Skip to content
Facebook-f Instagram Youtube
  • Join AAP
  • Donate
  • About Us

    Our History

    Our Leadership

    Constitution

    Election Symbol

  • Media Gallery

    Press Release

    Official Spokespersons

  • Election Corner

    Delhi Elections 2025

  • Get Involved

    Join AAP

    Become a Member

    Careers

    Internship

    Fellowship

  • आप का रामराज्य

पंजाब में तीनों सीटें पहली बार ‘‘आप’’ ने जीती है, 2022 की आंधी में भी इन्हें नहीं जीत पाए थेे, अब हमारी 95 सीटें हो गई हैं- केजरीवाल

  • November 23, 2024

पंजाब विधानसभा उपचुनाव के नतीजों ने आम आदमी पार्टी में जोश और उत्साह भर दिया है। ‘‘आप’’ ने पंजाब में चार में से तीन विधानसभा सीटों पर शानदार जीत दर्ज किया है। इस जीत के बाद पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 2013, 2015, 2020 के बाद आम आदमी पार्टी अब 2025 में दिल्ली जीतकर इतिहास रचने जा रही है। पंजाब का परिणाम दिल्ली चुनाव का सेमी फाइनल है। साथ ही, यह परिणाम 2027 में होने वाले पंजाब चुनाव का भी सेमीफाइनल था। जनता ने बता दिया कि ‘‘आप’’ सरकार अच्छा काम कर रही है। उन्होंने कहा कि ‘‘आप’’ ने पंजाब में 4 में से 3 सीटों पर भारी मतों के अंतर से जीत दर्ज़ की और इन 3 सीटों पर भाजपा की ज़मानत ज़ब्त हो गईं। बड़ी बात यह भी है कि ये तीनों सीटें पहली बार ‘‘आप’’ ने जीती है। 2022 की आंधी में भी इन्हें हम नहीं जीत पाए थेे। इसी के साथ अब पंजाब मे हमारी 95 सीटें हो गई है। इस दौरान सांसद राघव चड्ढा, पूर्व कैबिनेट मंत्री सत्येंद्र जैन, पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा और विधायक जरनैल सिंह समेत अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

पंजाब में ‘‘आप’’ ने जो तीन सीटें जीती हैं, उन पर भाजपा की जमानत जब्त हो गई है- केजरीवाल

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज पंजाब में चार सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आए हैं। चार में से तीन सीटें आम आदमी पार्टी भारी बहुमत से जीत गई है। खास बात यह है कि जो तीन सीटें हम जीते हैं, यह इसके पहले हमारी सीटें नहीं थीं। यह तीनों पहली बार जीते हैं। 2022 की आंधी में भी यह तीनों सीट हम नहीं जीते थे। 2022 में जनता ने आम आदमी पार्टी को 117 में से 92 सीटें दी थीं। आज पंजाब के अंदर हमारी 95 सीटें हो गई हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि इन तीनों सीटों के ऊपर भाजपा की जमानत जब्त हो गई है।

पहली बार दिल्ली में हमारी 49 दिन की सरकार बनी और हमने बिजली सस्ती और पानी मुफ्त कर दिल्ली मॉडल ऑफ गवर्नेंस की एक झलक पेश की- केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने जिस तरह से देश की राजनीति में धमक की है, वह एक बहुत बड़ी बात है। पहली बार दिल्ली के लोगों ने हमें ढेर सारा प्यार दिया, विश्वास दिया और 2013 में दिसंबर में 49 दिन की हमारी सरकार बनी थी। उन 49 दिन की सरकार में हमने देश को दिल्ली मॉडल ऑफ गर्वनेंस की एक झलक दी थी। हमने 49 दिन में बिजली सस्ती कर दी। पानी मुफ्त कर दिया और दिल्ली में जगह-जगह भ्रष्टाचार के खिलाफ हमला हुआ। उस वक्त अपनी पहली बार 70 में से 28 सीट आई थी। उसको देखकर एक साल बाद 2015 में जनता ने 70 में से 67 सीट दी थी। जो पांच साल हमने काम किया, उसने पूरे देश में दिल्ली मॉडल ऑफ गर्वनेंस को स्थापित किया।

