Skip to content
Facebook-f Instagram Youtube
  • Join AAP
  • Donate
  • About Us

    Our History

    Our Leadership

    Constitution

    Election Symbol

  • Media Gallery

    Press Release

    Official Spokespersons

  • Election Corner

    Delhi Elections 2025

  • Get Involved

    Join AAP

    Become a Member

    Careers

    Internship

    Fellowship

  • आप का रामराज्य

पार्टी के प्रति आदिल अहमद खान की ईमानदारी और निष्ठा को देखते हुए उन्हें प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया- सौरभ भारद्वाज

  • August 24, 2025

आम आदमी पार्टी द्वारा दिल्ली संगठन का विस्तार करते हुए मुस्तफाबाद विधानसभा से विधायक प्रत्याशी रहे आदिल अहमद खान को दिल्ली प्रदेश महासचिव बनाया गया है। इस उपलक्ष्य में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मुस्तफाबाद विधानसभा में एक भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया। जिसमें “आप” के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज, बुराड़ी से विधायक संजीव झा, दिल्ली सरकार में पूर्व मंत्री और बल्लीमारान से विधायक इमरान हुसैन, कोंडली से विधायक कुलदीप कुमार, मटिया महल से विधायक आले मुहम्मद इकबाल और सीलमपुर से विधायक जुबेर चौधरी साहब समेत पार्टी के जिला स्तरीय पदाधिकारी और विधानसभा के सैकड़ो कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने पार्टी के सभी गणमान्य नेताओं का पगड़ी पहनाकर और फूल मालाओं से स्वागत किया।

इस अवसर पर सौरभ भारद्वाज ने आदिल अहमद खान को दिल्ली प्रदेश महासचिव बनाए जाने पर शुभकामनाएं दी और कहा कि आदिल अहमद खान आम आदमी पार्टी के एक पुराने सिपाही हैं। आम आदमी पार्टी आंदोलन से निकली एक पार्टी है और आंदोलन से लेकर सत्ता में आने तक के सफर में आदिल अहमद खान ने अपना भरपूर योगदान दिया है। पार्टी को मजबूत करने की दिशा में हर कदम पर पार्टी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहे हैं। पूर्व में भी आदिल अहमद खान की मेहनत और पार्टी के प्रति समर्पण को देखते हुए पार्टी ने समय-समय पर अलग-अलग पद और जिम्मेदारियां देकर सम्मानित किया।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि इनकी ईमानदारी और मेहनत का ही नतीजा था कि पार्टी ने मुस्तफाबाद से विधायक प्रत्याशी बनाया। आज भी आम आदमी पार्टी को उनकी मेहनत और निष्ठा पर पूरा भरोसा है। यही कारण है कि पार्टी ने एक बार फिर से उनको दिल्ली प्रदेश महासचिव के पद से सम्मानित किया है। आदिल अहमद खान पूर्व में भी अपनी जिम्मेदारियां को पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाते रहे हैं और मुझे पूरी उम्मीद है कि भविष्य में भी वह इसी प्रकार से पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारियां निभाएंगे और पार्टी के संगठन को मजबूत करने की दिशा में तन, मन, धन से समर्पित रहेंगे।

कार्यक्रम में आए कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सौरभ भारद्वाज में कहा कि पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता ही आम आदमी पार्टी की रीड है। मुस्तफाबाद विधानसभा के जो कार्यकर्ता है उन्होंने हमेशा तन मन धन से पार्टी की सेवा की और पार्टी को मजबूत करने की दिशा में काम किया। सौरभ भारद्वाज ने कार्यकर्ताओं से यह वादा किया कि जिस प्रकार से अब तक कार्यकर्ताओं ने मुस्तफाबाद में पार्टी द्वारा निर्वाचित किए गए हर पदाधिकारी, हर विधायक प्रत्याशी, हर पार्षद प्रत्याशी और पार्टी द्वारा लिए गए हर निर्णय का साथ पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ दिया, उसे तरह सभी मिलकर आदिल अहमद खान जी का साथ देंगे और पार्टी के संगठन को मजबूत करने की दिशा में अपना पूरा योगदान देंगे। कार्यकर्ताओं ने भी भरोसा दिया कि वे तन मन धन से पार्टी के संगठन को मजबूत करने की दिशा में आदिल अहमद खान का साथ देंगे।

इस दौरान आदिल अहमद खान ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने मुझ पर जो विश्वास जताया है मैं उसके लिए बहुत-बहुत आभारी हूं। पूर्व में भी मुझे पार्टी की ओर से अलग-अलग समय पर संगठन में अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गई और मैने सभी जिम्मेदारियां का पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन किया, अपने कर्तव्यों को निभाया। आज आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने मुझ पर विश्वास जताते हुए मुझे दिल्ली प्रदेश संगठन में महासचिव का पद प्रदान किया है। मैं अरविंद केजरीवाल जी को, आम आदमी पार्टी के तमाम नेताओं और कार्यकर्ताओं को इस बात का आश्वासन देता हूं कि जो जिम्मेदारी मुझे दी गई है, मैं पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारी को निभाऊंगा और दिल्ली में पार्टी के संगठन को और मजबूत करने की दिशा में पूरी मेहनत करूंगा। उन्होंने कहा कि मैं आश्वासन देता हूं कि कभी भी कोई ऐसा काम नहीं करूंगा जिससे कि अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी की साख पर कोई आंच आए।

