनऊ में भी गुंडों ने चौकी में घुसकर पुलिसकर्मी को पीटा था। 

ऐसी घटनाएं राज्य की कानून व्यवस्था की सच्चाई बयाँ कर दे रही हैं। गुंडों और अपराधियों के मन में पुलिस और कानून का कोई ख़ौफ़ नहीं है। उन्हें मालूम है कि राज्य में कानून की नहीं अपराधियों की सरकार है।
आज सुबह से ही बीजेपी चिल्ला कर झूठ फैलाने की कोशिश कर रही थी कि मोदी ने ट्रंप को सीजफायर के मुद्दे पर झूठ बोलने पर लताड़ा है।

लेकिन अब डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर कह दिया है कि उन्होंने सीजफायर करवाया है।

साफ़ है, ट्रम्प बार-बार भारत के आंतरिक मामले में हस्तक्षेप कर रहे हैं लेकिन मोदी उन्हें जवाब तक नहीं दे पा रहे हैं।
दिल्ली में जितनी चोरियां हो रही हैं, उतनी देश के किसी अन्य शहर में नहीं होती हैं। देश का कोई भी शहर दिल्ली के आसपास भी नहीं है 

 इसी दिल्ली में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, तमाम देशों के राजदूत, सेनाओं के प्रमुख और सभी मंत्रियों आदि का आवास है लेकिन अमित शाह के नेतृत्व वाली दिल्ली पुलिस दिल्लीवालों को सुरक्षा देने में नाकाम है।
Load More Follow on Instagram

“First, they ignore you, then they laugh at you, then they fight you and then you win.” - Mahatma Gandhi

AAM AADMI PARTY

1, Pandit Ravi Shankar Shukla Lane, (1 – Canning Lane)
New Delhi – 110001

  • Helpline No : 97185 00606
  • Timing : 9:00 am - 6:00 pm
  • Email ID: contact@aamaadmiparty.org

About

  • Our History
  • AAP Leadership
  • Constitution
  • Election Symbol
  • C2/C7 Documents
  • Archive Website

Media Resources

  • Press Release
  • Official Spokespersons

Follow us on

Facebook-f Instagram Youtube X-twitter
©2025 Aam Aadmi Party. All rights reserved.
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Contact Us