दिल्ली में सरकारी स्कूल इतने शानदार बन गए है कि अब आम आदमी ने अपने बच्चों को प्राइवेट स्कूलों में भेजना बंद कर दिया है- केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि क्या है यह मॉडल ऑफ गर्वनेंस? यह मॉडल ऑफ गर्वनेंस है कि आम आदमी की दिन पर दिन की सहूलियत, आम आदमी की जिंदगी को कैसे बेहतर किया जाए। अभी तक इस देश के अंदर 70 साल में दूसरी पार्टियां इस बारे में बात ही नहीं करती थीं। जनता की बात ही नहीं करती थी। जनता की सहूलियत, बिजली, पानी, सड़क, इनकी बात ही नहीं करती थी। पहली बार हमने दिल्ली में 24 घंटे बिजली दी। हमने बिजली मुफ्त कर दी। हमने पानी मुफ्त कर दिया। हमने बच्चों के लिए शानदार स्कूल बना दिए। एक आम आदमी क्या चाहता है? वो यही तो चाहता है कि उसका बच्चा अच्छे स्कूल में पढ़ें, उन्हें अच्छी शिक्षा मिले। पहले आम आदमी अपना पेट काटकर बच्चों को प्राइवेट स्कूल में भेजता था। अब आम आदमी ने अपने बच्चों को दिल्ली में प्राइवेट स्कूलों में भेजना बंद कर दिया। सरकारी स्कूल इतने शानदार बन गए। एक आम आदमी यही तो चाहता है कि घर में कोई बीमार हो जाए तो उसका अच्छा इलाज हो जाए। उसके लिए हमने शानदार सरकारी अस्पताल बना दिए। मोहल्ला क्लीनिक बना दिया और उनका सारा इलाज मुफ्त कर दिया। बसों के अंदर महिलाओं का किराया मुफ्त कर दिया।

एक तरफ हमने आम आदमी को महंगाई से छुटकारा दिलाया तो दूसरी तरफ दिल्ली के इंफ्रास्ट्रक्चर को भी शानदार बनाया- केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि एक तरफ हमने आम आदमी, गरीब आदमी, लोअर मिडल और मिडल क्लास के आदमी को महंगाई से छुटकारा दिलाया और उसकी दिन पर दिन की जिंदगी को बेहतर किया। दूसरी तरफ हमने दिल्ली के इंफ्रास्ट्रक्चर को भी शानदार बनाया। हमारे से पहले दिल्ली मेट्रो 200 किलोमीटर की लाइन बनी थी। हमने सिर्फ 9 साल में 450 किलोमीटर की लाइन बना दी। हमारे से पहले दिल्ली में 65 साल में 62 फ्लाईओवर बने थे। हमने 9 साल में 38 नए फ्लाईओवर बना दिए। पिछले 9 सालों में 10 हजार किलोमीटर की नई सड़कें बनी हैं। 6800 किलोमीटर की सीवर पाइपलाइन, पानी की पाइपलाइन, नालियां डली हैं। दिल्ली का इतना विकास कभी नहीं हुआ। पूरे दिल्ली के अंदर सीसीटीवी कैमरे और स्ट्रीट लाइट्स लगाई। शानदार इंफ्रास्ट्रक्चर बनाया है। अब धीरे-धीरे यह बात पूरे देश में फैलने लगी। तो यहां से लोग पंजाब आते-जाते थे। पंजाब के लोगों को पता चला कि दिल्ली में इतना विकास हो रहा है, हमारा भी होना चाहिए।

दिल्ली मॉडल अब पंजाब पहुंच गया है, वहां भी वो सारे काम हो रहे हैं जो दिल्ली में हो रहे थे- केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दो पार्टियों के राज से पंजाब भी बहुत पीड़ित था। कभी ये पार्टी, कभी वो पार्टी। इनका नंबर आता था तो ये लूटते थे। उनका नंबर आता था, तो वो लूटते थे। 2022 में पंजाब ने ऐतिहासिक बहुमत दिया और 117 में से 92 सीट देकर आम आदमी पार्टी को जिताया। यह ेदिल्ली मॉडल पंजाब पहुंचा और पंजाब में वही सारे काम होने शुरु हो गए, जो दिल्ली में हो रहे थे। अब पंजाब के अंदर लोगों ने इन कामों के ऊपर दूसरी बार मुहर लगाई है। 2022 में 117 में से 92 सीट दी। आज पौने तीन साल के बाद उपचुनाव में फिर से चार में से तीन सीट जिताई हैं। इसका मतलब है कि सरकार अच्छा ही काम कर रही होगी। तभी लोगों ने फिर से जीताया है। मैं तो आज इसको सेमीफाइनल कहूंगा। 2027 का आज सेमीफाइनल हो गया। चार में से तीन सीट देकर पंजाब के लोगों ने कहा कि बहुत अच्छा काम कर रहे हो, लगे रहो, इसी तरह काम करते रहो, 2027 में 92 से भी ज्यादा सीट देंगे।