Social Stream

Tweets by AamAadmiParty
Aam Aadmi Party | AAP

aamaadmiparty

The Fastest Growing Political Startup 🚀 Leading Alternative Politics for a Better India 🇮🇳

Modi Ji, kyu nahi dikh raha kuch? Modi Ji, kyu nahi dikh raha kuch?
क्या आपने कभी इतना बेशर्म प्रधानमंत्री देखा है? —

जब जनता गैस सिलिंडर के लिए परेशान है, ये रोड शो करके जनता के दर्द का मज़ाक़ उड़ा रहे हैं‼️
Wait for it… Wait for it…
Elections are the only time we see the Mahamanush‼️
Kya lagta hai friends.. Ye milega? Kya lagta hai friends.. Ye milega?
मोदी सरकार के निकम्मेपन की वजह से देश पाषाण युग में वापस आ चुका है‼️
Sewage-mixed water in Delhi homes—and the system Sewage-mixed water in Delhi homes—and the system meant to fix it is the one supplying it.

Under BJP government and CM Rekha Gupta, Delhi Jal Board is failing at the most basic duty: clean water.

Not just inaction—this is negligence people are forced to live with every single day.
Digital Media पर अपने गुनाहों की लगातार पोल खुलता देखकर डरा तानाशाह मोदी‼️😰
देश में महँगाई लोगों की कमर तोड़ रही है, गैस सिलिंडर के लिए जनता क़तारों में खड़ी है और पूरे देश में लोग पलायन कर रहे हैं, 

लेकिन प्रधानमंत्री मोदी को अपना चेहरा चमकाने के लिए REEL बनाने से फुर्सत नहीं है।
Every crisis tells the same story. Bihari migrant Every crisis tells the same story.

Bihari migrants are forced to leave everything behind and rush back home—because the system fails them when it matters most.

Before elections, they’re remembered. After elections, they’re left to survive on their own.
देश में चाहे कुछ होता रहे, मोदी जी की PR रुकनी नहीं चाहिए। 🎥
महामानव जी अलग ही लेवल के बंदे हैं 😁
हम अरविंद केजरीवाल हम अरविंद केजरीवाल जी के सच्चे सिपाही हैं और उनसे हमने निडर होकर लड़ना और संघर्ष करना सीखा है।

लेकिन बड़े अफसोस के साथ कहना पड़ रहा है कि जब CEC के खिलाफ प्रस्ताव आता है और आप (Raghav Chadha) उस पर साइन नहीं करते, जब पश्चिम बंगाल में वोट काटे जाते हैं, जब गुजरात में पार्टी कार्यकर्ताओं को पीटा जाता है, तब भी आप कुछ नहीं बोलते।

जब मोदी सरकार द्वारा पंजाब के अधिकार छीने जाते हैं, तब भी आप मौन रहते हैं।

ये तमाम सवाल हैं, जिनका जवाब देश की जनता आपसे चाहती है।
अमित शाह जी, और कितन अमित शाह जी, और कितना झूठ बोलोगे⁉️
जब हमें पानी खरीदना पड़ता है, इनवर्टर खरीदना पड़ता है, सब बाजार से खरीदना पड़ता है तो हम लोगों ने सरकार क्यों बनाई?
In Jaipur, women were forced to confront a BJP MLA In Jaipur, women were forced to confront a BJP MLA with a glass of dirty water—asking him to drink what they are made to live with.

When basic necessities like clean water become a struggle, it’s not governance—it’s failure.
गुजरात में AAP की बढ़ती लोकप्रियता से भाजपा सरकार बौखला चुकी है‼️
यह सीना चीर देने वाली गुहार कोई और नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश सरकार की CM Helpline (1076) में काम करने वाली एक लड़की लगा रही है। 

यह लड़कियां अपनी तनख़्वाह बढ़वाने की मांग कर रही थीं। योगी जी ने पहले इन्हें सड़क पर घसीट-घसीटकर फिंकवाया और बाद में इन्हें बसों में भरकर ले जाया गया। 

बाक़ी उत्तर प्रदेश में योगी जी महिलाओं के मान-सम्मान के लिए खूब काम कर रहे हैं‼️
बीजेपी और शिक्षा माफिया के ‘लूटतंत्र’ की पोल ख़ुद अभिभावक खोल रहे हैं‼️

जरूर देखिए:
देश पर ऐसी मारी महंगाई की मार, 
जनता कह रही — “अब नहीं चाहिए मोदी सरकार”
Load More Follow on Instagram

“First, they ignore you, then they laugh at you, then they fight you and then you win.” - Mahatma Gandhi

AAM AADMI PARTY

1, Pandit Ravi Shankar Shukla Lane, (1 – Canning Lane)
New Delhi – 110001

  • Helpline No : 97185 00606
  • Timing : 9:00 am - 6:00 pm
  • Email ID: [email protected]

About

  • Our History
  • AAP Leadership
  • Constitution
  • Election Symbol
  • C2/C7 Documents
  • Archive Website

Media Resources

  • Press Release
  • Official Spokespersons

Follow us on

Facebook-f Instagram Youtube X-twitter
©2026 Aam Aadmi Party. All rights reserved.
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Contact Us
About Us

Our History

Our Leadership

Constitution

Election Symbol

Media Gallery

Press Release

Official Spokespersons

Election Corner

Delhi Elections 2025

Get Involved

Join AAP

Become a Member

Careers

Internship

Fellowship

आप का रामराज्य
Facebook-f Instagram Youtube