जो लोग आज तक जनता को देने वाली सुविधाओं को फ्री की रेवड़ी कहा करते थे, आज वो अपने मैनिफेस्टो में हमारी बातें लिख रहे हैं- केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि अब फरवरी के अंदर दिल्ली के चुनाव हो रहे हैं। मुझे पूरी उम्मीद है। हम 2013 में जीते, फिर 2015 में जीते, फिर 2020 में जीते। अब 2025 के अंदर भी आम आदमी पार्टी इतिहास रचने जा रही है। इसी दिल्ली मॉडल को दिल्ली वाले दोबारा ऐतिहासिक बहुमत देंगे और शानदार बहुमत देकर फिर से आम आदमी पार्टी की सरकार बनाएंगे। आज एक तरह से पंजाब के जो नतीजे हैं, वो ना केवल पंजाब के लिए बल्कि दिल्ली के चुनाव के लिए भी सेमीफाइनल हैं। जो लोग आज तक जनता को देने वाली सुविधाओं को फ्री की रेवड़ी कहा करते थे। आज अपने-अपने मैनिफेस्टो में हमारी बातें लिख रहे हैं और जा-जाकर हर राज्य में कह रहे हैं कि हम भी फ्री बिजली देंगे। हम भी महिलाओं को हजार-हजार रुपए देंगे। हमने कहा था कि हम गारंटी देंगे। आजकल वो कहते हैं कि हमारी भी गारंटी है। अच्छी बात है। देश का भला होना चाहिए, चाहे कैसे भी हो।

गिद्दरबाहा में 13 साल से कांग्रेस का कब्जा था, आज आम आदमी पार्टी वहां 22 हजार वोट से जीती है- भगवंत मान

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि आज बड़ी खुशी का दिन है, पंजाब में चार सीटों पर उपचुनाव हुए। संगरूर के बरनाला से हमारे विधायक मीत हेयर एमपी बन गए थे, जिसकी वजह से वह सीट खाली हो गई थी। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और गिद्दरबाहा से विधायक राजा वडिंग लुधियाना से एमपी बन गए, जिसकी वजह से वह विधानसभा सीट खाली हो गई थी। डेराबाबा नानक से जो विधायक थे, वे गुरदासपुर से एमपी बन गए और वह विधानसभा सीट भी खाली हो गई। होशियारपुर से हमारे डॉ. राजकुमार चब्बेवाल एमपी बन गए, जिसकी वजह से चब्बेवाल सीट खाली हो गई। इन चार सीटों पर उपचुनाव होने थे, और मैं बड़ी खुशी से बता रहा हूं कि इन चार में से तीन विधानसभा सीटों पर हमें जबरदस्त लीड से जीत मिली है। यह तीनों सीटें आम आदमी पार्टी ने पहली बार जीती हैं। 2022 में जब हमारी आंधी चल रही थी, तब भी नहीं आई थीं, लेकिन अब हमारे काम देखते हुए लोगों ने हमें भारी बहुमत से जिताया। क्योंकि लोगों को अब दिल्ली और पंजाब सरकार के कामों का पता चल गया है। उन्होंने कहा कि गिद्दरबाहा में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की पत्नी 22 हजार वोट से हारी हैं। 13 साल से वहां उन्हीं का कब्जा था। 22,000 वोट से हमारा कैंडिडेट जीता है। इसी तरह डेराबाबा नानक में कांग्रेस के नेताओं को अहंकार था, आज 6 हजार वोट से उनकी पत्नी हारी हैं। ये लोग अपनी पत्नियों को ही टिकटें देते हैं, इधर-उधर क्या होता है इन्हें वह नहीं पता। वहीं भाजपा की इन चार सीटों में से तीन पर जमानत जब्त हो गई है। चौथी सीट पर बड़ी मुश्किल से बची है। अब आप दिल्ली में देख लेना, अब दिल्ली की 70 सीटों पर भी इनकी जमानत जब्त करानी है।

भगवंत मान ने कहा कि ये लोग अपने ट्रोल मीडिया पर पता नहीं क्या-क्या लिखते रहते हैं। लेकिन अगर झाडू से सफाई करते-करते एक-दो सीक निकल भी जाएं, तो भी झाडू सफाई करता रहता है। वहीं, अगर कमल के फूल में से एक पत्ती निकाल दो तो वह कमल का फूल नहीं रह जाता। अगर पंजे में से एक उंगली निकाल दो तो वह पंजा नहीं रह जाता। हमारा झाडू तो रहेगा और सफाई करता रहेगा। पहले हम इस झाडू से सिर्फ मकान या दुकान साफ करते थे, अब अरविंद केजरीवाल की अगुवाई में इस झाडू से पूरा हिंदुस्तान साफ किया जाएगा। हम जनता के पैसे से जनता को सुविधाएं दे रहे हैं, तो ये लोग इसे मुफ्त की रेवड़ियां कह रहे हैं। अगर ये रेवड़ियां हैं, तो मोदी जी का 15 लाख रुपए वाला पापड़ कहां गया? कौन से 15 लाख, नोटबंदी करके जो लोगों के पास 2-3 हजार रुपए बचे थे, वो भी निकालकर ले गए। हम जीतकर आए हैं और आगे भी जीतेंगे। अब अगली बारी दिल्ली की है, हम मिलकर दिल्ली जीतेंगे।

पंजाब की जनता ने बता दिया कि वह ‘‘आप’’ सरकार के कार्यों से खुश है और आम आदमी पार्टी के साथ है- डॉ. संदीप पाठक

पंजाब विधानसभा उपचुनाव में आम आदमी पार्टी को मिली शानदार जीत पर आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय संगठन महामंत्री डॉ संदीप पाठक ने कहा कि पंजाब में हमारे लोकप्रिय नेता अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान की काम की राजनीति की जीत हुई है। पंजाब की जनता ने अरविंद केजरीवाल की काम की राजनीति पर मुहर लगा दी है। पंजाब की जनता ने साबित कर दिया है कि वह पूरी तरीके से आम आदमी पार्टी द्वारा किए जा रहे कार्यों से खुश है और पंजाब की जनता आम आदमी पार्टी के साथ है। भगवंत मान साहब पंजाब में जो बेहतरीन काम कर रहे हैं उन्हें वह आगे भी करते रहेंगे। भाजपा द्वारा जनता को गुमराह करने के बहुत प्रयास किए जाते हैं लेकिन जनता सब जानती है। हम जनता को धन्यवाद देते हैं। हम उन कार्यकर्ताओं को भी धन्यवाद देना चाहते हैं जिन्होंने अपना घर-बार और परिवार त्याग कर एक-एक गांव में, एक-एक घर जाकर मेहनत की। यह पार्टी के कार्यकर्ताओं की जीत है। मैं उन सभी पार्टी के कार्यकर्ताओं को जीत का श्रेय देना चाहता हूं और धन्यवाद करना चाहता हूं।

संदीप पाठक ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा पूरे देश में अलग-अलग राज्यों में जीत कर आते हैं लेकिन दिल्ली में उनकी जीत का रथ रुक जाता है। अरविंद केजरीवाल जी की काम की राजनीति पर जनता भरोसा करती है। अरविंद केजरीवाल जी ने दिल्ली में जो शानदार काम किए हैं और भाजपा की सरकारों ने 20 राज्यों में जो भी काम किए हैं, उनको जानता अच्छे तरीके से समझती है। इसीलिए दिल्ली की जनता पूरी तरह आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल जी के साथ है। यहां पर भाजपा का कोई भी फर्जीवाड़ा चलने वाला नहीं है। अरविंद केजरीवाल जी एक विजनरी लीडर हैं। अरविंद केजरीवाल जी दिल्ली में मुफ्त की 6 रेवड़ी जनता को दे रहे हैं और सातवीं रेवड़ी जल्द ही शुरू होने वाली है, लेकिन भाजपा उन्हें रोकना चाहती है। दूसरी पार्टियां भी अब अरविंद केजरीवाल जी की काम के राजनीति से सीख रही हैं। हम राजनीति करने नहीं राजनीति को बदलने आए हैं। भाजपा एक तरफ अरविंद केजरीवाल जी द्वारा जनता को दी जा रही फ्री की सेवाओं को लेकर गाली देती है और दूसरी तरफ उसे कॉपी करती है। कहीं ना कहीं यह हमारी जीत है।

Social Stream

Tweets by AamAadmiParty
Aam Aadmi Party | AAP

aamaadmiparty

The Fastest Growing Political Startup 🚀 Leading Alternative Politics for a Better India 🇮🇳

Modi Ji, kyu nahi dikh raha kuch? Modi Ji, kyu nahi dikh raha kuch?
क्या आपने कभी इतना बेशर्म प्रधानमंत्री देखा है? —

जब जनता गैस सिलिंडर के लिए परेशान है, ये रोड शो करके जनता के दर्द का मज़ाक़ उड़ा रहे हैं‼️
Wait for it… Wait for it…
Elections are the only time we see the Mahamanush‼️
Kya lagta hai friends.. Ye milega? Kya lagta hai friends.. Ye milega?
मोदी सरकार के निकम्मेपन की वजह से देश पाषाण युग में वापस आ चुका है‼️
Sewage-mixed water in Delhi homes—and the system Sewage-mixed water in Delhi homes—and the system meant to fix it is the one supplying it.

Under BJP government and CM Rekha Gupta, Delhi Jal Board is failing at the most basic duty: clean water.

Not just inaction—this is negligence people are forced to live with every single day.
Digital Media पर अपने गुनाहों की लगातार पोल खुलता देखकर डरा तानाशाह मोदी‼️😰
देश में महँगाई लोगों की कमर तोड़ रही है, गैस सिलिंडर के लिए जनता क़तारों में खड़ी है और पूरे देश में लोग पलायन कर रहे हैं, 

लेकिन प्रधानमंत्री मोदी को अपना चेहरा चमकाने के लिए REEL बनाने से फुर्सत नहीं है।
Every crisis tells the same story. Bihari migrant Every crisis tells the same story.

Bihari migrants are forced to leave everything behind and rush back home—because the system fails them when it matters most.

Before elections, they’re remembered. After elections, they’re left to survive on their own.
देश में चाहे कुछ होता रहे, मोदी जी की PR रुकनी नहीं चाहिए। 🎥
महामानव जी अलग ही लेवल के बंदे हैं 😁
हम अरविंद केजरीवाल हम अरविंद केजरीवाल जी के सच्चे सिपाही हैं और उनसे हमने निडर होकर लड़ना और संघर्ष करना सीखा है।

लेकिन बड़े अफसोस के साथ कहना पड़ रहा है कि जब CEC के खिलाफ प्रस्ताव आता है और आप (Raghav Chadha) उस पर साइन नहीं करते, जब पश्चिम बंगाल में वोट काटे जाते हैं, जब गुजरात में पार्टी कार्यकर्ताओं को पीटा जाता है, तब भी आप कुछ नहीं बोलते।

जब मोदी सरकार द्वारा पंजाब के अधिकार छीने जाते हैं, तब भी आप मौन रहते हैं।

ये तमाम सवाल हैं, जिनका जवाब देश की जनता आपसे चाहती है।
अमित शाह जी, और कितन अमित शाह जी, और कितना झूठ बोलोगे⁉️
जब हमें पानी खरीदना पड़ता है, इनवर्टर खरीदना पड़ता है, सब बाजार से खरीदना पड़ता है तो हम लोगों ने सरकार क्यों बनाई?
In Jaipur, women were forced to confront a BJP MLA In Jaipur, women were forced to confront a BJP MLA with a glass of dirty water—asking him to drink what they are made to live with.

When basic necessities like clean water become a struggle, it’s not governance—it’s failure.
गुजरात में AAP की बढ़ती लोकप्रियता से भाजपा सरकार बौखला चुकी है‼️
यह सीना चीर देने वाली गुहार कोई और नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश सरकार की CM Helpline (1076) में काम करने वाली एक लड़की लगा रही है। 

यह लड़कियां अपनी तनख़्वाह बढ़वाने की मांग कर रही थीं। योगी जी ने पहले इन्हें सड़क पर घसीट-घसीटकर फिंकवाया और बाद में इन्हें बसों में भरकर ले जाया गया। 

बाक़ी उत्तर प्रदेश में योगी जी महिलाओं के मान-सम्मान के लिए खूब काम कर रहे हैं‼️
बीजेपी और शिक्षा माफिया के ‘लूटतंत्र’ की पोल ख़ुद अभिभावक खोल रहे हैं‼️

जरूर देखिए:
देश पर ऐसी मारी महंगाई की मार, 
जनता कह रही — “अब नहीं चाहिए मोदी सरकार”
Load More Follow on Instagram

“First, they ignore you, then they laugh at you, then they fight you and then you win.” - Mahatma Gandhi

AAM AADMI PARTY

1, Pandit Ravi Shankar Shukla Lane, (1 – Canning Lane)
New Delhi – 110001

  • Helpline No : 97185 00606
  • Timing : 9:00 am - 6:00 pm
  • Email ID: [email protected]

About

  • Our History
  • AAP Leadership
  • Constitution
  • Election Symbol
  • C2/C7 Documents
  • Archive Website

Media Resources

  • Press Release
  • Official Spokespersons

Follow us on

Facebook-f Instagram Youtube X-twitter
©2026 Aam Aadmi Party. All rights reserved.
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Contact Us
About Us

Our History

Our Leadership

Constitution

Election Symbol

Media Gallery

Press Release

Official Spokespersons

Election Corner

Delhi Elections 2025

Get Involved

Join AAP

Become a Member

Careers

Internship

Fellowship

आप का रामराज्य
Facebook-f Instagram Youtube